J.S. University - Sach Kahoon Hindi

J.S. University News: कैबिनेट की मीटिंग में जेएस विश्वविद्यालय की मान्यता की गई रद्द, संचालन होगा समाप्त
जेएस विश्वविद्यालय शिकोहाबाद में अनियमितताओं पर योगी सरकार की कठोर कार्रवाई

फर्जी डिग्रियों के चलते जेएस विश्वविद्यालय पर गिरी गाज, डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय संभालेगा अभिलेख

फिरोजाबाद (सच कहूँ/विकास पालीवाल)। JS University News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में उच्च शिक्षा विभाग से जुड़े दो महत्वपूर्ण और दूरगामी प्रभाव वाले प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। एक तरफ योगी कैबिनेट ने जेएस विश्वविद्यालय, शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद के परिसमापन को मंजूरी दी है यानी जेएस विश्वविद्यालय की मान्यता को समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। Firozabad News

जनपद फिरोजाबाद के जेएस विश्वविद्यालय शिकोहाबाद की मान्यता को समाप्त होने के प्रस्ताव की मंजूरी के निर्णय की जानकारी देते हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि जांच में यह सामने आया कि विश्वविद्यालय द्वारा नियमों की अनदेखी करते हुए बीपीएड पाठ्यक्रम की फर्जी और बैक डेट में मार्कशीट व डिग्रियां जारी की गईं, जिनका उपयोग राजस्थान की शारीरिक शिक्षा अध्यापक भर्ती परीक्षा – 2022 में चयनित अभ्यर्थियों द्वारा किया गया । इस प्रकरण में राजस्थान पुलिस की जांच, कुलाधिपति एवं कुलसचिव की गिरफ्तारी तथा शासन स्तर पर गठित जांच समितियों की आख्या में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं।

मंत्री ने बताया कि जेएस विश्वविद्यालय शिकोहाबाद द्वारा अधिनियम की विभिन्न धाराओं का उल्लंघन किया गया है, जिसमें डिग्री प्रदान करने की शक्ति का दुरुपयोग, संगठित अपराध के रूप में फर्जी अंकतालिकाओं एवं डिग्रियों का वितरण, आवश्यक भूमि मानक का पालन न करना तथा उत्तर प्रदेश राज्य उच्च शिक्षा परिषद को अनिवार्य विवरण उपलब्ध न कराना शामिल है। इन सभी तथ्यों के दृष्टिगत योगी सरकार ने जेएस विश्वविद्यालय शिकोहाबाद, फिरोजाबाद के परिसमापन का निर्णय लिया है। परिसमापन के पश्चात विश्वविद्यालय के समस्त अभिलेख डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के संरक्षण में रखे जाएंगे तथा उन्हीं अभिलेखों के आधार पर पूर्व में निर्गत मार्कशीट एवं डिग्रियों का प्रमाणीकरण किया जाएगा।

इधर जेएस विश्वविद्यालय के सभी दस्तावेज आगरा स्थित बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय को सौंप दिए गए हैं। उसके द्वारा सत्यापित मार्कशीट और डिग्रियां ही मान्य होंगी। इसके अतिरिक्त जेएस विश्वविद्यालय के बचे हुए बैच के संचालन व दस्तावेजों आदि के सत्यापन के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाई गई है। कुलपति आगरा विश्वविद्यालय अध्यक्ष होंगे जबकि कुलसचिव आगरा विश्वविद्यालय और फिरोजाबाद के डीएम द्वारा नामित एडीएम इसके सदस्य होंगे। इधर यूनिवर्सिटी की चांसलर डॉ गीता यादव का कहना था कि उनको जानकारी मिली है। पूरी जानकारी हासिल की जा रही है।

ये था पूरा मामला, तत्कालीन चांसलर, कुलसचिव हैं 10 माह से जयपुर जेल में

फिरोजाबाद। शिकोहाबाद के मैनपुरी रोड स्थित जेएस विश्वविद्यालय का मामला एक बार फिर से गरमा गया । 8 मार्च 2025 को राजस्थान एटीएस/एसओजी की टीम ने यूनिवर्सिटी के तत्कालीन कुलाधिपति, रजिस्ट्रार तथा एक दलाल सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। जेएस यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार नंदन मिश्रा, यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ सुकेश यादव तभी से जेल में हैं। जयपुर पुलिस ने बताया था कि बैक डेट में बीपीएड की विभिन्न अंकतालिकाएं बनाई गई थीं, जिसमें कई लोग फर्जी तरीके से नौकरी कर रहे थे।

