Kurukshetra University - Sach Kahoon Hindi

Rashtriya Sammelan: राज्यपाल ने राष्ट्रीय सम्मेलन 2025 का किया शुभारंभ
देश में नए युग का सूत्रपात करेगी राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020: बंडारू दत्तात्रेय

दो दिवसीय सम्मेलन में विश्वविद्यालयों के कुलपति व प्रतिनिधि अच्छे शिक्षक तैयार करने पर करेंगे मंथन

कुरुक्षेत्र (सच कहूँ/ देवीलाल बारना)। Kurukshetra University: हरियाणा के राज्यपाल एवं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि देश में परिवर्तन लाने व नए युग का सूत्रपात करने में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का अहम् योगदान होगा। यह शिक्षा नीति देश में एक नई चेतना और क्रान्ति पैदा करेगी, जिससे वर्ष 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बन सकेगा।

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय सोमवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के आॅडिटोरियम हॉल में ‘नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन, हरियाणा स्टेट हायर एजुकेशन काउंसिल तथा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षक शिक्षा में परिवर्तन विकसित भारत 2047 की दिशा में’ विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 2025 में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। Kurukshetra News

इससे पहले राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, एनसीटीई के चेयरमेन प्रो. पंकज अरोड़ा, एचएसएचईसी के चैयरमेन प्रो. कैलाश चन्द्र शर्मा, कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा, एनसीटीई की सदस्य सचिव अभिलाषा झा मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित किया व एनसीटीई के ध्येय गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर समस्कृत प्रमोशन फाउंडेशन के निदेशक प्रो. सीके सलूजा, कुलपति प्रो. सुदेश छिकारा, चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर तथा लद्दाख के विश्वविद्यालयों एवं संस्थान के कुलपति एवं निदेशकों ने शिरकत की।

शिक्षा होती है राष्ट्र की आत्मा |  Kurukshetra News

राज्यपाल बंडारू दत्तोत्रय ने कहा कि शिक्षा राष्ट्र की आत्मा होती है। आज गीता स्थली कुरुक्षेत्र की ऐतिहासिक धरती से शिक्षक शिक्षा में परिवर्तन के नए युग का सूत्रपात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान का संचारक नहीं होता, वह चरित्र निर्माण का शिल्पकार भी होता है। शिक्षक के शब्द विद्यार्थी के भविष्य को आकार देते हैं, उसकी सोच को दिशा देते हैं, और उसमें नवाचार व सेवा की भावना का संचार करते हैं।

एनसीटीई परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है: चेयरपर्सन

एनसीटीई के चेयरपर्सन प्रो. पंकज अरोड़ा ने कहा कि इस राष्ट्रीय सम्मेलन में दो दिन शिक्षाविद् और विद्वानजन मिलकर शिक्षा और देश की भावी पीढ़ी विद्यार्थियों को शिक्षित और संस्कारित करने वाले एक अच्छे शिक्षक का निर्माण करने पर चर्चा की जाएगी। आज एनसीटीई परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। आज उच्च गुणवत्ता वाले शिक्षक की निहायत जरूरत है।

रचनात्मक जड़ों से युक्त युवा तैयार करना मकसद: कैलाश

हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रो. कैलाश चन्द्र शर्मा ने कहा कि एनईपी 2020 का उद्देश्य आत्मनिर्भर, तर्कसंगत ढंग से सोचने वाले, क्रिया करने वाले, करूणा एवं मानवता के साथ साहसी, रचनात्मकता एवं कल्पनाशीलता की जड़ों से युक्त युवा तैयार करना। इस उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए सभी स्तर की शिक्षण संस्थाओं में विद्यालय से लेकर उच्च शिक्षा तक क्रियान्वित करने के लिए सुझाव दिए गए हैं।

शिक्षा का महत्वपूर्ण है भारत केन्द्रित शिक्षा में मनुष्य के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण अंग शिक्षक कैसा हो, शिक्षक को विशेष प्रकार की आवश्यकताओं के अनुरूप आईटेप 4 वर्षीय प्रोग्राम में, शिक्षक बायचांस नहीं बायच्वाइस होता है। इसलिए 12वीं कक्षा के बाद विद्यार्थी अन्य स्ट्रीम की ओर जाने के लिए तय करता है। Kurukshetra News

यह भी पढ़ें:– Bulldozer: अवैध कॉलोनियों पर लगातार कार्रवाई कर रहा डीटीपी

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए 15 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन
खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (Kurukshetra University) द्वारा वर्ष 2023-24 में ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। पीजी कोर्स व यूजी एंड इंटिग्रेटिड प्रोग्राम्स के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून, 2023 निर्धारित की गई है।

अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि शिक्षण विभागों/संस्थानों में विश्वविद्यालय की वेबसाइट से विभिन्न विभागों के यूजी इंटिग्रेटिड प्रोग्राम्स व पीजी प्रोग्राम्स में दाखिले के लिए 1 जून से दाखिला प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर एडमिशन के लिए अलग से लिंक बनाया गया है। सत्र 2023-24 के लिए प्रवेश परीक्षा के माध्यम से ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल द्वारा पीजी प्रोग्राम्स में दाखिले किए जाएंगे।

अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि आवेदक स्नातक परीक्षा के पांच सेमेस्टर का परिणाम अपलोड कर पीजी प्रोग्राम्स में ऑनलाइन दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। लेकिन आवेदक की पिछले पांच सेमेस्टर में से किसी भी सेमेस्टर में रि-अपीयर नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि दाखिले से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट  www.kuk.ac.in  से प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:– जिला में जल्द ही संपन्न होगी दिशा कमेटी की बैठक : एडीसी अंकिता चौधरी

केयू ने 27 प्रतियोगिताओं में से 18 जीती, बना उपविजेता
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने नॉर्थ-वेस्ट जोन सांस्कृतिक प्रतियोगिताओ में रचा इतिहास

विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार केयू ने किया शानदार प्रदर्शन

कुरुक्षेत्र(सच कहूँ ब्यूरो)। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने नॉर्थ-वेस्ट जोन सांस्कृतिक एवं कला प्रतियोगिताओं में इतिहास रचकर ओवर आॅल रनर-अप ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार केयू 27 विधाओं में से 18 प्रतियोगिताएं जीतकर उपविजेता बना है। एसोसिएशन आॅफ यूनिवर्सिटीज, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में 24 से 28 जनवरी को महर्षि माकंर्डेश्वर डीम्ड विश्वविद्यालय, मुलाना में आयोजित 36वें राष्ट्रीय विश्वविद्यालय की पांच दिवसीय सांस्कृतिक एवं कला प्रतियोगिताओं में भाग लेकर उपविजेता बना। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार केयू ने नॉर्थ-वेस्ट जोन सांस्कृतिक प्रतियोगिता में जीते 18 प्रतियोगिताएं जीती।

इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने खुशी प्रकट करते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय पूरे विश्व में हरियाणवी कला एवं संस्कृति का परचम लहरा है। उन्होंने नॉर्थ-वेस्ट जोन में केयू का प्रतिनिधित्व करने वाले कलाकारों सहित युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक व पूरी टीम को बधाई दी। कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय छात्र कलाकारों को उचित मंच प्रदान कर हरियाणवी संस्कृति एवं कला के विस्तार में महत्वपूर्ण भमिका अदा कर रहा है।

उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने हरियाणा को ऐसे कलाकार दिए हैं, जो आज देश-विदेश में कुवि एवं हरियाणा का नाम रोशन कर रहे हैं। कुवि कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा ने भी इस उपलब्धि के लिए विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग, कुवि सांस्कृतिक परिषद् तथा सभी प्रतिभागी छात्र कलाकारों को बधाई दी। इस अवसर पर हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेन्द्र बबली, महर्षि माकंर्डेश्वर डीम्ड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एचके शर्मा, एआईयू के संयुक्त निदेशक डॉ. बलजीत सिंह शेखो, एआईयू निरीक्षक एके शर्मा, टीम मैनेजर डॉ. रामनिवास एवं डॉ हरविन्द्र राणा मौजूद थे।

पानीपत के छात्रों ने कुरुक्षेत्र का किया प्रतिनिधित्व

केयू के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक डॉ. महासिंह पूनिया ने बताया कि महर्षि माकंर्डेश्वर डीम्ड विश्वविद्यालय, मुलाना में आयोजित पांच दिवसीय सांस्कृतिक एवं कला प्रतियोगिताओं में विश्वविद्यालय के टीचिंग डिपार्टमेंट, एसडी महाविद्यालय व आर्य पीजी कॉलेज पानीपत के 49 छात्रों ने 27 विधाओं में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। डॉ. महासिंह पूनिया ने बताया कि नॉर्थ-वेस्ट जोन प्रतियोगिता में नृत्य, थियेटर, संगीत, लिट्रेरी एवं फाइन आर्ट्स की 27 विधाओं में 18 प्रतियोगिताएं जीतकर केयू आॅवर आॅल उपविजेता बना। उन्होंने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में राजस्थान, हरियाणा एवं दिल्ली राज्य के विश्वविद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया।

