SDM - Sach Kahoon Hindi

शाह सतनाम जी कालेज श्रीगुरुसर मोड़िया की छात्रा प्रवीण बनी एसडीएम
संगरिया के मोरजंड सिखान व सुंदर सिंह वाला में आई खुशियों की सौगात

संगरिया (सच कहूँ न्यूज़)। Sangaria News: राजस्थान प्रशासनिक सेवा आरएएस परीक्षा 2023 का परिणाम बुधवार रात संगरिया तहसील के गांव मोरजंड सिखान मे खुशियों की सौगात लेकर आया। मोरजंड सिखान की बहू प्रवीण कौर सरां पुरे प्रदेश मे 27 वीं रैंक प्राप्त कर संगरिया तहसील व गांव का नाम रोशन किया है। गांव का नाम रोशन तो हुआ ही पर गौरव का यह पल शाह सतनाम जी गर्ल्ज कालेज श्री गुरूसर मोड़िया के लिए भी खुशियों भरा था। कालेज की छात्रा प्रवीण कौर प्रशासनिक पद की शोभा बढ़ाने जा रही थी। प्रवीण की यह उपलब्धि पीलीबंगा तहसील के गांव सुंदरसिंहवाला के लिए भी गौरवशाली थी जिस गांव की बेटी राजस्थान प्रशासनिक सेवा में चयनित हो गई है।

प्रवीण कौर की यह सफलता सिर्फ एक रैंक नही बल्कि उनके परिवार के सदस्यों व पति कुलविंद्र सिंह का हौसला बढाने वाला है। प्रवीण कौर ने बताया कि वह मध्यमवर्गीय परिवार से है। गुरुसर मोडिया स्थित शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज की मैम नवजोत कौर ने मेरे पिता कुलवंत सिंह को गुरुसर मोडिया कॉलेज में लगाने के लिए प्रेरित किया था।‌मैंने सन 2017 से 2020 तक श्री गुरुसर मोडिया से ग्रेजुएशन की है। मैं अपने कॉलेज और सभी शिक्षकों की आभारी हूं जिन्होंने हमेशा मार्गदर्शन और समर्थन किया। यही प्रेरणा मुझे आज उप जिला अधिकारी पद तक ले आई। प्रवीण कौर का पीलीबंगा के गांव सुंदरसिंह वाला की रहने वाली है उसकी शादी 2020 में मोरजंड सिखान के कुलविंदर सिंह सरां के साथ हुई। प्रवीण कौर की एक छोटी बहन व एक छोटा भाई है। Sangaria News

इसके मां-बाप खेती-बाड़ी का काम करते हैं वहीं इसके ससुराल में भी इसके पति कुलविंदर सिंह व ससुर रघुवीर सिंह भी खेती बाड़ी का काम करते हैं। ससुर रघुवीर सिंह को जब पता लगा कि उनकी बहू एसडीएम बन गई तो वे खुशी के आंसू रोक नहीं पाए और सास की आंखों से भी खुशी के आंसू झलकने लगे। पति कुलविंदर सिंह का तो खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। जैसे ही रिजल्ट आया तो गांव में मिठाइयां में ढोल नगाड़ों से प्रवीण कौर का ग्रामीणों ने बड़ी धूमधाम से स्वागत किया।

शाह सतनाम जी गर्ल्ज कालेज श्रीगुरूसरमोड़िया की प्राचार्या ”डॉ. नवजोत गिल ने प्रवीण कौर को इस अद्वितीय सफलता पर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी शिक्षकों और गैर-शिक्षक कर्मचारियों की मेहनत और मार्गदर्शन की सराहना की, जिन्होंने छात्रां की सफलता में अहम योगदान दिया है।प्रवीण कौर ने अपनी पढ़ाई की शुरुआत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय लिखमीसर से प्रारम्भ की थी। उसके बाद बी ए की डिग्री शाह सतनाम सिंह जी गर्ल्स कॉलेज श्री गुरुसर मोडिया से प्राप्त की। Sangaria News

यह भी पढ़ें:– Haryana: दीपावली से पहले हरियाणा के बेरोजगारों के लिए सीएम सैनी ने कर दिया बड़ा ऐलान, जल्द निकलेगी…

Rajasthan Flood: सरकारी गाड़ी फंसी तो एसडीएम ने ट्रैक्टर पर किया निरीक्षण
बारिश के कारण कमजोर हुए नए बनाए गए बंधे | Rajasthan Flood

