JS University - Sach Kahoon Hindi

J.S. University News: कैबिनेट की मीटिंग में जेएस विश्वविद्यालय की मान्यता की गई रद्द, संचालन होगा समाप्त
जेएस विश्वविद्यालय शिकोहाबाद में अनियमितताओं पर योगी सरकार की कठोर कार्रवाई

फर्जी डिग्रियों के चलते जेएस विश्वविद्यालय पर गिरी गाज, डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय संभालेगा अभिलेख

फिरोजाबाद (सच कहूँ/विकास पालीवाल)। JS University News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में उच्च शिक्षा विभाग से जुड़े दो महत्वपूर्ण और दूरगामी प्रभाव वाले प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। एक तरफ योगी कैबिनेट ने जेएस विश्वविद्यालय, शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद के परिसमापन को मंजूरी दी है यानी जेएस विश्वविद्यालय की मान्यता को समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। Firozabad News

जनपद फिरोजाबाद के जेएस विश्वविद्यालय शिकोहाबाद की मान्यता को समाप्त होने के प्रस्ताव की मंजूरी के निर्णय की जानकारी देते हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि जांच में यह सामने आया कि विश्वविद्यालय द्वारा नियमों की अनदेखी करते हुए बीपीएड पाठ्यक्रम की फर्जी और बैक डेट में मार्कशीट व डिग्रियां जारी की गईं, जिनका उपयोग राजस्थान की शारीरिक शिक्षा अध्यापक भर्ती परीक्षा – 2022 में चयनित अभ्यर्थियों द्वारा किया गया । इस प्रकरण में राजस्थान पुलिस की जांच, कुलाधिपति एवं कुलसचिव की गिरफ्तारी तथा शासन स्तर पर गठित जांच समितियों की आख्या में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं।

मंत्री ने बताया कि जेएस विश्वविद्यालय शिकोहाबाद द्वारा अधिनियम की विभिन्न धाराओं का उल्लंघन किया गया है, जिसमें डिग्री प्रदान करने की शक्ति का दुरुपयोग, संगठित अपराध के रूप में फर्जी अंकतालिकाओं एवं डिग्रियों का वितरण, आवश्यक भूमि मानक का पालन न करना तथा उत्तर प्रदेश राज्य उच्च शिक्षा परिषद को अनिवार्य विवरण उपलब्ध न कराना शामिल है। इन सभी तथ्यों के दृष्टिगत योगी सरकार ने जेएस विश्वविद्यालय शिकोहाबाद, फिरोजाबाद के परिसमापन का निर्णय लिया है। परिसमापन के पश्चात विश्वविद्यालय के समस्त अभिलेख डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के संरक्षण में रखे जाएंगे तथा उन्हीं अभिलेखों के आधार पर पूर्व में निर्गत मार्कशीट एवं डिग्रियों का प्रमाणीकरण किया जाएगा।

इधर जेएस विश्वविद्यालय के सभी दस्तावेज आगरा स्थित बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय को सौंप दिए गए हैं। उसके द्वारा सत्यापित मार्कशीट और डिग्रियां ही मान्य होंगी। इसके अतिरिक्त जेएस विश्वविद्यालय के बचे हुए बैच के संचालन व दस्तावेजों आदि के सत्यापन के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाई गई है। कुलपति आगरा विश्वविद्यालय अध्यक्ष होंगे जबकि कुलसचिव आगरा विश्वविद्यालय और फिरोजाबाद के डीएम द्वारा नामित एडीएम इसके सदस्य होंगे। इधर यूनिवर्सिटी की चांसलर डॉ गीता यादव का कहना था कि उनको जानकारी मिली है। पूरी जानकारी हासिल की जा रही है।

