Theft News - Sach Kahoon Hindi

Theft News: मकान के ताले तोड़कर लाखों की नकदी व जेवरात किए चोरी
रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। Rohtak News: महम थाना के अंतर्गत गांव मदीना में चोर एक मकान के ताले तोड़कर लाखों रुपए की नकदी व जेवरात चोरी कर ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार गांव मदीना निवासी पिंकी ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ किसी काम से चंडीगढ़ गई थी कि पीछे से चोर मकान के ताले तोड़कर घर में घुसे और 1.90 लाख रुपए नकद और सोने चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। घटना का पता उस वक्त लगा जब परिजन वापिस घर पहुंचे तो देखा कि दरवाजे के ताले टूटे हुए है और घर में सारा सामान बिखरा पड़ा है। पुलिस ने इस संबंध में महिला की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगालने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

वाहन चोरी और मोबाइल स्नैचिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी की स्कूटी और दो मोबाइल बरामद
नोएडा (एजेंसी)। Noida News: नोएडा के थाना फेस-1 पुलिस ने वाहन चोरी और मोबाइल फोन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एक स्कूटी, स्नैचिंग/चोरी के दो मोबाइल फोन, चोरी की घटना से प्राप्त 1200 रुपए और एक अवैध चाकू बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा के आसपास के क्षेत्रों में घूम-घूमकर वाहन चोरी करता था और चोरी किए गए वाहनों का इस्तेमाल मोबाइल फोन छीनने की वारदातों में करता था।

पुलिस के अनुसार 21 अगस्त 2026 को थाना फेस-1 पुलिस टीम ने सेक्टर-14 स्थित गंदे नाले की पटरी के पास से आरोपी अमन सिंह पुत्र दिलीप सिंह, निवासी कल्याणपुरी, थाना कल्याणपुरी, दिल्ली, उम्र 22 वर्ष को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक लाल रंग की स्कूटी बरामद हुई। जांच में सामने आया कि यह स्कूटी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके से चोरी की गई थी।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने मोबाइल स्नैचिंग की कई घटनाओं का खुलासा किया। आरोपी ने बताया कि वह चोरी की स्कूटी और अन्य वाहनों को बदल-बदलकर मोबाइल फोन छीनने की घटनाओं को अंजाम देता था। बरामद दो मोबाइल फोन में से एक रेडमी मोबाइल फोन 20 अगस्त 2026 को दिल्ली के कोंडली पुल के पास से छीना गया था, जबकि दूसरा मोबाइल फोन फेस-1 क्षेत्र की रेडलाइट, दिल्ली से छीना गया था।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने यह भी बताया कि उसने सैमसंग मोबाइल फोन सेक्टर-2, नोएडा से छीना था। बाद में इस मोबाइल फोन को गाजीपुर मंडी के पास एक राह चलते व्यक्ति को करीब 4,000 रुपए में बेच दिया था। पुलिस ने इस रकम में से आरोपी के पास बचे 1,200 रुपए भी बरामद किए हैं। पुलिस जांच में आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ थाना फेस-1 नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग और बरामदगी से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाने में भी वाहन चोरी और चोरी के सामान की बरामदगी से संबंधित मुकदमा दर्ज बताया गया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी का तरीका यह था कि वह पहले सुनसान या कम भीड़भाड़ वाले स्थानों से दोपहिया वाहन चोरी करता था। इसके बाद चोरी किए गए वाहन से अलग-अलग इलाकों में घूमकर राह चलते लोगों को निशाना बनाता और मोबाइल फोन छीनकर फरार हो जाता था। वारदात के बाद पुलिस की पकड़ से बचने के लिए वह वाहन बदल देता था। थाना फेस-1 पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में मुकदमा दर्ज किया है।

वहीं, मोबाइल स्नैचिंग से संबंधित पूर्व में मामला दर्ज है। दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाने में भी आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज बताया गया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ के आधार पर उसके गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और चोरी व स्नैचिंग की अतिरिक्त घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटा रही है। साथ ही बरामद मोबाइल फोन और स्कूटी के संबंध में भी आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

