MBBS - Sach Kahoon Hindi

हरियाणा में एमबीबीएस सीटों की संख्या बढ़कर 1900 हुई
प्रदेश को 7 नए मेडिकल कॉलेज मिलेंगे-अनिल विज

हिसार। (सच कहूँ /संदीप सिंहमार)। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा है कि प्रदेश में नए मेडिकल कॉलेज खोलने से एमबीबीएस सीटों (MBBS Seats) की संख्या बढ़कर 1900 हो गई है, जो पहले 750 थी। प्रदेश को आने वाले समय में 7 नए मेडिकल कॉलेज मिलेंगे, इनके बनने के बाद एमबीबीएस सीटों की संख्या 3 हजार से अधिक हो जाएगी। प्रदेश के नागरिकों को उच्च स्तर की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में विभिन्न जिलों में मेडिकल कॉलेज, नागरिक अस्पताल के अलावा गांव स्तर पर भी बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है।

यह भी पढ़ें:– कण्डेला बिजलीघर से चार घण्टे ठप्प रही आपूर्ति, मचा हाहाकार

हिसार में सर्वेश अस्पताल के लोकार्पण उपरांत उन्होंने यह बात कही। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उन्होंने रोहतक मेडिकल कॉलेज में लिवर व किडनी ट्रांसप्लांट (Kidney Transplant) की सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दे दिए है। पहले सरकारी अस्पतालों में एक्स-रे की मशीन भी नहीं हुआ करती थी, आज सभी जिला अस्पतालों में एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और एमआरआई मशीनों को उपलब्‍ध करवाया है। प्रदेश में 4 कैथ लैब चल रही हैं। 162 पीएचसी को चिह्नित किया गया है, जिन्हें तोड़कर नया बनाया जाएगा। इसके अलावा, पीएचसी स्तर तक ईसीजी व एक्स-रे की मशीनें उपलब्‍ध करवाई जाएंगी, ताकि लोगों को अच्छी स्वास्‍थ्य सुविधाएं मुहैया करवाई जा सकें।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में भी स्वास्थ्य सुविधाओं के सुधार के लिए नए अस्पताल बनाए जाएंगे। जहां भी पुरानी बिल्डिंग है, उसे तोड़कर नया बनाया जाएगा। प्रदेश में सरकारी अस्पताल की मैपिंग करवाई जा रही है। विस्तृत रिपोर्ट के बाद लोगों की जरूरत के अनुसार नए अस्पताल बनाए जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हाल ही में प्रदेश के 17 जिलों में 232 करोड़ रुपये की लागत के 46 स्वास्थ्य संस्थानों का लोकार्पण किया गया है। इसके उपरांत स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने भाजपा नेता डॉक्टर योगेश बिदानी के आवास पर आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम में भी शिरकत की और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला, मेयर गौतम सरदाना, मंडलायुक्त गीता भारती, एडीजीपी श्रीकांत जाधव, पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया, नगर आयुक्त प्रदीप दहिया, अतिरिक्त उपायुक्त नीरज, जिलाध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र, पूर्व मंत्री हरिसिंह सैनी, प्रो छत्रपाल, सीनियर डिप्टी मेयर अनिल सैनी, पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, सर्वेश अस्पताल से डॉ उमेश कालड़ा, सरिता कालड़ा, रवि सैनी, प्रवीण पोपली सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

साधारण परिवार में जन्में विजयपाल बने एमबीबीएस
कृष्ण वर्मा का दूसरा बेटा भी कर रहा MBBS की पढ़ाई

ऐलनाबाद (सच कहूँ न्यूज)। शिक्षा विकास की धुरी मानी जाती है, शिक्षा के बिना देश और परिवार का विकास होना असंभव है। लेकिन शिक्षा पाने के लिए परिवारों को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। अगर किसी परिवार के बच्चें लगन से पढेÞ और अभिभावक उनको सहयोग करें तो कामयाबी उनके कदम चुमेंगी। जी हां, हम एक ऐसे सधारण परिवार की कदम चुमने वाली कहानी आपको बता रहे हैं, जिनके एक नहीं बल्कि दो बच्चे MBBS डॉक्टर बन रहे हैं। हम बात कर रहे हैं कृष्ण वर्मा की। जिनके बच्चें अपनी कड़ी मेहनत से समाजिक परिवर्तन के लिए प्रेरणादाययी बन चुका है।

