Highway News - Sach Kahoon Hindi

Highway News: ये रोड़ बनेगा 6 लेन, 1471.14 करोड़ रुपये की आएगी लागत, जमीन का होगा अधिग्रहण, सरकार का ऐलान
Highway News नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को कहा कि 1471.14 करोड़ रुपये की लागत वाली एमबी रोड पर 6-लेन एलिवेटेड रोड परियोजना को मंजूरी दे दी गयी है और इससे दक्षिण दिल्ली की यातायात तस्वीर बदलेगी। दिल्ली सरकार की वित्त व्यय समिति ने दक्षिण दिल्ली के लिए महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजना को मंजूरी दी है। परियोजना के तहत, एमबी रोड पर साकेत जी-ब्लॉक से पुल प्रह्लादपुर तक 6-लेन का एकीकृत एलिवेटेड रोड व दो अंडरपास भी बनेंगे। इनके निर्माण से दक्षिण दिल्ली के लोगों को लंबे समय से जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी। यह परियोजना न केवल यातायात के दबाव को कम करेगी, बल्कि आवागमन का समय भी उल्लेखनीय रूप से घटाएगी। परियोजना को दिसंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। परियोजना पर करीब 1471.14 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

श्रीमती गुप्ता की अध्यक्षता में वित्त व्यय समिति की बैठक में परियोजना की तकनीकी, वित्तीय और संरचनात्मक रूपरेखा पर विस्तार से विचार-विमर्श के बाद इसे स्वीकृति प्रदान की गई। मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि यह परियोजना दक्षिण दिल्ली के यातायात नेटवर्क को अधिक सुव्यवस्थित और सुगम बनाने की दिशा में बड़ा कदम सिद्ध होगी। करीब पांच किलोमीटर लंबी यह परियोजना दो भागों में बनेगी। पहला एलिवेटेड रोड साकेत जी ब्लॉक से संगम विहार तक होगा। इसकी लंबाई 2.42 किलोमीटर होगी, दूसरा मां आनंदमाई मार्ग से पुल प्रह्लादपुर तक बनेगा। इसकी लंबाई करीब 2.48 किलोमीटर होगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस परियोजना का निर्माण दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) करेगा। यह परियोजना डीएमआरसी कॉरिडोर के अलाइनमेंट में विकसित की जाएगी, जिससे सड़क और मेट्रो, दोनों बुनियादी ढांचों का बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जा सके। इस एकीकृत संरचना में डबल डेकर सिस्टम वाला 6-लेन एलिवेटेड फ्लाईओवर बनेगा, जिसमें ऊपर मेट्रो चलेगी और उसके नीचे एलिवेटेड कॉरिडोर होगा। इस परियोजना में दो अंडरपास भी बनाए जाएंगे जो साकेत-जी ब्लॉक और बीआरटी कॉरिडोर पर बनेंगे। यह मॉडल न केवल कम जगह में अधिक क्षमता प्रदान करेगा, बल्कि साकेत जी-ब्लॉक, आंबेडकर नगर, खानपुर और संगम विहार जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में यातायात की गति को दोगुना कर देगा। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि दिल्ली सरकार ने संगम विहार से मां आनंदमाई मार्ग तक करीब ढाई किलोमीटर लंबे छह लेन के एलिवेटेड रोड को भी सैद्धातिक मंजूरी दे दी है। उन्होंने बताया कि इस परियोजना में निवेश से दक्षिण दिल्ली की यातायात व्यवस्था में व्यापक सुधार होगा। एमबी रोड पर लगने वाले लंबे जाम से राहत मिलेगी, वाहनों की औसत गति बढ़ेगी और लाखों यात्रियों का समय बचेगा।