बाइक चुराने का आरोपी गिरफ्तार, पांच दुपहिया वाहन बरामद
सरसा (सच कहूँ न्यूज)। Sirsa News: एबीवीटी स्टाफ सरसा की टीम ने बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करने में आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर पांच दुपहिया वाहन बरामद किए गए हैं। एबीवीटी स्टाफ प्रभारी ने बताया कि अग्रसेन कॉलोनी निवासी चिमनलाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती 12 जुलाई की रात्रि को स्कूटी घर के बाहर खड़ी कर घर के अंदर चला गया था। सुबह देखा तो कोई अज्ञात व्यक्ति स्कूटी चोरी कर ले गया था। शिकायत के आधार पर थाना शहर सरसा में चोरी का मामला दर्जकर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर एबीवीटी स्टाफ सरसा पुलिस की एक टीम ने आरोपी मंजीत सिंह पुत्र संदीप कुमार निवासी एमसी कॉलोनी सरसा को शहर सरसा क्षेत्र से काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने शहर सरसा तथा ऐलनाबाद थाना क्षेत्र से बाइक चोरी की चार अन्य वारदातें करनी कबूल की। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी के पांच दुपहिया वाहन भी बरामद किए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि युवक नशा करने का आदी है और नशे की लत पूरी करने के लिए ही चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। एबीवीटी स्टाफ प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा।

Sirsa News: बाइक चोरी का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।

मंदिर से नकदी व चांदी के आभूषण किए चोरी, घटना सीसीटीवी में हुई कैद
रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। Rohtak News: आर्य नगर थाना के अंतर्गत सर्कुलर रोड स्थित चंडी माता मंदिर से नकदी व चांदी के आभूषण चोरी करने का मामला सामने आया है। पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें पांच छोटे बच्चे चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहे है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने इस संबंध में पुजारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मंदिर में चोरी करने वाले बच्चों की तलाश में जुटी है।

पुलिस के अनुसार सर्कुलर रोड स्थित चंडी माता मंदिर के पुजारी ने बताया कि शाम को वह मंदिर बंद कर घर चला गया था कि पीछे से पांच छोटे बच्चे मंदिर में घुसे और पत्थर से शीशा तोड़कर मूर्तियों से चांदी के आभूषण चोरी व नकदी चोरी कर ले गए। घटना का पता उस वक्त लगा जब आज सुबह पूजारी मंदिर में पहुंचा तो देखा कि शीशे टूटे हुए पड़े है और मूर्तियों से चांदी का मुकुट व अन्य आभूषण सहित नकदी भी गायब है। घटना के बाद काफी संख्या में आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। इसी बीच सूचना मिलने पर आर्य नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इस बारे में पता किया। पुलिस ने मंदिर परिसर में लगी सीसीटीवी फुटेज देखी तो बच्चे चोरी करते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Rohtak News: मंदिर में चोरी करते हुए बच्चे सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद।

नोएडा में ई-रिक्शा बैटरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार
नोएडा (एजेंसी)। Noida News: नोएडा के थाना फेस-1 पुलिस ने ई-रिक्शा की बैटरी चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 13 स्मार्ट लीथियम बैटरी, 414 लीथियम बैटरी सेल और 11,800 रुपये की नकदी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा के अलग-अलग इलाकों में रेकी करने के बाद सुनसान स्थानों पर खड़े ई-रिक्शा को निशाना बनाते थे। पुलिस के मुताबिक, 10 अगस्त 2026 को थाना फेस-1 पुलिस टीम ने लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को सेक्टर-14 और सेक्टर-15 के बीच बने पुल के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कासिम उर्फ लक्की, रहीशउल्ला, शाहनवाज और रिजवान के रूप में हुई है।

