Punjab School Holiday - Sach Kahoon Hindi

Punjab School Holiday: पंजाब के स्कूलों में फिर हुआ छुट्टियों का ऐलान, अगले आदेशों तक रहेंगे बंद
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। Punjab School Holiday: पंजाब के राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान 48 और गाँव, 2691 आबादी और 2131 हैक्टेयर फसलें प्रभावित हुई हैं। अब तक, 22 जिलों के 1996 गाँव प्रभावित हुए हैं, जिससे कुल 3,87,013 आबादी प्रभावित हुई है। पिछले 24 घंटों में 925 और लोगों को निकाला गया, जिससे अब तक बचाए गए लोगों की कुल संख्या 22,854 हो गई है।

अब तक सबसे ज्यादा लोगों को गुरदासपुर (5581), फाजिल्का (4202), फिरोजपुर (3888), अमृतसर (3260), होशियारपुर (1616), पठानकोट (1139) और कपूरथला (1428 ) से निकाला गया है। राज्य में इस समय 139 राहत शिविर कार्यरत हैं, जिनमें 6121 प्रभावित लोग रह रहे हैं, जबकि बाढ़ शुरू होने के बाद से विभिन्न जिलों में कुल 219 शिविर स्थापित किए गए हैं। इनमें फाजिल्का में 14 शिविरों में 2588 लोग, बरनाला में 49 शिविरों में 527 लोग, होशियारपुर में चार शिविरों में 921 लोग, रूपनगर में पांच शिविरों में 250 लोग, मोगा में तीन शिविरों में 155 लोग और मानसा में दो शिविरों में 89 लोग रह रहे हैं। Punjab School Holiday

बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों के स्कूलों में अभी छुट्टियां जारी रहेगी

वहीं बात करें तो सरकार ने 9 सितंबर को सभी स्कूलों को खोलने का आदेश दिया है लेकिन बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों के स्कूलों में अभी छुट्टियां जारी रहेगी। इसी क्रम में फिरोजपुर की डिप्टी कमिश्नर दीपशिखा शर्मा ने जानकारी दी कि जिले के 36 बाढ़ प्रभावित स्कूल अगले आदेश तक बंद रहेंगे। वहीं, बाकी सभी सरकारी, निजी और एडेड स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय शिक्षकों के लिए 8 सितंबर से और विद्यार्थियों के लिए 9 सितंबर से सामान्य रूप से खुल जाएंगे।

उन्होंने कहा कि जिले के 36 बाढ़ प्रभावित स्कूल सरकारी प्राइमरी स्कूल टेंडी वाला, कालू वाला, गट्टी रहीम के, निहाला लवेरा, धीरा घरा, कामलवाला, मुठियां वाला, निहाले वाला, चांदी वाला, राजो के उसपार, खुंदर गट्टी, आले वाला, अराजी सबरा, दुल्ले के, नाथू वाला, गट्टी अजायब सिंह, नौ बेहराम शेर सिंह, ढाणी गुरमुख सिंह, राणा पंज गराई, नवां राणा पंज गराई, शेर सिंह वाला, मौजी बहादुर के, काले के हिठाड़, कुतबदीन वाला, बंडाला, बस्ती राम लाल, भखड़ा, सुल्तान वाला, फत्ते वाला, बग्गे वाला, सरकारी मिडिल स्कूल आले वाला, कामलवाला मुठियां वाला, निहाले वाला, महालम, सरकारी हाई स्कूल खुंदर गट्टी, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल धीरा घरा, गट्टी राजो के और नौ बेहराम शेर सिंह हैं जो अगले आदेश तक बंद रखे जाएंगे। Punjab School Holiday

यह भी पढ़ें:– Bihar Anganwadi Workers Salary Hike: सरकार की आंगनबाड़ी महिला कर्मचारियों को बड़ी सौगात

Holiday: स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी
अब इस दिन खुलेंगे स्कूल | Holiday

पटियाला। पंजाब सरकार ने राज्य में प्रचंड गर्मी को देखते हुए विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है। यह सूचना राज्य के शिक्षा मंत्री श्री हरजोत बैंस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया माध्यम से साझा की। Holiday

शिक्षा मंत्री के अनुसार, 2 जून 2025 से 30 जून 2025 तक सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त तथा निजी विद्यालयों में अवकाश रहेगा। इस प्रकार विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को कुल 29 दिनों का विश्राम प्राप्त होगा। विद्यालय 1 जुलाई 2025 से पुनः नियमित रूप से खुलेंगे और शिक्षण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। राज्य में लगातार बढ़ते तापमान और मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा सके। Holiday

Delhi Mausam Update: एनसीआर में मौसम विभाग ने अगले दो दिन बताए बड़े भारी!

