built - Sach Kahoon Hindi

तीन साल में बनेगा जीन्द का मेडिकल कॉलेज : दुष्यंत
दीनबंधु सर छोटू राम को अर्पित की श्रद्धांजलि (Jind Medical College)

जीन्द (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जींद का मेडिकल कॉलेज आगामी तीन वर्षों में बनकर तैयार हो जाएगा। लगभग 532 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 750 बैड के (Jind Medical College) इस मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस तथा एम. डी. जैसे उच्च स्तरीय कोर्स करवाए जाएंगे। वे दीनबंधु सर छोटूराम के जयन्ती समारोह में उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। उप मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सर छोटूराम की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और जाट धर्मशाला परिसर में बनने वाली जींद जिले की सबसे ऊंची दीनबंधु सर छोटूराम की प्रतिमा का शिलान्यास किया।

उप-मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस कॉलेज के प्रथम ब्लॉक का निर्माण कार्य डेढ़ वर्ष में पूरा हो जाएगा। इस मेडिकल कॉलेज के बनने से न केवल जींद बल्कि आस-पास के कई जिलों के लोगों को बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं मुहैया होंगी। वहीं लोगों को रोजगार के अनेक अवसर भी उपलब्ध होंगे।

जींद शहर के तीनों चौकों का सरकारी खर्च पर जीर्णोद्धार करवाया जाएगा।

उन्होंने जाट धर्मशाला परिसर में स्थापित रक्त जांच लैब के बारे में कहा है।

यह सभा द्वारा किया गया बहुत ही सराहनीय कार्य है।

इस तरह के समाज हितैषी कार्यों में हर व्यक्ति को अपना सहयोग देना चाहिए।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

मोनू ने राजस्थान की टीम में बनाई जगह
श्री गुरूसरमोडिया के शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल का छात्र है मोनू

गोलूवाला (सुरेन्द्र गुम्बर/सच कहूँ न्यूज)। फुटबाल के हब के रूप में विख्यात ग्रामीण अंचल पावन पिस्तानगरी श्रीगुरूसर मोडिया में स्थित शाह (Monu Built A team Of Rajasthan) सतनाम जी बॉयज स्कूल के 11वीं कक्षा के छात्र मोनू को 10 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक जम्मू-कश्मीर में आयोजित होने जा रही अंडर-17 राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए राजस्थान की टीम में चयनित किया गया है। इस टूर्नामेंट के लिए फाइनल टीम की घोषणा गत 1 व 2 दिसंबर को लूणकरणसर (बीकानेर) में आयोजित ट्रायल में की गई थी। राज्यस्तर पर उपविजेता टीम के सदस्य रहे मोनू के बेहतरीन प्रदर्शन के कारण ही उसका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ।

मोनू को इसी वर्ष दिल्ली डायनामेज (इंडियन लीग) अंडर-15 टीम में भी शामिल किया गया है

इससे पूर्व 2015 में भी राजस्थान टीम मोनू की कप्तानी में बेहतरीन प्रदर्शन कर चुकी हैं। वहीं यह होनहार खिलाड़ी गत वर्ष सुब्रोतो मुखर्जी कप इंटरनेशनल में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुका है। इधर मोनू को इसी वर्ष दिल्ली डायनामेज (इंडियन लीग) अंडर-15 टीम में भी शामिल किया गया है। मोनू ने अपनी इन उपलब्धियों का श्रेय कोच संत डॉ. एमएसजी द्वारा बताई गई खेल बारीकियों को दिया है जिनको अपने अभ्यास में शामिल करने पर ही इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकी है। खेल इंचार्ज चरणजीत सिंह, प्रिंसिपल नरोत्तम दास व सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक रूपसिंह ने छात्र को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करते हुए शुभकामनाओं सहित उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

1200 मीटर लंबे ऐलिवेटिड फ्लाईओवर का होगा निर्माण
सुविधा: सवा 200 करोड़ से दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर यातायात होगा सुगम

गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)।

दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर आने वाले वर्ष में सफर और अधिक सुविधाजनक हो जाएगा। करीब सवा 200 करोड़ की लागत से एनएच आठ के व्यस्तम चौराहों पर फ्लाईओवर बनाने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने बताया है कि जल्द ही इन योजनाओं के टेंडर जारी किए जाएंगें, जिसके बाद इन फ्लाईओवर के निर्माण को शुरू किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि मानेसर में लगने वाले जाम से छुटकारे के लिए 1200 मीटर लंबा ऐलिवेटिड फ्लाईओवर का निर्माण करीब 100 करोड की अनुमानित लागत आएगी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय ट्रांसपोर्ट व हाईवे मंत्री नीतिन गडकरी से मुलाकात के दौरान उन्होंने एनएच-8 के इन व्यस्त चौराहों पर होने वाले यातायात जाम व लोगों को हो रही परेशानी से अवगत कराया था, जिसके बाद उन्होंने अधिकारियों को फ्लाईओवर निर्माण की योजनाओं को तैयार करने के निर्देश दिए थे। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि मानेसर के आईएमटी चौक के उतरने के करीब 100 मीटर बाद मानेसर में ऐलिवेटिड फ्लाईओवर का निर्माण शुरू होगा।

यह ऐलिवेटिड फ्लाईओवर एनएसजी गेट से आगे उतरेगा। करीब 1200 मीटर लंबा ऐलिवेटिड फ्लाईओवर बनने के बाद ग्रामवासियों को सड़क दुर्घटनाओं के से छुटकारा मिलेगा वहीं रोजाना के लगने वाले जाम से भी मुक्ति मिलेगी। उन्होंने बताया कि ऐलिवेटिड फ्लाईओवर के निर्माण पर करीब 100 करोड रूपए की लागत आएगी। इसी तरह पचगांव में केएमपी के ओवरलीफ बनने के बाद आसपास के ग्रामीणों को पचगांव की ओर से व केएमपी से गांव के रास्तों पर जाने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड रहा था। ग्रामीण अपनी मांग को लेकर केएमपी के निर्माण को भी बाधित कर चुके थे। जिसको लेकर पिछले महीनों ग्रामीणों ने उनसे मुलाकात की थी जिसके बाद एनएचएआई के अधिकारियों के साथ बैठक कर ग्रामीणों की समस्या को हन करने केएमपी निर्माण में लगी कंपनी, एनएचएआई व एचएसआईडीसी के अधिकारियों के बीच अंडरपास को चौड़ा करने व एनएचएआई की ओर से ओवरपास करने बनाने पर सहमति बनी थी। इस दिशा में अब एनएचएआई पचगांव में करीब 25 करोड की लागत से ओवरपास बनाने का काम करेगी, इसका टेंडर जल्द छोडा जाएगा। एनएच-8 के व्यस्त बिलासपुर चौक पर फ्लाईओवर का निर्माण पर फाइनल कर लिया गया है। एनएच आठ पर बनने वाले फ्लाईओवर करीब 30 करोड़ रूपए खर्च कर बनाया जाएगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

भारत का सबसे ऊंचा मंदिर बना तो पर्यावरण खतरा, एनजीटी का नोटिस
मंदिर निर्माण को रोकने की मांग । Environmental Danger

नई दिल्‍ली (एजेंसी)। एनजीटी की दाखिल की गई एक याचिका में इस्‍कॉन के नेतृत्‍व में मथुरा में बनने वाले चंद्रोदय मंदिर का निर्माण रोकने की मांग की गई है। इसके लिए धार्मिक सोसाइटी और केंद्रीय ग्राउंड वाटर अथॉरिटी (सीजीडब्‍लूए) को नोटिस जारी किया गया है।याचिका में आरोप लगाया गया है कि इस्‍कॉन द्वारा बनाए जाने वाले वृंदावन चंद्रोदय मंदिर के निर्माण से यमुना के आसपास का पर्यावरण प्रभावित (  Environmental Danger ) होगा और क्षेत्र का भूजल स्‍तर पर भी असर पड़ेगा।

एनजीटी के जस्टिस आदर्श कुमार गोयल ने इंटरनेशनल सोसाइटी फार कंससनेस (इस्‍कॉन) और सीजीडब्‍लूए से 31 जुलाई से पहले जवाब मांगा है।

