Ashok Tanwar - Sach Kahoon Hindi

अशोक तंवर ने आप पार्टी का थामा दामन
चंडीगढ़ (एजेंसी)। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आप पार्टी ने अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है। इस क्रम में आज अशोक तंवर आप पार्टी में शामिल हो गए हैं। अशोक तंवर ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में आप पार्टी का दामन थामा। शामिल होने के बाद तंवर ने कहा कि जनप्रिय नेता अरविंद केजरीवाल जी के कुशल नेतृत्व में जनहित में किए जा रहे कार्यों ने मुझे आप पार्टी में शामिल होने के लिए प्रेरित किया है। मैं जनता की आवाज उठाना जारी रखते हुए पार्टी नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा।

2019 में छोड़ दी थी कांग्रेस पार्टी

अशोक तंवर 2009 से 2014 तक सिरसा से सांसद रहे और अक्टूबर 2019 में हरियाणा विधानसभा चुनावों से कुछ दिन पहले ही उन्होंने कांग्रेस छोड़ दिया था। टिकट वितरण में अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए उन्होंने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ बगावत कर दिया था और कांग्रेस प्रमुख के आवास दस जनपथ के बाहर प्रदर्शन भी किया था।

बनाई थी अपनी पार्टी

कांग्रेस छोड़ने के बाद अशोक तंवर ने अपनी पार्टी बनाई। इसका नाम ‘अपना भारत मोर्चा’ रखा। इस राजनीतिक पार्टी के गठन का कार्यक्रम दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित किया गया। कई कांग्रेस के नेता उनके साथ अपना भारत मोर्चा गए। लेकिन उनकी पार्टी राज्य में कुछ खास नहीं कर पाई और उन्होंने फिर किसी बड़ी पार्टी में शामिल होने का रुख किया।

नवंबर 2021 में टीएमसी की थी जॉइन

अशोक तंवर ने 23 नवंबर 2021 को तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अशोक तवंर ने तब कहा था कि मौजूदा समय में ममता बनर्जी ही विपक्ष की सबसे बड़ी नेता हैं और उनके नेतृत्व में ही भाजपा के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर लड़ाई लड़ी जा सकती है। हालांकि अब अचानक वह टीएमसी छोड़कर आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली है।।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

सिरसा में तंवर समेत 2500 उपभोक्ताओं बिजली बिलों के डिफॉल्टर
सिरसा l हरियाणा के सिरसा में दक्षिण हरियाणा विद्युत वितरण निगम डिफॉल्टर उपभोक्ताओं के खिलाफ एक्शन मोड में आ गया है। निगम का सरकारी कार्यालयों और नेताओं पर करोडों रूपय के बिजली बिल बकाया हैं और उसने इसकी वसूली के लिये नोटिस भेजने शुरू कर दिए हैं।

निगम का बड़े डिफाल्टरों पर 6.88 करोड़ रुपये के बिल बकाया हैं इनमें तृणमूल कांग्रेस नेता और सिरसा के पूर्व सांसद अशोक तंवर भी शामिल हैं। अगर इन्होंने बकाया बिजली बिलों का भुगतान नहीं किया तो इनके बिजली कनेक्शन काट दिये जाएंगे। सिरसा राज्य में सबसे ज्यादा और समय पर बिजली बिल अदायगी करने वाला जिला है।

निगम के उपमंडल अधिकारी मोहन लाल का कहना है कि श्री तंवर को लगभग तीन लाख रूपये के बकाया बिजली बिलों के भुगतान के लिये दो दिन का समय दिया गया है अन्यथा बिजली काट दी जाएगी। शहर के भादरा पार्क में बागवानी विभाग के कार्यालय की तो बिलों का भुगतान कर करने पर बिजली काट दी गई है। इस विभाग से बिजली निगम ने 16.32 लाख रुपये वसूलने थे। बिजली निगम का कहना है कि दस सरकारी विभागों के भी भारी बिल बकाया हैं। कुल मिलाकर सिरसा शहर में कुल 2500 डिफॉल्टर हैं जिन पर 11 करोड़ रूपये बकाया है। ऐसे भी मामले में जो न्यायालय में लम्बित हैं। ऐसे मामलों में बिजली निगम का लगभग साढ़े चार करोड़ रूपये बकाया हैं।

