Nathusiri Chopta - Sach Kahoon Hindi

शिक्षा विभाग ने लगाया साइकिल मेला, 423 विद्यार्थियों ने पंसद की साइकिलें
सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। Meri Pasand Mere Cycle Yojana: शिक्षा विभाग की मेरी पसंद-मेरी साइकिल योजना के अंतर्गत सोमवार को शहीद भगत सिंह स्टेडियम में साइकिल मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में जिले के चोपटा, ओढ़ां और सरसा खंडों के 423 छठी कक्षा के अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और अपनी पसंद की साइकिलें चुनीं। मेले में बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी शामिल हुए, जिससे यह आयोजन बच्चों के लिए विशेष उत्साह का केंद्र रहा। मेले में करीब 15 साइकिल एजेंसियों ने विभिन्न कंपनियों और डिजाइनों की साइकिलों की प्रदर्शनी लगाई। Sirsa News

बच्चों ने इन साइकिलों को देखकर अपनी सुविधा और पसंद के अनुसार चयन किया। हालांकि योजना के तहत सरकार द्वारा 20 इंच की साइकिल के लिए 2800 रुपये और 22 इंच की साइकिल के लिए 3000 रुपये की अनुदान राशि दी जाती है, लेकिन कई विद्यार्थियों ने 3500 रुपये से अधिक कीमत वाली साइकिलें चुनीं। इस कारण अभिभावकों को अतिरिक्त राशि खर्च करनी पड़ी।

2 किलोमीटर से अधिक दूरी तय करने वाले विद्यार्थियों को दी गई साइकिलें

शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति के उन छठी कक्षा के विद्यार्थियों को सुविधाजनक और गुणवत्तापूर्ण साइकिल उपलब्ध करवाना है, जिन्हें अपने गांव या वार्ड से 2 किलोमीटर से अधिक दूरी तय करके स्कूल जाना पड़ता है। | Sirsa News

यह सुविधा सुनिश्चित करती है कि बच्चों को स्कूल आने-जाने में कोई रुकावट न आए और वे अपनी शिक्षा पर ध्यान केंद्रित कर सकें। वहीं साइकिल मेले का नाथूसरी चौपटा के बीईओ विजय सचदेवा, प्रिंसीपल सतबीर सिंह, कुलदीप कौर, एईईओ हरबंस सिंह ने अवलोकन किया। इस अवसर पर पीटीआई बलविंद्र सिंह, राजेश कुमार, डीपीई विकास ज्याणी, राकेश कुमार, ईएसएचएम हरबंस सिंह, क्लर्क दीपक व रितिक सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

अभिभावकों ने सराहा प्रयास | Sirsa News

अभिभावकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह योजना बच्चों को अपनी पसंद की साइकिल चुनने का अवसर प्रदान करती है, जिससे वे पढ़ाई के साथ-साथ खेल और शारीरिक गतिविधियों में भी रुचि लेते हैं। साइकिलों के चयन के बाद शिक्षा विभाग अब सरकार को मांग पत्र भेजेगा, जिसके आधार पर अनुदान राशि वितरित की जाएगी। अब मंगलवार को डबवाली, रानियां, ऐलनाबाद व बड़ागुढां खंड के विद्यार्थी साइकिल मेले में भाग लेंगे।

इस प्रकार रहा आंकड़ा

सरसा खंड

छात्रा – 177

छात्राएं – 130

कुल – 307

ओढ़ां खंड

छात्र- 39,

छात्राएं – 35

कुल- 74

नाथूसरी चोपटा खंड

छात्र – 25

छात्राएं – 17

कुल – 42

शहीद भगत सिंह स्टेडियम में कक्षा छठी के विद्यार्थियों के लिए जिलास्तरीय साइकिल मेला लगाया गया। पहले दिन सरसा, ओढ़ां व नाथूसरी चोपटा खंड के कुल 423 विद्यार्थियों ने साइकिल पसंद की हैं। अब इन विद्यार्थियों की साइकिल का आंकड़ा मुख्यालय में भेजा जाएगा। बजट आते ही विद्यार्थियों को साइकिल उपलब्ध करवाई जाएंगी।

– हरबंस सिंह, नोडल अधिकारी साइकिल मेला।

यह भी पढ़ें:– रतिया में फर्जी विवाह के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला सहआरोपी गिरफ्तार

खेत से सोलर पंप मोटर चोरी, दो स्थानों से बाइक चोरी, दुकान से हजारों की नकदी चोरी
खेत से सोलर पंप मोटर चोरी

नाथूसरी चोपटा (सच कहूँ/भगत सिंह)। Nathusiri Chopta: गाँव निरबान में किसान के खेत से सोलर पंप की मोटर चोरी हो गई। पीड़ित किसान रामनिवास ने नाथूसरी चोपटा थाने में दर्ज शिकायत में बताया कि चोर रात के समय उनके खेत से मोनोब्लाक मोटर चुरा ले गए। यह मोटर उनकी माता शारदा देवी के नाम पर खरीदी गई थी। मोटर की कीमत करीब 18 हजार रुपए है। अब उसको फसल की सिंचाई के लिए भी संकट हो गया है। Sirsa News

जांच अधिकारी ईएसआई विनोद कुमार के अनुसार, मामला दर्ज कर लिया गया है और चोरी की वारदात करने वालों की तलाश की जा रही है। क्षेत्र में पिछले कुछ समय से खेती-बाड़ी से जुड़े उपकरणों की चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे किसान दहशत में हैं। ग्रामीणों ने पुलिस से खेतों और गांवों में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

दो स्थानों से बाइक चोरी | Sirsa News

सरसा। जिले में अलग-अलग स्थानों से चोर दो बाइक चोरी कर ले गए। पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के गाँव चारणवासी निवासी सुशील कुमार ने बताया कि वह बीती 10 फरवरी को तलवाड़ा रोड स्थित पैलेस में शादी समारोह में आया था। बाइक बाहर खड़ी कर वह अंदर चला गया। कुछ देर बाद आया तो बाइक गायब मिली। दूसरे मामले में मूल रूप से गाँव झुट्टीखेड़ा निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि वह हुडा सेक्टर-20 में रह रहा है।

बीती 15 फरवरी की सांय को वह देवीलाल पार्क में घूमने के लिए आया था। पार्क के बाहर बाइक खड़ी कर वह अंदर चला गया। कुछ देर बाद आया तो बाइक गायब मिली। उन्होंने अपने स्तर पर बाइक की काफी तलाश की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू की है। Sirsa News

दुकान से हजारों की नकदी चोरी

रानियां। Rania News: गाँव ओटू में मेन रोड पर एक करियाने की दुकान से चोर बॉक्स में रखी 43750 रुपए की नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस को दी शिकायत में गाँव ओटू निवासी गुलजारी लाल ने बताया कि बीती दोपहर को वह अपने बेटे को दुकान में बैठाकर घर नहाने के लिए गया था। इसी दौरान कोई मौका पाकर दुकान में रखे बॉक्स से 43750 रुपए की नकदी चोरी कर ले गए। करीब आधे घंटे बाद आया तो 100 रुपए का नोट नीचे पड़ा था।

जब वह नोट उठाकर बॉक्स में डालने लगा तो देखा कि बॉक्स में पड़ी नकदी गायब है। उसने बताया कि उक्त राशि उसने कैटरिंग वाले को देने के लिए रखी थी। उसने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगाामी कार्रवाई शुरू की है।