Smart Meter - Sach Kahoon Hindi

Sim Card Theft: टेंडी वाला में लगे स्मार्ट मीटरों से सिम कार्ड चोरी, मामला दर्ज
फिरोजपुर (सच कहूूँ/जगदीप सिंह)। Firozpur News: बीते दिनों फिरोजपुर के सीमावर्ती गाँव टेंडी वाला में लगे स्मार्ट मीटरों से सिम कार्ड की चोरी होने का मामला सामने आया था। इस मामले में अब थाना फिरोजपुर सदर में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सीमावर्ती इलाके से इस तरह स्मार्ट मीटरों से सिम कार्ड की चोरी होना हैरान करने वाली बात है, और यह मामला तस्करी से भी जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

इस कारण इस मामले की गंभीरता को देखते हुए बिजली बोर्ड के अलावा पुलिस टीम और अन्य इंटेलिजेंस टीमें भी जांच में जुटी हैं। इस मामले से संबंधित उपभोक्ताओं से मिली शिकायतों के आधार पर सहायक इंजीनियर/संचालन सब अर्बन उप मंडल फिरोजपुर द्वारा की गई शिकायत के मुताबिक, दर्शन सिंह पुत्र ठाकर सिंह और जगतार सिंह पुत्र रेशम सिंह निवासी टेंडी वाला गाँव के स्मार्ट मीटरों से अज्ञात व्यक्तियों ने सिम कार्ड चुराए।

उधर, उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्हें बीएसएफ द्वारा बताया गया था कि इन मीटरों में सिम कार्ड होते हैं, जिनका विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए, फिर अगले दिन ही मीटरों से सिम कार्ड चोरी हो गए। और उसी रात हमारे इलाके में तीन ड्रोन भी आए थे। उन्हें शक है कि इन सिम कार्डों का उपयोग तस्करी के लिए किया गया होगा और उनका यह भी डर है कि यदि कोई गलत व्यक्ति इन सिम कार्डों का गलत उपयोग करता है, तो उसका खमियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ सकता है।

इस मामले में बिजली अधिकारियों का कहना है कि स्मार्ट मीटरों में सिम कार्ड होते हैं, जिनका पूरा डेटा और लोकेशन विभाग के पास रहता है, लेकिन इस सिम कार्ड का उपयोग मोबाइल में किया जा सकता है, इस बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है। मामले की जांच कर रहे एएसआई विनोद कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए मामला दर्ज कर जांच की जा रही है, जिसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Ghaziabad Smart Meter: उपभोक्ताओं की नाराजगी,“स्मार्ट मीटर नहीं, सिरदर्द”
गाजियाबाद में स्मार्ट मीटर बने मुसीबत: भुगतान के बाद भी अंधेरे में हजारों घर

सर्वर फेल, बिल अपडेट नहीं,उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी

गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह )। Ghaziabad Smart Meter News: शहरी क्षेत्रों में पारंपरिक (पोस्टपेड) मीटर हटाकर लगाए गए स्मार्ट मीटर अब उपभोक्ताओं के लिए राहत की जगह परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं। बिजली बिल का भुगतान करने के बावजूद हजारों उपभोक्ताओं के घरों में अंधेरा छाया हुआ है। सर्वर में लगातार आ रही तकनीकी खराबियों के कारण न तो भुगतान अपडेट हो पा रहा है और न ही बिजली आपूर्ति बहाल हो रही है। स्थिति यह है कि कई उपभोक्ताओं ने एक ही बिल का दो-दो बार भुगतान कर दिया, इसके बावजूद बिजली कटी हुई है। शहर में बड़ी संख्या में ऐसे उपभोक्ता हैं, जिनकी बिजली 48 से 72 घंटे तक भुगतान के बाद भी बहाल नहीं हो सकी है। विद्युत निगम के कार्यालयों में शिकायतों का अंबार लगा हुआ है।

शिकायत पर अधिकारियों का संतोषजनक जवाब नहीं

उपभोक्ताओं का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। शिकायत करने पर भी अधिकारियों की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है।

मामला 1: बैलेंस होने के बावजूद दो दिन से अंधेरा | Ghaziabad Smart Meter

उपभोक्ता स्नेहा बिष्ट के अनुसार उनके स्मार्ट मीटर में 1718 रुपये बैलेंस है, इसके बावजूद दो दिनों से बिजली कटी हुई है। हेल्पलाइन नंबर 1912 पर शिकायत दर्ज कराने के बाद भी केवल आश्वासन ही मिला। उन्होंने सोशल मीडिया पर नाराजगी जताते हुए सिस्टम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