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Rajasthan Flood: घग्घर नाली बेड में जलस्तर कम होने पर एकबारगी बाढ़ का खतरा टल गया है। लेकिन अब हो रही बारिश के कारण नए बनाए गए तटबंध कमजोर हो रहे हैं। उनमें से पानी का रिसाव होने का खतरा मंडरा रहा है। मंगलवार को एसडीएम डॉ. अवि गर्ग ने जीडीसी की आरडी 88, 133 का निरीक्षण किया तो यह बात सामने आई। इस पर तत्काल जेसीबी की मदद से कमजोर हुए बंधों को मजबूत करने का कार्य किया गया।

मुंडा क्षेत्र में तटबंधों का निरीक्षण करने के दौरान एसडीएम की सरकारी गाड़ी मिट्टी में फंस गई। इस पर एसडीएम ने ट्रैक्टर की मदद से पटड़ों की स्थिति देखी। जहां बंधे कमजोर थे, उन्हें आसपास के ग्रामीणों की मदद से मजबूत करवाया गया। एसडीएम डॉ. अवि गर्ग ने बताया कि अभी घग्घर नदी में बाढ़ के हालात हैं। अब घग्घर नाली बेड में पानी कम हुआ था कि बारिश ने स्थिति खराब कर दी है। बारिश के पानी के कारण कई जगह से नए बनाए गए पटड़े कमजोर हो गए हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्य में विशेष रूप से ग्रामीण पंचायती राज विभाग के ग्रामसेवक, एलडीसी, राजस्व विभाग के पटवारी, गिरदावर के अलावा जल संसाधन विभाग के एईएन-जेईएन, मनरेगा श्रमिकों का बहुत बड़ा योगदान रहा है। मनरेगा श्रमिक पटड़ों को मजबूत करने के लिए जगह-जगह लगे हुए हैं।

एसडीएम के अनुसार मुंडा में निरीक्षण के दौरान यह बात सामने आई कि किसी किसान ने घग्घर के जीडीसी में छुपाकर पाइप लगा रखी है। वह पाइप खुली होने की वजह से पास ही के खेत में खड़ी नरमा की करीब दो बीघा भूमि में पानी भर गया था। सेमनाला के तटबंधों का निरीक्षण करने के दौरान सरपंच कुंभाराम, ग्राम विकास अधिकारी पूजा, कनिष्ठ सहायक सुंदर दास, हरविंद्र सिंह, सिंचाई विभाग एसई, एक्सईएन, एईएन, जेईएन, राजस्व विभाग से पटवारी सरोज बाला, नरेंद्र सारण, कृषि पर्यवेक्षक ममता सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि साथ रहे।

ओटू हैड से लगातार कम हो रही पानी की मात्रा

घग्घर नाली बेड में लगातार जलस्तर घट रहा है। इसका कारण हरियाणा के ओटू हैड से पिछले तीन दिन से राजस्थान की ओर छोड़े जा रहे पानी की मात्रा में कमी होना है। पिछले दिनों खतरे के निशान तक पहुंच चुकी घग्घर नाली बेड का पानी उतरने से प्रशासन के साथ घग्घर बहाव क्षेत्र के नागरिकों ने राहत की सांस ली है। प्रशासन, पुलिस, जल संसाधन विभाग के अधिकारी अब रिलेक्स मोड पर आ गए हैं। हालांकि अभी भी दिन-रात तटबंधों की निगरानी की जा रही है। इसमें विभिन्न सामाजिक-राजनैतिक संगठन भी सहयोग कर रहे हैं। सामाजिक व राजनैतिक संगठनों की ओर से शहर को बचाने के लिए ठीकरी पहरा दिया जा रहा है।

इस बीच बाढ़ का खतरा टलने पर मंगलवार से चिह्नित इलाके के स्कूलों को छोड़कर हनुमानगढ़, पीलीबंगा, रावतसर व टिब्बी ब्लॉक के पिछले दस दिनों से बंद पड़े स्कूल भी जिला कलक्टर के संशोधित आदेश के बाद मंगलवार को खुल गए। सोमवार को ओटू हैड से 33625 क्यूसेक पानी राजस्थान की ओर रिलीज किया जा रहा था। मंगलवार को यह मात्रा घटकर 31700 क्यूसेक रह गई। मंगलवार को घग्घर नाली बेड में पानी की मात्रा घटकर 6308 क्यूसेक रह गई जबकि सोमवार को 6650 क्यूसेक पानी चल रहा था। अभी भी घग्घर नाली बेड में क्षमता से अधिक पानी चल रहा है। लेकिन राहत की बात है कि तीन दिन पहले तटबंधों को छू रहा पानी अब काफी नीचे आ चुका है।