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बैटरी चोरी करने के अपने तरीके का खुलासा किया। आरोपियों ने बताया कि वे पहले दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा के आसपास के इलाकों में ई-रिक्शा खड़े होने वाले स्थानों की रेकी करते थे। इसके बाद ऐसे ई-रिक्शा को निशाना बनाया जाता था, जो किसी अपेक्षाकृत सुनसान स्थान पर खड़े होते थे। मौका देखकर आरोपी उनकी बैटरी चोरी कर लेते थे और चोरी की गई बैटरियों को अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रख देते थे।

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि जब उन्हें पैसों की जरूरत होती थी, तो वे चोरी की बैटरियों को एक साथ बेचने के बजाय कबाड़ियों को एक-एक करके बेचते थे। इसके लिए वे अपनी मजबूरी का बहाना बनाते थे। बैटरियां बेचकर मिलने वाली रकम को आरोपी आपस में बांट लेते थे। पुलिस का कहना है कि गिरोह लंबे समय से इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहा था। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि गिरफ्तार आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने दक्षिण दिल्ली के थाना जैतपुर क्षेत्र में भी बड़ी संख्या में बैटरी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। इस मामले में भी आरोपी जेल जा चुके हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर उनके गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और चोरी की बैटरियों को खरीदने वाले कबाड़ियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों में कासिम उर्फ लक्की (21) निवासी इकरामनगर, थाना लोनी, गाजियाबाद, रहीशउल्ला (29) निवासी इकरामनगर, थाना लोनी, गाजियाबाद, शाहनवाज (28) निवासी भागीरथी विहार, थाना दयालपुर, दिल्ली और रिजवान (23) निवासी ओल्ड मुस्तफाबाद, थाना दयालपुर, दिल्ली शामिल हैं।

पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया है। इसके अलावा थाना जैतपुर साउथ, दिल्ली में भी मामला दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने अब तक कितनी बैटरियां चोरी की हैं और चोरी के इस नेटवर्क में और कितने लोग शामिल हैं। साथ ही चोरी की बैटरियों को खरीदने वाले कबाड़ियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की हुई बाइक बरामद
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कोतवाली पुलिस ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से चोरी की हुई बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी को चालान करके जेल भेज दिया है। एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार आपराधिक घटनाओं में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को कस्बे के किलागेट चौकी प्रभारी एसआई राजकुमार बघेल ने पुलिस टीम के साथ चेकिंग के दौरान एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है।

जिसके कब्जे से विगत एक जुलाई को कस्बे के मोहल्ला आर्यपुरी से चोरी की हुई बाइक बरामद हुई है। मामले के सम्बन्ध में पीड़ित रशीद अहमद निवासी मोहल्ला आलकलां कस्बा कैराना ने कोतवाली पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम व पता ईशु उर्फ विशांत निवासी ग्राम सनौली कलां जनपद पानीपत हरियाणा बताया। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने चालान करके जेल भेज दिया है।

किसान की स्कूटी बरामद, आरोपी बाल अपचारी हिरासत में
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: खेत पर खड़ी किसान की स्कूटी चुराने वाले बाल अपचारी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने चोरी की गई स्कूटी बरामद की है। विगत 27 जुलाई को कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव अलीपुर निवासी संजीव कुमार की इलेक्ट्रिक स्कूटी को शामली-कैराना मार्ग पर स्थित महावीर फार्म के सामने से अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया था। पीड़ित संजीव की तहरीर पर कोतवाली शामली पर सुंसगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।

इसी क्रम में शनिवार को एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार अपराधों की रोकथाम, वाहन चोरी की घटनाओं के अनावरण एवं संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के तहत औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने एक बाल अपचारी को हिरासत में ले लिया, जिसके कब्जे से किसान की चोरी की गई स्कूटी बरामद हुई। पुलिस ने मामले में अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। विदित रहे कि चोरी हुई स्कूटी बरामद कराने में औद्योगिक क्षेत्र चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल हरिओम की भूमिका काफी सराहनीय रही है। उन्होंने कांवड़ ड्यूटी के बीच समन्वय स्थापित करते हुए हाइवे पर स्थित तमाम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। हेड कांस्टेबल के अथक प्रयास के बावजूद पुलिस किसान की स्कूटी बरामद कराने में सफल हो पाई है।

