Haryana News in Hindi - Sach Kahoon Hindi

एक क्लिक में पढ़ें हरियाणा की अहम खबरें | भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 फरवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं
Haryana News in Hindi: कुरुक्षेत्र, सच कहूँ, देवीलाल बारना। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि घर-घर तक सरकार की योजनाओं का फायदा पहुंचाने के लिए अब प्रदेश में नगर निकाय के रूप में तीसरी सरकार बनेगी। इस प्रदेश में केन्द्र, राज्य और अब शहर की सरकार मिलकर तेजी के साथ विकास कार्यों को पूरा करेगी। इन चुनावों में भाजपा के मेयर, चेयरमैन और पार्षद भारी बहुमत से जीत हासिल करेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार को नए लघु सचिवालय के सभागार में नगर परिषद थानेसर की उम्मीदवार माफी ढांडा और पार्षद पद के 32 उम्मीदवारों से बातचीत कर रहे थे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, भाजपा के जिला अध्यक्ष सुशील राणा, प्रदेश सचिव राहुल राणा, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष साहिल सुधा ने नगर परिषद थानेसर की अध्यक्ष पद की उम्मीदवार माफी ढांडा का सहायक रिटर्निंग अधिकारी नायब तहसीलदार परमजीत सिंह के पास नामांकन पत्र दाखिल करवाया। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव को लेकर हमेशा गंभीर रहती है, चुनाव चाहे छोटा हो या बड़ा। प्रत्येक कार्यकर्ता उसे गंभीरता से लड़ता है। हरियाणा में स्थानीय निकाय चुनावों में भी पार्टी कार्यकर्ता जी-जान से लगे हुए है और इन चुनावों में भी भाजपा अपना परचम लहराएगी। इस मौके पर चेयरमैन धर्मवीर मिजार्पुर, भाजपा नेता सुभाष कलसाना, गुरनाम सिंह सैनी, रविन्द्र सांगवान, प्रदीप झांब, टोनी मदान, मलकीत ढांडा, भाजपा के सभी मंडल प्रमुख और गणमान्य लोग उपस्थित थे।

समस्याओं के लिए की गई है सूची तैयार | Haryana News in Hindi

सीएम ने कहा कि पार्षद पद का चुनाव लड़ने वाले सभी उम्मीदवारों ने अपने-अपने वार्ड की समस्याओं और मांगों की सूची तैयार की गई है। इसी तरह अध्यक्ष पद की उम्मीदवार माफी ढांडा की तरफ से भी शहर को विकसित करने के साथ-साथ आम नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं को पूरा करने के लिए सूची तैयार की है। उन्होंने कहा कि इन दोनों सूचियों को लेकर भाजपा की तरफ से शहर के विकास के लिए एक खाका तैयार किया जाएगा और चुनावों के बाद योजनाबद्घ तरीके से हर वार्ड का सबका साथ सबका विकास और हरियाणा एक हरियाणवी एक की नीति को अपनाकर विकास कार्य करवाए जाएंगे।

हरियाणा में मधुमक्खी पालन पर दिया जा रहा जोर : श्याम सिंह राणा

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रदेश में फसल विविधिकरण की तरफ कदम बढ़ाते हुए मधुमक्खी पालन व्यवसाय पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए मधुमक्खी पालन नीति भी बनाई गई है , ऐसी नीति बनाने वाला हरियाणा पहला राज्य है। राज्य सरकार ने वर्ष 2030 तक प्रदेश में 15,500 मीट्रिक टन शहद के उत्पादन का लक्ष्य रखा है। श्याम सिंह राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में मधुमक्खी पालन की गतिविधियों, जैसे-शहद उत्पादन, पोलन निष्कर्षन, गुणवत्ता मूल्यांकन को बढ़ावा देने के लिए एक नया कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस कार्यक्रम के तहत मधुमक्खी पालकों को विशेष सुविधाएं दी जा रही हैं। Haryana News in Hindi

