India ki Currency - Sach Kahoon Hindi

Currency News: ये हैं दुनिया की सबसे कमजोर करेंसीज, 1 रुपये में यहां आ जाएगा कितना कुछ, कैसी है इन देशों की हालत
India ki Currency: भारतीय मुद्रा यानी रुपये को लेकर अक्सर हमें शिकायत रहती है, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी कीमत बेहद कम है। जिसकी वजह से हम अपने पसंदीदा जगहों पर जाने से पहले कई बार सोचते हैं। लेकिन रुपए के इतिहास पर अगर नजर डालें तो 1947 में जहां एक रुपए की कीमत एक डॉलर के बराबर थी। वहीं आज एक डॉलर की कीमत 70 रुपये से भी अधिक हो गई है, लेकिन अभी भी कुछ ऐसे देश हैं जहां रुपया आपकी उम्मीदों पर खरा उतरता है। अगर आप कहीं भी विदेश जाने का सोच रहे हैं तो हम आपको उन खूबसूरत देशों के बारे में बताएगें जहां भारतीय रुपये आपको अमीर होने का एहसास कराता है। Currency News

दरअसल बहुत से ऐसे देश हैं जहां घूमना भारतीयों को काफी महंगा पड़ता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि भारतीय रुपए की तुलना में उन देशों की करेंसी की वैल्यू ज्यादा हंै। अमेरिका और यूरोप उन्हीं देशों में से एक हैं। यहां डॉलर और यूरो की कीमतें भारतीय रुपये की तुलना में काफी ज्यादा है। जिस कारण भारतीयों को यहां घूमना काफी ज्यादा महंगा पड़ता है। जब हम विदेश घूमने की बात करते हैं, तो सबसे पहले ख़्याल हमारे दिमाग में यही आता है कि देश से बाहर घूमना कितना महंगा है। विदेश में तो कुछ भी खरीदना काफी ज्यादा महंगा है, इन जगहों में सबसे ऊपर अमेरिका, यूके जैसे देश आते हैं। लेकिन आपको फिक्र करने की कोई जरूरत नहीं क्योंकि इसके अलावा भी कई ऐसे देश भी हैं, जहां भारतीय रुपया सबसे ज्यादा ताकतवर है।

जी हां, इन जगहों में आप 30 से 45 हजार में घूमने के लिए जा सकते हैं। चलिए आपको उन देशों के बारे में बताते हैं। दुनिया के हर देश की अपनीमुद्रा होती है और अन्य देशों में उसकी कीमत से ही उसे पहचान मिलती हैं। वैसे तो सबसे शक्तिशाली मुद्रा के तौर पर डॉलर को पहचाना जाता है। क्योंकि दुनियाभर में ज्यादातर विदेशी भुगतान डॉलर में ही किया जाता है। भारतीय रुपये की वैल्यू कुछ देशों में कम तो कुछ देशों में बहुत ज्यादा होती है। दुनिया में ऐसे कई देश हैं जहां पर भारतीय रुपये की वैल्यू वहां की करेंसी से कई गुना ज्यादा है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि अगर आप इन देशों में घूमने जाएं तो कम पैसों में खूब मजे ले सकते हैं।

दरअसल इन देशों में रुपए की वैल्यू बढ़ जाती है। आइये आपको उन देश के बारे में जानकारी देते हैं जहां की करेंसी की वैल्यू भारत के रुपये से काफी कम है। खास बात है कि अगर आप भारत में लखपति हैं तो देशों में आपकी नेटवर्थ करोड़ों में होगी।

कैरेबियाई कोस्टारिका: दुनियाभर के करोड़ों टूरिस्ट का पसंदीदा वैकेशन स्पॉट है। भारतीय नागरिक इस देश में खुलकर घूमना-फिरना कर सकते हैं। यहां एक रुपये की कीमत 6.49 कोलोन्स है। मैनुअल एंटोनियो नेशनल पार्क, एरेनाल वॉलकेनो, मोंटेवेर्डे एवं क्लाउड वन और कोकोर्वाडो नेशनल पार्क आदि घूमने के लिए बेहतर टूरिस्ट स्पॉट हैं।

वियतनाम: वियतनाम साउथ एशिया का एक देश है। दुनिया भर में वियतनाम अपनी टूरिस्ट डेस्टिनेशंस के लिए जाना जाता है। बता दें कि यहां खूबसूरत बीच, कल्चर और फूड टूरिस्ट्स को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां भारत का एक रुपया 294.21 वियतनामी डोंग के बराबर है। यानी अगर आपके पास भारतीय करेंसी के 100 रुपये हैं तो यह वियतनामी डोंग के 29,421 के बराबर है।

इंडोनेशिया: इंडोनेशिया एशियाई महाद्वीप का एक हिस्सा है। यहां बहुत से बौद्ध और हिंदू मंदिर है। इस देश की करेंसी का नाम इंडोनेशियाई रुपिया है। यहां एक भारतीय रुपये की कीमत 188.11 इंडोनेशियाई रुपिया है। यानी अगर आपके पास भारतीय करेंसी के 100 रुपए हैं तो यह इंडोनेशियाई रुपिया के लगभग 18,811 के बराबर है।

यह भी पढ़ें:– Home Made Cold Drinks: गर्मियों में घर पर बनाएं इस तरह कोल्ड ड्रिंक, पीते ही मस्त-मस्त हो जाओगे

लाओस: इस देश में बहुत खूबसूरत गांव और वॉटरफाल्स हैं जो टूरिस्ट्स को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। यहां की करेंसी का नाम कीप है। एक भारतीय रुपया लगभग 188 कीप के बराबर है। यानी अगर आपके पास 100 भारतीय रुपये हैं तो यह लगभग 18,864 कीप के बराबर है।

कंबोडिया: कंबोडिया एक एशियाई देश हैं जहां पर आज भी ऐतिहासिक इमारतों को काफी संभाल कर रखा गया है। हर साल लाखों लोग इस देश की ऐतिहासिक स्ट्रक्चर और म्यूजियम को देखने के लिए आते हैं। इस देश की करेंसी का नाम कंबोडियाई रियल है। यहां भारतीय एक रुपये की कीमत 51 कंबोडियाई के बराबर है । अगर आपके पास 100 भारतीय रुपए हैं तो वह लगभग 5,126 कंबोडियाई रियल के बराबर है।

साउथ कोरिया: साउथ कोरिया ईस्ट एशियन देशों में से एक है। बीते कुछ समय पहले से यहां के फेमस ‘के ड्रम्स’ को पूरी दुनिया में काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। यह देश अपने फैशन, टेक्नोलॉजी और कॉस्मेटिक सर्जरी के लिए काफी फेमस है। साउथ कोरिया करेंसी का नाम वॉन है। यहां 1 भारतीय रुपया लगभग 16 वॉन के बराबर है यानी अगर आपके पास 100 भारतीय रुपये हैं तो वह लगभग 1600 वॉन के बराबर होंगे।

उज्बेकिस्तान: उज्बेकिस्तान सेंट्रल एशिया का एक देश है। यहां पर इस्लामिक कल्चर को फॉलो किया जाता है। यहां आपको इस्लामिक स्टाइल की बिल्डिंग और मस्जिदें देखने को मिलेंगी। बता दें कि इस देश की करेंसी का नाम उज्बेक सोम है। यहां 1 भारतीय रुपया लगभग 137 उज्बेकीई सोम के बराबर है, यानी अगर आपके पास 100 भारतीय रुपए हैं तो वह लगभग 13,740 उज्बेकी सोम के बराबर हैं।