Sita Soren Attack News - Sach Kahoon Hindi

Sita Soren Attacked: सीएम सोरेन की भाभी व भाजपा नेत्री सीता सोरेन पर पूर्व पीए ने किया जानलेवा हमला, गिरफ्तार
Sita Soren Attacked: रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Soren) की भाभी और भाजपा नेत्री सीता सोरेन पर जानलेवा हमला हुआ है। एक मीडिया रिपोर्ट में इस खबर की जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार यह हमला उन पर उनके पूर्व पीए देवाशीष घोष ने किया है। बताया जा रहा है कि भाजपा नेत्री सीता सोरेन पर हमला उस समय हुआ, जब वह सरायढेला थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं। गनीमत रही कि समय रहते ही सुरक्षाकर्मियों की सूझबूझ ने सीता सोरेन पर हमला होने से बचा लिया और देवाशीष घोष को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। Sita Soren Attack News

रिपोर्ट में पुलिस के हवाले से बताया गया है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की बहू सीता सोरेन गुरुवार को सरायढेला थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। इस दौरान वह एक होटल में रुकीं। जब वह होटल के कमरे में गईं, तो वहां पहले से मौजूद देवाशीष ने उन पर पिस्टल से फायर करने की कोशिश की। लेकिन, इससे पहले सीता सोरेन के सुरक्षा गार्ड ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और होटल से दो पिस्टल बरामद किए।

शादी समारोह में शामिल होने गई थीं भाजपा नेत्री

डीएसपी लॉ एंड आॅर्डर नौशाद आलम ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया पता चला है कि पिछले विधानसभा चुनाव में फंड को लेकर चर्चा हो रही थी। उसी को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद देवाशीष घोष ने सीता सोरेन पर हथियार तान दिया। उन्होंने बताया कि पूर्व पीए देवाशीष अपने साथ देशी पिस्टल रखता था। पूर्व विधायक एक शादी समारोह से आई थीं। उनकी गाड़ी पूर्व पीए चला रहा था। गाड़ी में उनके साथ मौजूद कार्यकतार्ओं को पता था कि देवाशीष के पास पिस्टल है।

मामले की जांच की जा रही है और सख्त कार्रवाई की जाएगी। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भाजपा नेता सीता सोरेन पर हुए हमले को लेकर मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमें लगता है कि सीता सोरेन जो हैं, वह गलत हाथों में हैं, उनके आसपास के लोग सही नहीं हैं। मैं इस पर टिप्पणी नहीं करूंगा, मामला जानने के बाद ही कुछ कहूंगा। हमारी सरकार सबकी जानमाल की रक्षा करने के लिए खड़ी है। राज्य में कानून-व्यवस्था दुरुस्त है। यह रघुवर दास की सरकार नहीं है, जहां खुलेआम मॉब लिंचिंग हुआ करता था। Sita Soren Attack News

Jan Aushadhi Diwas 2025: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बोली-जन औषधि केंद्र पर 90 % तक सस्ती दवाइ…