उन्होंने आगे बताया कि मधुमक्खी पालन नीति-(2021) तैयार करने वाला हरियाणा पहला राज्य है। इस नीति के अन्तर्गत विभिन्न गुणवत्ता हस्तक्षेपों के माध्यम से गुणवत्तापरक शहद उत्पादन पर ध्यान केन्द्रित करने के उद्देश्य से 10 वर्षीय कार्य योजना बनाई गई है। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत शहद का उत्पादन वर्तमान 4500 मीट्रिक टन से बढ़ा कर वर्ष 2030 के अंत तक 15,500 मीट्रिक टन करने का लक्ष्य है। Haryana News in Hindi

कृषि मंत्री ने बताया कि कुरुक्षेत्र जिला में “एकीकृत मधुमक्खी पालन विकास केंद्र, रामनगर” स्थापित किया गया है। इस केंद्र में मधुमक्खी पालकों को प्रशिक्षित किया जाता है ताकि वे अपना व्यवसाय शुरू कर सकें। उन्होंने यह भी बताया कि इस केंद्र से सामान खरीदने पर मधुमक्खी पालकों को विशेष रियायतें दी जा रही हैं। प्रदेश सरकार द्वारा मधुमक्खी पालकों को सुविधा दी गई है कि यहां से मधुमक्खी पालन के लिए बक्से खरीदने पर 85 प्रतिशत तथा उपकरण खरीदने पर 75 प्रतिशत अनुदान देने का प्रावधान किया गया है। वर्ष 2019-20 से वर्ष 2023-24 तक मधुमक्खी पालकों को 56,610 बक्से उपलब्ध करवाए गए हैं।

अनिल विज ने चेयरमैन सहित 32 प्रत्याशियों के करवाए नामांकन दाखिल |Haryana News in Hindi

अंबाला(सच कहूँ न्यूज)। ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने नगर परिषद अम्बाला सदर चुनाव के लिए सोमवार को आयोजित भाजपा उम्मीदवारों के नामांकन कार्यक्रम में पंक्तियां पढ़ते हुए कहा कि तूफानों से खेलता हूं मैं, मैं खुद भी एक तूफान हूं, हमसे टकराने वालों के लिए, उनके खात्मे का पैगाम हूं। विज ने जोशिले अंदाज में कहा कि विकास का जो रथ अम्बाला छावनी में मैने चलाया है, उसे और तेजी से चलाने के लिए आज उस रथ के साथ 32 घोड़े जुड़ रहे हैं। सभी मिलकर सभी अम्बाला छावनी को सुंदर और हरियाणा का सबसे बेहतरीन शहर बनाएंगे। कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि मैनें जो इतने वर्षों से अम्बाला छावनी में विकास हेतु मेहनत की है मुझे इस चुनाव में चेयरमैन के अलावा 32 की 32 सीटें भाजपा की झोली में चाहिए। उ

न्होंने प्रत्याशियों व कार्यकतार्ओं को कहा कि वह पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरे। कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज पूरी अंबाला छावनी में उत्सव का माहौल है, चारों तरफ हर दिशा, हर सड़क, हर मार्ग से भाजपा प्रत्याशी कार्यकर्ताओं के साथ झूमते-नाचते-गाते हुए, एक त्यौहार मनाते हुए यहां पर नामांकन करने के लिए पहुंचे हैं। कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने मंच से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री सैनी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि अंबाला छावनी में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश को पूरी तेजी से आगे ले जा रहे हैं और 2047 तक वह भारत को विकसित भारत बनाना चाहते हैं। प्रदेश में नायब सैनी की सरकार है और एक दिन भी खाली नहीं जाता जिस दिन वो प्रदेश के लोगों, प्रदेश के विकास के लिए नई-नई घोषणाएं न कर रहे हो।