ये था पूरा मामला, तत्कालीन चांसलर, कुलसचिव हैं 10 माह से जयपुर जेल में

फिरोजाबाद। शिकोहाबाद के मैनपुरी रोड स्थित जेएस विश्वविद्यालय का मामला एक बार फिर से गरमा गया । 8 मार्च 2025 को राजस्थान एटीएस/एसओजी की टीम ने यूनिवर्सिटी के तत्कालीन कुलाधिपति, रजिस्ट्रार तथा एक दलाल सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। जेएस यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार नंदन मिश्रा, यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ सुकेश यादव तभी से जेल में हैं। जयपुर पुलिस ने बताया था कि बैक डेट में बीपीएड की विभिन्न अंकतालिकाएं बनाई गई थीं, जिसमें कई लोग फर्जी तरीके से नौकरी कर रहे थे।

शारीरिक शिक्षा अध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 में ऐसे 245 अभ्यर्थी चयनित हुए। जिनमें अधिकांश फर्जी तरीके से बैक डेट में हासिल की गई थी। एक ही शिक्षा सत्र में से जारी हुई फर्जी डिग्रियों से कई लोग सरकारी नौकरी कर रहे थे। अनेक छात्रों द्वारा आवेदन के समय अलग-अलग विश्वविद्यालय का उल्लेख किया गया है। Firozabad News

यह भी पढ़ें:– Hydrogen Train News: जींद-सोनीपत के बीच चलने वाली हाइड्रोजन ट्रेन को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में

जेएस यूनिवर्सिटी फर्जी डिग्री मामला: शिकोहाबाद पुलिस को मिली सुकेश यादव व नंदन मिश्रा की 48 घंटे की रिमांड
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। JS University News: फर्जी डिग्री मामले में जेएस यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति, कुलसचिव पिछले 8 मार्च से जयपुर जेल में बंद है। अब दोनों की फिरोजाबाद न्यायालय ने 48 घंटे की पीसीआर रिमांड दी है। इस रिमांड के मिलने के बाद अब शिकोहाबाद पुलिस दोनों आरोपियों से सख्ती से पूछताछ करेगी। जिसके बाद दोनों मुकदमों में जांच आगे बढ़ सकेगी। जेएस यूनिवर्सिटी के फर्जी डिग्री मामले में जयपुर जेल में बंद कुलाधिपति डॉ. सुकेश यादव एवं रजिस्टार नंदन मिश्रा की सोमवार को फिरोजाबाद न्यायालय में पेशी हुई। यहां सुबह दोनों आरोपियों को लेकर जयपुर पुलिस पहुंची थी। Firozabad News

न्यायालय में पहुंचने के बाद दोनों ही पक्षों के वकीलों में जमकर बहस चली। दोनों पक्षों के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद न्यायालय ने दोनों आरोपियों की 48 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड को मंजूरी दी है। सीओ प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि अभी तक दोनों आरोपियों की न्यायिक रिमांड मंजूर की गई थी। हमारी टीम दोनों आरोपियों को पीसीआर रिमांड पर लेने के प्रयास कर रही थी। सोमवार को न्यायालय में दोनों पक्षों के वकीलों की सुनवाई के बाद न्यायालय ने दोनों आरोपियों की 48 घंटे की रिमांड मंजूर की है। अब पुलिस टीम दोनों आरोपियों से पूछताछ करके जांच को आगे बढ़ाएगी। Firozabad News

यह भी पढ़ें:– Rashtriya Sammelan: राज्यपाल ने राष्ट्रीय सम्मेलन 2025 का किया शुभारंभ

JS University Update: जयपुर पुलिस ने चांसलर सुकेश तथा नंदन की मांगी क्राइम हिस्ट्री
पिछले एक माह से अधिक समय से जेल में बंद हैं दोनों लोग

