IMD Alerts - Sach Kahoon Hindi

Weather News Today: उत्तर भारत में घना कोहरा थाम रहा जिंदगियां, फ्लाइट और रेल के पहियों की भी थमी रफ़्तार
Weather Forecast India: नई दिल्ली। उत्तर भारत के व्यापक इलाकों में रविवार तड़के घने कोहरे की चादर छा जाने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कई स्थानों पर दृश्यता बेहद कम हो गई, जिसके चलते सड़क, रेल और हवाई यातायात पर सीधा असर पड़ा। राजधानी दिल्ली सहित आसपास के क्षेत्रों में सुबह के समय आवाजाही कठिन बनी रही। Weather News Today

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने पहले ही दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए घने कोहरे और शीतलहर जैसे हालात की आशंका जताई थी। सुबह के समय राजधानी की हवा की गुणवत्ता भी ‘अत्यंत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। प्रदूषण और कोहरे के संयुक्त प्रभाव से दृश्यता और घट गई, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ी।

रेलवे नेटवर्क पर कोहरे का असर सबसे अधिक देखा गया

रेलवे नेटवर्क पर कोहरे का असर सबसे अधिक देखा गया। उत्तर भारत से गुजरने वाली कई लंबी दूरी की ट्रेनें घंटों की देरी से चलीं, जबकि कुछ सेवाओं के मार्ग में बदलाव किया गया। सुरक्षा कारणों से ट्रेनों की गति सीमित रखी गई, जिससे यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। कई प्रमुख मेल और एक्सप्रेस गाड़ियां तय समय से काफी बाद अपने गंतव्य की ओर रवाना हुईं। Weather News

हवाई यातायात भी मौसम की मार से अछूता नहीं रहा। दिल्ली सहित कई शहरों से उड़ान भरने वाली फ्लाइट्स निर्धारित समय से देर से चलीं। विभिन्न विमानन कंपनियों ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी कर संभावित विलंब की जानकारी दी और उड़ान की स्थिति पहले जांचने की सलाह दी। दिल्ली हवाई अड्डा प्रशासन ने भी स्पष्ट किया कि कम दृश्यता के चलते उड़ानों के समय में बदलाव संभव है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ समय तक उत्तर भारत में कोहरे का असर बना रह सकता है। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पूर्व ताज़ा जानकारी अवश्य प्राप्त करें और आवश्यक एहतियात बरतें। Weather News Today

Weather Today: आईएमडी ने सर्दी के सितम को लेकर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी व मध्य प्रदेश वासियों को दी ये चेतावनी
नई दिल्ली। सोमवार की सुबह उत्तर भारत के बड़े हिस्से घने कोहरे की चपेट में रहे। राजधानी दिल्ली सहित पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई क्षेत्रों में दृश्यता बेहद कम दर्ज की गई, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात पर असर पड़ा। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में घने कोहरे और शीतलहर को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत कुछ अन्य क्षेत्रों में येलो अलर्ट प्रभावी किया गया है। Weather Today

मौसम विभाग का अनुमान है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में 23 दिसंबर तक सुबह और रात के समय अत्यधिक घना कोहरा बना रह सकता है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में 22 दिसंबर तक कोहरे की तीव्रता अधिक रहने की संभावना है। इसके अतिरिक्त बिहार, झारखंड और आंतरिक ओडिशा में भी 24 दिसंबर तक धुंध का असर जारी रह सकता है।

रविवार को भी दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई और कई स्थानों पर ठंडे दिन जैसी स्थिति बनी रही। इसी बीच, जम्मू-कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में हिमपात के साथ ‘चिल्लई-कलां’ की शुरुआत हो गई है। यह 40 दिनों की सबसे कड़ी सर्दी का समय माना जाता है, जो जनवरी के अंत तक जारी रहता है। विशेषज्ञों के अनुसार, मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और उत्तरी भारत में सक्रिय उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम के प्रभाव से जुड़ा हो सकता है। Weather Today

दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा, बर्फबारी और तेज बर्फीली हवाओं की संभावना जताई है, जिससे कई स्थानों पर दृश्यता 400 मीटर से भी कम रह सकती है। उत्तराखंड में 24 दिसंबर तक कहीं-कहीं हल्की वर्षा या हिमपात के आसार हैं। इसके अलावा, 22 और 23 दिसंबर को कर्नाटक और तेलंगाना में भी शीतलहर को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

ताजा मौसम बुलेटिन के अनुसार, 22 दिसंबर को उत्तराखंड और झारखंड के कुछ हिस्सों में, जबकि 22 और 23 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, बिहार और उत्तर प्रदेश में ठंडे दिन जैसी परिस्थितियां बनने की प्रबल संभावना है।दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच और अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया गया है। राजधानी के कई इलाकों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के अयोध्या क्षेत्र से सामने आई तस्वीरों में घना कोहरा स्पष्ट रूप से देखा गया।

