Saurabh Murder Case - Sach Kahoon Hindi

Meerut: मेरठ के सौरभ हत्याकांड के आरोपियों को कराया जा रहा योग और ध्यान, जानें क्यों?
Uttar Pradesh Murder News: मेरठ। मेरठ के सौरभ हत्याकांड के आरोपियों को जेल में योग और ध्यान की विधि कराई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी नशे के आदी हैं, इसलिए उन्हें नशामुक्ति केंद्र में योग और ध्यान की विधि से नशे की लत से छुटकारा दिलाए जाने की कोशिशें जारी हैं। चौधरी चरण सिंह जिला जेल में बंद सौरभ हत्याकांड की मुख्य आरोपी मुस्कान ने जेल अधीक्षक से अपने केस को लड़ने के लिए सरकारी वकील की गुहार लगाई है। Saurabh Murder Case

मुस्कान ने जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा को प्रार्थना पत्र सौंपकर यह मांग की है। जेल अधीक्षक ने बताया कि मुस्कान ने शनिवार को उनसे मिलने की इच्छा जाहिर की थी। मुलाकात के दौरान मुस्कान ने अपनी परेशानी बताई और सरकारी वकील के बारे में बात की। वीरेश राज शर्मा ने कहा कि बंदी का यह अधिकार है कि अगर उसके पास निजी वकील नहीं है, तो उसे सरकारी वकील दिया जाए। इसी के तहत मुस्कान का प्रार्थना पत्र कोर्ट में भेजा जा रहा है। वहीं, इस मामले में सह-आरोपी साहिल ने अभी सरकारी वकील लेने पर कोई फैसला नहीं लिया है। उसका कहना है कि वह पहले अपने परिवार वालों से बात करेगा। अगर वे उसका केस नहीं लड़ते, तभी वह आगे निर्णय लेगा।

रविवार होने के कारण कोर्ट में अर्जी सोमवार को दी जाएगी

जेल अधीक्षक ने बताया कि रविवार होने के कारण कोर्ट में अर्जी सोमवार को दी जाएगी। मुस्कान और साहिल दोनों नशे की लत से जूझ रहे हैं। चिकित्सा परीक्षण में यह बात सामने आई है कि दोनों नशे के आदी हैं। जेल प्रशासन ने इनकी स्थिति को देखते हुए इलाज शुरू कर दिया है। जेल अधीक्षक और डॉक्टरों की निगरानी में दोनों का उपचार चल रहा है। नशे से छुटकारा दिलाने के लिए दवाइयों के साथ-साथ काउंसलिंग भी की जा रही है। जेल में चल रहे नशा मुक्ति केंद्र के जरिए दोनों को योग, ध्यान और शारीरिक गतिविधियों में शामिल किया गया है।

जेल अधीक्षक ने यह भी कहा कि मेरठ जिला कारागार में कई बंदी नशे की समस्या के साथ आते हैं। समाज में नशे की बढ़ती समस्या को देखते हुए जेल में नशा मुक्ति केंद्र चलाया जाता है। यहां काउंसलिंग, योग और अन्य गतिविधियों के जरिए बंदियों को नशे से दूर करने की कोशिश की जाती है। मुस्कान और साहिल के मामले में भी यही प्रयास जारी है। Saurabh Murder Case

बिहार में भयानक हादसा! तेज रफ्तार ट्रक ने शख्स को बुरी तरह कुचला, शव हुआ चिथड़े-चिथड़े