मामला 2: दो बार भुगतान, फिर भी नहीं हुआ अपडेट

तुषार शर्मा ने बताया कि उन्होंने 3282 रुपये और फिर 2000 रुपये का रिचार्ज किया, लेकिन मीटर में भुगतान अपडेट ही नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत के बावजूद कोई समाधान नहीं मिला।

मामला 3: गलत बिलिंग से बढ़ी मुश्किल

अमित सिंह के घर में स्मार्ट मीटर लगने के कुछ ही दिनों बाद 15,723 रुपये का बिल जारी कर दिया गया। शिकायत के बाद बिल ठीक कराया गया, लेकिन फिर से उतनी ही राशि का बिल जारी हो गया, जिससे उपभोक्ता परेशान हैं।

कटे कनेक्शनों के आंकड़े चौंकाने वाले

दिनवार कटे कनेक्शन:

सोमवार: 51,346

बुधवार: 17,705

शनिवार: 22,764

बुधवार: 14,069

बृहस्पतिवार: 20,590 कनेक्शन कटे।

जोनवार स्थिति (बृहस्पतिवार):

प्रथम: बकाया 94.75 लाख रुपये

द्वितीय: बकाया 93.39 लाख रुपये

तृतीय: बकाया 77.98 लाख रुपये

कुल: 2.66 करोड़ रुपये, 20,590 कनेक्शन कटे

मुख्य समस्याएं जो आ रहीं उपभोक्ता के सामने

भुगतान के बाद भी 24 से 72 घंटे में बिजली बहाल

स्मार्ट मीटर को प्रीपेड में बदलने की जानकारी का अभाव

बिल जमा करने के बावजूद बकाया दिखाकर कटौती

बिजली कटौती से पहले कोई सूचना नहीं

पोर्टल पर गलत बकाया बिल दिखना

हेल्पलाइन 1912 पर समाधान नहीं

स्थानीय अधिकारियों की ओर से स्पष्ट जवाब नहीं

विधुत अधिकारियों का पक्ष

विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता अखिलेश सिंह के अनुसार,

“कई बार सर्वर में दिक्कत के कारण भुगतान सिस्टम में अपडेट नहीं हो पाता। सभी शिकायतों का समाधान किया जा रहा है। रिचार्ज करने वाले उपभोक्ताओं की सूची मुख्यालय भेजकर आपूर्ति बहाल कराई जा रही है।”

शिकायत के लिए संपर्क

स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं के लिए उपभोक्ता 9217900683 पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

स्मार्ट मीटर योजना का उद्देश्य पारदर्शिता और सुविधा बढ़ाना था, लेकिन वर्तमान स्थिति में यह उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बनती दिख रही है। तकनीकी खामियों को दूर किए बिना इस व्यवस्था का सफल संचालन चुनौती बना हुआ है।

यह भी पढ़ें:– मोदीनगर में हिस्ट्रीशीटर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कई गोलियां लगने से हालत गंभीर

Smart Meters: अलीपुर में स्मार्ट मीटर व एकमुश्त समाधान योजना के बारे में किया जागरूक
बिजली चोरी का जुर्माना जमा न करने वाले 20 उपभोक्ताओं के काटे गए कनेक्शन, चार उपभोक्ताओं ने रजिस्ट्रेशन कराकर जमा किया शमन शुल्क

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: विद्युत विभाग व विजिलेंस की टीम ने गांव अलीपुर में संयुक्त रूप से अभियान चलाकर स्मार्ट मीटर व एकमुश्त समाधान योजना के बारे में जागरूक किया। इस दौरान बिजली चोरी के मुकदमें में अधिरोपित शमन शुल्क जमा न करने वाले बीस उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी काटे गए।

