Simarjit Bains - Sach Kahoon Hindi

दुष्कर्म मामले में सिमरजीत बैंस ने चार साथियों सहित कोर्ट में किया आत्मसमर्पण
लुधियाना (सच कहूँ न्यूज)। दुष्कर्म के एक मामले में भगौड़े पूर्व विधायक और लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख सिमरजीत सिंह बैंस ने सोमवार को अपने चार साथियों परमजीत सिंह पम्मा, प्रदीप शर्मा गोगी, बलजिंदर कौर और जसबीर कौर उर्फ भाभी के साथ लुधियाना की एक अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। अदालत ने पांचों आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इससे पहले कमिश्नरेट पुलिस ने इस मामले में बैंस के निजी सचिव सुखचैन सिंह और भाई कर्मजीत सिंह बैंस को गिरफ्तार किया था। आरोपी सुखचैन सिंह भी उन आरोपियों में शामिल था, जिन्हें अदालत ने भगोड़ा करार दिया था। पुलिस ने सुखचैन और कर्मजीत बैंस को दो दिन के रिमांड पर लिया था।

क्या है मामला:

उल्लेखनीय है कि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने इनकी अग्रिम जमानत याचिका रद्द कर दी थी। इतना ही नहीं, उच्चतम न्यायालय से भी इन्हें कोई राहत नहीं मिली थी। करीब 44 साल की महिला ने आरोप लगाते हुए कहा था कि वह एक प्रॉपर्टी विवाद के सिलसिले में सिमरजीत सिंह बैंस के संपर्क में आई थीं, जिसके बाद विधायक ने उसकी आर्थिक कमजोरी का फायदा उठाया और उसकी मदद करने के बजाए उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने आरोप लगाया कि विधायक ने एक बार नहीं बल्कि कई बार उसके साथ घिनौनी हरकत की, जिसके बाद महिला ने परेशान होकर जुलाई 2021 में लुधियाना में बलात्कार का मामला दर्ज कराया था। महिला का आरोप है कि पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हरसिमरनजीत सिंह की अदालत के आदेश पर सात जुलाई 2021 को थाना डिवीजन नंबर छह की पुलिस ने बैंस और उनके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया किया था। इसके बाद गिरफ्तारी को लेकर महिला पिछले काफी समय से पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर बैठी थी। सिमरजीत सिंह बैंस ने मामला दर्ज करने के आदेश को उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी, लेकिन उसे रद्द कर दिया गया था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

सुखपाल खैहरा व बैंस की विस में नो एंट्री
घटना को लेकर पूरा दिन होता रहा हंगामा

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। आम आदमी पार्टी के विधायक सुखपाल खैहरा और लोक इंसाफ पार्टी के विधायक सिमरजीत बैंस को विधानसभा के सुरक्षाकर्मियों ने परिसर में जाने से रोक दिया। दोनों ने इसका तीखा विरोध जताया और वहीं धरने पर बैठ गए। उधर, इसी घटना के चलते सदन में पूरे दिन हंगामा होता रहा।

विस स्पीकर ने दोनों नेताओं को सस्पैंड किया

बैंस को स्पीकर पर कागज फेंकने के लिए 15 जून को और खैहरा को वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर डालने के लिए 16 जून को सस्पेंड किया गया था। बुधवार को दोनों ने प्रेस गैलरी में प्रेस कांफ्रेंस कर आरोप लगाया था कि स्पीकर राणा केपी सिंह का दामाद भी अवैध रेत खनन के कारोबार में लिप्त है। वीरवार को दोनों को बाहरी चेक पोस्ट पर ही रोक दिया गया। वहां बहस के बाद वे अंदर पहुंचे तो विधानसभा के एंट्री गेट पर उन्हें रोक लिया गया। उनकी सुरक्षाकर्मियों से तीखी बहस हुई।

स्पीकर ने बदले की भावना के तहत की कार्रवाई

खैहरा ने कहा कि उन्हें विधानसभा की सचिव शशि मिश्रा लखनपाल के ऐसे आदेश के तहत रोका जा रहा है, जिस पर दस्तखत ही नहीं हैं। बाद में उन्होंने वह आदेश वहीं फाड़ दिया और धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि दामाद के बारे में खुलासे के बाद ही स्पीकर ने बदले की भावना के तहत यह कार्रवाई की है।

स्पीकर को आशंका थी कि दोनों नेता कुछ और खुलासे कर सकते हैं। इसी लिए उनकी एंट्री पर पाबंदी लगा दी गई, लेकिन वह इसके खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे। दोनों नेता करीब सवा बारह बजे तक धरने पर बैठे रहे। फिर दूसरे नेताओं के साथ साथी विधायकों का हालचाल पूछने अस्पताल चले गए।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।