US Tariff News - Sach Kahoon Hindi

रूस-भारत तेल व्यापार को लेकर ट्रंप ने फिर दी भारत को धमकी, नई टैरिफ की चेतावनी
U.S. Tariff Threat to India: नई दिल्ली। भारत और रूस के बीच ऊर्जा व्यापार को लेकर अमेरिका में असंतोष के सुर एक बार फिर तेज़ हो गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को चेतावनी दी है कि यदि रूस से तेल की खरीद जारी रहती है, तो अमेरिका भारत पर नए टैरिफ (आयात शुल्क) लगाने पर विचार कर सकता है। India News

राष्ट्रपति ट्रंप ने हाल ही में यह दावा किया था कि भारत ने उनसे बातचीत में कहा था कि वह रूस से तेल नहीं खरीदेगा। हालांकि, भारत की ओर से इस दावे को स्पष्ट रूप से गलत बताया गया और कहा गया कि इस विषय पर राष्ट्रपति ट्रंप से कोई औपचारिक बातचीत नहीं हुई है।

भारत को भारी टैरिफ का सामना करना पड़ेगा

अमेरिकी मीडिया द्वारा इस विषय पर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में ट्रंप ने कहा, “यदि भारत ने ऐसा कहा है, तो उन्हें भारी टैरिफ का सामना करना पड़ेगा। हालांकि, मेरा मानना है कि उन्होंने ऐसा नहीं कहा होगा। मैंने भारत के प्रधानमंत्री से बातचीत की थी और उन्होंने बताया था कि वे रूसी तेल के मामले से दूरी बनाएंगे।” जब पत्रकारों ने दोबारा भारत के खंडन का हवाला दिया, तो ट्रंप ने उत्तर दिया, “अगर वे ऐसा कहते हैं, तो उन्हें अतिरिक्त टैरिफ देना होगा — और वे ऐसा नहीं चाहेंगे।” India News

इस बयान के बाद भारतीय कूटनीतिक हलकों में हलचल देखी जा रही है। रूस–यूक्रेन संघर्ष के बाद से पश्चिमी देशों द्वारा रूस पर लगाए गए आर्थिक प्रतिबंधों के बावजूद भारत ने ऊर्जा खरीद जारी रखी है। भारत का तर्क है कि वह अपने नागरिकों और ऊर्जा सुरक्षा के हित में सस्ती कीमतों पर कच्चा तेल खरीद रहा है और यह उसका सार्वभौमिक अधिकार है।

विशेषज्ञों का कहना है कि ट्रंप का यह ताज़ा बयान भारत–अमेरिका संबंधों में नई कूटनीतिक चुनौतियों को जन्म दे सकता है। जहाँ एक ओर दोनों देश रक्षा, प्रौद्योगिकी और व्यापारिक सहयोग को मज़बूती देने की दिशा में कार्य कर रहे हैं, वहीं इस प्रकार की टैरिफ धमकियाँ आपसी विश्वास को प्रभावित कर सकती हैं। India News

US tariff on India: भारत पर अमेरिकी टैरिफ को लेकर रणबीर गंगवा का आया बड़ा बयान
”राष्ट्रहित मोदी के लिए सर्वोपरि, किसी के दबाव में नहीं लिया जाएगा कोई फैसला”

Ranbir Gangwa US Tariff: नई दिल्ली। अमेरिका द्वारा भारतीय निर्यात पर 25 प्रतिशत टैरिफ और जुर्माना लगाने की घोषणा पर भारत के राजनीतिक दलों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। सभी दलों ने एक स्वर में कहा है कि भारत अपनी नीतियां स्वतंत्र रूप से तय करता है और किसी भी बाहरी दबाव को स्वीकार नहीं करेगा। US tariff on India

हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने स्पष्ट रूप से कहा कि आज का भारत आत्मनिर्भर और निर्णायक है। उन्होंने कहा, “यह नया भारत है, जो केवल राष्ट्रहित में ही निर्णय लेता है। रूस से तेल या हथियार खरीदने का मामला हो या कोई अन्य—मोदी सरकार किसी भी विदेशी दबाव में नहीं आएगी।” गंगवा ने यह भी कहा कि भारत हर निर्णय राष्ट्रीय जरूरतों और सुरक्षा को ध्यान में रखकर लेता है।

जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने भी अमेरिका की नीति की आलोचना करते हुए कहा, “हमारी ताकत 140 करोड़ देशवासियों का परिश्रम है। भारत ऐतिहासिक रूप से गुटनिरपेक्ष रहा है और उसने हमेशा साम्राज्यवाद के विरुद्ध खड़े होकर संघर्ष किया है। अमेरिका के टैरिफ से हम डरने वाले नहीं हैं, हम इसका सामना करेंगे।”