शिकोहाबाद थाना में दर्ज एफआईआर में तीनों की गिरफ्तारी में जुटी है पुलिस

फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। J.S. University News: शिकोहाबाद की जेएस यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ. सुकेश कुमार यादव, कुलसचिव डॉ नंदन मिश्रा जयपुर केंद्रीय कारागार में फर्जी डिग्री मामले में पिछले 8 मार्च से न्यायिक हिरासत में बंद चल रहे हैं। ऐसे में जयपुर पुलिस ने शिकोहाबाद पुलिस को भेजे ई मेल के माध्यम से दोनों की क्राइम हिस्ट्री के बारे में जानकारी मांगी है। मेल के बाद पुलिस ने दोनों के आपराधिक इतिहास को खंगाला और फिर मेल द्वारा सूचना को भेज दिया है। शिकोहाबाद पुलिस ने ई मेल के माध्यम से भेजे जवाब में राजस्थान पुलिस को बताया है कि जेएस विवि के चांसलर सुकेश के खिलाफ थाने में बिजली सम्बंधित, कोविड उल्लंघन के साथ फर्जी डिग्री मामले में दो मुकदमे दर्ज हैं। जिनमें बिजली सम्बंधित मुकदमे में एफआर लग चुकी है। वहीं कोविड उल्लंघन का मामला स्वतः ही खत्म हो गया है। हालांकि शिकोहाबाद पुलिस से मांगी सूचना के बाद ही पुलिस को भी जानकारी हुई कि चांसलर पर कभी बिजली विभाग ने भी मुकदमा दर्ज कराया था। Firozabad News

वहीं शिकोहाबाद पुलिस ने बताया है कि वर्तमान में फर्जी डिग्री के दो मुकद्दमे चांसलर पर हैं। वहीं रजिस्ट्रार के खिलाफ थाने में फर्जी डिग्री मामले के दो मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने चांसलर व रजिस्ट्रार के आपराधिक इतिहास को राजस्थान पुलिस को भेज दिया है। इधर जेएस यूनिवर्सिटी के फर्जी डिग्री मामले में शिकोहाबाद में दर्ज केस से जुड़े सभी पांचों में से तीन महत्वपूर्ण पदों पर आसीन प्रशासनिक अधिकारियों की तलाश के लिये शिकोहाबाद पुलिस ने कवायद कर रही है। क्योंकि चांसलर, रजिस्ट्रार अभी जेल में है । जबकि एफआईआर में बनाए गए आरोपी प्रो चांसलर डा पीएस यादव, महानिदेशक डॉ गौरव यादव, कृषि संकाय के एचओडी उमेश कुमार अभी गायब हैं ।

रिमांड को लगातार शिकोहाबाद पुलिस कर रही तैयारी | Firozabad News

जेएस के कुलाधिपति और रजिस्ट्रार को जैसे ही जयपुर पुलिस अगली तारीख पर फिरोजाबाद कोर्ट में पेश करेगी, तो दोनों को पुलिस दोनों को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। पुलिस चाहती है कि उसके पास जो सवाल हैं उनका जवाब दोनों से लिया जाए । पुलिस रिमांड पर सवालों के बीच घिरने से जेएस विवि की मुश्किलें फिर बढ़ेंगी। अभी जयपुर पुलिस द्वारा सवालों में उलझाया गया था तब फर्जी डिग्री से संबंधित मामले थे।

यह भी पढ़ें:– भैंस चोर गिरोह के उमर शामली ने पुलिस रिमांड दौरान उगले राज…

JS University: कुलाधिपति, रजिस्ट्रार के खिलाफ पुलिस ने लिए बी वारंट, 10 को होंगे पेश
यूनिवर्सिटी में कार्यरत शिक्षक, कर्मचारी कैसे जमा करेंगे बच्चों की फीस?, नहीं मिला है दो माह का वेतन

पिछले एक माह से जेल में बंद हैं सुकेश यादव तथा नंदन मिश्रा

फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। JS University News: शिकोहाबाद की जेएस यूनिवर्सिटी पर राजस्थान पुलिस के बाद अब यूपी की पुलिस भी शिकंजा कसती जा रही है। जिले की पुलिस ने अब जेल में बंद कुलाधिपति और रजिस्ट्रार के खिलाफ बी वारंट ले लिया है तथा कोर्ट ने हाजिर होने के लिए 10 अप्रैल का समय तय किया है। वहीं जेएस यूनिवर्सिटी फर्जी डिग्री प्रकरण में जयपुर जेल में बंद चांसलर डॉ सुकेश कुमार को रिमांड पर लेने के लिए शिकोहाबाद पुलिस जुटी हुई है, क्योंकि कुछ दिन पहले पूछताछ के द्वारा चांसलर तथा रजिस्ट्रार ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया था तथा गोलमोल जवाब देते रहे। Firozabad News