निकाय चुनाव में भाजपा का कमल खिलेगा: मोहनलाल बड़ौली

सोनीपत(सच कहूँ न्यूज)। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने दावा करते हुए कहा निकाय चुनाव में भाजपा का कमल खिलेगा और ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार जनहित में निर्णय लेकर प्रदेश के लोगों की सेवा कर रहे हैं। भाजपा सरकार के कार्यों से जनता खुश है और माहौल भाजपा के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस का जनाधार नहीं है, कांग्रेस का अस्तित्व खत्म हो चुका है। बड़ौली ने सोमवार को भाजपा मेयर प्रत्याशी राजीव जैन के कार्यालय का उद्घाटन किया और भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने की जनता से अपील की। इस मौके पर भाजपा मेयर प्रत्याशी राजीव जैन, पूर्व मंत्री कविता जैन, जिला अध्यक्ष समेत सैकड़ों कार्यकर्ता और लोग उपस्थित रहे। बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस का अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन नगर निकाय चुनाव में होने वाला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सदा से ही झूठ और अफवाह फैलाने का कार्य करती रही है। लोग कांग्रेस की असलियत को जान चुके हैं। उन्होंने कहा कि जनता अपना मन बना चुकी है कि नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को ही जीत दिलाएंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकतार्ओं से आह्वान करते हुए कहा कि वे कमल के फूल को प्रत्याशी मानकर भाजपा उम्मीदवारों को बड़ी जीत दिलाने के लिए कार्य करें।

प्रदेश के राजस्व को 50 हजार करोड़ का नुकसान: हुड्डा

चंडीगढ़, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि कैग रिपोर्ट में खनन को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है जिसमें एक साल के भीतर अवैध खनन के चलते प्रदेश के राजस्व को 50 हजार करोड़ रुपये का घाटा हो चुका है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हुड्डा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूरे कार्यकाल के दौरान सिर्फ अवैध खनन के चलते 50 हजार करोड़ रुपये की चपत लग चुकी है। इस मुद्दे को कांग्रेस आने वाले विधानसभा सत्र में जोर-शोर से उठाएगी।

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 फरवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 फरवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं।

1614 – जहांगीर ने मेवाड़ पर क़ब्ज़ा किया।

1695 – फ़्रांसीसी खोजी ला सेले ने टेक्सास में बस्ती बसाई।

1884 – चार्ल्स गोल्डेन के नेतृत्व में ब्रिटिश फ़ौजें सुडान पहुँची।

1900 – दक्षिण अफ़्रीकी युद्ध में पाई क्रोन्स ने ब्रिटिश फ़ौजों के सामने हथियार डाल दिए।

1905 – शामजी कृष्णवर्मा ने इंडिया होमरूल सोसायटी की स्थापना लंदन में की।

1911 – एयर मेल की पहली आधिकारिक उड़ान इलाहाबाद में हुई, जो 10 कि.मी. की थी। विमान से पहली बार डाक पहुँचाने का काम भारत में हुआ, जिसमें 6500 पत्र नैनी ले जाए गये।

1915 – प्रथम विश्वयुद्ध में जर्मनी ने इंग्लैंड की नाकेबन्दी की।

1930 – प्लूटो की खोज क्लाइड टॉमबा द्वारा की गई। इसे लंबे वक्त तक हमारे सौरमंडल का नौवां ग्रह माना गया, लेकिन बाद में इससे ग्रह का दर्जा वापस ले लिया गया।

1941 – अमेरिका के गायक इमा थॉमस का जन्म हुआ।

1943 – नाजी सेना ने व्हाइट रोज आन्दोलन के सदस्यों को गिरफ़्तार किया।

1945 – द्वितीय विश्वयुद्ध में इवा जिमा के लिए लड़ाई शुरू हुई।

1946 – शाही नौसेना विद्रोह मुंबई में हुआ।

1954 – पहले चर्च आफ़ साइंटोलॉजी की स्थापना कैलिफ़ोर्निया में की गई।

1965 – द गांबिया युनाइटेड किंगडम के शासन से स्वतंत्र हुआ।

1965 – चीन द्वारा पाकिस्तान को 60 करोड़ डॉलर का ब्याजमुक्त कर्ज देने के समझौते पर दोनो देशों के प्रतिनिधियों ने कराची में दस्तख्त किए। 1970 – फ़िलिपीन्स में युवकों ने अमेरिकी सैन्य अड्डों के विरोध में अमेरिकी दूतावास पर धावा बोला।