कोहरे का सबसे अधिक असर हवाई सेवाओं पर पड़ा। बीते दिन कम दृश्यता के कारण दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ानों का संचालन बाधित रहा। दर्जनों उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जबकि कई विमानों को देरी का सामना करना पड़ा। हवाई अड्डा प्रशासन ने यात्रियों से समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचने और यात्रा संबंधी सूचनाओं पर नजर बनाए रखने की अपील की है। वहीं, खराब मौसम के चलते श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी कई उड़ानें रद्द की गईं, जिससे यात्रियों को असुविधा हुई। Weather Today

IMD Alerts: आईएमडी का अलर्ट, हीटवेव से लोगों का होगा जीना दुश्वार! इस दिन होगी भारी बारिश!
Delhi-NCR Heatwave: नोएडा। अभी से ही गर्मी ने अपने तेवर दिखने शुरू कर दिए हैं जिससे कि एनसीआर में लोगों को गर्म हवाएं और हीटवेव का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में भी हीटवेव से एनसीआर के लोग पेरशान हो सकते हैं। अगले हफ्ते से मौसम कुछ परिवर्तित मिलेगा, जिससे थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। IMD Alerts

दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। मौसम विभाग की माने तो लोगों की चिंता आने वाले दिनों में बढ़ सकती है। अगले कुछ दिनों तक गर्मी के तेवर कम नहीं होंगे। इस दौरान लू के थपेड़े लोगों के लिए मुश्किलें कम नहीं होने देंगे। कुछ दिनों बाद मौसम विभाग ने वेस्ट यूपी के अलग-अलग जिलों में मौसम बदलने का अनुमान जताया है, जहां कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की भी संभावना है। इसके बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट भी दर्ज की जाएगी और लोगों को थोड़ी राहत मिलती भी दिखाई देगी।

11 अप्रैल को दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना

आईएमडी ने मौसम के मिज़ाज़ को देखते हुए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। लोगों को दिन में तेज गर्म हवाओं का सामना करना होगा। आने वाले 3 दिनों के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों और इलाकों के साथ-साथ एनसीआर में भी हल्की बूंदाबांदी और तेज बारिश हो सकती है। इसके बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की जाएगी।

9 अप्रैल को लोगों का सामना हीटवेव से होगा और रात भी काफी ज्यादा गर्म होगी। अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है। इसके बाद एनसीआर के लोगों को 10 अप्रैल को तेज हवा और आंधी का सामना करना पड़ेगा। इस दिन अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है। 11 अप्रैल को दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है, जिसके बाद अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है।

12 अप्रैल को भी आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे | IMD Alerts

इसके अगले दिन ही 12 अप्रैल को भी आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इसके चलते अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री बने रहने की संभावना है। लेकिन, लोगों को काफी ज्यादा उमस का सामना करना पड़ेगा। 13 अप्रैल को आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। वहीं, 14 अप्रैल को भी आसमान साफ रहने की संभावना है।

इस दौरान अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। 15 अप्रैल से एक बार फिर पारा चढ़ेगा। इस दौरान दिन में तेज हवाएं और लू चलेगी, जिसके कारण अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक पहुंच सकता है। हीटवेव के चलते सड़कों पर निकल रहे लोगों को काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। उन्हें तेज धूप और गर्मी की वजह से परेशानी हो सकती है। इसको देखते हुए चिकित्सकों ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। IMD Alerts

Trade War: ट्रेड वॉर से गरीबों पर मंडराएगा आर्थिक मंदी का खतरा, संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने किया ऐलान…

Weather Update: दिल्ली में भारी बारिश, मौसम विभाग ने फिर किया अलर्ट!
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम ने फिर से करवट ली है और दिल्ली के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश से मौसम में फिर से ठंडक बढ़ गई है, जिससे दिल्लीवासियों को फरवरी माह की गर्मी से राहत दिलाई है। Weather Update

पहले भी दी थी भारी बारिश की चेतावनी | Weather Update

वर्ष 2025 के फरवरी महीने में दिल्ली का मौसम पहले वर्षों की अपेक्षा गर्म रहा। दिल्ली में फरवरी का औसत अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जोकि सामान्य से कहीं अधिक था। भारतीय मौसम विभाग ने 28 फरवरी को दिल्ली और एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। भारतीय मौसम विभाग ने मौसम के फिर से बिगड़ने और बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग इससे पहले भी भारी बारिश की चेतावनी दी थी। आज यानि 1 मार्च को भी विभाग ने दिल्ली, एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश का अंदेशा जताया है।

मौसम विभाग के अनुसार लोनी देहात, हिंडन एयरफोर्स स्टेशन, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर, बल्लभगढ़ सहित कई इलाकों में बारिश हो सकती है। साथ ही हरियाणा के अंबाला, पानीपत, असंध, सफीदों, गन्नौर, सोनीपत, खरखौदा, रेवाड़ी, पलवल और नूंह जैसे क्षेत्रों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने इन इलाकों में 30-50 किमी/घंटे की तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने और बादल गरजने के साथ ही बारिश की संभावना जताई है। Weather Update

Hailstorm: लूणकरणसर, चुरू, राजगढ़ व भानीपुरा सहित कई गांवों में भीषण ओलावृष्टि हुई