इन प्रतियोगिताओं में किया कुवि ने नाम रोशन

डॉ. महासिंह पूनिया ने बताया कि नॉर्थ-वेस्ट जोन के इस कलाकारों के सांस्कृतिक एवं कला महाकुंभ में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने कलाकारों ने संगीत एवं थियेटर विधाओं में ओवरआॅल ट्रॉफी ट्रॉफी जीतकर केयू को गौरवान्वित किया। वहीं क्लासिकल इंस्ट्ररूमेंट सोलो, वेस्ट इंस्ट्रूमेंट सोलो में केयू का प्रतिनिधित्व कर रहे कलाकारों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया। वेस्ट वोकल सोलो, वन एक्ट प्ले प्रतियोगिता, माइम तथा क्ले मॉडलिंग में केयू ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं क्लासिकल वोकल सोलो, लाइट वोकल इंडियन सोलो, प्रोसेशन, फॉक ट्राइबल डांस, फॉक आॅरकेस्ट्रा, क्लासिकल डांस, स्किट, मिमिक्री तथा भारतीय ग्रुप गायन व आॅन, फोटोग्राफी द स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता में दूसरा स्थान व इंस्टॉलेशन में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

हरियाणा की कुरूक्षेत्र यूनिवर्सिटी में नौकरी का सुनहरा मौका
ऑनलाइन आवेदन के लिए वेबसाइट पर लिंक 12 अक्टूबर से उपलब्ध होगा

कुरुक्षेत्र । कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के आदेशानुसार विश्वविद्यालय की स्थापना शाखा द्वारा कुवि के विभागों में शिक्षकों के विभिन्न विषयों में पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। लोक सम्पर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में शिक्षकों के बजट पदों पर 12 प्रोफेसरों, 33 एसोसिएट प्रोफेसरों और 36 सहायक प्रोफेसरों और एसएफएस सहायक प्रोफेसर के 01 पद के लिए लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए है। उन्होंने बताया कि विज्ञापन सहित रिक्त शिक्षण पदों की विषयवार एवं श्रेणीवार संख्या विस्तृत निर्देश, पात्रता योग्यता, वेतनमान और चयन मानदंड विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर 12 अक्टूबर से उपलब्ध होंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

कुवि कुलपति ने शिक्षकों के लिए घोषित किए रिसर्च अवार्ड
अवार्ड प्राप्त करने वाले शिक्षक को मिलेगा 21 हजार रुपए का नकद पुरस्कार

कुरुक्षेत्र(सच कहूँ न्यूज)। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (Kurukshetra University) के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि शोध के क्षेत्र में विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनें, इसी को देखते हुए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से साइंस व नान साइंस वर्ग के शिक्षकों को सात कैटेगरी में रिसर्च अवार्ड गत वर्ष से शुरू किए गए थे। केयू में शिक्षकों को प्रोजेक्ट के लिए ग्रांट तो मिलती थी लेकिन बेहतर रिसर्च करने पर अवार्ड देकर विश्वविद्यालय द्वारा उन्हें सम्मानित व प्रोत्साहित करने का कार्य किया जा रहा है।

शोध के लिए कुवि शिक्षकों में है भरपूर क्षमता: प्रो. सोमनाथ सचदेवा

वे मंगलवार को विश्वविद्यालय के कमेटी रूम में विश्वविद्यालय के शिक्षकों को 7 शोध कैटेगरी में अवार्ड घोषित करते हुए बोल रहे थे। कुलपति प्रो. सोमनाथ ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने कई पहल की हैं जिनमें 2 लाख तक की ग्रांट कुवि के 50 संकाय सदस्यों को छोटी परियोजनाओं के लिए दी गई है। अब तक केयू के पास 26 पेटेंट हैं और हमारी योजना इस साल दिसंबर 2022 तक अधिक से अधिक पेटेंट दर्ज करने की है। विश्वविद्यालय द्वारा पेटेंट फाइल करने हेतु एक आनरेरी प्रोफेसर पेटेंट नियुक्त किया गया है। पेंटेट फाईल करने का सारा खर्च कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा वहन किया जाता है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

बीसीए तृतीय सेमेस्टर के छात्र रोहित और निकिता आए मेरिट सूची में
पानीपत (सन्नी कथूरियां)। जीटी रोड स्थित आईबी पीजी महाविद्यालय में बीसीए तृतीय सेमेस्टर के 11 विद्यार्थियों ने क्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र की मेरिट सूची में शीर्ष 12 में अपना स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि कॉलेज में चाहे आॅफलाइन परीक्षा हो या आॅनलाइन परीक्षा हमारे विद्यार्थी हर क्षेत्र में केयूके की मेरिट सूची में अपना नाम रोशन करने के लिए बहुत मेहनत करते हैं।