शारीरिक शिक्षा अध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 में ऐसे 245 अभ्यर्थी चयनित हुए। जिनमें अधिकांश फर्जी तरीके से बैक डेट में हासिल की गई थी। एक ही शिक्षा सत्र में से जारी हुई फर्जी डिग्रियों से कई लोग सरकारी नौकरी कर रहे थे। अनेक छात्रों द्वारा आवेदन के समय अलग-अलग विश्वविद्यालय का उल्लेख किया गया है। Firozabad News

यह भी पढ़ें:– Hydrogen Train News: जींद-सोनीपत के बीच चलने वाली हाइड्रोजन ट्रेन को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में

जे.एस. विवि प्रशासन से परेशान छात्र छात्राओं की शिकायतों को डीएम, एसएसपी ने सुना
बीएड परीक्षा ना कराने, डिग्री ना देने को लेकर छात्र छात्राओं ने की शिकायतें

घंटों मौजूद रहकर डीएम एसएसपी के साथ सीडीओ, एडीएम, एसडीएम, एसपी देहात, सीओ जाना बच्चों का दर्द

छात्रों ने रजिस्ट्रार व अन्य विवि कर्मियों पर अभद्रता करने का लगाया आरोप

फिरोजाबाद (सच कहूँ/विकास पालीवाल)। Firozabad News: शिकोहाबाद के मैनपुरी रोड स्थित जेएस विवि की मुश्किले दिनोदिन बढ़ती जा रही है। कुछ दिन पहले फर्जी डिग्रियों को लेकर राजस्थान पुलिस ने यहां की फर्जी डिग्री से शिक्षक की नौकरी पा चुके अभ्यर्थियों पर मुकदमा दर्ज किया था। 6 माह पहले विवि के कुलाधिपति डॉ सुकेश यादव , रजिस्ट्रार नंदन मिश्रा को गिरफ्तार किया था, जो इस समय जयपुर की जेल में बंद है। इधर अब मंगलवार दोपहर को छात्र छात्राओं की समस्या जानने को खुद डीएम, एसएसपी, सीडीओ, एडीएम सहित जिले के कई अधीनस्थ अधिकारी जेएस विश्वविद्यालय पहुंचे। Firozabad News

प्रशासन द्वारा सभी छात्र छात्राओं की समस्या हल कराने के लिए तथा सभी की शिकायत दर्ज कराने को अधीनस्थ अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। इधर अधिकारियों के आने की खबर की भनक लगते ही यूनिवर्सिटी के कर्मचारी तथा शिक्षक वहां से खिसक लिए। इधर एक अभिभावक द्वारा उनके बेटे के साथ अभद्रता किए जाने की शिकायत भी की है।

जे0एस0 यूनिवर्सिटी में फर्जीवाड़े को लेकर लगातार अनियमितता की शिकायतें प्राप्त हो रही थी, यहां से विभिन्न विषयों में स्नातक की पढ़ाई किये छात्र छात्राएं अपनी डिग्री और मार्कशीट प्राप्त करने के लिए दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन उनके साथ विश्वविद्यालय प्रशासन लगातार दुर्व्यवहार किया जा रहा है। Firozabad News

छात्रों ने अपनी शिकायत जिलाधिकारी रमेश रंजन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित से की, जिस पर डीएम एसएसपी ने मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, एडीएम विशु राजा, एसडीएम शिकोहाबाद विकल्प, एसपी देहात त्रिगुन बिसेन, सीओ प्रवीण तिवारी, थाना प्रभारी शिकोहाबाद राणा के साथ विश्वविद्यालय पहुंचे और यहां बड़ी संख्या में मौजूद छात्र छात्राओं की शिकायतों को सुना, जिसमें छात्रों द्वारा बताया गया कि उनको डिग्री प्राप्त करने के लिए पैसे की मांग की जा रही है, उनके अंकपत्र में तमाम तरह की गड़बड़ियां हैं, जिनको सुधारने हेतु भी उनसे पैसे मांगे जा रहे हैं।