Instagram: इंस्टाग्राम पर होम क्लीनिंग का विज्ञापन, फिर ग्राहकों के घरों से लाखों के गहने चोरी; 2 गिरफ्तार
अहमदाबाद (एजेंसी)। Ahmedabad News: अहमदाबाद सिटी पुलिस ने दो ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर इंस्टाग्राम पर होम क्लीनिंग सर्विस का विज्ञापन देने और सफाई का काम करते समय ग्राहकों के घरों से गहने चुराने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी सफाई सेवा देने के बहाने ग्राहकों के घरों में जाने से पहले सोशल मीडिया का इस्तेमाल करके एक क्लीनिंग कंपनी का प्रचार करते थे। जांचकर्ताओं ने बताया कि वे इन दौरों के दौरान कीमती सामान चुरा लेते थे।

पुलिस की एक टीम ने खास खुफिया जानकारी के आधार पर गश्त के दौरान इन लोगों को गिरफ्तार किया। यह ऑपरेशन अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर और सेक्टर-1, जोन-1 और बी-डिविजन के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चलाया गया।

पुलिस सब-इंस्पेक्टर एचवी गोहिल और उनकी टीम ने संदिग्धों को पकड़ा और उन पर बीएनएस की धारा के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों की पहचान अर्जुन देवाजी किर (23) और नानू शंकर किर (22) के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया, "दोनों मूल रूप से राजस्थान के सलूंबर जिले की किर बस्ती के रहने वाले हैं और सफाई का काम करते थे।"

पुलिस ने चोरी के सोने के गहने बरामद किए, जिनकी कीमत लगभग 18.90 लाख रुपए है। बरामद सामान में सोने की चेन, सोने के दो ब्रेसलेट, मंगलसूत्र, नेकलेस, सोने की चार अंगूठियां और सोने की नथ शामिल हैं। इन गहनों का कुल वजन 154 ग्राम से ज्यादा है।

हाल ही में सामने आए एक अन्य मामले में, वडाज पुलिस ने सोशल मीडिया विज्ञापनों के जरिए होम क्लीनर बनकर लोगों को ठगने और चोरी करने के आरोप में एक और गिरोह को गिरफ्तार किया था। इस कार्रवाई से सोला और विवेकानंद नगर पुलिस स्टेशनों में दर्ज चोरी के मामले सुलझे और लगभग 2.88 लाख रुपए का कीमती सामान बरामद हुआ था।

पुलिस ने झूठी पहचान का इस्तेमाल करने वाले संदिग्धों से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच की है, जिनमें शहर के निवासियों को लूटने के लिए नकली पुलिस अधिकारी वाले लोग भी शामिल हैं।

बरसीम का बीज चोरी करते युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, पेड़ से बांधा
कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। Kaithal News: चीका क्षेत्र के गांव हरिगढ़ किंगन में बरसीम का बीज चोरी करते एक युवक को शनिवार को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। ग्रामीणों ने आरोपी को रस्सी से पेड़ से बांध दिया और पुलिस को सूचना दी। घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया।

चीका थाना के एसआई विजय कुमार की टीम ने गांव सिहाली निवासी संदीप को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ गांव हरिगढ़ किंगन निवासी कृष्ण कुमार की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने अपने घर में 50-50 किलो के बरसीम बीज के 10 कट्टे रखे हुए थे। 27 जुलाई को एक कट्टा और 29 जुलाई को दूसरा कट्टा चोरी हो गया था। 31 जुलाई को तीसरी बार संदीप और मेवा चोरी करने पहुंचे। निगरानी लगाए बैठे ग्रामीणों ने संदीप को मौके पर पकड़ लिया, जबकि मेवा फरार हो गया। संदीप को पुलिस पहुंचने तक पेड़ से बांधकर रखा गया।

आरोपियों की पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पकड़े जाने के बाद कुछ युवकों ने उसके साथ मारपीट भी की। पुलिस ने आरोपी को थाने ले जाकर मामला दर्ज किया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है और गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ चल रही है।