पिछले एक माह यानी 8 मार्च से फर्जी डिग्री प्रकरण में जयपुर जेल में कुलाधिपति डॉ. सुकेश यादव एवं रजिस्ट्रार नंदन मिश्रा बंद है। दोनों से पूछताछ करने के लिए अभी 5 दिन पूर्व ही शिकोहाबाद थाना से उप निरीक्षक चमन शर्मा जयपुर पहुंचे थे। जहां जेल में जाकर उन्होंने कुलाधिपति एवं रजिस्ट्रार से पूछताछ की थी। शिकोहाबाद पुलिस ने सोमवार को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट फिरोजाबाद के यहां अपील की, जिसके बाद कोर्ट द्वारा बी वारंट जारी किए है।

यूनिवर्सिटी में कार्यरत शिक्षक, कर्मचारी कैसे जमा करेंगे बच्चों की फीस?, नहीं मिला दो माह का वेतन | Firozabad News

मैनपुरी रोड शिकोहाबाद स्थित जे. एस. यूनिवर्सिटी में इस समय सन्नाटा सा छाया हुआ है। वही यूनिवर्सिटी में कार्यरत शिक्षक, कर्मचारी अपने वेतन को लेकर भी काफी परेशान दिख रहे हैं। शिक्षकों तथा वहां काम करने वाले सभी कर्मचारियों का कहना है कि उनका दो से तीन माह का वेतन अटका हुआ है । इधर सैलरी ना मिलने के चलते शिक्षकों, कर्मचारीयों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को चिंता सता रही है कि बच्चों की फीस जमा ना हुई तो कहीं स्कूल से उनके पाल्यों को ना निकाल दिया जाए।

यह भी पढ़ें:– Gurugram Cylinder Blast: झुग्गियों में सिलेंडर फटने से उड़ी लोहे की चादरें, लगी आग

JS University Case: शिकोहाबाद पुलिस चांसलर को रिमांड पर लेने की तैयारी में, खुलेगा फर्जी डिग्रियों का राज
पिछले एक माह से जेल में बंद हैं सुकेश यादव तथा कुलसचिव नंदन मिश्रा

फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। JS University News: शिकोहाबाद की जेएस यूनिवर्सिटी पर राजस्थान पुलिस के बाद अब यूपी की पुलिस भी शिकंजा कसती जा रही है। फर्जी डिग्रियों का सच जानने के लिए जिले की पुलिस अब जेल में बंद कुलाधिपति डा सुकेश यादव और रजिस्ट्रार डॉ नंदन मिश्रा को रिमांड लेने जा रही है। इसको लेकर पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस का मानना है कि पीसीआर रिमांड पर लेकर पूछताछ करने से थाना शिकोहाबाद में दर्ज केस से संबंधित कई सवालों के जवाब मिल सकते हैं। Firozabad News

पिछले एक माह यानी 8 मार्च से फर्जी डिग्री प्रकरण में जयपुर जेल में कुलाधिपति डॉ. सुकेश यादव एवं रजिस्ट्रार नंदन मिश्रा बंद है। चांसलर को 7 मार्च को दिल्ली एयरपोर्ट से पकड़ा गया था, वो विदेश भागने की तैयारी में थे , वहीं नंदन मिश्रा को यूनिवर्सिटी कैंपस से ही जयपुर एसओजी/एटीएस द्वारा पकड़ा था, जबकि दलाल अजय भारद्वाज को भी जयपुर से गिरफ्तार किया गया था। दोनों से पूछताछ करने के लिए अभी कुछ दिन पूर्व ही शिकोहाबाद थाना से उप निरीक्षक चमन शर्मा जयपुर पहुंचे थे। जहां जेल में जाकर उन्होंने कुलाधिपति एवं रजिस्ट्रार से पूछताछ की थी, जिसमें उन्होंने पुलिस के सवालों के गोलमोल जवाब दिए थे। बताया ये भी जाता है कि दोनों ने एक दूसरे पर फर्जीबाडा के लिए जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस सोमवार को न्यायालय में रिमांड के लिए अपील कर सकती है। Firozabad News