विगत शुक्रवार को विद्युत विभाग व विजिलेंस की टीम अधिशासी अभियंता चतुर्थ जयप्रकाश के नेतृत्व में क्षेत्र के गांव अलीपुर में पहुंची। जहां पर टीम ने स्मार्ट मीटर व विभाग द्वारा संचालित एकमुश्त समाधान योजना(ओटीएस) के बारे में उपभोक्ताओं को जागरूक करने हेतु अभियान चलाया। टीम ने ग्रामीण उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर की सुविधाओं के बारे में बताया। साथ ही, अनेकों उपभोक्ताओं के मोबाइल में यूपीपीसीएल स्मार्ट एप्लिकेशन डाउनलोड कराई। एक्सईएन ने बताया कि उपभोक्ता एप्लिकेशन के माध्यम से अपने वर्तमान बिल, पुराने बिल व डेली खपत की स्थिति को आसानी से देख सकेंगे। इसके अलावा, एप्लिकेशन से ही अपने प्रीपेड स्मार्ट मीटर को रिचार्ज भी कर सकेंगे। Kairana News

उन्होंने बताया कि प्रत्येक उपभोक्ता के यहां स्मार्ट मीटर लगाए जाने के सरकार के आदेश है, जिसके मद्देनजर प्रदेशभर में स्मार्ट मीटर लगाए जाने का कार्य चल रहा है। जिन उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लग गए है। वह प्रीपेड मोड़ में चले गए है, जिसके चलते उपभोक्ता अब रिचार्ज के पश्चात ही बिजली इस्तेमाल कर सकेंगे। अधिशासी अभियंता ने उपभोक्ताओं को सरकार द्वारा संचालित एकमुश्त समाधान योजना के बारे में भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि बकाएदारों की सुविधा के मद्देनजर सरकार द्वारा एकमुश्त समाधान योजना लागू की गई है। योजना का तीसरा चरण चल रहा है, जोकि 28 फरवरी तक चलेगा। बकाएदारों को सरचार्ज माफी के अलावा मूलधन में भी 20 फीसदी की छूट दी गई है, जबकि पहले चरण में यह छूट 25 फीसदी तक थी।

टीम में एसडीओ प्रथम अमित कुमार शाक्य, कार्यवाहक विजिलेंस प्रभारी नवीन कुमार, एसआई सुधीर कुमार आदि शामिल रहे। वहीं, टीम में शामिल अवर अभियंता साजिद अहमद ने बताया कि गांव अलीपुर व मन्नामाजरा में कुल 127 लोगो के खिलाफ बिजली चोरी के मुकदमें दर्ज है। अभियान के दौरान अलीपुर गांव में 20 ऐसे उपभोक्ताओं के कनेक्शन विच्छेद किये गए है, जिन्होंने बिजली चोरी के मुकदमें में अधिरोपित शमन शुल्क को अभी तक जमा नही किया। उन्होंने बताया कि कार्यवाही के चलते चार उपभोक्ताओं ने रजिस्ट्रेशन कराकर शमन शुल्क जमा किया है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– Godaan Movie Tax Free: उत्तराखंड में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘गोदान’, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा

Smart Meter: घर-घर पहुंची विद्युत विभाग की टीम, स्मार्ट मीटर के बारे में किया जागरूक
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: विद्युत विभाग की टीम ने कस्बे में डोर-टू-डोर पहुंचकर उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के बारे में जागरूक किया। इस दौरान उपभोक्ताओं के मोबाइल में यूपीपीसीएल स्मार्ट एप्लिकेशन भी डाउनलोड कराई गई। Kairana News

विगत गुरुवार को विद्युत विभाग की टीम अधीक्षण अभियंता वीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में कैराना पहुंची। जहां पर टीम ने स्मार्ट मीटर के बारे में उपभोक्ताओं को जागरूक करने हेतु अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने कस्बे के मोहल्ला बेगमपुरा व चौक बाजार में घर-घर पहुंचकर वाणिज्यिक व घरेलू उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के फायदों एवं सुविधाओं के बारे में बताया। टीम के द्वारा अनेकों उपभोक्ताओं के मोबाइल में यूपीपीसीएल स्मार्ट एप्लिकेशन डाउनलोड कराई गई। बताया कि उपभोक्ता एप्लिकेशन के माध्यम से अपने वर्तमान बिल, पुराने बिल व डेली खपत की स्थिति को आसानी से देख सकेंगे।