PWD का CCTV DVR चुराने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, नकदी व हार्ड डिस्क बरामद
नई दिल्ली (एजेंसी)। New Delhi: दिल्ली पुलिस ने राजधानी के सीलमपुर इलाके में लगे सरकारी पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (पीडब्ल्यूडी) के सीसीटीवी डीवीआर की चोरी का मामला सुलझा लिया है और इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। चोरी का सामान और उसे बेचकर मिली रकम का एक बड़ा हिस्सा भी बरामद कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, सीलमपुर के जे-ब्लॉक में लगे सरकारी पीडब्ल्यूडी सीसीटीवी डीवीआर की चोरी के संबंध में रईस खान की शिकायत पर सीलमपुर पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) और 317(2) के तहत ई-एफआईआर दर्ज की गई थी। यह चोरी 27 जुलाई को हुई थी।

जांच के दौरान, पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और डीवीआर चुराते हुए दो लोगों की पहचान की। टेक्निकल सर्विलांस और लोकल इंटेलिजेंस की मदद से आरोपियों का पता लगाया गया और उन्हें गिरफ्तार किया गया।

उनकी पहचान दानिश अंसारी (पिता रईस अंसारी, निवासी श्री राम कॉलोनी, खजूरी, दिल्ली) और आरिफ खान (पिता मकसूद अहमद, निवासी श्री राम कॉलोनी, खजूरी) के तौर पर हुई है।

लगातार पूछताछ के दौरान, दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि चोरी किया गया डीवीआर जहांगीरपुरी इलाके में एक कबाड़ी को बेचा गया था।

पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर, पुलिस ने दिल्ली के जहांगीरपुरी में मदर डेयरी के सामने बनी झुग्गी में रहने वाले सोम दत्त के बेटे आसू (18) को पकड़ा, जिसने कथित तौर पर चोरी का सामान खरीदा था।

आगे की जांच के बाद, पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लिया और मामले से जुड़ा काफी सामान बरामद किया, साथ ही चोरी हुए डीवीआर को बेचकर मिली रकम भी हासिल की।

पुलिस ने बताया कि जांच से पता चला है कि आरिफ खान पहले पीडब्ल्यूडी के साथ सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम कर चुका था। उसे डीवीआर और हार्ड डिस्क निकालने की प्रक्रिया की जानकारी थी, जिससे कथित तौर पर चोरी करने में मदद मिली।

बरामद सामान में पीडब्ल्यूडी की एक चोरी हुई सीसीटीवी हार्ड डिस्क, चोरी हुए डीवीआर को बेचकर मिली रकम मानी जा रही 48,000 रुपए नकद और मामले से जुड़े सामान के तौर पर बरामद एक ओप्पो मोबाइल फोन शामिल है।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, दानिश अंसारी पहले चोरी के चार मामलों में शामिल रहा है, जबकि आरिफ खान पर डकैती से जुड़ा एक पुराना मामला दर्ज है। आसू का पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं रहा है।

चोरी की बाइक और अवैध हथियारों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा (एजेंसी)। Noida News: ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-3 थाने की पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल, एक अवैध चाकू तथा एक तमंचा मय जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 28 जुलाई को थाना इकोटेक-3 पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध युवक सेक्टर-10 से तिलपता की ओर सर्विस रोड पर मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनीष पुत्र हरी सिंह तथा सागर पुत्र देवेंद्र सिंह के रूप में हुई है। पूछताछ और तलाशी के दौरान पुलिस ने मनीष के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद किया, जबकि सागर के पास से .315 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

इसके अलावा, दोनों के कब्जे से चोरी की एक बाइक भी बरामद की गई। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद मोटरसाइकिल किस क्षेत्र से चोरी की गई थी और क्या आरोपी अन्य वाहन चोरी की घटनाओं में भी शामिल रहे हैं। गिरफ्तार आरोपी मनीष मूल रूप से रूपवास मोड़, कस्बा एवं थाना दादरी, जनपद गौतमबुद्धनगर का रहने वाला है और उसकी उम्र लगभग 19 वर्ष बताई गई है।