Highway News: इन राज्यों में है आपकी जमीन तो होने वाले हैं मालामल! निकलने वाला है हाईवे
हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। Highway News: सुबह का वक्त है। आप चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए निकलते हैं। जीटी रोड पर गाड़ियों की लंबी कतार, जगह-जगह जाम और भारी ट्रैफिक से निकलते हुए आपको खीझ होती है। सफर जो चार-पांच घंटे का होना चाहिए, वह छह से सात घंटे खींच जाता है। यही कहानी हर उस यात्री की है, जो रोजाना हरियाणा और पंजाब से दिल्ली आता-जाता है। लेकिन अब यह कहानी बदलने वाली है। केंद्र सरकार ने भारतमाला परियोजना के तहत तीन नए राष्ट्रीय राजमार्गों को पहले ही मंजूरी दे दी है। यह सिर्फ हाईवे नहीं होंगे, बल्कि आने वाले वक्त में लाखों लोगों की जिंदगी और इलाके की अर्थव्यवस्था बदलने वाले रास्ते साबित होंगे।

तीन बड़े हाईवे | Highway News

पानीपत-डबवाली हाईवे, हिसार-रेवाड़ी हाईवे और अंबाला-दिल्ली हाईवे शामिल हैं। इन तीनों मार्गों के तैयार होने के बाद जीटी रोड पर पड़ने वाला ट्रैफिक का दबाव कम होगा। ट्रक, भारी वाहन और रोजाना का सफर करने वाले लोग इन नए हाईवे का इस्तेमाल करेंगे। इससे जहां सफर का समय घटेगा, वहीं सड़क हादसों की संख्या में भी कमी आने की उम्मीद है।

चंडीगढ़-दिल्ली का सफर होगा छोटा

आज अगर आप चंडीगढ़ से दिल्ली निकलते हैं, तो औसतन 5 से 6 घंटे का समय लगता है। लेकिन अंबाला से दिल्ली तक बनने वाले नए हाईवे के बाद यह सफर केवल 2.5 से 3.5 घंटे में पूरा किया जा सकेगा। यह नया मार्ग यमुना किनारे से होकर गुजरेगा, जिससे जीटी रोड पर रोजाना पड़ने वाले दबाव में भारी कमी आएगी। इससे न केवल चंडीगढ़ और दिल्ली की दूरी कम होगी, बल्कि पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों तक भी तेजी से पहुंचा जा सकेगा।

“कल्पना कीजिए, एक बिजनेसमैन जो रोजाना दिल्ली आता-जाता है, उसका कितना वक्त बचेगा। छात्रों, मरीजों और नौकरीपेशा लोगों को भी यह राहत सी लगने वाली है।”

नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, नई उम्मीदें

इसके अलावा सरकार ने पानीपत से चौटाला गांव तक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाने का निर्णय लिया है। यह एक्सप्रेसवे सीधे बीकानेर से मेरठ तक कनेक्टिविटी देगा। इसका मतलब है कि राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच सीधी और तेज रफ्तार कनेक्शन बनेगा। औद्योगिक क्षेत्र को इससे सबसे ज्यादा फायदा होगा। राजस्थान से आने वाला माल सीधे पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली एनसीआर तक आसानी से पहुंच सकेगा। इस एक्सप्रेसवे पर दौड़ती गाड़ियां न सिर्फ व्यापार को नई रफ्तार देंगी, बल्कि हजारों लोगों को रोजगार भी मिलेगा। Highway News

छोटे कस्बों को मिलेगी बड़ी पहचान

डबवाली से पानीपत तक का फोरलेन हाईवे भी कई छोटे शहरों और कस्बों के लिए नई जान फूंकने वाला है। यह मार्ग कालांवाली, रोरी, सरदूलगढ़, रतिया, भूना, उकलाना, लितानी, उचाना और नगूरां जैसे कस्बों से होकर गुजरेगा। अभी इन कस्बों की सड़कें संकीर्ण और भीड़भरी हैं।