बिजली बिल न भरने वालों में हुडा सेक्टर-20 के सामुदायिक केंद्र का 28 लाख रुपये से अधिक का बिल बकाया है। रोडवेज कार्यालय का 23 लाख रूपये, उपायुक्त कार्यालय के आईटी बिल्डिंग का 14 लाख रूपये, आयकर कार्यालय का 13 लाख रूपये, भवन एवं रोड विभाग का छह लाख रूपये, सम्पदा अधिकारी कार्यालय पांच लाख रुपये और जिला खेल अधिकारी कार्यालय का ढाई लाख रूपये से अधिक का बिजली बिल बकाया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

अशोक तंवर ने छोड़ी कांग्रेस, दिया इस्तीफा
प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा | Resignation

टिकट बटवारे से नाराज थे अशोक तंवर

शुक्रवार को ही कांग्रेस ने अशोक तंवर को स्टार प्रचारक बनाया था

चंडीगढ़ (सच कहूँ डेस्क)। हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने शनिवार को पार्टी से (Resignation) इस्तीफा दे दिया है। तंवर ने एक ट्वीट में यह जानकारी दी। उन्होेंने लिखा, ‘पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ लंबे विचार विमर्श के बाद मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे का कारण सभी कांग्रेस जनों और जनता को मालूम है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट बटवारे से काफी नाराज थे। अशोक तंवर अपने समर्थकों के लिए 15 टिकट मांग रहे थे लेकिन जब टिकटों की घोषणा हुई तो तंवर के हिस्से में एक भी सीट नहीं आई। गौरतलब है कि उन्होंने पिछले दिनों राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी में टिकट बेचे जाने का आरोप लगाया था।

गौरतलब है कि कि इससे पहले अशोक तंवर ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर कहा था कि मैं जितने भी पदों हूं, मुझे सभी पदों से मुक्त कर दिया जाए और मैं एक साधारण कार्यकर्ता के तौर पर पार्टी के लिए काम करूंगा। अशोक तंवर ने कहा कि दुख की बात ए है कि पार्टी के अंदर ही ऐसी ताकते हैं जिन्होंने पार्टी का विरोध किया और जमीन पर काम करने वालों को रोका गया। ब्लॉक अध्यक्ष या फिर जिला अध्यक्ष तक मुझे नहीं बनाने दिया गया। मेरे साथी गुटबाजी की भेंट चढ़ गए।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

हरियाणा को जलाने व बांटने वालों को सबक सिखाएगी जनता
लोकसभा चुनाव की जंग में कांग्रेस पार्टी इस बार हरियाणा में जबरदस्त तैयारी के साथ रण में है क्योंकि 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को हरियाणा में महज एक रोहतक सीट से संतोष करना पड़ा था लेकिन इस बार कांग्रेस हरियाणा की 10 की 10 सीटों पर विजय पताका फहराने के लिए पूरी शिद्दत से जुटी है। हरियाणा का किला फतह करने के लिए कैसी है पार्टी की तैयारी और सरसा सीट पर क्या मिल रहा है रिस्पोंस। इस बाबत सच कहूँ ने कांग्रेस के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष व सरसा लोकसभा सीट से उम्मीदवार डॉ. अशोक तंवर से बातचीत की। उन्होंने कहा कि 2009-14 के कांग्रेस कार्यकाल के समय जो प्रोजेक्ट अधूरे रह गए थे, उन्हें इस बार पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

प्रदेश के विकास के लिए 45 हजार करोड़ के बजट को एक लाख करोड़ तक तक ले जाया जाएगा। भाजपा पर धर्म और जाति की राजनीति कर लोगों को विभाजित करके अपनी रोटियां सेंकने के आरोप लगाते हुए उन्होंने दो टूक कहा कि अब उनका सफाया करने का सही समय है। उन्होंने प्रदेश के लोगों से आह्वान किया कि जिन लोगों ने बार-बार हरियाणा को जलाया, उन्हें इस बार सबक जरूर सिखाएं। पेश हैं संदीप कम्बोज, रविंद्र रियाज, सुनील वर्मा और अनिल कक्कड़ द्वारा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर संग की गई बातचीत के मुख्य अंश:-

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर पर जहां पूरे प्रदेश की 10 की 10 सीटें जीतने की चुनौती है वहीं वह खुद भी सरसा लोकसभा सीट पर चुनाव मैदान में हैं। प्रदेश के विकास के सवाल पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि विकास के मामले में पहले जो नहीं कर पाए, उसे इस बार हर हाल में करने का प्रयास करेंगे। सबसे पहला सपना तो सरसा का आद्यौगिकरण करना है ताकि युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिले। दूसरा इलाके की सबसे बड़ी समस्या घग्गर की समस्या है जिसकी वजह से कैंसर जैसी भयानक बीमारी पैर पसार रही है। लोकसभा क्षेत्र में और भी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हैं जिन्हें हल करने का प्रयास करेंगे।