एक छात्र विकास के पिता संजीव कुमार ने बताया कि उसके बेटे के साथ मारपीट की गई, डिग्री मांगने पर रजिस्ट्रार ने तमाम भद्दीभद्दी गालियां दी । उन्होंने बताया कि उनके बेटे को डेढ़ साल से विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा परेशान किया जा रहा है। जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने यहां पर लगभग तीन से चार घंटे रुककर छात्र छात्राओं की समस्याओं को सुना और उन्हें हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया। इधर मंगलवार को बिहार के लगभग सौ छात्र-छात्राएं अपनी सेकंड सेमेस्टर की बीएड की परीक्षा कराने की समस्या को लेकर पहुंचे थे। वहीं विदित रहे कि कुलाधिपति सुकेश यादव कई माह से जेल में है। उन पर फर्जी डिग्री/अंकतालिकाएं जारी करने का आरोप है।

यह भी पढ़ें:– देवेंद्र उर्फ देवी हत्याकांड का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जेल रवाना

JS University Update: जेएस यूनिवर्सिटी फर्जीवाड़ा मामले पर पुलिस की ओर से आया बड़ा अपडेट
फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। JS University Update: जेएस यूनिवर्सिटी के फर्जी डिग्री प्रकरण में जांच कर रही टीम अब कुलाधिपति डॉ. सुकेश कुमार यादव एवं रजिस्ट्रार नंदन मिश्रा से पूछताछ की गई है। इसके लिए शिकोहाबाद की पुलिस जयपुर स्थित एसओजी के कार्यालय में पहुंची, और वहां से केंद्रीय कारागार में बंद चांसलर तथा रजिस्ट्रार दोनों लोगों से जाकर पूछताछ की गई। मैनपुरी रोड शिकोहाबाद स्थित बनी जेएस यूनिवर्सिटी के बीपीएड की फर्जी डिग्री कांड में जयपुर जेल में बंद कुलाधिपति डॉ. सुकेश यादव एवं रजिस्ट्रार नंदन मिश्रा से पूछताछ करने शिकोहाबाद पुलिस जयपुर पहुंची। Firozabad

राजस्थान की शारीरिक शिक्षक भर्ती परीक्षा – 2022 में जेएस यूनिवर्सिटी की बीपीएड की फर्जी डिग्रियां पकड़ी गई थीं। जयपुर एटीएस/एसओजी ने कुलाधिपति एवं रजिस्ट्रार नंदन मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शिकोहाबाद पुलिस ने भी सात छात्रों की तहरीर पर जेएस यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति, रजिस्ट्रार के अलावा प्रो चांसलर डॉ. पीएस यादव, महानिदेशक डॉ. गौरव यादव, कृषि विभाग के एचओडी उमेश मिश्रा के खिलाफ दो केस दर्ज किये हैं। इधर शिकोहाबाद पुलिस की एक टीम एसआई चमन शर्मा के नेतृत्व में जयपुर में बंद दोनों लोगों से केंद्रीय कारागार जयपुर में पहुंची है। इस दौरान एसओजी के अधिकारियों के साथ शिकोहाबाद पुलिस ने पूछताछ की, जिसमे सुकेश यादव तथा नंदन मिश्रा द्वारा पूछताछ के दौरान सवालों का गोलमोल जवाब देने की बात सामने आ रही है। Firozabad

यह भी पढ़ें:– Bombay High Court: हाईकोर्ट ने अनिल अंबानी पर लगाया इतने हजार रुपये का जुर्माना

J.S. University: फर्जीवाड़े में फंसी जेएस यूनिवर्सिटी के 26 खातों के 110 करोड़ रुपए प्रशासन ने किए फ्रीज
प्रशासन ने इन खातों के लेनदेन पर लगाई रोक, अन्य कार्रवाई की तैयारी में पुलिस

फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। J.S. University News: फर्जीवाड़े में फंसी शिकोहाबाद की जेएस यूनिवर्सिटी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। नोटिस का जवाब नहीं देने पर पुलिस अब कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। इधर पुलिस प्रशासन द्वारा जेएस यूनिवर्सिटी से जुड़े 26 खातों में जमा 110 करोड़ की धनराशि को फ्रीज किया गया है। अब यूनिवर्सिटी के जुड़े संचालक या यूनिवर्सिटी का अन्य कोई प्रशासनिक अधिकारी इन खातों से लेनदेन नहीं कर सकेगा तथा पैसा पूरा होल्ड रहेगा। इधर अब गोरखपुर पुलिस राजस्थान की जेल में बंद कुलाधिपति से पूछताछ करेगी।