ऐलनाबाद के गांव प्रतापनगर निवासी कृष्ण वर्मा के दो बेटे हैं और एक बेटी है। तीनों बच्चों ने मेडिकल विषय से पढाई की। जिसमें दोनों बेटे ने नीट परीक्षा पास करके एमबीबीएस में प्रवेश पा लिया। बड़े बेटे विजयपाल वर्मा का एडमिशन वर्ष 2018 में हुआ था। विजपाल वर्मा 24 फरवरी को MBBS के फाइनल परीक्षा में उत्तीर्ण होकर डॉक्टर बन गया है। इसी प्रकार छोटे बेटे धमेंद्र वर्मा का एडमिशन 2020 में हुआ था। जो अब तीसरे वर्ष में चल रहा है। बेटी अमनदीप भी जीव विज्ञान में एमएससी करके पीएचडी में प्रवेश पाने के लिए प्रयास कर रही है।

पढाई के लिए ऐलनाबाद हुए शिफ्ट | MBBS

इस संबंध में हमारे संवाददाता ने कृष्ण वर्मा से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि उनका पैतृक गांव प्रतापनगर है। लेकिन गांव में शिक्षा के अच्छे प्रबंध नहीं होने के कारण बच्चों की पढ़ाई के लिए उन्हें वर्ष 2003 में ऐलनाबाद में आना पड़ा। एक सधारण मकान बनाकर यहां आया। तीनों बच्चों को ऐलनाबाद के सतलुज पब्लिक स्कूल में पढ़ाया। बच्चों की पढ़ाई पर लगातार ध्यान दिया और प्रतिभाशाली बच्चों का दसवीं व बारहवीं का परिणाम शानदार रहा। कक्षा बारहवीं के बाद दोनों बेटों को सीकर नीट की तैयारी के लिए भेजा। बच्चों की कड़ी मेहनत की बदौलत उनको एमबीबीएस में प्रवेश मिला। वर्मा ने बताया कि एक खास बात यह भी है कि दोनों एक ही कल्पना चावला मेडिलक कॉलेज में है। इस उपलब्धि पर वर्मा परिवारों को हजारों शुभचितंको से बधाई मिल रही है।

25 साल तक की है पत्रकारिता | MBBS

एक सधारण परिवार से संबंध रखने वाले कृष्ण वर्मा ऐलनाबाद में करीब 25 वर्ष तक पत्रकारिता में सक्रिय रह चुके हैं। समाजिक, धार्मिक कार्य में भी रूचि रहने वाले वर्मा कई समाजिक संस्थाओं के साथ जुड़े हैं। कृष्ण वर्मा को वर्ष 2019 विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने ऐलनबाद विधानसभा से टिकट देकर चुनाव लड़ाया। उसके बाद वे राजनीति में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। वर्मा कहते हैं कि हमें अपने बच्चों की पढाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। क्योंकि शिक्षा के बिना परिवार और देश का विकास संभव नहीं है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

फर्जी दस्तावेज पर एमबीबीएस में प्रवेश लेने पहुंची छात्रा, पकड़ी गई
जौनपुर (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के जौनपुर स्थित उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) सिद्धीकपुर में फर्जी दस्तावेजों से एमबीबीएस में प्रवेश लेने पहुंची छात्रा पकड़ी गई, प्रिंसिपल प्रोफेसर शिव कुमार ने इसकी शिकायत मजिस्ट्रेट व सराय ख्वाजा थाने की पुलिस को दी, पूछताछ के बाद छात्रा के परिजन को बुलाकर साथ भेज दिया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार वाराणसी जनपद के शहंशाहपुर जक्खिनी की निवासी खुशबू राय एमबीबीएस में प्रवेश लेने के लिए फर्जी दस्तावेजों का सत्यापन कराकर मेडिकल कॉलेज के महिला छात्रावास में 02 दिन से रह रही थी, महिला छात्रावास की प्रभारी डॉ शशि पांडेय ने यह धोखाधड़ी पकड़ी।

