Himani Narwal Murder Case - Sach Kahoon Hindi

Himani Narwal Murder Case: रोहतक सूटकेस शव मामले में आई बड़ी अपडेट!
Congress worker Murder Case: नई दिल्ली। हरियाणा के रोहतक में कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों के हवाले से आज सोमवार को यह जानकारी मिली है। वर्णनीय है कि हिमानी नरवाल का शव शनिवार को सांपला कस्बे में बस स्टैंड के पास एक सूटकेस में मिला था। इसके बाद हरियाणा पुलिस ने हत्या की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था। बताया जाता है कि मृतक के परिवारजनों ने हत्यारों की गिरफ्तारी होने तक शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था। नरवाल रोहतक के विजय नगर में रहती थी। Himani Narwal Murder Case

जांच के लिए एसआईटी का गठन

पुलिस उपाधीक्षक रजनीश कुमार ने रविवार को मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया था कि जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है। उसका फोन बरामद कर लिया गया है। हम साइबर और एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की मदद ले रहे हैं। पुलिस उपाधीक्षक के अनुसार पीड़िता एलएलबी (बैचलर आॅफ लॉ) कर रही थी। वह राज्य में अकेली रहती थी, जबकि उसका परिवार दिल्ली में रहता था। हमने उसके परिवार को मौके पर बुलाया है। हम विभिन्न दृष्टिकोणों से घटना की जांच कर रहे हैं और जल्द से जल्द मामले की तह तक पहुंच जाएंगे और मामले को सुलझा लेंगे।

पीड़िता की मां ने कहा कि पार्टी ने उसकी जान ले ली। चुनाव और पार्टी ने मेरी बेटी की जान ले ली। इस वजह से उसने कुछ दुश्मन बना लिए। वे (आरोपी) पार्टी से हो सकते हैं या उसके दोस्त भी हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि 28 फरवरी को वह घर पर थी। वह राहुल गांधी के साथ जा रही थी और हुड्डा परिवार के करीब थी, यही वजह है कि लोगों को परेशानी हो रही थी, वे ईर्ष्या कर रहे थे। कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने शनिवार को जांच की मांग की। इस तरह से एक लड़की की हत्या और सूटकेस में उसका शव मिलना बेहद दुखद और चौंकाने वाला है। यह अपने आप में राज्य की कानून व्यवस्था पर एक धब्बा है।

हुड्डा ने कहा कि इस हत्या की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और सरकार को पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय दिलाना चाहिए तथा दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि इस हत्या ने सभी की अंतरात्मा को झकझोर दिया है। Himani Narwal Murder Case

मरी बिल्ली जिंदा नहीं हुई तो महिला ने दे दी जान!