वहीं, दूसरा आरोपी सागर मूल निवासी ग्राम नगला पदम, थाना चंडौस, जिला अलीगढ़ का रहने वाला है, जो वर्तमान में ग्राम धूममानिकपुर, थाना बादलपुर, गौतमबुद्धनगर में रह रहा था। उसकी उम्र लगभग 22 वर्ष है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मनीष पहले भी चोरी और आर्म्स एक्ट से जुड़े तीन मामलों में नामजद रह चुका है। उसके खिलाफ दादरी और सूरजपुर थानों में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज हैं। वहीं सागर के खिलाफ भी बादलपुर थाने में आबकारी अधिनियम के तहत दो मुकदमे पहले से दर्ज हैं। इस मामले में थाना इकोटेक-3 पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि उनके अन्य आपराधिक मामलों में शामिल होने की भी जानकारी जुटाई जा सके। साथ ही बरामद हथियार और चोरी की मोटरसाइकिल के संबंध में भी विस्तृत जांच जारी है।

घर से सोने के गहने और नकदी चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
कोलकाता (एजेंसी)। Kolkata News: कोलकाता पुलिस ने शहर के इकबालपुर इलाके में एक घर से करीब 35 लाख रुपये की सोने की ज्वेलरी और नकदी चोरी करने के आरोप में 21 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को इस बारे में जानकारी दी।

आरोपी की पहचान आसिफ हुसैन के रूप में हुई है। उसे डिटेक्टिव डिपार्टमेंट के चोरी रोधी विंग के अधिकारियों ने न्यू टाउन के एक रिजॉर्ट से गिरफ्तार किया, जहां वह कथित तौर पर छिपा हुआ था। पुलिस ने बताया कि चोरी हुई ज्यादातर ज्वेलरी एंटली स्थित उसके घर की एक अलमारी में बने गुप्त तहखाने से बरामद की गई है।

जांचकर्ताओं को यह भी पता चला कि उसने रिसॉर्ट में महिला साथियों के साथ मनोरंजन पर करीब 4 लाख रुपये खर्च किए थे।

पुलिस के मुताबिक, चोरी इकबालपुर के एम.एम. अली रोड स्थित एक दंपति के घर में हुई। दंपति घर में ताला लगाकर काम पर गए थे। वापस लौटने पर उन्हें घर के अंदर एक अलमारी टूटी हुई मिली, जबकि मुख्य दरवाजे का ताला सुरक्षित था। घर से करीब 201 ग्राम सोने के गहने और 4 लाख रुपये नकद चोरी होने की बात सामने आई है।

चोरी हुआ कीमती सामान उस दंपति की हाल ही में शादीशुदा बेटी का था, जो कनाडा जाने से पहले इसे अपने माता-पिता के पास छोड़ गई थी। चोरी के बाद परिवार में विवाद हो गया क्योंकि दामाद ने अपने ससुराल वालों पर शक जताया और उन पर कीमती सामान हड़पने का आरोप लगाया। इसके बाद बेटी कनाडा से वापस लौटी और इकबालपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

जांच विभाग ने मामले की जांच अपने हाथ में ली और इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। इसके बाद आसिफ हुसैन की पहचान मुख्य संदिग्ध के रूप में की गई। बाद में जांचकर्ताओं ने उसे राजारहाट इलाके के एक रिसॉर्ट से गिरफ्तार किया, जहां वह कथित तौर पर एक कारोबारी के रूप में रह रहा था।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि चोरी की नकदी वह पहले ही खर्च कर चुका है। हालांकि, शुरुआत में गहने बरामद नहीं हुए थे। बाद में उसके घर की तलाशी के दौरान अलमारी में छिपाकर रखा करीब 172 ग्राम सोना बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि चोरी के बाकी सामान की बरामदगी के प्रयास जारी हैं और मामले की जांच अभी चल रही है।