मंगलवार को घग्घर साइफन पर 19374 क्यूसेक पानी पहुंच रहा था। इसमें से जीडीसी आरडी 42 (सेमनाला) में 12835 क्यूसेक और घग्घर नाली बेड में 6308 क्यूसेक पानी रिलीज किया जा रहा था। इंटेक स्ट्रक्चर के जरिए इंदिरा गांधी नहर परियोजना में 2530 क्सूसेक पानी डाला जा रहा था। घग्घर नाली बेड में पिछले तीन दिनों में 700 क्यूसेक से अधिक पानी का जलस्तर कम हो चुका है। ओटू हैड से लगातार कम हो रही पानी की मात्रा के कारण सेमनाला और घग्घर नाली बेड पर दबाव कम हो रहा है। Rajasthan Flood

यह भी पढ़ें:– Diabetes Symptoms: …नींद में पेशाब आना है एक बड़ी परेशानी, ये है हाई Blood Sugar की निशानी

50 हजार रिश्वत के आरोप में महिला एसडीएम गिरफ्तार
सीबीआई ने पहली बार महिला अधिकारी को पकड़ा

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। सीबीआइ ने शनिवार देर शाम चंडीगढ़ एसडीएम (ईस्ट) और नगर निगम की एडिशनल कमिश्नर डॉ. शिल्पी पात्र दत्त को रंगे हाथों 50 हजार की रिश्वत लेते पकड़ लिया। यूटी प्रशासन में पहली बार किसी महिला अधिकारी को सीबीआइ ने रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया है। इससे पहले सीबीआइ ने 19 जुलाई को आइएफएस अधिकारी वीरेंद्र चौधरी को आरा मशीन मालिकों से एक लाख की रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया था।

दो लाख रूपए मांगी थी रिश्वत

आरोप है कि 2013 बैच की एचसीएस अधिकारी डॉ. शिल्पी पात्र ने सेक्टर-26 ग्रेन मार्केट में एक प्रॉपर्टी मामले में 2 लाख की रिश्वत मांगी थी। इसके बाद सीबीआइ ने शनिवार करीब 7.30 बजे सेक्टर-27 स्थित उनके मकान नंबर 2525 पर रेड की। करीब 10 गाड़ियों में 20 से अधिक सीबीआइ अधिकारी रेड करने पहुंचे। देर रात 12.30 बजे तक डॉ. शिल्पी पात्र दत्त के घर पर छानबीन जारी थी।

किसी को भी घर के अंदर या बाहर निकलने की इजाजत नहीं दी गई। सीबीआइ के एक अधिकारी ने बताया कि एसडीएम को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है। सीबीआइ रविवार सुबह डॉ. शिल्पी को घर से ले गई।

डॉ. शिल्पी महत्वपूर्ण पदों पर रही

डॉ. शिल्पी पात्र ने जुलाई 2016 में नगर निगम ज्वाइंट कमिश्नर के तौर पर ज्वाइन किया था। बाद में उन्हें चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड में सेक्रेटरी पद भी दिया गया। आइएएस तपस्या राघव के रिलीव होने के बाद उन्हें एसडीएम ईस्ट लगाया गया था। इसके अलावा लैंड एक्विजिशन अफसर और नगर निगम ज्वाइंट कमिश्नर का कार्यभार भी यह संभाल रही थी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

यूनियन के शिष्ठमंडल ने की एसडीएम से मुलाकात
आंगनवाड़ी वर्करों से फालतू काम न करवाने की लगाई गुहार

जलालाबाद। आॅल इंडिया आंगनवाड़ी वर्करज /हैल्पर्ज यूनियन शिष्ठमंडल ने राज्य प्रधान सरोज छप्पड़ीवाला के नेतृत्व में बुधवार को स्थानीय एसडीएम से मुलाकात की। शिष्ठमंडल के दौरान यूनियन की अधिकारियों ने एसडीएम से बातचीत करते कहा कि आंगनवाड़ी वर्करों को फालतू काम देकर आंगनवाड़ी सैंटरों से हमेशा दूर रखा जाता है, जिस कारण बच्चे सैंटरों में से दिन प्रतिदिन कम हो रहे हैं, जबकि आंगनवाड़ी सेंटरों में बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए आपकी मदद की जरूरत है।