बीसीए तृतीय सेमेस्टर के छात्र रोहित और निकिता ने 97.5 प्रतिशत अंक लेकर मेरिट सूची में प्रथम स्थान, छात्र कशिश ढींगड़ा ने 97.1 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय स्थान, छात्र सोमनाथ, छात्रा नंदिनी और अंजू इन तीनों ने 95 प्रतिशत अंक लेकर सातवां स्थान, छात्रा प्रियंका ने 94.1 प्रतिशत अंक लेकर आठवां स्थान, छात्र यश सोनी 94 प्रतिशत अंक लेकर नौवां स्थान, छात्रा मुस्कान 93.83 प्रतिशत अंक लेकर दसवां स्थान, छात्रा अंशु ने 93.66 प्रतिशत अंक लेकर ग्यारहवां स्थान, छात्रा प्रियंका ने 93.5 प्रतिशत अंक देकर बांरहवां स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय के महासचिव एलएन मिगलानी एवं उपप्रधान बलराम नंदवानी ने सभी छात्र, छात्राओं को और कंप्यूटर विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ विक्रम कुमार, प्रोफेसर अश्विनी गुप्ता, डॉ रंजू, प्रोफेसर विनय भारती, प्रोफेसर नीतू भाटिया, प्रोफेसर दीप्ति, प्रोफेसर रितु और प्रोफेसर मोहित को शुभकामनाएं दी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने लिया ऑनलाइन-ऑफलाइन मोड में परीक्षाएं करवाने का फैसला
ऑनलाइन परीक्षार्थियों पर नजर रखेंगे निरीक्षक व ऑबजर्वर

यूजी सेमेस्टर की परीक्षाएं 23 फरवरी से शुरू

सच कहूँ/देवीलाल बारना, कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (Kurukshetra University) ने स्नातक व अन्य सेमेस्टर परीक्षाओं को लेकर मंगलवार को गाइडलाइंस जारी कर दी है। कुवि की तरफ से जारी गाइडलाइन के अनुसार 23 फरवरी से शुरू होने वाली इन परीक्षाओं में परीक्षार्थियों को पेपर पूरा कर गूगल फार्म पर अपलोड करने के लिए 4 घंटे का समय दिया गया है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुकम सिंह ने बताया कि परीक्षा स्टैंडिंग कमेटी की सिफारिशों के आधार पर इस बार भी ब्लैंडिड मोड में परीक्षा लेने की योजना बनाई है जिसकी अधिसूचना आज मंगलवार को सभी विभागाध्यक्षों, प्राचार्यों व निदेशकों को ई-मेल के माध्यम से जारी की गई।

कुवि प्रशासन ने इस बार पुन: स्नातक की सेमेस्टर परीक्षाएं 23 फरवरी से ब्लैंडिड मोड में आयोजित करने का निर्णय लिया है जिसके सफल संचालन हेतु केयू प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा ऑबजर्वर नियुक्त किए गए हैं जोकि ऑनलाइन विद्यार्थियों पर परीक्षा के दौरान नजर रखेंगे ताकि परीक्षा नकल मुक्त संपन्न हो सके।

100 अंक के पेपर के लिए दिया जाएगा 4 घंटे का समय

सभी परीक्षाओं में विद्यार्थी को 100 प्रतिशत अंको का पेपर हल करना होगा जिसके लिए उन्हें 4 घंटे का समय दिया जाएगा। पेपर करने के लिए विद्यार्थियों को ए-फॉर साइज के अधिकतम 36 पेजों का प्रयोग करना होगा तथा प्रश्न पत्र डाउनलोड करके परीक्षा संबंधित विवरण व रोल नंबर पेज पर लिखना होगा। इसके अलावा कोई भी परीक्षार्थी अपना मोबाइल नंबर व अन्य कोई भी सूचना अपनी उत्तर-पुस्तिका पर नहीं लिखेगा। इन आदेशों की उल्लंघना करने पर संबंधित विद्यार्थी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

दो सत्रों में होगी परीक्षा

डॉ. हुकम सिंह ने बताया कि प्रात:कालीन व सांयकालीन सत्र में होने वाली इन स्नातक व स्नातकोत्तर की परीक्षाओं में सुबह सत्र वाला पेपर 9.15 बजे और सांय सत्र के लिए 1.15 बजे ईमेल के माध्यम से संबंधित विभाग/संस्थान व कॉलेज में भेजे जाएंगे। इसके बाद संबंधित विभाग/संस्थान व कॉलेज 9.30 बजे और दोपहर के सत्र में 1.30 बजे तक प्रश्न-पत्र ई-मेल, व्हाट्सएप व अन्य किसी इलेक्ट्रॉनिक एप के माध्यम से परीक्षार्थी के पास भेजेंगे।