इसके अलावा, एप्लिकेशन में प्रीपेड रिचार्ज सुविधा भी उपलब्ध है। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि प्रत्येक उपभोक्ता के यहां स्मार्ट मीटर लगाए जाने के सरकार के आदेश है, जिसके मद्देनजर प्रदेशभर में स्मार्ट मीटर लगाए जाने का कार्य प्रगति पर है। ज्यादातर उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके है। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं के यहां लगे स्मार्ट मीटर प्रीपेड मोड़ में चले गए है, जिसके चलते उपभोक्ता रिचार्ज के पश्चात ही बिजली इस्तेमाल कर सकेंगे। टीम में अधिशासी अभियंता चतुर्थ जयप्रकाश, अधिशासी अभियंता तकनीकी अंकुर कुमार, एसडीओ कैराना अमित गुप्ता, अवर अभियंता अजय शर्मा तथा संविदाकर्मी कंवर अली, अजीम, फारुख, इस्लाम आदि शामिल रहे। Kairana News

यह भी पढ़ें:– कन्यावाला पंचायत की 100 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा, सरपंच ने सीएम विंडो में दी शिकायत

Smart Meter: स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में सड़क पर उतरेगी माकपा
सात जुलाई से जनजागृति अभियान, जलाएंगे सीएम के पुतले, पन्द्रह को कलक्ट्रेट समक्ष प्रदर्शन

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। Hanumangarh: भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी शहर में उपभोक्ताओं के घरों के बाहर विद्युत स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में अब सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। पार्टी के तय कार्यक्रम के अनुसार सात जुलाई से जनजागृति अभियान शुरू होगा। इसके तहत गांव-गांव, शहर-शहर में नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से आमजन से सम्पर्क किया जाएगा। मुख्यमंत्री के पुतले जलाए जाएंगे। इसके बाद 15 जुलाई को जिला कलक्ट्रेट के समक्ष स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा। इस संबंध में शनिवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में माकपा नेता रामेश्वर वर्मा ने बताया कि पूरे प्रदेश में स्मार्ट विद्युत मीटर लगाए जा रहे हैं जिसका पूरे राजस्थान के लोगों की ओर से विरोध किया जा रहा है। Hanumangarh

खासकर हनुमानगढ़ जिले के लोग भी इन स्मार्ट मीटरों को लगाने का विरोध कर रहे हैं लेकिन इसके बावजूद सरकार कुछ निजी कम्पनियों को लाभ पहुंचाने के आशय से बिजली का निजीकरण करते हुए इन निजी कम्पनियों को स्मार्ट मीटरों की आड़ में आमजन के साथ बिजली में भारी लूट करने के लिए आमंत्रित कर रही है। अन्य जिलों में जिन उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगे हैं उनमें से अधिकांश की पीड़ा है कि जब से स्मार्ट मीटर लगा है तब से बिजली का बिल 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़कर आ रहा है। वहीं उपभोक्ता स्मार्ट मीटर से जुड़ी अन्य समस्याओं से भी जूझ रहे हैं लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही। उपभोक्ताओं को अधिकारी यह कहकर टरका रहे हैं कि मीटर ऑटोमैटिक हैं और वे कुछ नहीं कर सकते।

हाल ही में जयुपर में सामने आया है कि विद्युत बिल का समय पर भुगतान नहीं होने पर मात्र 2 से 3 दिनों के भीतर मीटर उखाड़ कर ले जाते हैं तथा पुन: विद्युत मीटर लगाने के 2500 रुपए उपभोक्ताओं से वसूले जा रहे हैं। इन स्मार्ट मीटरों में रिचार्ज सिस्टम बिलिंग की व्यवस्था है। इन मीटरों में एक चिप लगी होती है जिसका पूरा नियंत्रण संबंधित कम्पनियों के पास होता है। उपभोक्ताओं को प्रीपेड सिस्टम के तहत रिचार्ज करवाना होगा। किसी उपभोक्ता से किसी कारणवश रिचार्ज नहीं करवाया जाता है या रिचार्ज खत्म हो जाता है तो उस स्थिति में बिजली की आपूर्ति बंद हो जाएगी। रघुवीर वर्मा के अनुसार डिस्कॉम अधिकारियों की ओर से स्मार्ट मीटर के बारे में कोई अधिकृत जानकारी नहीं दी जा रही।