Punjab School Holiday: पंजाब के इन चार जिलों में स्कूल अभी भी बंद
Punjab School Holiday: चंडीगढ़। भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम की घोषणा के उपरांत भी पंजाब के चार सीमावर्ती जिलों में विद्यालयों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से बंद रखा गया है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि गुरदासपुर को छोड़कर, अन्य सीमावर्ती जिलों में मंगलवार को भी एहतियातन विद्यालयों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। Punjab News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोमवार शाम को राष्ट्र को संबोधित करने के तुरंत बाद, अमृतसर, पठानकोट, जालंधर और होशियारपुर जिलों के प्रशासन ने नागरिकों से अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की अपील की। सेना से निर्देश प्राप्त होते ही आंशिक ब्लैकआउट भी लागू कर दिया गया।

जालंधर जिले में सोमवार की संध्या एक निगरानी ड्रोन को सुरक्षा बलों द्वारा मार गिराया गया। जिले के उपायुक्त हिमांशु अग्रवाल ने बताया, “मुझे सूचित किया गया कि मंड गांव के समीप रात लगभग 9:20 बजे सुरक्षाबलों ने एक ड्रोन को निशाना बनाया। विशेषज्ञों की एक टीम मलबे की खोज में लगी है।” उन्होंने आगे कहा कि रात 10 बजे के पश्चात कोई ड्रोन गतिविधि दर्ज नहीं हुई। रात 10:45 बजे जारी एक संदेश में नागरिकों को मलबे के निकट न जाने और नजदीकी पुलिस थाने को तुरंत सूचित करने का आग्रह किया गया। Punjab News

दसूया क्षेत्र में कुछ विस्फोट सुनाई दिए

होशियारपुर जिले की उपायुक्त आशिका जैन ने बताया कि दसूया क्षेत्र में कुछ विस्फोट सुनाई दिए। इसके उपरांत सेना से निर्देश प्राप्त कर दसूया और मुकेरियां इलाकों में आंशिक ब्लैकआउट घोषित किया गया। अमृतसर में सामान्य स्थिति बनी रही, किन्तु सुरक्षा की दृष्टि से अलर्ट जारी किया गया और कुछ घंटों के लिए विद्युत आपूर्ति सीमित कर दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली से अमृतसर आने वाली इंडिगो विमान को राज्य के अन्य भागों में ड्रोन देखे जाने के कारण अन्यत्र भेजा गया।

मंगलवार प्रातः अमृतसर की उपायुक्त साक्षी साहनी ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “अब आप एक हल्की सायरन की ध्वनि सुन सकते हैं – यह सूचित करता है कि अलर्ट समाप्त हो गया है और आप सामान्य गतिविधियाँ पुनः आरंभ कर सकते हैं। आपके सहयोग के लिए धन्यवाद।” पठानकोट जिला भी सतर्कता की स्थिति में रहा, क्योंकि बमियाल क्षेत्र में ड्रोन देखे जाने की सूचना मिली। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में पाकिस्तान को सीमा पार आतंकवाद के लिए कठोर शब्दों में आलोचना करते हुए कहा कि “बातचीत और आतंकवाद”, “खून और पानी” एक साथ नहीं चल सकते। Punjab News

Amritsar Poisonous liquor Tragedy: पंजाब के अमृतसर में जहरीली शराब का कहर! 14 लोगों की लील ली जिंदगी…

School Holiday: बच्चों की हुई मौज, स्कूलों की छुट्टियों का हुआ ऐलान!
Punjab School Holiday: चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के स्कूली बच्चों के लिए मार्च के महीने में छुट्टियों को लेकर खुशखबरी आई है। इस खुशखबरी के तहत मार्च महीने की छुट्टियों की सूची जारी की गई है। 31 दिन के इस मार्च महीने में 5 रविवार और 4 सरकारी छुट्टियों को मिलाकर कुल 9 छुट्टियाँ मिलेंगी, जिनमें से दो आरक्षित छुट्टियां हैं जबकि एक सरकारी छुट्टी रविवार को पड़ रही है। होली का त्यौहार शुक्रवार 14 मार्च को आ रहा है, जिसके कारण सरकारी छुट्टी रहेगा तथा इस दिन सभी स्कूल, कॉलेज एवं शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। इसके अलावा शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का शहीदी दिवस 23 मार्च रविवार को मनाया जाएगा। School Holiday

इतना ही नहीं ईद-उल-फितर का त्यौहार सोमवार, 31 मार्च को आ रहा है, जिसके कारण सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस बीच, शनिवार 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की छुट्टी आ रही है, जिसके चलते पूरे पंजाब में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। इसके अतिरिक्त, होला मोहल्ला शनिवार, 15 मार्च को है। पंजाब में 8 मार्च और 15 मार्च को आरक्षित अवकाश घोषित किया गया है। यहां यह बताना भी जरूरी है कि मार्च महीने में जहां 5 रविवार हैं, वहीं 5 शनिवार भी हैं। राज्य में कई स्कूल शनिवार को भी बंद रहते हैं। School Holiday

Science Exhibition: एमएसजी हाई टेक गुरुकुल स्कूल कोटड़ा के विद्यार्थियों ने साबित की विज्ञान में दक्ष…