परीक्षा मोड के लिए पूर्व विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन जरूरी

डॉ. हुकम सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय (Kurukshetra University) द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार विद्यार्थी ऑनलाईन या ऑफलाइन किसी भी माध्यम से परीक्षा दे सकता है। इसके लिए विभागाध्यक्षों, प्राचार्यों व निदेशकों को परीक्षार्थियों से ऑप्शन लेनी होगी कि वे परीक्षा किस माध्यम से देना चाहते हैं। दूर-दराज व अन्य प्रदेशों में रहने वाले पूर्व छात्र को परीक्षा देने के लिए स्वयं को विभाग/संस्थान व महाविद्यालय में ऑनलाईन व ऑफलाइन मोड में रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होगा जिसके लिए 50 रुपए शुल्क जमा करवाने होंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

कुवि ने जारी की यूजी-पीजी परीक्षाओं की डेटशीट
1 मार्च से होंगी परीक्षाएं, वेबसाइट पर मिलेगी विस्तृत जानकारी

कुरुक्षेत्र (सच कहूँ ब्यूरो)। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय एवं सम्बन्धित महाविद्यालयों के यूजी/पीजी कोर्सेज की 1 मार्च से शुरू होने वाली परीक्षाओं की संशोधित डेटशीट जारी कर दी गई है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुकम सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय परीक्षा शाखा ने एक मार्च से शुरू होने वाली स्नातक एवं स्नातकोत्तर परीक्षाओं की संशोधित सभी कोर्सेज की संशोधित डेटशीट जारी कर दी है।

इस संबंध में सभी विभागाध्यक्षों, प्राचार्यों, निदेशकों एवं सम्बन्धित कॉलेजों एवं संस्थानों को सूचना भेज दी गई है। लोकसम्पर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि ऑफ़ लाइन एवं ब्लेंडिड मोड में आयोजित होने वाली सभी परीक्षाओं डेटशीट विश्वविद्यालय की वेबसाईट पर उपलब्ध है। विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

अब 1 मार्च तक कर भर सकेंगे परीक्षा फार्म

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के दिशा-निर्देशानुसार विश्वविद्यालय प्रशासन ने यूजी एवं पीजी के विद्यार्थियों के लिए स्पेशल मर्सी चांस की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। लोकसम्पर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि अब यूजी-पीजी के स्पेशल मर्सी चांस के विद्यार्थी परीक्षा पास करने, अंकों में वृद्धि करने के लिए 1 मार्च को सांय 4 बजे तक फार्म भर सकते हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

अब 5 दिन में नतीजे घोषित करेगा केयू
26 दिन में परीक्षा, 5 दिन में परिणाम, केयू में अब ऐसे ही होगा काम

कुरुक्षेत्र (सच कहूँ ब्यूरो)। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा ने वीरवार को मई 2018 में आयोजित परीक्षाओं के 31 मई को परीक्षा के आयोजित होने के ठीक 5 दिन बाद 31 परीक्षाओं के परिणाम रिकार्ड समय में घोषित कर दिए हैं। 26 दिन में परीक्षा व 5 दिन में परिणाम घोषित कर परीक्षा शाखा ने तय कर लिया है कि अब कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में काम ऐसे ही होगा। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. कैलाश चन्द्र शर्मा ने विश्वविद्यालय प्रशासनिक ब्लॉक के कमेटी रूम में क्लिक कर 31 परीक्षाओं के परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाईट पर अपलोड किए। कुलपति ने जैसे ही बटन दबाया एमएससी जूलोजी चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम वेबसाईट पर अपलोड हो गया। इस मौके पर सम्बन्धित विभागों के अध्यक्षों को बधाई देते हुए कुलपति ने कहा कि विभागाध्यक्षों, शिक्षकों व परीक्षा शाखा के कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास से ही कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय परीक्षा के 5 दिन की अवधि में रिकार्ड समय में यह परीक्षा परिणाम घोषित कर सका है।

