Israeli News - Sach Kahoon Hindi

Israeli soldiers killed in Gaza: इज़राइल-ईरान युद्धविराम के बाद गाजा में सात इजरायली सैनिकों की मौत
विस्फोटक से टकराई थी बख्तरबंद गाड़ी

Israeli soldiers killed in Gaza: तेल अवीव। इज़राइल ने बुधवार को पुष्टि की है कि दक्षिणी गाज़ा में सैन्य अभियान के दौरान एक विस्फोटक उपकरण बख्तरबंद वाहन से टकराने के कारण उसके सात सैनिक वीरगति को प्राप्त हो गए। यह घटना मंगलवार को उस समय हुई जब एक संदिग्ध ने ख़ान यूनुस क्षेत्र में चलते हुए एक बख्तरबंद कॉम्बैट इंजीनियरिंग वाहन (सीईवी) पर विस्फोटक लगाया। विस्फोट के बाद वाहन में आग लग गई और तमाम प्रयासों के बावजूद उसे बुझाया नहीं जा सका। Israeli soldiers News

वाहन में सवार सभी सैनिक आग की चपेट में आकर शहीद हो गए। ‘द टाइम्स ऑफ़ इज़राइल’ के अनुसार, जले हुए वाहन के अवशेषों को गाज़ा से बाहर ले जाया गया है। इज़राइली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने बुधवार को छह शहीद सैनिकों की पहचान सार्वजनिक की और उनके परिवारों को सूचित किया।

इन सैनिकों में शामिल हैं

लेफ्टिनेंट मतन शाई याशिनोवस्की (21)

स्टाफ सार्जेंट रोनेल बेन-मोशे (20)

स्टाफ सार्जेंट निव राडिया (20)

सार्जेंट रोनेन शापिरो (19)

सार्जेंट शाहर मनोआव (21)

सार्जेंट मायन बारुच पर्लस्टीन (20)

सातवें सैनिक की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। ये सभी सैनिक आईडीएफ की 605वीं कॉम्बैट इंजीनियरिंग बटालियन ‘बराक’ फॉर्मेशन (188) से संबंधित थे। इज़राइली सेना ने यह भी बताया कि इसी बटालियन का एक अन्य सैनिक मंगलवार को दक्षिणी गाज़ा में मुठभेड़ के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

इसी बीच रविवार को इज़राइली रक्षा बल (आईडीएफ) और देश की आंतरिक सुरक्षा एजेंसी ‘शिन बेट’ ने बताया कि उन्होंने रात के दौरान गाज़ा पट्टी से तीन इज़राइली बंधकों के शव बरामद किए हैं। यह तीनों नागरिक 7 अक्टूबर 2023 को हमास के हमले में मारे गए थे और उनके शवों को तब से गाज़ा में ही रखा गया था। ‘सिन्हुआ’ समाचार एजेंसी के अनुसार, बरामद मृतकों में आईडीएफ का एक 19 वर्षीय सैनिक शे लेविंसन, एक 71 वर्षीय नागरिक ओफ्रा केदर, और एक 21 वर्षीय युवक योनातन समेरानो शामिल हैं। Israeli soldiers News

Yemen Houthi: ईरान-इज़राइल के बीच संघर्ष विराम के बाद हूती विद्रोहियों ने किया ये बड़ा ऐलान! दुनिया ह…

Israeli Embassy staffers shot dead: अमेरिका में मचा कोहराम! इजरायली दूतावास के दो कर्मियों की गोली मारकर हत्या
Israeli Embassy staffers shot dead: वाशिंगटन। अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में बुधवार की रात एक दुःखद और चिंताजनक घटना घटी, जब इज़रायल के दूतावास से जुड़े दो कर्मचारियों को गोली मार दी गई। यह वारदात कैपिटल यहूदी संग्रहालय के समीप उस समय हुई, जब दोनों कर्मचारी वहां से बाहर निकल रहे थे। Israeli Embassy News

अमेरिकी सुरक्षा विभाग (होमलैंड सिक्योरिटी) ने इस हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़ितों में एक पुरुष और एक महिला शामिल हैं। घटना को अंजाम देने वाला हमलावर अज्ञात बताया जा रहा है और उसकी तलाश जारी है। होमलैंड सिक्योरिटी सचिव क्रिस्टी नोएम ने घटना की निंदा करते हुए कहा, “यह एक नृशंस और अस्वीकार्य कृत्य है। हम दोषियों को अवश्य न्याय के कठघरे में लाएंगे। पीड़ितों के परिवारों के प्रति हमारी गहन संवेदनाएं हैं।” Washington News