इस दौरान राज्य प्रधान सरोज छप्पड़ीवाला ने कहा कि संगठन ने 1000 वर्करज का सर्वे किया है, जिसमें आईसीडीएस की छह सेवाओं पर अलग-अलग स्कीमों के अंतर्गत फालतू काम था। वर्करज ने फाल्तू काम बारे तुरंत रिपोर्ट की और 6 सेवाओं पर कम व अन्य कामों पर अधिक वर्करों की ड्यूटियां लगी हुई हैं। उन्होंने कहा कि संगठन ने फैसला लिया है कि किसी भी स्कीम का वर्कर काम नहीं करेगी व आईसीडीएस का काम ही करेंगी। दूसरी तरफ इस बैठक के दौरान यूनियन की नेताओं को एसडीएम ने विश्वास दिलाया कि जल्दी ही पहले कुछ सैंटरों से पेंटिंग का काम शुरू करवाया जाएगा व आंगनवाड़ी सैंटर को अच्छे से चलाए जाएंगे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

कमाई भी गई, लोन भी नहीं मिला
लोन का झांसा देकर नकली फाईनेंस कंपनी ने हड़पे लाखों

कार्यालय में नहीं मिले अधिकारी व कर्मचारी

मामले को लेकर आज एसडीएम व डीएसपी से करेंगे शिकायत

नरवाना (बिन्टू सिंह)। शहर में लोन देने के नाम पर लोगों से लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। जिसका खुलासा तब हुआ जब लोन लेने के लिए सीटीएस माईक्रो फाईनेंस कार्यालय में पहुंचे। कार्यालय पहुंचने पर लोगों ने देखा कि जहां उनक ो लोन के रुपए मिलने थे वहां कोई भी फाईनेंस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद नहीं था।

बतां दें कि कंपनी ने लोन देने के नाम पर दर्जनों लोगों से पहले से पहले ही लाखों की रकम ले ली थी। लोन लेने से पहले ही लोगों ने 15 से 50 हजार रुपए जमा करवाए हुए थे। लोगों ने बताया कि इस कंपनी में अगर एक व्यक्ति को चार लाख का लोन लेना है तो लोन होने से पहले उसे 15 हजार रुपए जमा करवाने थे।

उन्होंने भी ऐसा किया, जिसने जितना लोन लेना था। उसके हिसाब से इस कंपनी के कार्यालय के कर्मचारियों को नकद रूपए दे दिए। लोगों ने बताया कि जब यह कार्यालय खुला था तो यहां लगभग 15 कर्मचारी काम करते थे, लेकिन जब यहां सिर्फ रद्दी व कागज पड़े हैं।

कई शहरों में स्थापित हैं ऐसे कार्यालय

पीड़ित लोगों ने कहा कि जब इस कार्यालय का उद्घाटन डूमरखा गांव के विक्रम सिंह ने किया था तो एमडी सुनील कुमार ने बताया था कि उनकी इस कंपनी के कार्यालय नरवाना के अलावा गोहाना, टोहाना, जलवाना में भी है।

जहां को लोगों को लोन देकर उन्हें अपना खुद का व्यवसाय करने के लिए प्रेरित व आर्थिक रूप से मजबूत किया जाता है। देखा जाए तो नरवाना में लोगों के साथ हुई इस ठगी के बाद दूसरे शहरों में ऐसे की हालात होंगे। लोगों ने कहा कि वह आज वीरवार को इस मामले को लेकर एसडीएम व डीएसपी से शिकायत करेंगे।

कार्यालय में नहीं मिला कोई अधिकारी व कर्मचारी

ग्रामीण सुखबीर, नानू राम, सीता देवी, पिंकी, नीलम, कमलेश सहित अन्य कई लोग ऐसे हैं। जिन्होंने लोन मिलने के झांसे में आकर यहां इस फाईनेंस कंपनी के अधिकारियों के पास अपने जरूरी दस्तावेजों की फोटो कॉपी व रुपए जमा करवाए थे।

इन लोगों ने बताया कि उन्हें कंपनी के एमडी सुनील कुमार बिगाना ने बस स्टैंड के सामने स्थित सीटीएस माईक्रो फाईनेंस के कार्यालय में लोन देने के लिए बुलाया था। लेकिन जब उस कार्यालय में कोई कर्मचारी नहीं मिला तो लोगों ने