उन्होंने परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुक्म सिंह व उनकी टीम को बधाई देते हुए कहा कि इस सेमेस्टर की सभी परीक्षाओं के परिणाम एक निर्धारित समय अवधि में घोषित करें ताकि कोई लम्बित परीक्षा परिणाम न रहे और न ही विद्यार्थियों को किसी तरह की परेशानी हो। कुलपति ने कहा कि विद्यार्थी केन्द्रित विश्वविद्यालय बनाने के लिए सभी को संवेदनशील होना होगा व विद्यार्थियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समय पर निपटाना होगा।

परीक्षा तंत्र के आटोमेशन की प्रक्रिया जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है विद्यार्थियों को भी साथ ही इसका फायदा पहुंच रहा है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुकम सिंह ने बताया कि 26 मई को विश्वविद्यालय के विभागों में परीक्षाएं समाप्त हुई थी। परीक्षा शाखा ने 31 मई को 31 परीक्षा परिणाम रिकार्ड समय में घोषित किए हैं। उन्होंने इसके लिए सभी विभागाध्यक्षों व शिक्षकों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही परीक्षा शाखा कुछ ओर परीक्षा परिणाम घोषित करेगी। परीक्षा शाखा का उद्देश्य विद्यार्थियों को अच्छी सुविधाएं देना है। उसी दिशा में प्रयास परीक्षा शाखा की ओर से किए जा रहे हैं।

इन परीक्षाओं के घोषित हुए नतीजे

वीरवार को एमएससी जूलोजी चौथे सेमेस्टर, एमएससी बायोटेक्नालॉजी द्वितीय सेमेस्टर व चौथे सेमेस्टर, एमएससी कंप्यूटर साइंस चौथे सेमेस्टर, एमए एजुकेशन द्वितीय सेमेस्टर, एमटेक एनर्जी एंड इंवायरमेंट द्वितीय सेमेस्टर, बीएफए आठवें सेमेस्टर, एमए फाईन आर्टस चौथे सेमेस्टर, एमएफए चौथे सेमेस्टर, एमएससी अप्लाईड जियोलॉजी चौथे सेमेस्टर, एमए हिन्दी द्वितीय व चौथे सेमेस्टर, एमए इतिहास चौथे सेमेस्टर, एमफिल लाईब्रेरी इंफोरमेशन साईंस, एमलिब साईंस द्वितीय सेमेस्टर,

एमएससी मल्टीमीडिया आठवें सेमेस्टर, एमएससी माइक्रोबायोलॉजी द्वितीय सेमेस्टर, एमए पंजाबी द्वितीय व चौथे सेमेस्टर, बीफार्मेसी द्वितीय सेमेस्टर, एमए दर्शनशास्त्र द्वितीय व चौथे सेमेस्टर, एमए डिफेंस एंड स्ट्रेटिजिक्स स्टडीज चौथे सेमेस्टर, एमए सोशोलॉजी चौथे सेमेस्टर, एमएससी स्टेटिसटिक्स चौथे सेमेस्टर, एमटीटीएम द्वितीय सेमेस्टर, एमफिल लोक प्रशासन, एमएससी बायोकेमैस्ट्री द्वितीय सेमेस्टर, एमपीएड चौथे सेमेस्टर, एमपीएड स्पेशल एजुकेशन द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम शामिल हैं।

कुरुक्षेत्र विवि में दाखिले को शुरू हुए आॅनलाइन आवेदन
कुरुक्षेत्र (देवीलाल बारना)। प्रदेशभर के कॉलेजों में दाखिले की दौड़ शुरू हो गई है। कुुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने कॉमन प्रवेश परीक्षा के तहत पीजी पाठ्यक्रमों में होने वाले दाखिले के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ कैलाश चन्द्र शर्मा ने सोमवार को विश्वविद्यालय के प्रशासनिक ब्लाक के कमेटी रूम में केयूके एडमिशनस डाट इन वेबसाईट का शुभारम्भ किया। इस बार आॅनलाईन एडमिशन की खास बात यह रहेगी कि विद्यार्थियों को आवेदन करने में किसी तरह की कोई परेशानी न हो इसके लिए एक वीडियो एडमिशन पोर्टल पर अपलोड किया गया है।

विद्यार्थी किसी पूछताछ के उस वीडियो को देखकर आवेदन कर सकेंगे। कुलपति ने कहा कि यह अच्छी बात है कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने इस वर्ष एडमिशन पोर्टल को स्टूडेंड फ्रैंडली बनाने की कोशिश की है। इसके लिए विशेष रूप से वीडियो अपलोड किया गया है। आवेदकों को आवेदन करने के लिए किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पडेगा। इस मौके पर कुलपति ने निर्देश दिए कि दाखिला सम्बंधी आवेदकों की किसी भी समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल करें।