मैनपुरी रोड शिकोहाबाद पर बनी जेएस यूनिवर्सिटी की दिन-प्रतिदिन मुश्किलें बढ़ रही हैं। गोरखपुर पुलिस यूनिवर्सिटी से डिग्रियों की जांच करने के बाद अब जयपुर रवाना होगी। जहां जेल में बंद यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ. सुकेश यादव एवं रजिस्ट्रार नंदन मिश्रा के बारे में एसओजी से भी जानकारी जुटाएगी। गोरखपुर पुलिस का दावा है कि हम जयपुर में जेल में बंद कुलाधिपति एवं रजिस्ट्रार से भी इन डिग्रियों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास करेंगे। मामले की छानबीन करने के लिए शिकोहाबाद आए खोराबार पुलिस के उप निरीक्षक शिवम यादव ने बताया कि अभी यूनिवर्सिटी में गोरखपुर में पकड़ी गईं डिग्रियों की जांच की जाएगी। इसके बाद गोरखपुर पुलिस जयपुर रवाना होगी।

यूनिवर्सिटी में अध्ययनरत छात्र छात्राओं तथा उनके अभिभावकों में बनी है असमंजस की स्थिति

जेएस निजी यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक अधिकारियों पर शिकंजा कसने के बाद यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों पर भी प्रकरण का असर पड़ने लगा है। परीक्षाएं नजदीक होने के चलते विद्यार्थी परीक्षा फॉर्म भर रहे हैं, लेकिन कुलाधिपति समेत अन्य पर केस दर्ज होने तथा चांसलर के जेल में होने से असमंजस की स्थिति बनी हुई है। यूनिवर्सिटी में हालांकि छात्र छात्रायें अपने कार्य को पहुंच तो रहे हैं लेकिन पहले जैसी स्थिति नहीं दिख रही है।

मामले पर क्या बताया पुलिस क्षेत्राधिकारी

इस संबंध में सीओ प्रवीन कुमार तिवारी तथा प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा पहले ही छात्रों की तहरीर पर कुलाधिपति समेत अन्य लोगों पर मामले दर्ज किए हैं। अब यूनिवर्सिटी से जुड़े कोई भी अन्य लोग इन खातों से लेनदेन नहीं कर पाएंगे तथा पैसा पूरा होल्ड रहेगा, जब तक आगे कि कार्यवाही पूर्ण नहीं हो जाती है।

यह भी पढ़ें:– Narwan News: विदेश भेजने के नाम पर 8 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

J.S. University: जयपुर के बाद गोरखपुर पुलिस ने की जे. एस. यूनिवर्सिटी में जांच पड़ताल
गोरखपुर जिले में भी मिली थी मेडिकल से जुड़ी चार डिग्रियां

यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक अधिकारियों के मौजूद न मिलने पर थमाया नोटिस

फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। J S University News: जयपुर एसओजी की कार्रवाई के बाद गोरखपुर पुलिस ने भी जेएस यूनिवर्सिटी शिकोहाबाद में आकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। गोरखपुर में पकड़ी गईं फर्जी डिग्रियों की जांच के लिए एसआई शिवम यादव मंगलवार को शिकोहाबाद पहुंचे। जहां उन्होंने यूनिवर्सिटी प्रशासन के प्रशासनिक अधिकारियों के मौजूद न मिलने पर यूनिवर्सिटी को नोटिस थमा दिया है। Firozabad News

राजस्थान में फर्जी डिग्रियों के पकड़े जाने के बाद जेएस यूनिवर्सिटी की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। जयपुर एसओजी ने कुलाधिपति डॉ. सुकेश यादव एवं रजिस्टार नंदन मिश्रा को जेल भेज दिया है। वहीं थाना शिकोहाबाद में भी इन दोनो के अलावा प्रो चांसलर डॉ. पीएस यादव, महानिदेशक डॉ. गौरव यादव एवं उमेश मिश्रा पर भी मुकदमा दर्ज हो चुका है। इसको लेकर पुलिस ने अब तक दो नोटिस यूनिवर्सिटी को भेजे हैं, लेकिन यूनिवर्सिटी द्वारा पुलिस के हर नोटिस का गोलमोल जवाब दे रही है। Firozabad News