ज्यादा से ज्यादा यूनिवर्सिटीज, कॉलेज व मेडीकल कॉलेज आदि खुलवाएंगे। इसके साथ-साथ सरसा-फतेहाबाद-अग्रोहा-हिसार रेल लाइन प्रोजेक्ट को हमने मंजूर करवाया था जिसे भाजपा ने ठंडे बस्ते में डाल दिया, उसे भी पूरा करने का प्रयास करेंगे। हमारी प्राथमिकताएं बहुत हैं। जिस तरह से सरसा क्षेत्र की अनदेखी हो रही है, सरसा के नौजवानों को रोजागर नहीं मिल रहा, किसानों की सिंचाई की समस्या के समाधान के लिए नई नहर निकलवाएंगे, जिन गांवों शहरों में पीने के पानी की समस्या है, उसका भी तुरंत प्रभाव से समाधान किया जाएगा।

जाति व धर्म की राजनीति करने वालों का अब सफाया करने का समय

भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर आरोप लगाते हुए प्रदेशाध्यक्ष तंवर ने कहा कि अलग-अलग जगहों पर सैकड़ों निर्दोष लोगों को मरवाया। कभी पंचकूला में निर्दोष डेरा प्रमियों को मारा गया तो कभी रोहतक, झज्जर व हिसार मेंं भी बड़ी घटनाएं घटी। तो कहीं न कहीं यह भारतीय जनता पार्टी की जो सोची समझी रणनीति और राजनीति है। भाजपा की यह जो जहर की राजनीति है, धर्म की राजनीति है, जाति की राजनीति है, लोगों को विभाजित करके अपनी रोटियां सेंकने की जो राजनीति है तो अब उसे सफाया करने का समय है।

मोदी सरकार ने की हरियाणा की अनदेखी

केंद्र मेंं जो मोदी सरकार आज बैठी है उन्होंने पूरी तरह से हरियाणा की अनदेखी की। मोदी सरकार ने एक भी हाईवे नहीं बनवाया। सभी प्रोजेक्ट कांग्रेस कार्यकाल में ही शुरू हुए थे। इन सब बातों को जनता भली-भांति समझती है। चाहे वो गांवों की पेयजल आदि की समस्या हो या शहरों की सीवरेज आदि की समस्याएं हों, इन्हें दूर करने के ल्एि हमने जी तोड़ प्रयास किये। 45 हजार करोड़ के बजट को एक लाख करोड़ तक कैसे पहुंचाया जाए, इसके लिए कांग्रेस प्रयास करेगी।

किसानों का अलग बजट, माफ होगा कर्ज

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि घोषणा पत्र में हमने साफ तौर पर कहा है कि सरकार बनने के बाद हर गरीब व्यक्ति को 72 हजार रूपए सालाना देंगे। देश में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे 25 करोड़ परिवारों को इससे ऊपर उठाने का प्रयास किया जाएगा। किसानों का अलग बजट होगा। किसानों और गरीबों के कर्जे माफ होंगे। नए रोजगार के साधन पैदा करने के लिए प्रयास होगा।

हमारी टिकटें तो बहुतम पहले से फाइनल थी

टिकट वितरण में देरी के सवाल पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. तंवर ने कहा कि हमारी टिकटें तो बहुत पहले ही फाइनल हो चुकी थी। टिकट वितरण में हर पार्टी का अपना-अपना समय होता है। ऐसे तो भारतीय जनता पार्टी ने भी कुछ उम्मीदवारोंं का नाम बाद में फाइनल किया। आम आदमी पार्टी, जेजेपी ने भी बहुत देरी की। तो ऐसा कुछ नहीं है।

मोदी व खट्टर सरकार ने रोजगार देने की बजाए छीना

मनोहर सरकार द्वारा पारदर्शिता से की गई 50 हजार भर्तियों के सवाल पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि कोई 50 हजार नौकरी नहीं दी गई। पीएम मोदी ने तो ये कहा था कि मैं 2 करोड़ लोगों को रोजगार दूंगा। तो मनोहर लाल खट्टर ने भी हर साल 5 लाख नौकरियां देने का वादा किया था तो इस हिसाब से मोदी के बनते हैं 10 करोड़ तो खट्टर के बनते हैं 25 लाख। लेकिन इतनी नौकरियां व रोजगार दिया कहाँ बल्कि लोगों का रोजगार छीन लिया। ऊपर से साढ़े 14 करोड़ लोगों को बेरोजगार कर दिया।