क्या है मामला

पूछताछ में पता चला कि खुशबू राय लखनऊ में रहकर तैयारी कर रही, उसने इस वर्ष नीट की परीक्षा दी थी, उसे 64 नंबर मिले थे, उसने साईं साइबर कैफे जाकर लखनऊ के रहने वाले कैफे संचालक आलोक भारद्वाज को 17 हजार रुपये देकर फर्जी ढंग से प्राप्तांक 64 की जगह 464 करा लिया। उसे यह कहकर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया कि तुम्हारी फीस जमा हो गई है, तुम्हें वहां जाकर प्रवेश लेना है।

मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर शिवकुमार ने बताया कि एनओसी, एलॉटमेंट लेटर व नीट से मिले अंक पत्र की जांच पड़ताल की गई, सभी फर्जी मिले, इसकी सूचना जिले के उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। उप जिलाधिकारी सदर ने मामले की तहकीकात कर आगे कार्रवाई करने की बात कही है। उप जिलाधिकारी सदर सुनील कुमार ने बताया कि छात्रा का बयान लेने के बाद दस्तावेज की जांच की गई, जो फर्जी मिला है। पुलिस को सूचना दी गई है आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

एमबीबीएस: केवल डॉक्टर ही नहीं, करियर बनाने के कई ऑप्शन
हर मां-बाप का सपना होता है कि उसका बेटा-बेटी बड़े होकर डॉक्टर-इंजीनियर बनें। बचपन में अपने बच्चों को डॉक्टर-डॉक्टर गेम खेलता देख सोचते हैं कि शायद उनका बच्चा डॉक्टर ही बनें। कुछ बच्चे इस सपने को हकीकत में भी बदल देते हैं। मेडिकल के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए नीट अहम पड़ाव है।

इस परीक्षा को पास करने के बाद जहां कई स्टूडेंट्स मेडिकल क्षेत्र में ही काम करना पसंद करते हैं तो वहीं कई ऐसे भी हैं जो एमबीबीएस के बाद ऑल्टरनेट करियर ऑप्शन भी चुनते हैं। कहा जाता है कि एमबीबीएस के बाद छात्रों के पास लिमिटेड ऑप्शन होते हैं, लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि इस क्षेत्र में आप सिर्फ डॉक्टर ही नहीं बन सकते, बल्कि कई अन्य तरह से भी अपना करियर बना सकते हैं।

1. एमबीबीएस के माध्यम से डॉक्टर:

लाखों एमबीबीएस ग्रेजुएट्स क्लीनिकल फील्ड में एंट्री कर डॉक्टर के रूप में अपनी प्रैक्टिस शुरू करने की उम्मीद करते हैं। लेकिन ये रेस काफी इंटेंस हैं। नीट के जरिए मेडिकल स्टूडेंट अपनी एमबीबीएस की डिग्री को अपने स्पेशलाइजेशन की फील्ड में पूरा कर सफल डॉक्टर बन सकते हैं और सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में काम कर सकते हैं।

2. बीडीएस के जरिए डेंटिस्ट के रूप में करियर स्कोप:

एमबीबीएस के अलावा, नीट के जरिए बीडीएस कोर्स की डिग्री हासिल कर डेंटिस्ट बना जा सकता है। इस फील्ड में भी अपॉर्चुनिटी पब्लिक क्लिनिक्स तक ही सीमित नहीं है। कई डेंटिस्ट अपने खुद के क्लीनिक शुरू कर अच्छी खासी कमाई करते हैं।

3. एमडी/एमएस/डिप्लोमा:

यह उन लोगों के लिए एमबीबीएस के बाद सबसे ज्यादा चुने जाने वाले ऑप्शन्स में से एक है, जो अपने मेडिकल करियर को जारी रखना चाहते हैं। एमडी या एमएस या डिप्लोमा डॉक्टरों को पोस्टग्रेजुएट कोर्स करने की इजाजत देता है साथ ही अपनी पसंद के क्षेत्र में स्पेशलाइजेशन हासिल करने की फ्रीडम भी देता है।

4. एमबीए:

डॉक्टर के रूप में करियर बनाने वाले किसी कैंडिडेट के लिए एमबीए सबसे क्लियर ऑप्शन नहीं है। एमबीबीएस के बाद एमबीए करना अनकन्वेंशनल है, लेकिन कुछ लोग इसे एंटरप्रेन्योरल स्किल डेवलेप करने और हेल्थकेयर प्रतिष्ठानों के मैनेजमेंट में करियर के अवसरों का पता लगाने के लिए लेते हैं।

5. एमएससी का कोर्स:

एमबीबीएस के बाद छात्रों के पास एमएससी करना अच्छा विकल्प है, एमबीबीएस ग्रेजुएट्स इनमें से किसी भी क्षेत्र में मास्टर डिग्री प्राप्त कर सकते हैं, एयरोस्पेस मेडिसिन, एनाटॉमी, एनेस्थीसिया, बायोकैमिस्ट्री, डमेर्टोलॉजी, वेनेरोलॉजी एंड लेप्रोसी., फॉरेंसिक मेडिसन, जेरियाट्रिक, ईएनटी के अलावा कई अन्य क्षेत्र हैं।

6. एमएससी:

एमबीबीएस के बाद एमएससी करना दूसरा विकल्प है। एमबीबीएस ग्रेजुएट्स इनमें से किसी भी क्षेत्र में मास्टर डिग्री प्राप्त कर सकते हैं- एयरोस्पेस मेडिसिन,एनाटॉमी, एनेस्थीसिया, बायोकैमिस्ट्री, डमेर्टोलॉजी,वेनेरोलॉजी एंड लेप्रोसी। फॉरेंसिक मेडिसन, जेरियाट्रिक, ईएनटी के अलावा कई अन्य क्षेत्र हैं।

7. क्लीनिकल रिसर्च:

जब रिसर्च के क्षेत्र की बात आती है, तो भारत अभी भी ग्रो कर रहा है और डेवलेप हो रहा है। इसके लिए क्लिनिकल रिसर्चर्स की बहुत जरूरत होती है। विभिन्न संस्थान जो रिसर्च के अवसर प्रदान करते हैं वे हैं सीसीएमबी (इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च), आईसीएमआर (सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी), सेंट जॉन्स रिसर्च इंस्टीट्यूट। कोई भी डब्लयूएचओ से जुड़ सकता है। इसके साथ ही एम्स, पीजीआई, निमहंस, टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च, मुंबई (टीआईएफआर) जैसे कई संस्थान पीएचडी डिग्री प्रदान करते हैं।

ये हैं एमबीबीएस के बाद एमबीए के लिए बेस्ट स्पेशलाइजेशन:

एमबीए इन हेल्थकेयर एंड हॉस्पिटल मैनेजमेंट

एमबीए इन हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन

एमबीए इन जनरल मैनेजमेंट

पीजीडी इन हॉस्पिटल एंड हेल्थ मैनेजमेंट

पीजीडी इन हेल्थ एडमिनिस्ट्रेशन

पीजीडी इन हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

एमबीबीएस व बीडीएस की काउंसलिंग कमेटी गठित
पीबीडीएसयूएचएस के रजिस्ट्रार इस कमेटी के अध्यक्ष

चंडीगढ़(सच कहूँ ब्यूरो)। प्रदेश सरकार ने शैक्षणिक सत्र-2017 के लिए निजी गैर-सहायता प्राप्त चिकित्सा तथा दंत चिकित्सा शिक्षा संस्थानों और निजी विश्वविद्यालयों के तहत आने वाले संस्थानों में एमबीबीएस तथा बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ओपन मैरिट श्रेणी तथा प्रबंधन श्रेणी की सीटों के लिए प्रवेश या काउसंलिग कमेटी का गठन किया है। चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (पीबीडीएसयूएचएस) रोहतक के रजिस्ट्रार इस कमेटी के अध्यक्ष होंगे।

उन्होंने बताया कि कमेटी के अन्य सदस्यों में इस विश्वविद्यालय के शैक्षणिक मामलों के डीन, पंडित भगवत दयाल शर्मा स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान, रोहतक के निदेशक, पंडित भगवत दयाल शर्मा स्नातकोत्तर दंत चिकित्सा विज्ञान संस्थान,रोहतक के प्रधानाचार्य, विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक, सभी निजी चिकित्सा तथा दंत चिकित्सक संस्थानों के निदेशक या प्रधानाचार्य, विश्वविद्यालय के विधि अधिकारी तथा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के निदेशक का प्रतिनिधि, शामिल होंगे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

‘NEET-UG 2017’ की मैरिट के आधार पर होंगे एमबीबीएस/बीडीएस में दाखिले
कोई भी प्राइवेट, सरकारी संस्थान अपनी मर्जी से नहीं दे सकेगा एडमिशन