इस्‍कॉन बेंगलुरु द्वारा  मथुरा में किया जाएगा निर्माण । Environmental Danger

पर्यावरण कार्यकर्ता मणिकेश चतुर्वेदी ने दुनिया के सबसे बड़े मंदिर के निर्माण को रोकने की मांग की है। याचिका में कहा गया है कि प्रस्‍तावित मंदिर की बाउंड्री के चारों ओर कृत्रिम तालाब होगा। इसके लिए जमीन से बड़े पैमाने का पानी का दोहन किया जाएगा। इससे यमुना नदी की अस्तित्‍व की सीमा तक पानी में कमी आ सकती है।

सबसे बड़े मंदिर की क्‍या है खासियत।  Environmental Danger

मंदिर के निर्माण पर 300 करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा।

इस्‍कॉन बेंगलुरु द्वारा दुनिया के सबसे महंगे मंदिर का निर्माण मथुरा में किया जाएगा।

मंदिर की ऊंचाई 7 सौ फीट होगी और इसका निर्माण 5,40,000 वर्ग फीट में किया जाएगा।

शानदार मंदिर के लिए सशक्‍त जंगल का पुनर्निर्माण किया जाएगा।

यह मंदिर 26 एकड़ क्षेत्र में फैला होगा।  इसमें ब्रज के 12 जंगलाेें का निर्माण होगा, जिसमें सुंदर वनस्‍पतियां, झीलें और झरने शामिल होंगे।

मंदिर का कुल क्षेत्रफल 62 एकड़ होगा, जिसमें 12 एकड़ पार्किंग और हेलीपैड के लिए होगा।

मंदिर की नींव होगी बुर्ज खलीफा से भी गहरी ।  Environmental Danger

चंद्रोदय मंदिर दो सौ मीटर से अधिक ऊंचा होगा। साढ़े पांच एकड़ के इलाक़े में बनने वाले इस मंदिर में 70 मंजिलें होंगी। अभी दुनिया की सबसे ऊंची धार्मिक इमारत मिस्र के पिरामिड हैं, जो कि 128.8 मीटर ऊंचा है। वहीं वेटिकन का सेंट पीटर बैसेलिका 128.6 मीटर ऊंचा है। रॉकेट के आकार का चंद्रोदय मंदिर भूकंप प्रतिरोधी होगा।इसके निर्माण में 45 लाख घन फीट कंक्रीट और करीब साढ़े 25 हज़ार टन लोहे का इस्तेमाल होगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

गुरु ग्राम में बनेगा मेडिकल कॉलेज
सीएम ने किया करोड़ों की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास

गुरुग्राम (Sach kahoon News)। गुरुग्राम में जल्द ही श्रीमाता शीतला देवी के नाम पर मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा। इसके निर्माण के लिए तीन संस्थाओं को जिम्मेदारी दी गई है जिनमें नगर निगम गुरुग्राम, गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण व श्रीमाता शीतला देवी पूजा स्थल बोर्ड शामिल हैं।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह घोषणा वीरवार को गुरुग्राम के सैक्टर-52 स्थित आरडी सिटी में जलवायु संरक्षण समिति द्वारा आयोजित हरित गुरुग्राम-एक प्रयास 2017 कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए की।

मुख्यमंत्री ने सेक्टर-53 में सरस्वती कुंज में पौधारोपण कर समिति द्वारा 10 लाख पौधे लगाने की मुहिम की शुरूआत की तथा करीब 15 करोड़ रुपये की छह विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम में बनने वाले मैडिकल कॉलेज के लिए जल्द ही जगह का चयन होगा जिसके बाद तीनों संस्थाएं मिलकर मेडिकल कॉलेज का निर्माण करेंगी।

इस कार्य में नगर निगम गुरुग्राम द्वारा 40 प्रतिशत, गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण द्वारा 40 प्रतिशत व श्रीमाता शीतला देवी पूजा स्थल बोर्ड द्वारा 20 प्रतिशत की राशि खर्च की जाएगी।

तीन संस्थाओं को सौंपी जिम्मेवारी

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने ‘हर घर हरियाली’ व ‘हर गांव पेड़ की छांव’ योजनाएं चलाकर लोगों का आह्वान किया है कि वे अपने नाम से स्कूल, सड़क, खेत, वन, पार्क व अन्य खाली जगहों पर एक पेड़ अवश्य लगाएं। यह पौधारोपण अभियान तभी सफल होगा जब इसमें हर व्यक्ति अपना पूर्ण सहयोग देगा। उन्होंने कहा कि भौंडसी में चंद्रशेखर स्मृति वन विकसित किया जा रहा है।

