Traffic Police Rules - Sach Kahoon Hindi
Hanumangarh Police: यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, नशे में ड्राइविंग, तेज गति और बिना हेलमेट वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई
फरवरी में 10051 चालकों पर कार्रवाई
हनुमानगढ़। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध हनुमानगढ़ पुलिस ने फरवरी माह में विशेष अभियान चलाते हुए सख्त कार्रवाई की। पुलिस मुख्यालय जयपुर व बीकानेर रेंज के महानिरीक्षक ओम प्रकाश के आदेशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़ हरी शंकर के निर्देशन में जिलेभर में अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले कुल 10051 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट (एमवी एक्ट) के तहत कार्रवाई की गई। Hanumangarh Police News
पुलिस के अनुसार 85 चालकों को शराब पीकर वाहन चलाने, 3044 को तेज गति से वाहन चलाने, 397 को रोंग साइड व खतरनाक तरीके से वाहन चलाने, तथा 35 वाहनों को हाइवे पर गलत तरीके से पार्किंग करने पर कार्रवाई का सामना करना पड़ा। इसके अलावा 170 मामलों में मालवाहक वाहनों में सवारी परिवहन या यात्री वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी, 128 बिना नम्बर प्लेट वाहन, 566 मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने तथा 2631 बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। वहीं 23 वाहनों पर लालबत्ती का उल्लंघन करने पर भी चालान किया गया।
32 मॉडीफाइड वाहन सीज
पुलिस ने यातायात नियमों की गंभीरता को देखते हुए 153 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन के लिए परिवहन विभाग को प्रस्ताव भेजे हैं। साथ ही 32 मॉडीफाइड वाहनों को मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 के तहत सीज किया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने हाइवे पर स्थित ढाबों पर अवैध व गलत तरीके से वाहनों की पार्किंग रोकने के लिए ढाबा संचालकों को भी पाबंद किया। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सभी नागरिकों का सहयोग जरूरी है। सभी लोग यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। Hanumangarh Police News
पुलिस, प्रेस लिखे प्राइवेट वाहनों की होगी जांच
Traffic Rules: सरसा (सच कहूँ न्यूज)। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने यातायात थाना प्रभारी सहित सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है,कि बिना हेलमेट,ट्रिपल राइडिंग,तेज गति से वाहन चलाने वालों तथा प्राईवेट वाहन पर पुलिस व प्रैस के स्टीकर लगाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर जांच करें तथा कानून की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। Sirsa News
उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है कि अपने-अपने थाना क्षेत्रों में नाकाबंदी कर यातायात नियमों को ताक पर रखकर यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नही जाना चाहिए। अक्सर देखने में आया है कि आवारा किस्म के युवक राह चलती महिलाओं तथा युवतियों के पास आकर बुलेट बाइक से पटाखा छोड़कर दहशत फैलाने का प्रयास करते हैं, जिससे खासकर महिलाओं तथा युवतियों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है,और दुर्घटना होने का भी अंदेशा रहता है, ऐसे लोग किसी भी सूरत में पुलिस की नजरों से बचकर नही जाने चाहिए।
किसी भी प्रकार की नशीली वस्तु का प्रयोग न करें वाहन चालक | Sirsa News
उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उदेश्य अपराध तथा अपराधियों पर शिकंजा कसना तथा वाहन चालकों को यातायात निमयों बारे जागरुक करना है। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय किसी भी प्रकार की नशीली वस्तु का प्रयोग न करें, क्योंकि ऐसा करने से आप दुर्घटना के शिकार हो सकते हो। यातायात नियमों की पालना करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व बनता है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति यातायात नियमों को मन से अपनाएं न कि किसी डर या भय से। यातायात नियमों का कडाई से पालन करेंगे तो दुर्घटना की पुनरावृति होने से बचा जा सकता है।
पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि यदि वाहन चलाते समय कोई वाहन चालक मोबाइल फोन पर बात करता हैं,तो ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। पुलिस प्रशासन ने जिला वासियों से यह भी अपील की गई है कि वे यातायात नियमों की पालना करें और सुरक्षित सफर करें तथा अन्य वाहन चालकों को भी यातायात नियमों की पालना करने के लिए प्रेरित करें। Sirsa News
BKI Terrorists Arrested: जालंधर पुलिस ने हत्या की बड़ी आतंकी साजिश की नाकाम, 3 आतंकी गिरफ्तार