ये विद्युत निजी कम्पनियां एक बार तो बिल व्यवस्था लेकर आई हैं लेकिन भविष्य में ये कम्पनियां पक्के तौर पर इन स्मार्ट मीटरों में रिचार्ज व्यवस्था लेकर आएंगी और फिर मनमाने रूप से रिचार्ज व्यवस्था में भारी बढ़ोतरी कर आम लोगों की जेब पर डाका डाला जाएगा। उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में अभियान चलाकर उपभोक्ताओं को जागरूक किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में शेरसिंह शाक्य भी मौजूद रहे। Hanumangarh

यह भी पढ़ें:– Haryana: हरियाणा के इस शहर में धारा 163 लागू, जानिए कब तक और किन कार्यों पर रहेगी पाबंदी

Smart Meter: स्मार्ट मीटर की बात करने वाले, पहले जर्जर खंभे और तार तो बदले: जगमग मटौर
कैथल (सच कहूँ न्यूज)। Kaithal News: आम आदमी पार्टी युवा नेता जगमग मटौर ने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार जनता पर नए-नए प्रयोग कर रही है। कभी बिजली के मीटर घरों से बाहर करवा रही थी, अब प्रीपेड मीटर लगाने की तैयारी में जुटी है। इस नीति का सबसे ज्यादा असर गरीब तबके पर पड़ेगा। Kaithal News

अमीर वर्ग तो प्रीपेड सिस्टम में भी आराम से एडवांस भुगतान कर सकेगा, लेकिन गरीब जो आज भी महीने-महीने की प्लानिंग से घर चलाते हैं, वह बिजली कटौती और अंधेरे में रहने को मजबूर होंगे। पहले पैसा दो, तभी बिजली मिलेगी वाला सिस्टम लागू हो जाएगा। स्मार्ट मीटर की बात करने वाली सरकार, पहले जर्जर खंभे और तार तो बदले। कई जगह तो खंभे तक झुके पड़े हैं, जान का खतरा बना रहता है। पहले मौजूदा ढांचे को दुरुस्त करना चाहिए। Kaithal News

सरल पोर्टल के जरिये सर्टिफिकेट लेने में लोग 15-15 दिन तक भटक रहे हैं। न तो सर्वर अपग्रेड किए गए, न ही पोर्टल को ठीक से ऑपरेट किया जा रहा है। Kaithal News

यह भी पढ़ें:– White Beard: कम उम्र में सफेद हो रही दाढ़ी? अपनाएं ये 4 असरदार उपाय, फिर देखें कैसे लौटेगी काली और घनी दाढ़ी

Smart Meter: उचाना में खंभों पर स्मार्ट मीटर लगाने का जोरदार विरोध
बिजली विभाग कार्यलय के बाहर की नारेबाजी, सौंपा ज्ञापन | Jind News

जींद (सच कहूँ/गुलशन चावला)। Jind News: जिले के मांडी कलां गांव में बिजली विभाग द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों का ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया। ग्रामीण लामबंद होकर बिजली निगम कार्यालय पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और बिजली निगम के कर्मचारियों को गांव में स्मार्ट मीटर न लगाने का मांग पत्र सौंपा।

ग्रामीण ऋषिपाल ने बताया कि बिजली निगम की टीम घरों से मीटर निकालकर खंभों पर लगाना चाहती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान मीटर सही काम कर रहे हैं और बिल भी सही आ रहे हैं। ऐसे में नए मीटर लगाने की कोई आवश्यकता नहीं है। बलजीत ने कहा गांव में पहले से ही 50 प्रतिशत से अधिक मीटर बाहरी दीवारों पर लगे हुए हैं। लाइन लॉस 25 प्रतिशत से भी कम है और 95 प्रतिशत ग्रामीण नियमित रुप से बिजली बिल जमा करते हैं। विरोध प्रदर्शन में गुलाब सिंह, दलशेर, बलजीत, राजेश, बीरेंद्र, गुरुदेव और प्रताप सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। Jind News

ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें न तो जगमगा योजना चाहिए और न ही स्मार्ट मीटर। उन्होंने कहा जब गांव के लोग नहीं चाहते तो जबरदस्ती क्यों कर रहा है विभाग। इससे पहले नरवाना के बदोवाल, इस्माइलपुर और बेलरखा गांव में भी इसी तरह का विरोध हुआ था। गांव के लोगों ने एकजुट होकर किसी भी सूरत में खंभों पर मीटर का निर्णय नहीं लिया।

यह भी पढ़ें:– ठेकेदार की हत्या के मामले में महिला सहित चार आरोपी गिरफ्तार