हरियाणा प्रदेश में गत वर्ष की तरह कॉमन प्रवेश परीक्षा के आधार पर दाखिले होने जा रहे हैं। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को 25 पाठ्यक्रमों के दाखिले की जिम्मेवारी दी गई है। प्रदेश भर के सात विश्वविद्यालयों में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी सोमवार से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के वेब पोर्टल पर लागइन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का उद्देश्य हमेशा विद्यार्थियों को बेहतर सेवाएं देना है इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए यह सुविधा शुरु की गई है।

आईटी सैल के इंचार्ज प्रो. प्रदीप कुमार ने बताया कि कुुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के वेबपोर्टल केयूके एडमिशनस डाट इन पर विद्यार्थी आनलाईन दाखिले के तहत आज से अपना आवदेन भर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आनलाईन आवेदन के लिए विश्वविद्यालय आने की जरूरत नहीं हैं। इसके साथ ही विद्यार्थी घर बैठकर ही आनलाईन फार्म भर सकते हैं तथा विद्यार्थी को फार्म भरने की कंफर्मशेन भी साथ के साथ प्राप्त हो जाएगी।

इन पाठयक्रमों के लिए कर सकेंगे आवेदन

एमकॉम, एमए अर्थशास्त्र, एमए बिजनेस इकोनॉमिक्स, एमबीए बजटिड, एसएफएस व जनरल, एमबीए आॅनर्स, एमबीए बिजनेस इकोनॉमिक्स दो वर्षीय, एमए जनसंचार एवं पत्रकारिता, एमएससी जनसंचार, एमए जनसंचार, एलएलएम, एमए राजनीति शास्त्र, एमए लोक प्रशासन, एमए अंग्रेजी, एमए हिंदी, एमए इतिहास, एमए भूगोल, एमएससी भूगोल, एमपीएड, एमपीईएस, एमए मनोविज्ञान, एमएससी मनोविज्ञान, एमए अप्लाईड मनोविज्ञान प्रवेश परीक्षाओं में आवेदन कर सकेंगे।

एमटैक की छात्रा ने लगाई फांसी
मोबाईल और सुसाईड नोट बरामद कर जांच में जुटी पुलिस

करनाल (सच कहूँ ब्यूरो)। जिले के उचाना गांव के पास स्थित सीएचडी सिटी मेंं एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा का नाम शिवांगी गुप्ता उम्र 20 वर्ष निवासी सीएचडी सिटी करनाल बताया जा रहा है।

छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने से पहले सुसाईड नोट भी छोड़ा है। जिसमें उसने लिखा कि वह अपनी मौत की खुद ही जिम्मेवार है और वह अपनी मनमर्जी से आत्महत्या कर रही है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लिया स्थिति का जायजा

तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि सीएचडी. सिटी में छात्रा ने अपने घर में करीब 2 बजे उस समय फांसी लगाई। जब छात्रा की मां पड़ोस में ही धार्मिक कार्यक्रम में गई हुई थी। छात्रा कुरुक्षेत्र यूनिवसिर्टी से एमटैक की तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी।

करीब अढ़ाई बजे जब छात्रा का भाई घर पर गया तो उसने देखा कि उसकी बहन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। तुरंत उसने अपने पिता को फोन किया। इसके बाद सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुसाईड नोट और छात्रा का मोबाईल फोन बरामद किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस जांच अधिकारी एएसआई महावीर सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे थे। छात्रा का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। मोबाईल फोन की कॉल डिटेल चैक की जाएगी। जिससे छात्रा द्वारा आत्महत्या करने का राज खुल सकेगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

बी फार्मेसी के लिए आवेदन में एक सप्ताह और
यूजी,पीजी के 60 पाठ्यक्रमों में अब तक करीब 6000 से अधिक आवेदन

एमटेक में 15 जुलाई तक कर सकते हैं आॅनलाइन आवेदन

कुरुक्षेत्र (सच कहूं ब्यूरो)। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कॉमन प्रवेश परीक्षा के बिना यूजी, पीजी 60 पाठ्यक्रमों में अब तक करीब 6000 से अधिक विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। हर बार की तरह इस बार भी विधि संस्थान व विधि विभाग को बम्पर आवेदन मिले हैं। 23 जून को कुछ पाठ्यक्रमों के आवेदन की अन्तिम तिथि के साथ ही विभागों में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

खास बात यह है कि सत्र 2017-18 के लिए फार्मेसी, जनसंचार, फाईन आर्टस, टूरिज्म, बीएड स्पेशल जैसे पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों का रूझान बढा है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रवक्ता के अनुसार नए सत्र में होने वाले दाखिलें के लिए अब तक सबसे अधिक विधि संस्थान में 1334 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है व विधि विभाग में आवेदन करने वालों की संख्या 777 है।