कुछ दिन पहले पुलिस ने कर दिए थे 26 खातों के 83.38 करोड़ रुपए सीज

कुछ दिनों पहले शिकोहाबाद पुलिस ने कोतवाली में दर्ज मुकदमों के आधार पर जेएस विश्वविद्यालय के विरुद्ध आर्थिक अनियमितता के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए जेएस विश्वविद्यालय के संचालित 26 खातों और फिक्स डिपाजिट की धनराशि को फ्रीज कराया है। जिसके तहत विश्वविद्यालय के खातों में जमा 83 करोड़ 38 लाख 18958 रुपए की धनराशि को भी फ्रीज (होल्ड) कर दिया गया था। Firozabad News

यह भी पढ़ें:– खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का मिला शव, हत्या की आंशका

JS University: जेएस यूनिवर्सिटी फर्जीवाड़ा मामले में आई बड़ी जानकारी
सीडीओ, एडीएम, एसपी ग्रामीण समेत अन्य अधिकारी पहुंचे विवि में, ली जानकारियां

फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। J.S. University News: फर्जी डिग्री प्रकरण में फंसी शिकोहाबाद के मैनपुरी रोड स्थित बनी जेएस यूनिवर्सिटी की मुश्किलें दिनों दिन बढ़ती दिख रहीं हैं। इधर बुधवार को सीडीओ के नेतृत्व में बनाई गई समिति दोपहर करीब 11 बजे यूनिवर्सिटी कैंपस में पहुंची तथा जांच की, साथ ही मौजूद विश्वविद्यालय कर्मियों से बातचीत की। वहीं जिला और पुलिस प्रशासन की ओर से जारी नोटिसों के यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से कोई सटीक जवाब नहीं दिया जा रहा है। Firozabad News

शिकोहाबाद के जेएस यूनिवर्सिटी फर्जीवाड़ा प्रकरण में यूनिवर्सिटी पर लगातार शिकंजा कसता जा रहा है। प्रो चांसलर डॉ पीएस यादव तथा महानिदेशक डॉ गौरव यादव लगातार गायब चल रहे है, जबकि इन पर दो एफआईआर शिकोहाबाद थाना में दर्ज़ है। वहीं चांसलर डॉ सुकेश कुमार तथा रजिस्ट्रार डॉ नंदन मिश्रा पिछले 7 मार्च से राजस्थान पुलिस के शिकंजे में जेल में बंद है। मुख्य विकास अधिकारी एवं पुलिस प्रशासन के नोटिसों का सटीक जवाब नहीं दिया जा रहा है। इन सभी नोटिसों के जवाब की समय सीमा मंगलवार शाम को समाप्त हो चुकी है। Firozabad News

इसके चलते सीडीओ शत्रोहन वैश्य, एडीएम वित्त एवं राजस्व विशु राजा, एसपी ग्रामीण अखिलेश भदौरिया बुधवार करीब 11 बजे यूनिवर्सिटी पहुंचे तथा मौजूद कर्मियों से जानकारी हासिल की । करीब एक घंटे तक अधिकारियों की टीम कैम्पस में मौजूद रही। इस दौरान हड़कंप मचा रहा। विदित हो कि 7 मार्च को विदेश भागने की तैयारी में यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डा सुकेश यादव को दिल्ली एयरपोर्ट से जयपुर एटीएस ने गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद से यूनिवर्सिटी पर प्रशासनिक सिकंजा कसना शुरू हो गया था।