सुनील कुमार के घर जाकर उसके बारे में पूछा जहां उन्हें जवाब मिला की वह तो घर से कई दिनों से गायब है और वे उसके बारे में कुछ नहीं जानते। जिससे लोन लेने वाले ग्रामीणों के पैरो तले से जमीन खिसक गई और उन्होंने पता लग गया कि वे किसी चापलूस ठग के झांसे में फंस गए हैं।

सुखबीर ने जमा करवाए थे 46 हजार

गांव घोघड़ियां निवासी सुखबीर ने बताया कि इस कंपनी का नाम सुना तो वह भी लोन लेने के लिए घोघड़ियां से नरवाना आया। यहां मौजूद कर्मचारियों ने उससे 46200 रुपए मांगे थे। सुखबीर ने ये रुपए इस कंपनी के एक कर्मचारी को अपने घर बुलाकर दिए और उसकी रसीद भी ली, वहीं ढाकल गांव के नानू ने कंपनी पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं।

मामले को लेकर कोई शिकायत नहीं आई। अगर शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी। लोगों को भी सोच-समझकर रूपए देने चाहिए। पहले कंपनी की जांच-पड़ताल करनी चाहिए।

-जगबीर सिंह, एसएचओ नरवाना

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

नदी के तेज बहाव में बह गए एसडीएम
बांसवाड़ा (सच कहूँ न्यूज)। भारी बारिश के चलते राजस्थान में नदी-नाले उफान पर हैं। शुक्रवार को बांसवाड़ा जिले की बिलड़ी नदी के तेज बहाव में कुशलगढ़ एसडीएम वाहन सहित बह गए। अभी तक उनका पता नहीं चल सका है। गाड़ी में 3 लोग सवार थे। ड्राइवर समेत दो को बचा लिया गया है। जानकारी के अनुसार कुशलगढ़ एसडीएम रामेश्वर दयाल मीणा के नदी में बहने की घटना सुबह हुई। जीप में तीन लोग सवार थे। ड्राइवर और एक अन्य शख्स को बचा लिया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद जिला कलेक्टर और एसपी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एसडीएम को तलाश की जा रही है।

कैसे हुआ हादसा?

एसपी कालूराम रावत ने बताया कि एसडीएम कुशलगढ़ लौट रहे थे। रास्ते में बागीदौरा और कुशलगढ़ के बीच एक पुलिया पर करीब पांच से सात फीट पानी था। इसके बावजूद ड्राइवर ने गाड़ी पानी में उतार दी। लेकिन तेज बहाव में वह गाड़ी को संभाल नहीं सका और गाड़ी बह गई। करीब दो किलोमीटर दूर ड्राइवर एक पेड़ के सहारे अटक गया, लेकिन एसडीएम का कहीं पता नहीं चला

नदी के दूसरी ओर जीप दिख रही है

एसपी ने बताया कि नदी के दूसरी ओर जीप दिख रही है। नदी का यह पाट करीब 50 फीट का है। रेस्क्यू आॅपरेशन जारी है। गोताखोरों को भी बुलाया गया है। बहाव तेज होने के कारण रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है।

16 जुलाई को हो सकती है भारी बारिश

मौसम विभाग के भोपाल केंद्र के मुताबिक द्रोणिका के कारण मप्र में लगातार नमी आ रही है। नॉर्थ-ईस्ट मप्र पर चक्रवात बना है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से भी लगातार नमी आ रही है, इसलिए लगभग पूरे प्रदेश में मानसून एक्टिव है। यह सिलसिला तीन दिन तक जारी रहेगा। 16 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

संघर्ष समिति की जीत, सभी मांगें मंजूर
फैक्ट्री प्रबंधकों व संघर्ष समिति में बनी सहमति

108 दिन से निरंतर जारी था क्षेत्रवासियों का धरना

19 सूत्रीय मांगों पर प्रबंधकों ने किया हस्ताक्षर

होशियारपुर (राजीव शर्मा)। होशियारपुर के गांव दौलोवाल में सेंचुरी प्लाईबोर्ड फैक्ट्री के खिलाफ संघर्ष समिति की ओर से 108 दिनों से जारी धरना फैक्ट्री प्रबंधन व संघर्ष समिति के बीच 19 सूत्रीय मांगों पर हस्ताक्षर किए जाने के बाद समाप्त हो गया। इसके बाद भी कुछ असंतुष्ट लोगों ने धरने को जारी रखने की कोशिश की जिन्हें प्रशासन की मदद से हटा दिया गया।