इन हाईवे के बनने के बाद यहां से गुजरना आसान होगा। दुकानदारों की बिक्री बढ़ेगी, पेट्रोल पंप, ढाबे और छोटे उद्योग पनपेंगे। जिन कस्बों को लोग अब तक ह्यगुजरने का रास्ताह्ण मानते थे, वे धीरे-धीरे कारोबार और व्यापार के नए केंद्र बन जाएंगे।

जमीनों की कीमतों पर असर

रियल एस्टेट विशेषज्ञ मानते हैं कि हाईवे के किनारे बसे इलाकों में जमीन की कीमतें दोगुनी-तिगुनी तक हो सकती हैं। निवेशक पहले से ही इन क्षेत्रों में जमीनें खरीदने की तैयारी में जुट गए हैं। जहां आज खेत-खलिहान हैं, कल वहीं बड़े होटल, वेयरहाउस और इंडस्ट्रियल एरिया खड़े हो सकते हैं। इससे किसानों को भी फायदा होगा। उनकी जमीनों की कीमत बढ़ेगी और उन्हें नए रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।

बदलते सफर की तस्वीर

सोचिए, जब ये तीनों हाईवे तैयार हो जाएंगे, तो हरियाणा और पंजाब से दिल्ली की यात्रा कैसी होगी। सुबह कोई परिवार चंडीगढ़ से निकलता है और दोपहर होते-होते दिल्ली पहुंच जाता है। न जाम, न लंबे ट्रैफिक सिग्नल पर इंतजार। गाड़ियां फरार्टा भरेंगी और सफर एक सुखद अनुभव बनेगा।

दिल्ली आने वाले पर्यटकों, व्यापारियों और छात्रों को सीधा फायदा होगा। वहीं, पंजाब और हिमाचल से दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों के लिए भी यह किसी तोहफे से कम नहीं होगा।

अर्थव्यवस्था को नई दिशा | Highway News

इन नए हाईवे का असर सिर्फ सफर पर ही नहीं पड़ेगा, बल्कि हरियाणा और पंजाब की अर्थव्यवस्था को भी नई रफ्तार मिलेगी। नए ढाबे, होटल, लॉजिस्टिक्स कंपनियां और इंडस्ट्रियल हब तैयार होंगे। हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा और छोटे कस्बों की तस्वीर बदल जाएगी।

एक नई शुरूआत

भारतमाला परियोजना के तहत बन रहे ये हाईवे न सिर्फ सड़कों को चौड़ा करेंगे, बल्कि लोगों की सोच को भी बदलेंगे। यह उन गांवों और कस्बों को नक्शे पर लाएंगे, जिनका नाम शायद ही किसी ने सुना हो। यह केवल हाईवे की कहानी नहीं है, यह आने वाले कल की कहानी है — जब चंडीगढ़ से दिल्ली तक का सफर छोटा होगा, जब डबवाली और रतिया जैसे कस्बे चमक उठेंगे, और जब हरियाणा-पंजाब की अर्थव्यवस्था एक नई ऊंचाई छुएगी।

यह भी पढ़ें:– BCCI News: अध्यक्ष या सचिव, BCCI में कौन होता है ज्यादा ताकतवर? जानें किसका क्या काम

Highway News: हाईवे पर चलने से पहले ये खबर जरूर पढ़ लेना, कहीं आपके साथ ना हो जाएं वारदात
Highway News:  खरगोन (एजेंसी)। मध्यप्रदेश के खरगोन के व्यापारी परिवार के साथ धार जिले के अंतर्गत आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर मारपीट कर लगभग 20 लाख रुपए के गहने लूटने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार खरगोन के व्यवसायी वल्लभ महाजन बेंगलुरु में काम करने वाले अपने सॉफ्टवेयर इंजीनियर भाई सचिन, सचिन की पत्नी रेखा, बुजुर्ग माँ शारदा और भांजे निशि के साथ देर रात इंदौर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार का अगला पहिया पंचर हो गया। उन्होंने कार की स्टेपनी निकाल कर पहिए को बदल लिया। यह घटना खरगोन और धार सीमा पर स्थित गुजरी बाईपास पर हुई। यह क्षेत्र धार जिले के धामनोद थाने के अंतर्गत आता है और खरगोन जिले की काकड़दा पुलिस चौकी से डेढ़ किलोमीटर दूर है।

