Pariksha Pe Charcha 2025 - Sach Kahoon Hindi

Pariksha Pe Charcha 2025: प्रधानमंत्री ने की विद्यार्थियों संग परीक्षा पे चर्चा! कहा-‘‘सिद्धांत बनाएं, जहां कम वहां हम’’
Narendra Modi Pariksha Pe Charcha 2025: नई दिल्ली, (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने आज सोमवार को विद्यार्थियों के साथ ‘‘परीक्षा पे चर्चा’’ की। इस दौरान पीएम मोदी ने स्कूली बच्चों को नेतृत्व क्षमता के गुर सिखाए। उन्होंने गंभीर मुद्दों को बड़ी सरलता और सहजता से समझाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि लीडर के लिए टीमवर्क सीखना बहुत जरूरी है। Pariksha Pe Charcha 2025

पीएम मोदी छात्रों से बातचीत में कहा कि मॉनीटर कहे कि आप समय पर आइए, फिर मैं आऊंगा, तो? उसे खुद वक्त पर आना होगा, उसे होमवर्क करना होगा। उसे सभी की मदद करनी होगी, कठिनाइयां समझनी होंगी, देखभाल करनी होगी। लोग सोचेंगे कि ये तो मेरा ख्याल रखता है। आपको रिस्पेक्ट देगा। आपको खुद, अपने व्यवहार को बदलना होगा। आपको अगल-बगल के लोग स्वीकार करेंगे लीडर के तौर पर। प्रधानमंत्री ने छात्रों को नेतृत्व करने के गुण भी बताए। प्रधानमंत्री ने बताया कि लीडर को टीम वर्क सीखना बहुत जरूरी है। अगर किसी को काम दिया, तो उसकी कठिनाई पता करनी होगी। सिद्धांत बनाइए- जहां कम, वहां हम। लोगों का विश्वास ही आपकी लीडरशिप को मान्यता देगा।

छात्रों को चुनौतियों से लड़ने का मंत्र भी दिया

प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों को चुनौतियों से लड़ने का मंत्र भी दिया। बोले, आपके अपने अंदर की चुनौतियों से लड़ना होगा। मान लीजिए, अगर पिछली बार आपके 30 अंक आए थे, तो आपको इस बार कोशिश करनी चाहिए कि आप इस बार 35 अंक लेकर आए। ऐसा करके आपको अपने लक्ष्य की सीमा को बढ़ाना चाहिए। यह आपके लिए एक चुनौती है। इसके लिए आपको खुद की चुनौतियों से लड़ना होगा।

उन्होंने छात्रों को सलाह दी, आपको अपने मन को स्थिर रखना है। अगर आप अपने मन को स्थिर रखेंगे, तो निश्चित तौर पर आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर पाएंगे। पीएम मोदी ने अभिभावकों को भी कुछ टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि पेरेंट्स को यह समझना चाहिए कि उनके बच्चे की दिलचस्पी किसमें है। अगर उनके बच्चे का खेल में इंटरेस्ट है, तो पेरेंट्स की कोशिश करनी चाहिए कि उसे किसी खेल इवेंट में ले जाएं।

प्रधानमंत्री ने छात्रों को सलाह दी कि आप खुद से प्रतिस्पर्धा कीजिए। उन्होंने छात्रों को बताया कि ज्यादातर लोग अपने से कम लोगों से प्रतिस्पर्धा करते हैं, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। आपको खुद से प्रतिस्पर्धा करना चाहिए। ऐसा करके आप खुद को आगे बढ़ा सकेंगे। Pariksha Pe Charcha 2025

Gold Price Today: सोने ने छुआ आसमान, इतना महंगा हो गया आज सोना!