बयानबाजी में न लांघें मयार्दाएं

आजकल राजनीतिक मंचों पर नेताओं द्वारा चुनावी बयानबाजी पर डॉ. तंवर ने कहा कि बस इतना ध्यान रहे कि बयानबाजी का स्तर घटिया नहीं होना चाहिए। मयार्दाओं का उल्लंघन नहीं होना चाहिए और यदि कोई करता है तो इलैक्शन कमीशन उस पर संज्ञान ले।

भाजपा राज में बढ़ा 10 गुना भ्रष्टाचार, भाजपा के शीर्ष नेता भी लिप्त

कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर लगे भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सब झूठे और बेबुनियाद आरोप हैं। आप खुद देखिए पांच साल में लंबी जांच के बाद क्या निकलकर सामने आया है। भ्रष्टाचारी तो भारतीय जनता पार्टी के लोग हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नोटबंदी के समय भाजपा के नेताओं ने 8 से 10 लाख करोड़ कमाए। नोटबंदी में भाजपा नेताओं ने 3 लाख करोड़ के नकली नोट खपा दिए। रेता-बजरी पत्थर में हरियाणा में 3 लाख करोड़ रूपए का बड़ा घोटाला हुआ। राफेल घोटाला पूरे देश के सामने है।

रक्षा सौदे के नाम पर दलाली खा गए। भाजपा राज में आज 10 गुना भ्रष्टाचार बढ़ गया। जगह-जगह आज भू-माफिया सक्रिय हैं। मोदी के बड़े-बड़े उद्योगपति मित्रों को विदेशों में भगाकर उनके कर्ज माफ कर दिए, यही तो भ्रष्टाचार है। ये तो चंद उदाहरण मात्र हैं। मैं ऐसे सैकड़ों उदाहरण दे सकता हूँ कि जिनमें भाजपा के शीर्ष नेता भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए हैं। मैं यह समझता हूँ कि पूरा देश भाजपा नेताओं के कारनामों को अच्छी तरह से जानता है जिसका मजा जनता इन्हें इस चुनाव में चखाएगी।

सरसा के पिछड़ेपन के लिए इनेलो-भाजपा दोनों दोषी

सरसा के वर्तमान इनेलो सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी के पांच साल के कार्यकाल के सवाल पर डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि बेचारे सांसद ने कुछ विकास किया हो तो संतुष्ट भी होते। सरसा के पिछडेÞपन के लिए जिस तरह से इनेलो दोषी है, उसी तरह से भाजपा भी दोषी है। यहां सांसद इनेलो के थे लेकिन केंद्र व राज्य में सरकार तो भाजपा की ही थी। सांसद महोदय कहते हैं कि मैंने निष्पक्ष काम किया है लेकिन करोड़ों की बात तो दूर कई गांवों को लाख-लाख रूपए भी मुश्किल से नसीब हुए हैं। और सरसा के विकास पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा हजारों करोड़ रूपए खर्च करना तो एक सपना ही है।

सरसा का करेंगे औद्योगिकीकरण

2009 से 2014 के दौरान जब हरियाणा मेंं कांग्रेस की सरकार रही हरियाणा में 45 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट हम लेकर आए लेकिन कुछ प्रोजेक्ट को भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने रोक लगा दी। पूरे हरियाणा में बिजली की किल्लत को दूर करने के लिए 1500 करोड़ की लागत से बनने वाला 2800 मैगावाट न्यूक्लीयर प्लांट, नेशनल हाइवे, रेलवे लाइन के प्रोजेक्ट, इसके साथ-साथ शिक्षा स्वास्थ्य से जुड़े हुए तमाम आरोही मॉडल स्कूल, नए-नए कॉलेज, विवि के प्रोजेक्ट हमारी सरकार ने शुरू किए। सरसा का ज्यादा से ज्यादा औद्योगिकीकरण कैसे हो, कैसे यहां नए उद्योग स्थापित हों, इसके लिए कांग्रेस पार्टी पुरजोर प्रयास करेगी।