अपनी परीक्षाओं को लेकर भी छात्र छात्राओं में बनी हुई है संसय की स्थिति

पिछले 25 दिनों से प्रशासन यूनिवर्सिटी की नापतोल करा रहा है। साथ ही नोटिस भी जारी किए गए हैं। इधर देखा जाए तो यूनिवर्सिटी कैंपस में अब पहले की तरह छात्र छात्राओं की भीड़ नजर नहीं आ रही है तथा कैंपस सूनासूना सा नजर आ रहा है। कुछ छात्र यूनिवर्सिटी में पहुंच रहे हैं तथा अपनी परीक्षाओं की जानकारी ले रहे हैं कि इस सत्र के एग्जाम कब होंगे। लेकिन संबंधित विभागों द्वारा कहा जा रहा है कि जैसे ही परीक्षाओं की डेट फाइनल होगी तो उनको सूचित कर दिया जाएगा। Firozabad News

यह भी पढ़ें:– इंटरनेशनल बॉक्सर अमित पंघाल की हुई सगाई

JS University: जेएस यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति समेत तीनों लोगों को राजस्थान पुलिस ने भेजा जेल
यूनिवर्सिटी में तीसरे दिन भी प्रशासनिक अधिकारियों ने कराई नापतौल

छात्र ने यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति, निदेशक समेत पांच लोगों पर कराई एफआईआर | Shikohabad News

प्रो – चांसलर, रजिस्ट्रार तथा कृषि विभाग के एचओडी भी शामिल

फीरोजाबाद/शिकोहाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। JS University News: जेएस विश्वविद्यालय को लेकर यूपी सरकार भी सख्त हो चुकी है।जिलाधिकारी द्वारा सीडीओ की अध्यक्षता में बनाई गई समिति दो दिन पहले सोमवार को यूनिवर्सिटी में पहुंचकर जानकारी हासिल की थी तथा कुछ साक्षी भी जुटाए थे। इधर आज बुधवार को भी तीसरे दिन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कृति राज तथा उप जिलाधिकारी शिवध्यान पांडे के नेतृत्व में तीन तहसीलों शिकोहाबाद, सिरसागंज , फिरोजाबाद के लेखपालों ने यूनिवर्सिटी परिसर में पहुंचकर नापतोल की। इस दौरान दोनों अधिकारी मौजूद रहे।

कई घंटे तक चली नापतोल के बाद अधिकारियों ने अपने उच्च अधिकारियों को उसकी रिपोर्ट भेज दी है। इधर फर्जी डिग्री प्रकरण के उजागर होने के बाद पुलिस के संपर्क में आए एक छात्र ने यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति समेत पांच प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ तहरीर देते हुए मामला दर्ज करवाया है। जिसके आधार पर कुलाधिपति डॉ सुकेश यादव, प्रो चांसलर डा पीएस यादव, महानिदेशक गौरव यादव एवं रजिस्ट्रार नंदन मिश्रा के अलावा कृषि विभाग के एचओडी राहुल के खिलाफ शिकोहाबाद थाना पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। Shikohabad News

राजस्थान में जेएस यूनिवर्सिटी की फर्जी डिग्री प्रकरण में कुलाधिपति डॉ. सुकेश यादव एवं रजिस्ट्रार नंदन मिश्रा एसओजी जयपुर की कस्टडी में हैं। जिनका बुधवार को रिमांड पूरा हो चुका है। फर्जी डिग्री प्रकरण के उजागर होने के बाद यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्र दीपांशु गिरी पुत्र अनिल गिरि निवासी मौहल्ला माता थाना डिबाई, जिला बुलंदशहर ने तहरीर दी थी कि वादी व उनके साथी रिंकू, सुभाष चंद्र, देवेंद्र, यशवीर सिंह और अरुण द्वारा जे.एस. यूनिवर्सिटी से बी.एस-सी (एग्रीकल्चर) में विभिन्न सेमेस्टर उत्तीर्ण किए थे। विश्वविद्यालय द्वारा जारी किए गए अंकपत्रों की सत्यता को लेकर संदेह होने पर वह मंगलवार को अपने दस्तावेजों की जांच कराने के लिए यूनिवर्सिटी पहुंचे। जब वह कृषि विभाग में दस्तावेजों की जांच करवाने गए तो उन्हें जबरन अंदर जाने से रोका गया। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने कृषि विभाग का ताला बंद कर दिया और मौके से फरार हो गये। Shikohabad News