इधर पुलिस का मानना है कि यूनिवर्सिटी के अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के हिरासत में आने के बाद पूरे रैकेट से परदा उठ जाएगा। गोरखपुर पुलिस से मामले की पूछताछ करने के बाद यूनिवर्सिटी पहुंचकर डिग्रियों के सत्यापन का प्रयास किया, लेकिन यूनिवर्सिटी में कोई भी प्रशासनिक अधिकारी मौजूद नहीं मिला। एसआई ने दो दिन बाद फिर आकर जांच पड़ताल करने की बात कही है। कुल मिलाकर जेएस यूनिवर्सिटी को लेकर हर कोई तरह तरह की बातें करते देखा जा रहा है। Firozabad News

यह भी पढ़ें:– Tangri River: टांगरी नदी को छह फुट गहरा करने का काम शुरू: अनिल विज

J.S. University: जेएस यूनिवर्सिटी में तीसरे दिन भी प्रशासनिक अधिकारियों ने कराई नापतौल
छात्र ने यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति, निदेशक समेत पांच लोगों पर कराई एफआईआर

प्रो – चांसलर, रजिस्ट्रार तथा कृषि विभाग के एचओडी भी शामिल | Firozabad News

फीरोजाबाद/शिकोहाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। J.S. University News: जेएस विश्वविद्यालय को लेकर यूपी सरकार भी सख्त हो चुकी है। जिलाधिकारी द्वारा सीडीओ की अध्यक्षता में बनाई गई समिति दो दिन पहले सोमवार को यूनिवर्सिटी में पहुंचकर जानकारी हासिल की थी तथा कुछ साक्षी भी जुटाए थे। इधर आज बुधवार को भी तीसरे दिन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कृति राज तथा उप जिलाधिकारी शिवध्यान पांडे के नेतृत्व में तीन तहसीलों शिकोहाबाद, सिरसागंज, फिरोजाबाद के लेखपालों ने यूनिवर्सिटी परिसर में पहुंचकर नापतोल की। इस दौरान दोनों अधिकारी मौजूद रहे। Firozabad News

कई घंटे तक चली नापतोल के बाद अधिकारियों ने अपने उच्च अधिकारियों को उसकी रिपोर्ट भेज दी है। इधर फर्जी डिग्री प्रकरण के उजागर होने के बाद पुलिस के संपर्क में आए एक छात्र ने यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति समेत पांच प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ तहरीर देते हुए मामला दर्ज करवाया है। जिसके आधार पर कुलाधिपति डॉ सुकेश यादव, प्रो चांसलर डा पीएस यादव, महानिदेशक गौरव यादव एवं रजिस्ट्रार नंदन मिश्रा के अलावा कृषि विभाग के एचओडी राहुल के खिलाफ शिकोहाबाद थाना पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। Firozabad News

राजस्थान में जेएस यूनिवर्सिटी की फर्जी डिग्री प्रकरण में कुलाधिपति डॉ. सुकेश यादव एवं रजिस्ट्रार नंदन मिश्रा एसओजी जयपुर की कस्टडी में हैं। जिनका बुधवार को रिमांड पूरा हो चुका है। फर्जी डिग्री प्रकरण के उजागर होने के बाद यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्र दीपांशु गिरी पुत्र अनिल गिरि निवासी मौहल्ला माता थाना डिबाई, जिला बुलंदशहर ने तहरीर दी थी कि वादी व उनके साथी रिंकू, सुभाष चंद्र, देवेंद्र, यशवीर सिंह और अरुण द्वारा जे.एस. यूनिवर्सिटी से बी.एस-सी (एग्रीकल्चर) में विभिन्न सेमेस्टर उत्तीर्ण किए थे। विश्वविद्यालय द्वारा जारी किए गए अंकपत्रों की सत्यता को लेकर संदेह होने पर वह मंगलवार को अपने दस्तावेजों की जांच कराने के लिए यूनिवर्सिटी पहुंचे। जब वह कृषि विभाग में दस्तावेजों की जांच करवाने गए तो उन्हें जबरन अंदर जाने से रोका गया। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने कृषि विभाग का ताला बंद कर दिया और मौके से फरार हो गये। Firozabad News

यह भी पढ़ें:– नाभा जेल ब्रेक के मास्टरमाइंड की कोर्ट में नहीं हुई पेशी

फर्जी मार्कशीट प्रकरण: एक साल बाद फिर से जेएस यूनिवर्सिटी आई सुर्खियों में
फर्जीवाड़े में पकड़े गए कुलाधिपति, रजिस्ट्रार व दलाल 12 तक न्यायिक हिरासत में