संयुक्त राष्ट्र में इज़रायली राजदूत, डैनी डैनन ने इस हमले को “यहूदी-विरोधी आतंकवाद” की संज्ञा दी। उन्होंने कहा, “यह हमला एक गंभीर चेतावनी है। यहूदी समुदाय को निशाना बनाना किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं हो सकता। हमें भरोसा है कि अमेरिकी प्रशासन दोषियों पर कठोर कार्रवाई करेगा।” Israeli Embassy News

हमलावर को शीघ्र पकड़ लेंगे

इज़रायली दूतावास के प्रवक्ता ताल नैम कोहेन ने भी इस हिंसा की घोर निंदा करते हुए कहा कि उन्हें स्थानीय और संघीय पुलिस बल पर पूरा विश्वास है कि वे हमलावर को शीघ्र पकड़ लेंगे और यहूदी समुदाय तथा इज़रायली प्रतिनिधियों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। एफबीआई निदेशक, काश पटेल ने जानकारी दी कि एफबीआई वाशिंगटन फील्ड ऑफिस और मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग संयुक्त रूप से इस घटना की गहन जांच कर रहे हैं। उन्होंने आम जनता से संयम और शांति बनाए रखने की अपील की।

इस बीच, अमेरिकन ज्यूइश कमेटी (AJC) ने भी एक बयान जारी कर घटना पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने बताया कि गोलीबारी से ठीक पहले संग्रहालय में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। “यह घटना न केवल पीड़ितों के लिए, बल्कि पूरी यहूदी और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए गहरा आघात है,” संस्था ने कहा। फिलहाल हमलावर की पहचान या उसके मकसद की पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन इस गंभीर मामले ने अमेरिका में यहूदी संस्थानों की सुरक्षा को लेकर नई चिंताएँ खड़ी कर दी हैं। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि सुरक्षा उपायों की समीक्षा और संवर्द्धन किया जाएगा। Israeli Embassy News

Amrit Bharat Yojana: प्रधानमंत्री मोदी आज देंगे 103 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों की सौगात

हूती विद्रोहियों की मिसाइल को हवा में ही मार गिराया: इजरायली सेना
यरूशलम। इजरायली सेना (Israeli Army) ने आज यानि गुरुवार को दावा किया कि उसने हूती विद्रोहियों की तरफ से आने वाली मिसाइल को हवा में ही मार गिराया। इस घटना से तेल अवीव सहित मध्य और दक्षिणी इजरायल में सायरन बज उठे।समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल रक्षा बलों ने एक बयान में जानकारी देते हुए कहा कि वायु सेना ने मिसाइल को इजरायली क्षेत्र में प्रवेश करने से पहले ही नष्ट कर दिया और सायरन ‘प्रोटोकॉल के अनुसार’ उन्होंने सायरन बजा दिया। Israeli News

यमन में हूती विद्रोहियों ने इजरायल पर अपने हमले दोबारा शुरू कर दिए है। गाजा में इजरायली हवाई हमले फिर से शुरू होने पर के बाद ग्रुप भी सक्रिय हो गया है। बताया जाता है कि मंगलवार को हूती विद्रोहियों ने दक्षिणी इजरायल में एक सैन्य अड्डे की ओर एक बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की, जिसके बारे में इजरायली सेना ने कहा कि देश में प्रवेश करने से पहले ही उसे रोक दिया गया।

इससे पहले यमन के हूती ग्रुप ने लाल सागर, अरब सागर, अदन की खाड़ी और बाब अल-मंदाब जलडमरूमध्य में इजरायली जहाजों पर फिर से हमले शुरू करने की घोषणा की। हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरिया ने अल-मसीरा टीवी पर प्रसारित एक बयान में कहा कि फिलिस्तीनियों को समर्थन देने और गाजा में मदद पहुंचाने के लिए सीमा चौकियों को खोलने का दबाव इजरायल पर बनाने के लिए हमले फिर से शुरू किए गए हैं। Israeli Newsy

Khanauri Border: खनौरी बॉर्डर पर पूरी तरह खाली कराया जाएगा हाइवे: पुलिस