Snake News: लो आ गई सांपों की लक्ष्मण रेखा!, इसे छिड़कने से घर में नहीं घुसते सांप

धार जिले में आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई वारदात | Highway News

इसी बीच परिवार जैसे ही कार में सवार होकर इंदौर के लिए निकलने वाला था कि चार-पांच लुटेरों ने उन पर हमला बोल दिया। उन्होंने दोनों भाइयों वल्लभ और सचिन को पत्थर और लाठियों से पीटा और सभी महिलाओं से करीब 20 तोले वजन के कंगन, गले की चेन आदि गहने लूट लेने के अलावा पर्स भी ले लिया। इसी दौरान उन्होंने मां शारदा महाजन के कान में से बाली खींची और कान बुरी तरह से चोटिल कर दिया। इसके अलावा दोनों भाइयों को सिर में भी चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही खरगोन जिले की काकड़दा चौकी पुलिस की टीम और धार जिले की धामनोद पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को पहले धामनोद में भर्ती कराया गया उसके बाद वे खरगोन वापस चले गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार लुटेरे ग्राम मालवानी की कच्ची सड़क की ओर से आए थे। पुलिस टीम ने लुटेरों की सरगर्मी से तलाश आरम्भ कर दी है।

Haryana News: हरियाणा के इन जिलों और गांवों की चमकी किस्मत, जमीन अधिग्रहण
हरियाणा सरकार की नई सड़क परियोजना से मिलेगा बड़ा लाभ

चंडीगढ़ (सच कहूँ/अनु सैनी)। Haryana News: हरियाणा सरकार ने प्रदेशवासियों के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं और परियोजनाओं का शुभारंभ किया है। राज्य सरकार की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे के विकास के प्रयास किए जा रहे हैं। इस दिशा में एक और अहम परियोजना को मंजूरी मिल गई है, जो न केवल राज्य के लोगों की यात्रा को सरल बनाएगी, बल्कि व्यापार और माल परिवहन की सुविधाओं में भी सुधार करेगी।

न्यू होडल-नूह-पटौदी- पाटोदा सड़क परियोजना | Haryana News

हरियाणा सरकार ने हाल ही में पलवल, नूह और गुरुग्राम जिलों में स्थित होडल-नूह-पटौदी-पाटोदा सड़क के चौड़ीकरण की परियोजना को मंजूरी दी है। इस परियोजना का उद्देश्य 0.00 किलोमीटर से लेकर 71.00 किलोमीटर तक इस मार्ग को फोरलेन बनाना है। यह सड़क परियोजना क्षेत्र के यातायात को सुगम बनाने के साथ-साथ व्यापार और माल ढुलाई को भी तेज करेगी। अनुमानित तौर पर इस परियोजना पर 600 करोड़ रुपये की लागत आएगी, जिससे सड़क नेटवर्क का और विस्तार होगा और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलेगा।

इस परियोजना से मिलेंगे ये लाभ

इस परियोजना के पूरा होने के बाद, विशेष रूप से उन गांवों के निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी, जो इस सड़क मार्ग से जुड़ीं हैं। बिलासपुर, बावला, भजलाका, बिवान, छारोदा, फतेहपुर, गोवारका, गुढ़ी, हुसैनपुर, जयसिंहपुर, झामुवास, कलिंजर, नूरपुर, पल्ला, रायपुरी, सतपुतियाका, सिलखो, सोंख, तेजपुर, उजिना, बहिन, भीमसिका, कोट, मलाई, नांगलजट, सौंदहद जैसे कई गांव इस परियोजना से लाभान्वित होंगे। इन गांवों के लोग अब तेज और सुरक्षित यात्रा का आनंद ले सकेंगे और माल परिवहन भी आसान हो जाएगा। Haryana News