एमटेक के इन कोर्सों के लिए 15 जुलाई तक आवेदन

एमटेक इन माइक्रो इलैक्ट्रिनोक्सि एंड वीएलसीआई डिजाइंनस, नैनो साईंस एंड टेक्रोलोजी, कंप्यूटर साईंस एंड इजिनियरिंग, एनर्जी एंड इंवायरमैंटल मैनेजमैंट, इंस्ट्रयूमेंटेशन इंजि., कंप्यूटर इंजि., इलैक्ट्रिोनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इजि., बायोटेक, सॉफ्टवेयर इंजि., मैकेनिक्ल इंजि. के थर्मल इंजि., इंडिस्ट्रियल एंड प्रोडक्शन इंजि., इलैक्ट्रिक्ल इंजिनियरिंग, मैटेरियल साईंस एंड टैक्रोलोजी, एमएड दो वर्षीय व एमएड स्पेशल एजुकेशन पाठ्यक्रमों के लिए 15 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है।

पीजी डिप्लोमा के लिए 21 जुलाई तक आवेदन

पीजी डिप्लोमा इन ट्रांस्लेशन हिन्दी, अंग्रेजी व पंजाबी, काउंसलिंग, फिजियोथैरेपी एंड रिहैब्लिटेशन, डिप्लोमा इन रिजनिंग व सर्टिफिकेट कोर्स इन भगवद्गीता के लिए 21 जुलाई तक व डिप्लोमा इन फ्रैंच जर्मन, उर्दू, एंडवास्ड डिप्लोमा इन फ्रैंच, जर्मन, सर्टिफिकेट कोर्स इन कम्यूनिकेशन स्किलस फ्रैंच, जर्मन, उर्दू व पंजाबी के लिए 16 अगस्त तक आवेदन किया जा सकता है।

विश्वविद्यालय ने बनाई एडमिशन हेल्पलाईन

दाखिले में विद्यार्थियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए डीन बिल्डिंग कमरा नम्बर 04-ए में एडमिशन हेल्पलाईन बनाया गया है। विद्यार्थी प्रात: 9 से सायं 5 बजे तक किसी भी समय इसका फायदा उठा सकते हैं व इसके साथ ही हेल्पलाईन के फोन नम्बर 01744-239166 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

इन पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन का आज अंतिम दिन

एमए पुरातत्व भारतीय इतिहास, बिजनस अर्थशास्त्र, शिक्षा, फाईन आर्टस पेंटिंग एंड अप्लाईड आर्टस, म्यूजिक वोकल एंड इंस्ट्रयूमेंटल, पंजाबी, दर्शनशास्त्र, संस्कृत, वुमनस स्टडीज, डिफेंस एंड स्ट्रेटिजिक्स स्टडीज, अप्लाईड योगा एंड हेल्थ, एमएससी कंप्यूटर साईंस सोफ्टवेयर, इलेक्ट्रोनिक्स साईंस, फूड, न्यूट्रिशियन एंड डायेटिकस, हुमन डिवेल्पमेंट, क्लोथिंग, टेक्सटाइलस एंड फैशन डिजाईनिंग, स्टेटिसटिक्स एंड ओआर, अप्लाईड जियोलोजी, एमएससी टेक्रोलोजी इन अप्लाईड जियोफिजिक्स,

मास्टर आॅफ फाईन आर्टस, एमबीए पंचवर्षीय, एमसीए तीन वर्षीय, एमसीए लीट, एमलीब एंड इंफो. साईंस, मास्टर आॅफ परफोरमिंग आर्टस आॅनर्स, पांच वर्षीय इंटिग्रेटिड कोर्स वोकल, सितार, तबला, एवं कथक क्लासिक्ल डांस, पांच वर्षीय इंटिग्रेटिड एमटेक अप्लाईड जियोलोजी, एमएचएम एंड सीटी व एमटीटीएम, बीए एलएलबी आॅनर्स पंचवर्षीय,

एलएलबी तीन वर्षीय, बेचलर आॅफ फाईन आर्टस, बीएड स्पेशल एजुकेशन, बीलीब एंड इंफो. साईंस, बीपीएड, बीएचएम एंड सीटी, बीए मास कम्यूनिकेशन, बीएससी ग्राफिक्स एंड एनिमेशन, बीएससी मल्टीमीडिया, पीजी डिप्लोमा इन योगा, फ्लोरिकल्चर, वुमन स्टडी, सर्टिफिकेट कोर्स इन योगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।