चंडीगढ़ (ब्यूरो)। हरियाणा सरकार ने साफ किया है कि प्रदेश की सभी डीम्ड एवं प्राइवेट यूनिवर्सिटी के अंतर्गत आने वाले व सरकारी/सरकारी सहायता प्राप्त एवं प्राइवेट इंस्टीच्यूट में एमबीबीएस/बीडीएस कोर्सिज़ में दाखिले के लिए एडमिशन ‘नीट-यूजी 2017’ की मैरिट के आधार पर संयुक्त आॅनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से किया जाएगा। सरकार ने कहा है कि किसी भी प्राइवेट मैडिकल एवं डैंटल इंस्टीट्यूट,बेशक डिम्ड एवं प्राइवेट यूनिवर्सिटी के अंतर्गत आते हों, अपने स्तर पर दाखिले किए जाने पर वैध नहीं माने जाएंगे।

चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान, हरियाणा के निदेशालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि दाखिलों के लिए पं. बीडी शर्मा यूनिवर्सिटी आॅफ हैल्थ साइंस, रोहतक के कैंपस में संयुक्त आॅनलाइन काऊंसलिंग की जाएगी और हरियाणा सरकार के आरक्षण के प्रावधानों के अनुसार ही इन संस्थानों में सीटें आरक्षित होंगी।

उन्होंने बताया कि पं. बीडी शर्मा पीजीआईएमएस रोहतक में एमबीबीएस की 200 सीटें, बीपीएस गवर्नमैंट मैडिकल कॉलेज फॉर वूमैन, खानपुर कलां (सोनीपत) में 100 सीटें, एसएचकेएम गवर्नमैंट मैडिकल कालेज, नल्हड़ (मेवात) में 100 सीटें, कल्पना चावला मैडिकल कॉलेज, करनाल में 100 सीटें, सरकारी सहायता प्राप्त महाराजा अग्रसेन मैडिकल कॉलेज, अग्रोहा(हिसार) में 100 सीटें, भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत चल रहा ईएसआईसी मैडिकल कॉलेज, फरीदाबाद में एमबीबीएस की 100 सीटें भरी जाएंगी।

इसी प्रकार प्राइवेट इंस्टीट्यूट ,एसजीटी मैडिकल कॉलेज,होस्पीटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट में 150 सीटें तथा आदेश मैडिकल कॉलेज एंड होस्पीटल, गांव मोहरी (कुरूक्षेत्र) में भी एमबीबीएस की 150 सीटें काऊंसलिंग के माध्यम से भरी जाएंगी। प्रदेशभर में डैंटल इंस्टीट्यूटस में लगभग बीडीएस 860 सीटें भी इसी प्रकार आॅनलाइन कांऊसलिंग के माध्यम से भरी जाएंगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

CBSE ने NEET 2017 का परिणाम किया घोषित
नई दिल्ली । CBSE ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्‍ट (NEET- UG) के नतीजे शुक्रवार सुबह जारी कर दिए। NEET 2017 में करीब 12 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। 7 मई को यह एग्जाम हुआ था जिसमे 10.5 लाख स्टूडेंट्स ने हिंदी-अंग्रेजी और 1.50 लाख ने रीजनल लैंग्वेज में यह एग्जाम दिया था। पंजाब के नवदीप सिंह ने टॉप किया है। दूसरे नंबर पर एमपी के अर्चित गुप्ता रहे तथा एमपी के मनीष मूलचंदानी की तीसरी पोजिशन रही। नीट-यूजी के जरिए देशभर की 65,000 MBBS सीटों और 25,000 BDS सीटों पर एडमिशन होंगे।

यहां देखें रिजल्ट

परीक्षा का  परिणाम सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जारी कर दिया हैं। अपना रिजल्ट जानने के लिए छात्रों को परीक्षा का रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालना होगा। रिजल्ट जारी होने के बाद क्वालिफाई करने वाले कैंडिडेट्स की काउन्सलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी।

इस परीक्षा से होगा फायदा

NEET के जरिए मेडिकल और डेंटल कॉलेज में एमबीबीएस और बीडीएस कोर्सेस में एंट्रेस मिलता है। इसके अलावा उन कॉलेजों में भी एंट्री मिलती है, जो मेडिकल कांउसिल ऑफ इंडिया और डेटल कांउसिल ऑफ इंडिया के तहत मान्यता प्राप्त होते हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।