आर्थिक और सामाजिक सुधार की दिशा में कदम

यह सड़क परियोजना न केवल यातायात को बेहतर बनाएगी, बल्कि आसपास के गांवों में रोजगार के अवसर भी पैदा करेगी। निर्माण कार्यों से लेकर सड़क परिवहन और व्यापार में बढ़ोत्तरी के कारण स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इसके अलावा, राज्य सरकार की यह योजना स्थानीय लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो सकती है।

हरियाणा सरकार की यह परियोजना इस बात को साबित करती है कि सरकार प्रदेशवासियों की सुविधा और विकास के प्रति प्रतिबद्ध है। आने वाले दिनों में यह सड़क परियोजना न केवल राज्य के विकास को गति देगी, बल्कि पूरे क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक बदलाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। Haryana News

यह भी पढ़ें:– Khizrabad: वक्फ (संशोधन) विधेयक-2025 मुसलमानों के हक में है : पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर

Highway News: यूपी और उत्तराखंड के इन शहरों से होकर गुजरेगा ये हाईवे, इन शहरों की लग गई लॉटरी, किसान बनेंगे करोड़पति!
Highway News: देहरादून। बहुप्रतीक्षित दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य लगभग पूरा होने वाला है, जिससे दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय छह घंटे से घटकर सिर्फ़ दो घंटे रह जाएगा। 212 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे सड़क यात्रा को काफी आसान बनाएगा, कनेक्टिविटी में सुधार करेगा और भीड़भाड़ को कम करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्षरधाम मंदिर से बागपत तक 32 किलोमीटर का पूरा मार्ग जल्द ही खुलने वाला है।

Education: लड़कियों की सफलता के पीछे छिपे कारण, शोध से उभरते अहम पहलू

बेहतर कनेक्टिविटी और सुरक्षा उपाय | Highway News

एक्सप्रेसवे को निर्बाध यातायात प्रवाह सुनिश्चित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिसमें पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रमुख स्थानों पर फुट-ओवर ब्रिज बनाए गए हैं। इसमें 76 किलोमीटर की सर्विस रोड और 16 निकास और प्रवेश बिंदु भी होंगे, ताकि सुगम यातायात की सुविधा मिल सके। हालाँकि, अभी तक, केवल 3.4 किलोमीटर का एक छोटा सा हिस्सा ही खोला गया है, और आगे के हिस्से अभी भी निर्माणाधीन हैं।

एक्सप्रेसवे दिल्ली से शुरू होता है और कई प्रमुख स्थानों से होकर गुजरता है, जिनमें शामिल हैं:

दिल्ली: शास्त्री पार्क, खजूरी खास, खेकड़ा में मंडोला

उत्तर प्रदेश: बागपत, शामली, सहारनपुर

उत्तराखंड: देहरादून

इसके अलावा, यह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ता है, जिससे अंतरराज्यीय यात्रा और आर्थिक संपर्क बेहतर होते हैं।

बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचे में निवेश

12,000 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से निर्मित, एक्सप्रेसवे से सुगमता में सुधार और व्यापार को बढ़ावा देकर आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पहले पुष्टि की थी कि यह परियोजना जल्द ही चालू हो जाएगी, जिससे दैनिक यात्रियों और यात्रियों को बहुत ज़रूरी राहत मिलेगी।

एक बार पूरी तरह से चालू हो जाने पर, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे दोनों शहरों के बीच यात्रा में क्रांति लाएगा, जो गति, सुरक्षा और दक्षता प्रदान करेगा। आधुनिक बुनियादी ढांचे और बेहतर कनेक्टिविटी के साथ, यह एक्सप्रेसवे यात्रियों और व्यवसायों के लिए एक प्रमुख जीवन रेखा बनने के लिए तैयार है।