Sushma swaraj - Sach Kahoon Hindi

स्व. सुषमा स्वराज और अरूण जेटली को पद्म विभूषण पुरस्कार
नई दिल्ली (एजेंसी)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज यहां राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में वर्ष 2020 के लिए अपने अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर तथा कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस मौके पर मौजूद थे। राष्ट्रपति ने वरिष्ठ समाजवादी नेता रहे और पूर्व रक्षा मंत्री जार्ज फर्नांडीस, पूर्व वित्त मंत्री अरूण जेटली और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को मरणोपरांत देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान से पद्म विभूषण से सम्मानित किया।

मॉरिशस के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री रह चुके अनिरूद्ध जगन्नाथ को भी पद्म विभूषण से अलंकृत किया गया। शास्त्रीय गायक चन्नूलाल मिश्रा, मुक्केबाज मैरी कॉम और पेजावर मठ के दिवंगत प्रमुख विश्वेश तीर्थ स्वामी को भी पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। वर्ष 2021 के लिए भी राष्ट्रपति ने 119 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जिनमें सात पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 102 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

अम्बाला बस अड्डे का नामकरण सुषमा स्वराज के नाम पर होगा
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा सरकार ने अम्बाला शहर बस अड्डे का नामकरण पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज के नाम पर करने का निर्णय लिया है। राज्य के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज यहां यह जानकारी देते हुये बताया मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अम्बाला बस अड्डे के नामकरण सम्बंधी प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है।

उन्होंने बताया कि अम्बाला शहर विधानसभा क्षेत्र से विधायक असीम गोयल ने एक पत्र के माध्यम से इस बस अड्डे का नामकरण श्रीमती स्वराज के नाम पर करने का अनुरोध किया है। शर्मा ने बताया कि श्रीमती स्वराज देश की प्रख्यात राजनेता थीं जो अम्बाला शहर से सम्बंध रखती थीं। चूंकि 14 फरवरी को उनका जन्मदिन है इसलिए बस अड्डे का नामकरण भी उसी दिन से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार के इस निर्णय से प्रदेश की अन्य बेटियों को भी अपने कार्यक्षेत्र के शिखर पर पहुंचने की प्ररेणा मिलेगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

संरा में भारत सरकार के दफ्तर में दी गयी सुषमा को श्रद्धांजलि
न्यूयार्क (एजेंसी) संयुक्त राष्ट्र में भारत सरकार के कार्यालय में बुधवार को पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को अनोखे तरीके से श्रद्धांजलि दी गयी।  संरा में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरूद्दीन ने ट्वीट कर कहा, “श्रीमती स्वराज के साथ कभी ना भूलाई जाने वाली यादें हैं। संरा स्थित भारतीय दफ्तर उनके संरा दौरे को हमेशा संजोकर रखेगा। सलाम मैडम!” उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो डाला है जिसमें श्रीमती स्वराज संरा महासभा को संबोधित कर रही हैं। श्रीमती स्वराज ने ‘उपनिवेश और पीड़ितों’ के अधिकारों और आत्मसम्मान की रक्षा के लिए संरा को ‘अहिंसा के शक्तिशाली हथियार’ के तौर पर उपयोग करने की वकालत की थी। उनके इस भाषण की काफी सराहना हुई थी।

राज का यह वीडियो 20 जून 2015 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर संरा में दिये गये भाषण का अंश है, जिसमें वह प्राचीन भारत की देन योग के बारे में बोल रही थीं। उन्होंने इस दौरान आतंकवादी खतरे पर भी कड़ा प्रहार किया था। श्रीमती स्वराज ने कहा, “हम सभी को इस वास्तविकता को स्वीकार करना पड़ेगा कि आतंकवाद मानवाधिकार के लिए सबसे बड़ा खतरा है।” उल्लेखनीय है कि श्रीमती स्वराज का मंगलवार रात यहां दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 67 वर्ष की थीं। उनके परिवार में पति स्वराज कौशल और एक पुत्री बांसुरी स्वराज हैं।

सुषमा स्वराज के निधन से राबड़ी देवी मर्माहत
पटना (एजेंसी) बिहार राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधानमंडल दल की नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। श्रीमती राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने आज यहां अपने शोक संदेश मे कहा कि श्रीमती स्वराज एक जुझारू, मिलनसार और कर्मठ राजनेता थी। उन्होंने 25 साल की उम्र मे ही राजनीति के क्षेत्र मे अपना मुकाम बना लिया था। वह निरंतर राजनीत के क्षेत्र मे आगे बढ़ती रहीं। उन्हें सब से कम उम्र मे महिला मंत्री बनने का सौभाग्य प्राप्त था।

राजद नेता ने कहा, “उनके निधन से मैं अत्याधिक मर्माहित एवं दुखी हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को चिर शांति प्रदान करें।“ उल्लेखनीय है कि पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का दिल्ली के अखिल भरतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) अस्पताल में मंगलवार की रात को निधन हो गया। वह 67 वर्ष की थीं। उनके परिवार में पति स्वराज कौशल और एक पुत्री बांसुरी स्वराज हैं। वह लंबे अरसे से बीमार चल रही थीं और उनका किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ था। श्रीमती स्वराज को कल रात करीब दस बजे हृदयाघात के बाद एम्स में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर ले कर बचाने का प्रयास किया लेकिन उनके शरीर ने साथ नहीं दिया।