राहुल गांधी को देंगे 10 की 10 सीटों का तोहफा

प्रदेश की सभी 10 की 10 सीटों पर जीत के सवाल पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि वे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को हरियाणा की सभी 10 की 10 सीटों का तोहफा देंगे। राहुल गांधी प्रधानमंत्री होंगे और उन्होंने फिर दोहराया कि हर गरीब के खाते में 72 हजार रूपए डाले जाएंगे, किसान-मजदूर को ताकत मिलेगी। उनके कर्जे माफ होंगे। जिस तरह पीछले पांच साल में निवेश घट गया उससे साफ है कि पूरी दुनिया का विश्वास हमारे देश से उठ गया। दिल्ली को रेप की राजधानी बना दिया। ना ही तो माताएं-बहनें भी सुरक्षित हैं ओर ना ही छोटा व्यापारी। इस मोदी राज में सुरक्षित तो केवल चंद पूंजीपति हैं।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने यह दिया जनता के नाम संदेश

हरियाणा के मतदाताओं को संदेश देते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि जिन लोगों ने बार-बार हरियाणा को जलाया, उन्हें इस बार सबक जरूर सिखाएं। उन्होंने प्रदेश की की जनता से अपील व अनुरोध करते हुए कहा कि जनता उठे और महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार व प्रदेश को जलाने व बांटने वालों के खिलाफ एक बड़ा जनादेश देकर सरसा से लेकर पूरे हरियाणा की 10 की सीटें कांग्रेस पार्टी को जीताएं। डॉ. तंवर ने भरोसा जताया कि उन्होंने जनता के भरपूर सहयोग और आशीर्वाद से कांग्रेस पार्टी इस लक्ष्य की प्राप्ति करेगी। और आगे 3-4 महीने के बाद जब हरियाणा में विधानसभा चुनाव होंगे तो फिर कांग्रेस की सरकार भारी बहुमत से बनेगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें

हुड्डा-तंवर गुट में फिर नोकझोंक
पार्टी के संगठनात्मक चुनाव संबंधी बैठक में हुए थे इक्ट्ठा

तकरार के बाद तंवर ने अपने शब्द लिए वापिस

मीडिया में दोनों नेताओं ने किसी भी तकरार की बात टाली

चंडीगढ़(अनिल कक्कड़)। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा एवं कांगे्रस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर दिल्ली में हुई खूनी झड़प कें बाद पहली बार कांग्रेस के संगठनात्मक चुनावों के लिए हुई बैठक में इकट्ठा हुए। बैठक के दौरान फिर से हुड्डा गुट के विधायकों के साथ तंवर नोक-झोंक हुई जिसमें हुड्डा गुट फिर तंवर पर भारी पड़ा।

हालांकि मीडिया के सामने कांग्रेसी नेताओं ने किसी भी तकरार ने इंकार किया है। बता दें कि संगठनात्मक चुनावों की तैयारी कर रही कांग्रेस पार्टी के विधायकों की एक मीटिंग चंडीगढ़ में रखी गई थी। जिसमें भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुट के विधायकों सहित पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर, रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा एवं पार्टी रिटर्निंग आफिसर प्रदीप जैन भी पहुंचे थे।

सूत्रों के अनुसार बैठक में हुड्डा गुट ने तंवर गुट से मैंबरशिप पार्टी में सार्वजनिक करने की मांग की लेकिन इस पर अशोक तंवर ने भड़कते हुए हुड्डा गुट के एक विधायक के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर दिया। कांग्रेस के प्रांतीय चुनाव प्रभारी प्रदीप जैन ने कहा कि बैठक में हरियाणा कांग्रेस के सभी विधायकों और सांसदों को बुलाया गया था।

वहीं उन्होंने कहा कि बैठक सोहार्दपूर्ण तरीके से हुई है तथा कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर संगठनात्मक चुनाव करवाएगी। बता दें कि बैठक में विधायक रणदीप सुरजेवाला, किरण चौधरी, ललित नागर, कुलदीप बिश्नोई, रेणुका बिश्नोई सहित छह विधायक नहीं पहुंचे।

मेरा कभी किसी से कोई झगड़ा नहीं रहा

मेरा कभी किसी से झगड़ा नहीं रहा। पार्टी पूरी तरह एकजुट है एवं सगठनात्मक चुनाव करवाने के लिए तैयारी की जा रही है। हालांकि इस दौरान तंवर के चेहरे से मीटिंग में हुई गर्मा-गर्मी स्पष्ट झलक रही थी।

अशोक तंवर, प्रदेशाध्यक्ष, कांग्रेस

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।