Taiwan News - Sach Kahoon Hindi

Earthquake: कांपी ताइवान की धरती! 6.1 तीव्रता के भूकंप से ताइपे सहित कई शहरों में इमारतें हिली
Taiwan Earthquake: बुधवार को ताइवान के दक्षिण-पूर्वी तटीय क्षेत्र स्थित ताइतुंग काउंटी में 6.1 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। झटकों के कारण राजधानी ताइपे सहित कई शहरों में इमारतें हिल उठीं। हालांकि, अब तक किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है। Earthquake News

जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (जीएफ़ज़ेड) के अनुसार, भूकंप का केंद्र ज़मीन से लगभग 11.9 किलोमीटर की गहराई पर था। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में बताया गया कि इसका केंद्र ताइतुंग काउंटी कार्यालय से करीब 10 किलोमीटर उत्तर दिशा में स्थित था।

ताइतुंग शहर में भूकंप की तीव्रता पांच स्तर तक दर्ज की गई, जबकि हुआलिएन और पिंगतुंग काउंटियों में झटकों की तीव्रता चार मापी गई। इसके अलावा काओशुंग, नानतोउ, ताइनान, चियाई, युनलिन और चांगहुआ जैसे इलाकों में तीन स्तर के झटके महसूस किए गए। ताइचुंग, मियाओली, यिलान, सिंचू, ताओयुआन, न्यू ताइपे और ताइपे क्षेत्रों में भूकंप की तीव्रता दो दर्ज की गई, वहीं पेंघु काउंटी में हल्के झटके महसूस हुए।

गौरतलब है कि ताइवान दो प्रमुख टेक्टोनिक प्लेटों के संगम क्षेत्र में स्थित होने के कारण भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है। हालिया भूकंप से कोई क्षति नहीं हुई, लेकिन इस घटना ने 2016 की उस त्रासदी की याद दिला दी, जब दक्षिणी ताइवान में आए भूकंप में सौ से अधिक लोगों की जान चली गई थी। इससे पहले वर्ष 1999 में आए 7.3 तीव्रता के भूकंप में दो हजार से अधिक लोगों की मृत्यु हुई थी। Earthquake News

Taiwan Citizenship News: सख्त नागरिकता कानून लागू करेगा ताइवान : रिपोर्ट
Taiwan Citizenship Rules: ताइपे। हांगकांग और मकाऊ निवासियों को अब ताइवान में स्थायी निवास की रियायत नहीं दी जाएगी। चीन की नीतियों के चलते ताइवान अपने नागरिकता कानूनों को और सख्त बनाने पर कड़ा विचार कर रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ताइवान सरकार हांगकांग और मकाऊ निवासियों के लिए नागरिकता पाने का विकल्प खत्म करने और स्थायी नागरिकता की पात्रता की शर्तों को सख्त करने पर कड़ा विचार कर रही है। यह जानकारी ‘ताइपे टाइम्स’ में सूत्रों के हवाले से दी गई है। Taiwan Citizenship News

रिपोर्ट में नाम न बताने की शर्त पर एक अधिकारी ने ‘ताइपे टाइम्स’ को बताया कि ताइवान सरकार हांगकांग और मकाऊ निवासियों के लिए आव्रजन कानूनों में बदलाव कर सकती है। इस कदम का मकसद चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) को इन क्षेत्रों के जरिए ताइवान में घुसपैठ करने से रोकना है। अधिकारी के अनुसार प्रस्तावित बदलावों में चीन के क्षेत्रों से आने वाले लोगों को ताइवान में स्थायी नागरिकता पाने से पहले 4 साल तक रहना था, जबकि अब यह समय एक साल का कर दिया गया है।

ताइवान की नागरिकता के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे

इसके बाद, वे स्थायी निवास प्राप्त करने के बाद ताइवान की नागरिकता के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे। उन्होंने आगे कहा कि प्रस्तावित बदलावों के तहत, हांगकांग या मकाऊ के उन निवास आवेदकों की कड़ी जांच की जाएगी, जिन्होंने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी), चीनी सेना या चीनी सरकारी संस्थाओं के लिए काम किया है और उनके आवेदनों को संभवत: अस्वीकार भी किया जा सकता है। अधिकारी ने बताया कि यह कदम ताइवान के ‘राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े कानूनी सुधार’ का हिस्सा है।

ताइवान, हांगकांग में बदलती स्थिति को देखते हुए इस प्रस्ताव पर विचार कर रहा है, जहां 1997 के बाद से 2 मिलियन से ज्यादा चीनी लोग हांगकांग में बस चुके हैं। बता दें 1997 में ब्रिटने हांगकांग को चीन को सौंपा था। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीजिंग ने 2020 में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू करने के बाद हांगकांग की स्थिति को काफी बदल दिया और चीनी प्रभाव को बढ़ाया। इन सब के चलते हांगकांग के लोगों के लिए ताइवान की आसान आव्रजन नीतियां राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक बड़ी समस्या बन गईं।

अधिकारी ने बताया कि चाहे वे ताइवानी से शादी करके आए हों, निवेश के जरिए आए हों या पेशेवर कौशल के आधार पर निवास प्राप्त किया हो, हांगकांग के प्रवासी अक्सर दूसरे साल में ही स्थायी निवास के लिए आवेदन करते हैं। अधिकारी ने यह भी कहा कि हमने पाया है कि हांगकांग और मकाऊ के कुछ प्रवासी ताइवान की नागरिकता में रुचि नहीं रखते, वे सिर्फ स्थायी निवास चाहते हैं। इसलिए, हमें नहीं लगता कि यह बदलाव कोई समस्या पैदा करेगा। Taiwan Citizenship News

Himani Narwal Murder Case: रोहतक सूटकेस शव मामले में आई बड़ी अपडेट!