इसके साथ ही सीएसआर के तहत औद्योगिक क्षेत्रों को भी पौधारोपण जैसे कार्यक्रमों में पैसा लगाने का आह्वान किया गया है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को साफ-स्वच्छ रखने के लिए पेड़ों की संख्या बढ़ना जरूरी है।

हरित गुरुग्राम-एक प्रयास कार्यक्रम बहुत अच्छा प्रयास है। इस कार्य में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, नगर निगम व अन्य संस्थाएं भी सहयोग करें तथा इस अभियान को सफल बनाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समय गुरुग्राम में अनेक विकास कार्य प्रगति पर है जिसके परिणाम जल्द ही लोगों को मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में विधायक उमेश अग्रवाल द्वारा रखी लगभग सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।

छात्राओं को किया सम्मानित

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने आरडी सिटी निवासी अदिती राव व वंशिका अरोड़ा को एम्स व नीट की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने पर एक-एक पौधा देकर सम्मानित किया, वहीं हरित गुरुग्राम-एक प्रयास 2017 कार्यक्रम में 4 बूस्टिंग स्टेशनों, एक सामुदायिक केन्द्र तथा एक फुटओवर ब्रिज का शिलान्यास किया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

ग्रेटर नोएडा में बनेगा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, 3000 हेक्टेयर जमीन की पहचान
नई दिल्ली ।  उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के जेवर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाया जाएगा। एविएशन मिनिस्ट्री की ऑपरेशनल कमेटी ने इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी। दिल्ली के बाद राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में यह दूसरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा। इसे इसका पहला फेज 5 से 6 साल में पूरा होने की उम्मीद है, जिसकी अनुमानित लागत करीब 10 हजार करोड़ है। नागरिक उड्डयन मंत्री गजपति राजू ने जानकारी दी है कि जेवर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए 3 हजार हेक्टेयर भूमि की पहचान की गई है। पहले चरण में 1000 हेक्टेयर जमीन को विकसित किया जाएगा।

पिछली सरकारों की वजह से हुई देरी

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा, “2003 से ही जेवर एयरपोर्ट मामला चल रहा है, लेकिन पिछली सरकारों की उदासीनता के चलते ये मामला ठंडा रहा। दिल्ली एयरपोर्ट पर सालाना 6 करोड़ पैसेंजर्स का बोझ था। केंद्र, राज्य सरकार से कह रहा था कि इसे जल्द से जल्द पूरा करे, लेकिन राज्य सरकार ने इसमें रुचि नहीं दिखाई। अब यूपी में बीजेपी की सरकार आने पर हमने इस संबंध में बात की, जिससे काम में तेजी आई।”

धीरेंद्र सिंह ने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र में आने वाले 05 वर्षों में 70 लाख नये रोजगारों का सृजन होना है। इसी क्रम में अगर जेवर के नजदीक एयरपोर्ट की स्थापना हो जाती है तो अनेकों मल्टीनेशनल कंपनियां एयरपोर्ट के इर्द-गिर्द अपने औद्योगिक इकाईयों की स्थापना करेंगी जिससे पूरे उत्तर भारत में नौजवानों को नए-नए रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकते हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

अजमेर में भी बनेगा बायोलोजिकल पार्क
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने दी सहमति

अजमेर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान के वन एवं पर्यावरण मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि अजमेर जिले में भी जोधपुर एवं जयपुर की तर्ज पर बायोलोजिकल पार्क विकसित किया जाएगा।

खींवसर ने यहां नगर वन उद्यान के शिलान्यास समारोह में कहा कि अजमेर को जल्द ही बायोलोजिकल पार्क की सौगात मिलेगी जिसके लिए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सहमति दे दी है। पार्क का पहला चरण जल्द शुरू किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पार्क में खुले चिड़ियाघर का भी निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां पर पेड़-पौधे लगाने, आमजन के लिए पाथ-वे, कैफिटेरिया निर्माण, पहाड़ियों से बहने वाला पानी का संरक्षण व अन्य काम किए जाएंगे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।