Platinum Jewellery - Sach Kahoon Hindi

Platinum Jewellery: सुजला मार्टिस ने बताया-दो अरब साल पहले उल्कापिंड के टकराने से पैदा हुई प्लैटिनम
जयपुर (सच कहूं न्यूज)। आधुनिक रिश्ते बराबरी, निजी खासियत और असलियत की बुनियाद पर खड़े होते हैं। लगातार बदलती इस गतिशीलता ने प्यार को जताने, इसका जश्न मनाने और इसके प्रतीक गढ़ने के तरीके भी बदल कर रख दिए हैं। इस परिदृश्य में, अपनी दुर्लभता, सामर्थ्य और शाश्वत आकर्षण के लिए मशहूर धातु प्लैटिनम- रिश्तों के आधुनिक मूल्यों का आदर्श बन कर उभरी है। Platinum Jewellery

सुजला मार्टिस, डाइरेक्टर- कंज्यूमर मार्केटिंग, प्लेटिनम गिल्ड इंटरनेशनल (इंडिया) ने बताया कि दो अरब साल पहले उल्कापिंड के टकराने से पैदा हुई प्लैटिनम, सोने से 30 गुना दुर्लभ धातु है और इसे दुनियाभर में कुछ चुनिंदा जगहों से ही हासिल किया जाता है। इसकी बेजोड़ मजबूती सुनिश्चित करती है कि यह समय के साथ नहीं बदलती है। प्लैटिनम की शुद्धता 95% होती है, जो कीमती आभूषणों में सबसे अधिक है, और यह विशेषता इसे वाकई सबसे अलग खड़ा कर देती है। यह हाइपोएलर्जेनिक है और कुदरती तौर पर इकलौती सफ़ेद धातु है, जबकि अन्य धातुओं को सफ़ेद दिखाने के लिए पॉलिश और परत चढ़ाई जाती है ।

प्लैटिनम का सफ़ेद रंग समय बीतने पर भी बेदाग और जस का तस बना रहता है। भारत में, प्लैटिनम जूलरी की माँग खासकर शादियों और त्यौहारों के मौसम में साल-दर-साल लगातार बढ़ती चली गई है। माँग बढ़ने का एक कारण है- इसका किफायती होना। प्लैटिनम धातु सोने की तुलना में दुर्लभ तो है ही, यह सोने की कीमतों से लगातार होड़ भी ले रही है, जिससे यह ग्राहकों को सुलभ हो चुकी है। इसके चलते युवा जोड़े अन्य धातुओं के मुकाबले प्लैटिनम खरीदने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, खासकर ऐसे आभूषणों के लिए जिनका भावनात्मक महत्व होता है। Platinum Jewellery

प्लेटिनम लव बैंड इस ट्रेंड का प्रमुख उदाहरण है। ये डिज़ाइन उन लोगों की जरूरतें पूरी करती हैं, जो इस आधुनिक दृष्टिकोण को मानते हैं। इन डिज़ाइनों की खूबसूरती बड़ी दिलकश होती है, जो दोनों भागीदारों पर फबती है। ऐसे बैंड्स को लगातार तरजीह मिलने से जाहिर होता है कि एक बड़ा सांस्कृतिक बदलाव हो चुका है। इस बदलाव के तहत, पारंपरिक रिश्तों की जगह आपसी सम्मान और साथ मिलकर सफर तय करने को अहमियत दी जाती है। कभी कठोर रीति-रिवाजों में जकड़ी रहने वाली शादियाँ, अब बदलाव के दौर से गुज़र रही हैं। विवाह करने वाले जोड़े पारंपरिक रीति-रिवाजों को समकालीन चीजों के साथ मिला रहे हैं, और उनकी जूलरी के चुनाव से यह बदलाव झलकता है। प्लेटिनम से बनी सगाई की अंगूठियाँ और शादी के बैंड बहुत ज्यादा बिक रहे हैं, जो शाश्वत सुरुचि, आधुनिक संवेदनशीलता और एक दुर्लभ कीमती धातु के रूप में इसके असली अनूठापन को दर्शाता है।

सालगिरह के साथ-साथ दिवाली और वैलेंटाइन डे जैसे त्यौहारों पर भी प्लेटिनम की बिक्री में वृद्धि देखी जा रही है। जूलरी ब्रांड इस ट्रेंड के जवाब में बहुमुखी प्लेटिनम कलेक्शन पेश कर रहे हैं जो विभिन्न रुचियों को पूरा करते हैं झ्र इनमें रोज़मर्रा पहनने के छोटे आभूषणों से लेकर खास बारीक डिज़ाइनें तक शामिल हैं। प्लैटिनम के अनूठे गुण इसे सार्थक और टिकाऊ निशानी खोजने वालों की स्वाभाविक पसंद बना देते हैं। इसकी दुर्लभता हर रिश्ते की खासियत बताती है, जबकि इसकी मजबूती एक टिकाऊ गठबंधन बनाने के लिए जरूरी लचीलेपन को दर्शाती है। Platinum Jewellery

38वें एआईयू इंटर यूनिवर्सिटी नॉर्थ वेस्ट जोन यूथ फेस्टिवल में शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज का दबदबा