Sudan Civil War - Sach Kahoon Hindi

UAE US: सूडान में युद्धविराम की चर्चा तेज, अमरीका–यूएई की उच्चस्तरीय वार्ता
UAE US: अबू धाबी। संयुक्त अरब अमीरात के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद अल नहयान और संयुक्त राज्य अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो के बीच टेलीफोन पर महत्वपूर्ण वार्ता संपन्न हुई। डब्ल्यूएएम की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों नेताओं ने सूडान में जारी संघर्ष, नवीनतम मानवीय हालात तथा द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की। UAE US News

सिन्हुआ के हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को हुए इस संवाद में सूडान में जारी गृहयुद्ध की ताज़ा परिस्थिति की समीक्षा की गई। दोनों मंत्रियों ने तत्काल और निर्षर्त युद्धविराम की आवश्यकता पर बल देते हुए प्रभावित नागरिकों तक राहत पहुँचाने की राह में आने वाली बाधाओं को दूर करने की आवश्यकता पर सहमति व्यक्त की। अमेरिकी विदेश विभाग ने भी पुष्टि की कि दोनों देश मानवीय संघर्ष-विराम सुनिश्चित करने के अपने साझा प्रयासों को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं।

उधर, इसी सप्ताह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि उन्होंने सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के अनुरोध पर सूडान में शांति बहाल करने हेतु नई पहल आरंभ की है। अप्रैल 2023 में गृहयुद्ध भड़कने के बाद से ही यूएई और सूडान के संबंध तनावपूर्ण बने हुए हैं। सूडान सरकार का आरोप है कि यूएई रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (आरएसएफ) को समर्थन दे रहा है, जबकि यूएई इन आरोपों को लगातार खारिज करता रहा है। UAE US News

सूडान की सेना और आरएसएफ के बीच चल रहा भीषण संघर्ष लाखों लोगों को विस्थापित कर चुका है तथा अनगिनत निर्दोषों की जान ले चुका है। संयुक्त राष्ट्र ने इस संकट को वर्तमान सदी की सबसे गंभीर मानवीय आपदाओं में से एक बताया है। वार्ता के दौरान दोनों देशों के उच्च-स्तरीय अधिकारियों ने द्विपक्षीय संबंधों को और सुदृढ़ बनाने, विभिन्न क्षेत्रों में भविष्य के सहयोग के अवसर खोजने तथा परस्पर हितों को बढ़ावा देने पर भी सहमति व्यक्त की।

अब्दुल्ला ने हाल ही में व्हाइट हाउस द्वारा यूएई की जी-42 कंपनी को उन्नत कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित सेमीकंडक्टर निर्यात की अनुमति देने के निर्णय पर आभार व्यक्त किया और इसे दोनों देशों के बीच गहराती रणनीतिक साझेदारी का सकारात्मक संकेत बताया। UAE US News

Sudan Civil War: सूडान से आई बड़ी खबर! गृहयुद्ध पर बड़ी अपडेट!
सेना का राष्ट्रपति भवन पर फिर से कब्जा

दुबई/काहिरा। सूडानी सेना ने आज यानि शुक्रवार को खार्तूम के डाउनटाउन में राष्ट्रपति भवन पर दोबारा से पूर्ण नियंत्रण कर लिया है। हाल के हफ्तों में सेना ने शहर में प्रतिद्वंद्वी रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (आरएसएफ) के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है। खार्तूम पर फिर से कब्जा करना सेना के लिए एक बड़ी प्रतीकात्मक जीत है और संघर्ष में एक निर्णायक मोड़ माना जा रहा है। राष्ट्रपति महल का ऐतिहासिक और राजनीतिक महत्व बहुत अधिक है। Sudan Civil War

राष्ट्रपति का महल खार्तूम के मध्य में है। यह वह क्षेत्र है जिसमें अधिकांश सरकारी मंत्रालय और वित्तीय संस्थान शामिल हैं। सेना हाल के दिनों में भीषण लड़ाई के बीच लगातार आगे बढ़ रही है। वहीं आरएसएफ शहर के कुछ हिस्सों में लड़ाई जारी रखे हुए है। राष्ट्रपति भवन पर कब्जा करना सेना के लिए बेशक एक बड़ी कामयाबी है लेकिन यह दो साल के संघर्ष का अंत नहीं है। आरएसएफ अर्धसैनिक बल अभी भी देश के बड़े हिस्से को नियंत्रित करता है, जिसमें पश्चिमी दारफूर क्षेत्र का अधिकांश हिस्सा शामिल है, जिसने पिछले दो वर्षों में सबसे घातक हिंसा देखी है।

कई पोस्ट में सैनिक हवा में अपनी बंदूकें लहराते, नारे लगाते

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सोशल मीडिया पर कई पोस्ट में सैनिकों को हवा में अपनी बंदूकें लहराते, नारे लगाते और राष्ट्रपति भवन के प्रवेश द्वार पर घुटने टेककर प्रार्थना करते हुए दिखाया गया। सूडान की सेना ने कहा कि उसने महल के अलावा, खार्तूम के मध्य में मंत्रालयों और अन्य प्रमुख इमारतों पर भी नियंत्रण कर लिया है। सेना के प्रवक्ता नबील अब्दुल्ला ने राज्य टेलीविजन पर प्रसारित एक कार्यक्रम में कहा कि हमारे बलों ने दुश्मन के लड़ाकू विमानों और उपकरणों को पूरी तरह नष्ट कर दिया।

बड़ी मात्रा में उपकरण और हथियार जब्त कर लिए। सूडान में अप्रैल 2023 से सूडानी आर्म्ड फोर्सेज (एसएएफ) और आरएसएफ के बीच संघर्ष जारी है, जिसकी वजह से हजारों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक इस संघर्ष के कारण दुनिया का सबसे बड़ा मानवीय संकट पैदा हुआ है। कई स्थानों पर अकाल और 50 मिलियन लोगों वाले देश में बीमारियां फैल गई है। Sudan Civil War

Nagpur Violence Update: नागपुर हिंसा पर आई बड़ी अपडेट! हुआ बड़ा खुलासा