Gold Price Update - Sach Kahoon Hindi

Gold News: सोना की खरीद में आई बड़ी गिरावट, जानिये क्या कह रहे हैं सरार्फा व्यापारी
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज़)। Gold News: सोने की कीमत आसमान पर होने के कारण लोगों ने गहने-जेवरात की खरीद कम कर दी है, यहां तक कि कैरेट पर भी समझौता कर रहे हैं, इसके बावजूद सरार्फा व्यापारियों की चांदी है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,13,000 रुपये प्रति दस ग्राम से ऊपर है जो पहले कभी नहीं देखा गया था। यह इस साल 30 प्रतिशत से ज्यादा महंगा हुआ है।

यहां भारत मंडपम में 13 से 15 सितंबर तक जारी तीन दिवसीय दिल्ली ज्वेलरी एंड जेम्स फेयर 2025 में मीडिया से बात करते हुए इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की महिला शाखा की राष्ट्रीय अध्यक्ष हेतल वकील वालिया ने कहा कि ऊंची कीमत के अलावा एक और तथ्य है जो लोगों की पसंद को प्रभावित कर रही है। अब महिलाएं भारी जेवर की बजाय हल्के जेवर ज्यादा पसंद करती हैं जिन्हें वे आॅफिस या घरों में भी रोजाना पहन सकें, न कि सिर्फ खास मौकों पर। इसलिए, लोग शादियों में भी हल्के जेवर दे रहे हैं। यह जेब के लिए किफायती भी है और फैशन पसंद युवा वर्ग के लिए बिल्कुल सही है। यही कारण है कि अब बड़े सेट ज्यादा नहीं बिक रहे हैं। Gold News

ज्वेलरी डिजाइनर वालिया ने कहा कि हमारे देश में कुछ भी हो जाए, लोग शादी-विवाह में गहने जरूर देते हैं। लेकिन बजट को देखते हुए अब वे कैरेट पर समझौता कर रहे हैं। दक्षिण भारत में पहले 22 कैरेट से कम का सोना बिकता ही नहीं था, अब वहां भी 18 कैरेट का सोना बिकने लगा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में नौ केरेट के सोने को भी हॉलमार्क देने का फैसला करते हुए सरकार ने अब उसकी बिक्री को भी मान्यता दे दी है। द बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (टीबीजेए) के चेयरमैन रामअवतार वर्मा ने भी स्वीकार किया कि लोग अब पहले के मुकाबले कम सोना खरीद रहे हैं, लेकिन दाम इतने ऊंचे हैं कि व्यापारियों की आय बिल्कुल भी प्रभावित नहीं हुयी है। उन्होंने कहा कि सोने की कीमत अभी और बढ़ेगी क्योंकि पहले भी दाम में कितनी ही तेज उछाल के बाद भी इसने कभी वापस मुड़कर नहीं देखा।

विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) के आंकड़े भी इस बात की पुष्टि करते हैं। उसका कहना है कि इस साल देश में सोने की खपत पांच साल के निचले स्तर पर 600 से 700 टन के बीच रह सकती है। पिछले साल यह 802.8 टन रही थी। अप्रैल-जून तिमाही में खपत 10 प्रतिशत कम होकर 134.9 टन रही थी। आम तौर पर यह तिमाही वैवाहिक सीजन मानी जाती है और इसी दौरान अक्षय तृतीय भी आता है जब लोग सोना खरीदना शुभ मानते हैं। सोने की खरीद का दूसरा बड़ा सीजन पितृपक्ष के बाद शुरू होगा। Gold News

यह भी पढ़ें:– Haryana Punjab Weather: हरियाणा व पंजाब मेें फिर बदलेगा मौसम, बारिश के आसार

Gold Price Update: और आसमान छूएंगी सोने की कीमतें: रिपोर्ट
नई दिल्ली। केंद्रीय बैंकों और गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) की अत्याधिक खरीदारी से आगे आने वाले समय में सोने की कीमतें और बढ़ेंगी। कीमतों में बढ़ोतरी की ये जानकारी एक मीडिया रिपोर्ट में जारी की गई है। एक बाजार एक्सपर्ट मोतीलाल ओसवाल प्राइवेट वेल्थ की रिपोर्ट में बताया गया कि भू-राजनीतिक तनाव और आर्थिक अनिश्चितताओं के कारण सोने की कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना जताई है। Gold Price Update

वहीं, यदि केंद्रीय बैंकों की खरीदारी भी सोने के बाजार को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। रिपोर्ट के अनुसार 2024 में सोना भारत में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला एसेट क्लास था। इसने वार्षिक कारोबार के आधार पर 21 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। भारतीय बाजारों में सोने में मजबूत निवेश देखने को मिला है।

वर्ष के अंत में कुल गोल्ड होल्डिंग बढ़कर 57.8 टन हो गई | Gold Price Update

बताया जा रहा है कि वर्ष 2024 में देश में गोल्ड ईटीएफ में 112 अरब रुपये का निवेश हुआ और गोल्ड होल्डिंग में 15 टन का इजाफा हुआ, जिसके कारण वर्ष के अंत में कुल गोल्ड होल्डिंग बढ़कर 57.8 टन हो गई है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि रिटेल और संस्थागत निवेशकों दोनों से मजबूत मांग देखने को मिल रही है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 2024 में भी सोने की खरीद जारी रही। पिछले वर्ष केंद्रीय बैंक ने 72.6 टन सोना खरीदा, जिसके कारण देश का गोल्ड रिजर्व बढ़कर 876 टन हो गया है। यह लगातार सातवां वर्ष था, जब आरबीआई सोने का शुद्ध खरीदार रहा है। भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में सोने की हिस्सेदारी 10.6 प्रतिशत है।

सोने की अधिक कीमतों का असर ज्वेलरी की मांग पर पड़ता है, जबकि गोल्ड बार और कॉइन में निवेश बढ़ रहा है। मोतीलाल ओसवाल की रिपोर्ट के अनुसार, हालांकि 2024 में अधिक कीमतों के कारण मांग कम रही, लेकिन शादी सीजन में खरीदारी के कारण जनवरी के मध्य में धीरे-धीरे इसमें सुधार हुआ है। चांदी पर रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले चार वर्षों में आपूर्ति में लगातार कमी रही है और मांग आपूर्ति से अधिक रही है, जिसके कारण चांदी की कीमतों को समर्थन मिला है। Gold Price Update

Bitcoin: बिटकॉइन को लेकर साउथ कोरिया ने दी बड़ी अपडेट