भारत सरकार सभी आवश्यक कदम उठाएगी

भारत सरकार ने अमेरिका के इस निर्णय पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वह अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगी, जैसा कि उसने ब्रिटेन सहित अन्य देशों के साथ हुए व्यापारिक समझौतों में भी किया है। अमेरिकी टैरिफ एक अगस्त से प्रभावी होंगे।

अर्थशास्त्रियों की राय में भी यह कदम अप्रत्याशित नहीं है। वरिष्ठ अर्थशास्त्री त्रिन्ह गुयेन ने सोशल मीडिया पर लिखा, “यह टैरिफ आश्चर्यजनक नहीं हैं। भारत के पास बातचीत का विकल्प खुला है। यह अंतिम निर्णय नहीं है, आगे परिस्थितियों में बदलाव संभव है।” उन्होंने यह भी कहा कि भारत कूटनीतिक स्तर पर वार्ता के जरिए समाधान निकाल सकता है। अमेरिका द्वारा टैरिफ के साथ-साथ बातचीत की संभावना जताने से यह संकेत भी मिल रहा है कि द्विपक्षीय संबंधों में अभी भी संतुलन की गुंजाइश बाकी है। US tariff on India

Delhi NCR Rain: दिल्ली-एनसीआर वालों के लिए बारिश को लेकर आया मौसम विभाग का नया अपडेट

US Tariff News: भारत और चीन पर दो अप्रैल से पारस्परिक टैरिफ लागू होंगे: ट्रम्प
US Tariff News: वॉशिंगटन/नई दिल्ली (एजेंसी)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (US President Donald Trump) ने अपनी कठोर टैरिफ नीति का बचाव करते हुए कहा है कि चीन और भारत पर दो अप्रैल से उच्च टैरिफ लगाया जाएगा। ट्रम्प ने कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए एक महत्वपूर्ण भाषण में टैरिफ लगाने के लिए चीन सहित अन्य देशों के साथ भारत का भी उल्लेख किया। US Tariff News

भाषण के दौरान भारत का जिक्र करते हुए ट्रम्प ने कहा, ‘‘भारत हमसे 100 प्रतिशत से अधिक ऑटो टैरिफ वसूलता है। यदि आप ट्रम्प प्रशासन के तहत अमेरिका में अपना उत्पाद नहीं बनाते हैं, तो आपको टैरिफ देना होगा और कुछ मामलों में बहुत बड़ा। अन्य देशों ने दशकों से हमारे खिलाफ टैरिफ का इस्तेमाल किया है और अब उन अन्य देशों के खिलाफ उनका उपयोग शुरू करने की हमारी बारी है।’’ US Tariff News

हमारे उत्पादों पर चीन का औसत टैरिफ हमसे दोगुना है

अमेरिका पर ‘भारी’ टैरिफ लगाने वाले देशों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘औसतन, यूरोपीय संघ, चीन, ब्राजील, भारत, मैक्सिको और कनाडा क्या आपने उनके बारे में सुना है और अनगिनत अन्य देश हमसे बहुत ज्यादा टैरिफ लगाते हैं, जितना हम उनसे वसूलते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह बहुत अनुचित है। हमारे उत्पादों पर चीन का औसत टैरिफ हमसे दोगुना है और दक्षिण कोरिया का औसत टैरिफ चार गुना ज्यादा है।’’

उन्होंने घोषणा की कि पारस्परिक टैरिफ 1 अप्रैल से नहीं बल्कि 2 अप्रैल से लागू होंगे, क्योंकि वह नहीं चाहते थे कि यह ‘अप्रैल फूल्स डे’ के साथ मेल खाए। उन्होंने कहा कि अगर वे हमें बाहर रखने के लिए गैर-मौद्रिक टैरिफ लगाते हैं तो हम उन्हें अपने बाजार से बाहर रखने के लिए गैर-मौद्रिक बाधाएं लगाएंगे।’’

पिछले महीने व्हाइट हाउस में अपनी बैठक के दौरान, राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी को यह स्पष्ट कर दिया था कि भारत अमेरिका के पारस्परिक शुल्कों से नहीं बचेगा। मंगलवार को ट्रंप प्रशासन ने अपने पड़ोसी देशों, कनाडा और मैक्सिको पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा की। US Tariff News

Stock Market Today: आखिरकार भारतीय शेयर बाजार ने पकड़ी तेजी, सेंसेक्स उछला