नहीं होने देंगे नुक्सान, पौधरोपण भी करेंगे

रविवार को आयोजित सांझी प्रेस वार्ता में सेंचुरी प्लाईबोर्ड के एमडी प्रेम भजनका और संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों ने बताया कि एसडीएम जतिंदर जोरवर की उपस्थिति में संघर्ष समिति के नेता गुरदीप सिंह और फैक्ट्री के मैनेजिंग डायरेक्टर ने समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए। भजनका ने संघर्ष समिति के नेताओं को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा व पर्यावरण को साफ रखने के लिए इलाके में व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा।

यह मांगों हुई स्वीकार

समय-समय पर पानी के सैंपल लैबोरटरी से चैक करवाए जाएंगे।

5 किलोमीटर दायरे में  फैक्ट्री के कारण कोई बीमारी पैदा होती है तो उसकी पूरी भरपाई व इलाज फैक्ट्री मैनेजमेंट करेगी।

दौलोवाल-न्याजियां रोड पर फैक्ट्री मैनेजमेंट अपनी जमीन में बच्चों के लिए खेल का मैदान बनाया जाएगा।

बिजली सप्लाई के लिए लगाए गए टावरों से किसानों को हुए नुकसान की भरपाई फैक्ट्री मैनेजमेंट करेगी।

फैक्ट्री में केमिकल प्लांट कभी भी नहीं लगेगा।

बिजली होगी बहाल:

इस दौरान गुरदीप सिंह ने बताया कि 19 सूत्रीय फार्मूले पर सहमति के बाद धरना व संघर्ष समाप्त कर दिया गया है। इस बीच पीएसपीसीएल द्वारा फैक्ट्री को बिजली सप्लाई भी बहाल कर दी गई।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

परिसर पर लटका मिला ताला
एसडीएम ने उप तहसील का किया निरीक्षण

लोग हो रहे थे परेशान

अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

गोलूवाला (सुरेन्द्र गुम्बर)। स्थानीय उपतहसील कार्यालय में कार्यालय समय के दौरान ताला लगे होने की सूचना पर पीलीबंगा एसडीएम ने उप तहसील कार्यालय का वीरवार दोपहर अढ़ाई बजे औचक निरीक्षण किया। जिसमें उन्हें मिली सूचना सही पाई गई। जिसके चलते उप तहसील कार्यालय पर ताला लटका मिला।

मौके पर कोई कर्मचारी कार्यालय में उपस्थित नहीं मिला। पीलीबंगा एसडीएम अवि गर्ग ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कार्यालय समय में भी गोलूवाला उप तहसील पर ताला लगा हुआ है। वहां पर कोई कर्मचारी उपस्थित नहीं जिससे उप तहसील से संबंधित काम करवाने आ रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सूचना पर उपतहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। नायब तहसीलदार श्यामसुन्दर, कानूनगो पंकज कुमार पूर्व सूचना देकर हड़ताल पर चल रहे हैं। परन्तु उपतहसील में एलड़ीसी के पद पर कार्यरत वेदप्रकाश व अन्य कर्मचारी बिना किसी पूर्व सूचना के कार्यालय से अनुपस्थित मिलें। उपतहसील पर ताला लटका मिला है। अपनी ड्यूटी में कोताही बरतने वाले अनुपस्थित कर्मचारियों को विभागीय कार्रवाई के तहत कारण बताओं नोटिस देकर एसडीएम कार्यालय में उपस्थिति देने को कहा गया है। इसके बाद ही अन्य विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

जलदाय विभाग का किया निरीक्षण

एसडीएम सुभाष भड़िया ने वीरवार को जलदाय विभाग का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दो कर्मचारी अनुपस्थित पाये गए। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में तीन महिला कर्मचारी रजिस्टर में हाजरी लगाकर गायब हो गई।

हालांकि कर्मचारियों ने फोन पर महिलाओं को वापस बुला लिया। लेकिन जब एसडीएम ने महिला कर्मचारियों से पूछताछ की तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पार्इं। एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ जिला कलक्टर को पत्र लिखकर कार्रवाई की अनुशंसा की है। निरीक्षण के दौरान लीकेज पेयजल लाइनों को ठीक करने तथा शहर में पर्याप्त पानी वितरण व्यवस्था के भी निर्देश दिए।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।