सच कहूँ ने फर्जी अंकतालिका प्रकरण को एक साल पहले भी प्रकाशित किया था

दलाल अजय भी बनवा रहा था अपनी अलग निजी यूनिवर्सिटी

फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। J.S. University: शिकोहाबाद की जेएस यूनिवर्सिटी एक बार फिर से विवादों के घेरे में आ गई है। कभी फर्जी मार्कशीटो का पकड़ा जाना, तो कभी फर्जी मार्कशीट बनाने के मामले में यूनिवर्सिटी से जुड़े हुए लोगों का पकड़ा जाना कई बार यूनिवर्सिटी की छवि को धूमिल करता रहा है। लेकिन एक साल से पुराने मामले में चल रहे प्रकरण में इस बार यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति/संचालक डा. सुकेश कुमार यादव के अलावा वहां के कुलसचिव तथा जयपुर के दलाल को जयपुर की एटीएस/एसओजी ने गिरफ्तार कर कोर्ट से 12 मार्च तक की न्यायिक हिरासत में ले रखा है।

जबकि सुकेश यादव को विदेश भागने से पहले शुक्रवार को एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। शिकोहाबाद के मैनपुरी रोड स्थित बनी जेएस यूनिवर्सिटी को सुकेश यादव ने अपने पिता जगदीश सिंह के नाम पर साल 2015 में बनाया गया है। जिस तरह दिनोंदिन यह यूनिवर्सिटी ने नए आयाम गढ़ती जा रही थी, ठीक उसी तरह आएदिन इसका नाम 2022 की राजस्थान में शिक्षक भर्ती परीक्षा में फर्जी मार्कशीट मिलने के बाद सुर्खियों में आ गया था। एक साल पहले इस यूनिवर्सिटी की मार्कशीटों के फर्जी मिलने के बाद जांच शुरू हो गई थी। Firozabad News

फर्जी मार्कशीट प्रकरण तथा कुलाधिपति, रजिस्ट्रार तथा दलाल की गिरफ्तारी के बाद इसकी गूंज जनपद ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में पहुंच गई है। एसओजी के एडिशनल एसपी ने बताया कि पुलिस ने सुकेश कुमार के अलावा नन्दन मिश्रा पुत्र श्री दिनेश मिश्रा निवासी मेहरा कॉलोनी शिकोहाबाद, फिरोजाबाद तथा अजय भारद्वाज पुत्र राजेश भारद्वाज निवासी ब्रहमपुरी, जिला जयपुर हाल निवासी लालरपुरा, गांधी पथ-वेस्ट, जयपुर को 12 मार्च तक न्यायिक हिरासत में लिया है।

एक साल पहले इस मामले को सच कहूं ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था

राजस्थान में मार्कशीट के फर्जीवाड़े तथा इसमें यूनिवर्सिटी के लोगों का नाम सामने आने की खबर को सच कहूं द्वारा 13 जनवरी 2024 के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। उस समय लखनऊ से इस मामले की जांच के लिए टीम भी गठित कर दी गई थी । वही आगरा एसटीएफ ने मोहित गुप्ता नाम के युवक को पकड़ा था। जिस पर यूनिवर्सिटी की फर्जी मार्कशीट बनाने का आरोप था।

गिरफ्तारी के बाद से शिक्षा जगत के गलियारों में मची है खलबली

जेएस यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति तथा रजिस्ट्रार के साथ ही दलाल की राजस्थान के जयपुर की एटीएस, एसओजी टीम द्वारा गिरफ्तारी के बाद से शिक्षा जगत के गलियारों में खलबली मच गई है।

यह था मामला, खुलासे के बाद ऐसे हुई कार्रवाई | Firozabad News

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 16 जून 2022 को पीटीआई थर्ड ग्रेड की भर्ती निकाली थी। इसकी परीक्षा 25 सितंबर 2022 को हुई। इसका अक्तूबर माह में वर्ष 2022 में परिणाम घोषित हुआ था। इसमें ऑनलाइन फॉर्म के सत्यापन में विसंगतियां मिली थीं।

यह भी पढ़ें:– केस में फंसाकर 8 लाख ऐंठने के मामले में महिला सहित 2 आरोपी काबू