1971 – भारत और ब्रिटेन के बीच उपग्रह सम्पर्क क़ायम हुआ।

1977 – अमेरिकी अभिनेता एंडी डिवाइन की मृत्यु हो गई।

1979 – सहारा रेगिस्तान में पहली और अब तक के रिकार्ड में अंतिम बार हिमपात की घटना हुई। अमेरिका ने भारत को 1664 करोड़ रुपये का चेक दिया जो कि दुनिया में सबसे बड़ी रकम का चेक माना जाता है।

1983 – अमेरिका के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी लूट की ऐसी घटना हुई, जिसमें 13 लोग मारे गये।

1988 – बोरिस येल्तसिन सत्तारूढ़ कम्यूनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो से हटा दिये गए।

1989 – अफ़ग़ान सरकार ने आपात स्थिति की घोषणा की।

1991 – आयरिश रिपब्लिकन आर्मी ने विक्टोरिया स्टेशन पर हुए विस्फोट की ज़िम्मेदारी ली, जिसमें अनेक लोग हताहत हुए।

1998 – सी. सुब्रह्मण्यम को भारत रत्न से सम्मानित किया गया। उन्हें समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए देश के इस सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया। वह 1964 से 1966 के बीच भारत के कृषि मंत्री रहे। हरित क्रांति में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

1999 – भारत और बंगलादेश के बीच बस सेवा पर समझौता हुआ।

1999 – अमेरिका हथियार निर्यातक देशों की सूची में प्रथम स्थान पर घोषित। महाराष्ट्र के पोल्ट्री फ़ार्म में भारत का पहला फ़्लू केस दर्ज हुआ। भारत व पाकिस्तान के बीच थार एक्सप्रेस आरम्भ।

2001 – एफबीआई एजेंट रॉबर्ट हैनसेन को सोवियत संघ के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दोषी ठहराये जाने के बाद उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गयी।

2002 – फिजी के विद्रोही नेता जार्ज स्पेट की फ़ांसी की सज़ा को राष्ट्रपति ने उम्रक़ैद में बदला।

2003 – दक्षिण कोरिया के प्रमुख शहर ताएगु में एक मेट्रो ट्रेन में आग लग जाने से 134 लोग मारे गये।

2006 – फ़िलिस्तीन के राष्ट्रपति ने हमास के नेता इस्माइल हीनया को नई सरकार का गठन करने को कहा। महाराष्ट्र के पोल्ट्री फ़ार्म में भारत का पहला फ़्लू केस दर्ज हुआ। भारत व पाकिस्तान के बीच थार एक्सप्रेस आरम्भ।

2007 – दिल्ली से लाहौर जा रही समझौता एक्सप्रेस में बम धमाके में 68 लोग मारे गए।

2008 – भारतीय रिजर्व बैंक ने स्विस बैंक यूडीएक एजी को देश में कारोबार करने की अनुमति दी। पाकिस्तान में बरसों के सैनिक शासन के बाद हुए चुनाव में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की 120 सीट पर जीत।

2009 – लोकसभा में केन्द्रीय विश्वविद्यालय विधेयक 2009 पेश हुआ।

2014 – आंध्र प्रदेश का विभाजन करके तेलंगाना के रूप में देश के 29वें राज्य की स्थापना का प्रस्ताव लोकसभा में पारित।

2014 – यूक्रेन की राजधानी कीव में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में कम से कम 76 लोगों की मौत और सैंकड़ों लोग घायल।