Delhi Budget - Sach Kahoon Hindi

Delhi Budget 2025 Updates: दिल्ली के सबसे बड़े बजट में सीएम ने दी महिलाओं को बड़ी सौगात!
महिलाओं को हर माह मिलेंगे 2500 रुपए

Delhi Budget 2025 Updates: नई दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को पहली बार 1 लाख करोड़ रुपए का 2025-26 बजट पेश किया। बजट में महिला समृद्धि योजना के लिए 5100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया। इसके जरिए दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए दिए जाएंगे। यमुना और सीवेज की सफाई के लिए 9 हजार करोड़ रुपए का बजट है। अब तक के सबसे बड़े बजट में कुल व्यय में 31.5 प्रतिशत की भारी वृद्धि की है। इसी के साथ राज्य सरकार का पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) दोगुना होकर 28,000 करोड़ रुपये हो गया है। Delhi Budget News

आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त मिलेगा 10 लाख तक का इलाज

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आयुष्मान योजना के लिए 2144 हजार करोड़ का बजट रखा है। केंद्र सरकार से 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज तो मिलेगा ही। साथ ही दिल्ली सरकार भी इसमें अपनी ओर से 5 लाख रुपए जोड़ रही है। यानी आयुष्मान योजना के तहत 10 लाख का इलाज मुफ्त मिलेगा। रेखा गुप्ता ने मातृत्व वंदन परियोजना के लिए 210 करोड़ रुपए का प्रावधान किया। योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को एकमुश्त 21 हजार रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा दिल्ली में महिला सुरक्षा के लिए 50 हजार अतिरिक्त कैमरे लगाए जाएंगे।

यमुना सफाई पर खर्च होंगे 9 हजार करोड़

बजट में दिल्ली-एनसीआर में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए 1,000 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। गरीबों के उत्थान के उद्देश्य से, झुग्गी बस्तियों में विकास के लिए 696 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। इसके अलावा, राष्ट्रीय राजधानी में 100 अटल कैंटीन स्थापित करने के लिए वित्त वर्ष 2026 में 100 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।

उन्होंने सड़कों की मरम्मत न होने, ड्रेनेज सिस्टम और प्रदूषण का उदाहरण देते हुए पिछली आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पिछले 10 वर्षों में दिल्ली विकास के हर पहलू में पिछड़ती चली गई।’ उन्होंने कहा, ‘‘भ्रष्टाचार और अक्षमता के दिन अब खत्म हो गए हैं। पिछली सरकार दिल्ली की अर्थव्यवस्था के लिए दीमक की तरह रही। दिल्ली जल बोर्ड, डीटीसी और कई दूसरे सरकारी संस्थान घाटे में चल रहे हैं।’’ सीएम रेखा गुप्ता ने स्थिति को नई सरकार के लिए चुनौती बताया। Delhi Budget News

RBI’s New Rule: इस नए माह से लागू हो रहा है नया नियम! एटीएम से पैसे निकालना होगा महंगा