Yoga News - Sach Kahoon Hindi

International Yoga Day 2025: जम्मू से पंजाब तक योग दिवस को लेकर जबरदस्त उत्साह! बच्चे से बुजुर्ग सभी तैयार
International Yoga Day 2025: जम्मू / जालंधर। आगामी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देशभर में योग कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू हो चुकी है। इसी क्रम में गुरुवार को जम्मू स्थित हर की पौड़ी पर एक विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 400 बच्चों और उनके माता-पिता ने भाग लिया। उधर पंजाब सरकार द्वारा जालंधर के पीएपी ग्राउंड में बड़े स्तर पर योग दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में नागरिकों ने सहभागिता करते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया। Yoga News

जम्मू में योग शिविर

भारतीय जनता पार्टी, जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष सत शर्मा ने कार्यक्रम के दौरान कहा, “आज योग के माध्यम से संपूर्ण विश्व आपस में जुड़ चुका है। यदि हम स्वस्थ और सकारात्मक वातावरण में रहना चाहते हैं, तो योग को अपने जीवन में अपनाना अनिवार्य है। मैं सभी नागरिकों से आग्रह करता हूं कि वे 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में पूरे उत्साह से भाग लें।”

योग अनुसंधान परिषद के निदेशक का संदेश:केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद के निदेशक डॉ. राघवेंद्र राव ने समाचार एजेंसी से कहा, “योग न केवल तनाव को कम करता है, बल्कि कार्यक्षमता को भी बढ़ाता है और शरीर को अनेक बीमारियों से बचाता है। यह आवश्यक है कि योग को हर व्यक्ति अपनी दैनिक दिनचर्या में सम्मिलित करे।”

पंजाब में भव्य आयोजन | Yoga News

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह स्वयं जालंधर पीएपी ग्राउंड में उपस्थित हुए और लोगों के साथ मिलकर योगाभ्यास किया। उन्होंने कहा, “योग तन और मन दोनों के लिए अत्यंत लाभकारी है। पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में इस आयोजन की शुरुआत की है। योग को जीवन का हिस्सा बनाकर हम स्वयं को अनेक रोगों से सुरक्षित रख सकते हैं।” डॉ. सिंह ने नागरिकों से आह्वान किया कि वे प्रतिदिन कुछ समय योग के लिए अवश्य निकालें।

75 वर्षीय सुरेंदर कौर, जो पिछले 10 वर्षों से नियमित योग कर रही हैं, ने बताया कि उन्हें अब तक कोई गंभीर बीमारी नहीं हुई। वहीं एक युवा महिला ने कहा, “भागदौड़ भरी दिनचर्या में योग ही एकमात्र साधन है जो मानसिक और शारीरिक संतुलन बनाए रखता है।” जब मुख्यमंत्री भगवंत मान की गैरमौजूदगी पर सवाल किया गया, तो बताया गया कि वे लुधियाना उपचुनाव और अन्य प्रशासनिक कार्यों में व्यस्त होने के कारण उपस्थित नहीं हो सके।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों के फलस्वरूप, संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता प्रदान की थी। अपने प्रस्ताव में महासभा ने उल्लेख किया कि, “योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य का साधन है, बल्कि यह जीवन के विभिन्न पहलुओं में संतुलन लाकर समग्र कल्याण को भी बढ़ावा देता है।” Yoga News

Covid-19 Updates Today: देश में कोविड-19 संक्रमण को लेकर आई ये बड़ी अपडेट! जानें आज की स्थिति

Prime Minister Yoga Award 2025: प्रधानमंत्री योग पुरस्कार 2025 के लिए आवेदन शुरू, जल्दी करें आवेदन
Prime Minister Yoga Award 2025: नई दिल्ली। प्रधानमंत्री योग पुरस्कार 2025 के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं, सरकार की ओर से एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर यह जानकारी दी गई है। पोस्ट के अनुसार योग के प्रचार और विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले व्यक्तियों और संगठनों को सम्मानित करने के लिए प्रधानमंत्री योग पुरस्कार 2025 के आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। PM Yoga Awards

यह पुरस्कार योग के प्रति समर्पण और इसके वैश्विक प्रसार में योगदान करने वालों को मान्यता प्रदान करता है। जानकारी के अनुसार पुरस्कार उन व्यक्तियों और संगठनों को दिए जाएंगे, जिन्होंने योग के प्रचार-प्रसार और इसके विकास में महत्वपूर्ण और लगातार योगदान दिया है, चाहे वह राष्ट्रीय स्तर पर हो या अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर। माई गवर्नमेंट आॅफ इंडिया की एक्स पोस्ट में लिखा गया कि योग की परिवर्तनकारी शक्ति का जश्न मनाएं। पीएम योग पुरस्कार 2025 योग के प्रचार और विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले व्यक्तियों और संगठनों को सम्मानित करता है। इसके लिए ‘माई गवर्नमेंट आॅफ इंडिया’ पर योग्य उम्मीदवार आवेदन करें।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दो योग पुरस्कारों की घोषणा की थी। एक पुरस्कार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर और दूसरा राष्ट्रीय स्तर पर दिया जाएगा। इन पुरस्कारों का उद्देश्य उन व्यक्तियों और संगठनों को मान्यता देना और सम्मानित करना है, जिन्होंने योग के प्रचार और विकास के माध्यम से लंबे समय तक समाज पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है। PM Yoga Awards

Gold-Silver Price Today: सोने ने फिर छूआ आसमान! अपडेट हुई नई कीमतें