यह भी पढ़ें:– Liberty Shoes: करनाल से शुरू होकर आज इंटनैशनल फुटवियर मार्कीट में 73 सालों से विश्व का विश्वसनीय ग्रांड बना लिबर्टी शूज: शम्मी बंसल

J.S. University: जेएस यूनिवर्सिटी बीपीएड फर्जीवाडा मामला
जिला प्रशासन द्वारा बनाई गई जांच समिति ने कई घंटे की जांच पड़ताल, जुटाए साक्ष्य | Firozabad News

दो दिन पहले चांसलर सुकेश कुमार को एसओजी टीम लाई थी शिकोहाबाद

फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। J.S. University: जे. एस. विश्वविद्यालय शिकोहाबाद की परेशानी अब राजस्थान के बाद यूपी सरकार से भी बढ़ने वाली हैं। सोमवार को जे0 एस0 विश्वविद्यालय में हुए शैक्षिक अभिलेखों में फर्जीवाड़ा के सम्बन्ध में गठित समिति द्वारा कई घंटे तक जांच पड़ताल की। वहीं कई अहम जानकारियां को जुटाया गया। इस दौरान पूरे कैंपस में हड़कंप मचा रहा। इधर दो दिन पहले शनिवार को सुकेश यादव को लेकर जयपुर एसओजी की टीम भी अचानक यूनिवर्सिटी कैंपस में पहुंची थी तथा करीब पांच घंटे तक रहकर कई अहम जानकारियां हासिल की, साथी हार्ड डिस्क, कुछ मार्कशीट अपने साथ लेकर गई। Firozabad News

सोमवार को छात्र छात्राओं की भीड़ भी ना के बराबर दिखाई दी। जेएस विश्वविद्यालय में हुए फर्जीवाडा को लेकर पिछले कई दिनों से हड़कंप मचा हुआ है। आज सोमवार को विश्वविद्यालय खुला सुबह से ही विश्वविद्यालय से जुड़े लोग भी कॉलेज कैंपस में बहुत ही कम दिखाई दिए। वहीं छात्र छात्राएं भी काफी कम कैंपस में नजर आए। जिनका बहुत ही जरूरी काम था वही कैंपस में पहुंचे। इस दौरान गेट पर सुरक्षा कर्मियों द्वारा पहचान पत्र देखने के बाद ही अंदर इंट्री दी। इधर दोपहर करीब 01 बजे सीडीओ की अध्यक्षता में बनाई गई समिति तथा राजस्व विभाग की टीम यूनिवर्सिटी कैंपस में पहुंची तथा नापतोल के अलावा कई बिंदुओं पर जानकारी हासिल की। Firozabad News

शाम 5:30 बजे टीम कैंपस से निकाली। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी (समिति अध्यक्ष) शत्रोहन वैश्य के अलावा एसडीएम शिकोहाबाद आदि मौजूद रहे। विदित हो कि 07 मार्च को कुलाधिपति डॉ सुकेश कुमार यादव, कुलसचिव डॉ नंदन मिश्रा को गिरफ्तार किया गया था। जेएस विश्वविद्यालय पर सैकड़ों फर्जी मार्कशीट जारी करने का आरोप है, जिसकी जांच राजस्थान की एटीएस/एसओजी टीम द्वारा किया जा रहा है। Firozabad News

यह भी पढ़ें:– फिरौती के लिए फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, एक आरोपी की पहले पुलिस मुठभेड़ में हो चुकी मौत