सुषमा ने कहा- इमरान इतने उदार हैं तो मसूद को सौंपें
कसाब के बारे में पाक कहता है कि कौन कसाब, कैसा कसाब

नई दिल्ली (एजेंसी)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने एक बार फिर पाकिस्तान को फटकार लगाई। सुषमा ने ‘इंडियाज वर्ल्ड: मोदी गवर्नमेंट्स फॉरेन पॉलिसी’ कार्यक्रम में कहा कि इमरान को बहुत बड़ा स्टेट्समैन बताया जा रहा है। लेकिन मैं कहना चाहती हूं कि अगर इमरान वाकई उदार हैं तो मसूद अजहर को हमें सौंप दें। भारत-पाक के रिश्ते उसी शर्त पर सुधर सकते हैं जब वह अपने आतंकियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करे और भारत के खिलाफ अपनी धरती से आतंकी गतिविधियां बंद करें।

‘आतंकवाद और बातचीत साथ नहीं हो सकते’

सुषमा ने कहा कि बातें बहुत बार हो चुकीं और बहुत बार रुक चुकीं। हम साफतौर पर कह चुके हैं कि आतंकवाद और बातचीत साथ नहीं हो सकते। आप (पाक) कहते हैं कि शांति और बातचीत चाहते हैं तो इसके लिए माहौल बनाइए। आप कहते हैं कि आतंकवाद पर बात होनी चाहिए लेकिन आपके यहां का आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद पुलवामा में 40 वीर जवानों की हत्या करके चला गया।विदेश मंत्री ने कहा- पुलवामा हमले के चंद मिनटों बाद जैश ने जिम्मेदारी भी ले ली। आपके विदेश मंत्री कहते हैं कि मसूद अजहर पाक में है। लेकिन वह इतना बीमार है कि घर के बाहर नहीं निकल सकता। चंद दिन बाद पाक के आर्मी प्रवक्ता कहते हैं कि मसूद तो पाक में है ही नहीं। ओसामा बिन लादेन भी आपके यहां नहीं था। कसाब के बारे में पाक कहता है कि कौन कसाब, कैसा कसाब।

सुषमा के मुताबिक-

हर बार आप अपने आतंकी को लेने से मना करते हैं, उसे पाक का होने से खारिज करते हैं लेकिन वह पाया वहीं जाता है। बाद में तो पाक का ये बयान भी आया कि जैश ने पुलवामा हमले की जिम्मेदारी ली ही नहीं। आप लोग कितना और किस-किस के सामने झूठ बोलेंगे।उन्होंने कहा कि पुलवामा हमले के बाद हमने 10 दिन इंतजार किया। अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने भी जैश पर कार्रवाई करने बात कही। लेकिन पाक की तरफ से कुछ नहीं हुआ। 26 फरवरी को भारत ने एयर स्ट्राइक की लेकिन इसका मकसद साफ था- कार्रवाई में नागरिकों और सैनिकों की जान नहीं जाएगी। हमने तय कर लिया था कि कार्रवाई वहीं होगी जिस संगठन ने हमले की जिम्मेदारी ली थी। लड़ाकू विमान के पायलटों से कह दिया गया था कि टारगेटेड कैंप पर निशाना लगाने के बाद चले आओ।

बकौल सुषमा- 27 फरवरी को पाक ने जवाबी कार्रवाई की। लेकिन सवाल यह उठता है कि पाक ने ऐसा क्यों किया जबकि हमला उसके लिए नहीं था। क्योंकि हमले में न तो पाक का कोई सिविलयन मरा और न ही सैनिक जख्मी हुए। तो फिर क्या पाक जैश की तरफ से लड़ने आया था? पाक का यह हमला भारत पर था। सुषमा ने कहा- पाक आतंकी गुटों को अपनी जमीन पर पनाह देता है, उनको फंडिंग की जाती है। आतंकियों पर कार्रवाई तो दूर की बात है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

चीन: हमने पाक के सैन्य प्रतिष्ठानों को नहीं बल्कि जैश के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया: सुषमा स्वराज
भारत किसी भी रूप से तनाव नहीं बढ़ाना चाहता, जैश भारत के कई हिस्सों में आतंकी हमले की साजिश कर रहा था: सुषमा स्वराज

एजेंसी। चीन के वुझेन में रूस-भारत-चीन के विदेश मंत्रियों की 16वीं बैठक चल रही है। इसमें सुषमा स्वराज ने पुलवामा (We target terror groups not Pakistan’s military establishments : Sushma Swaraj) हमले का मुद्दा उठाया। सुषमा ने पाक की सीमा में भारत के हमले को लेकर कहा कि यह कोई सैन्य अभियान नहीं था। इसमें पाक के किसी भी सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना नहीं बनाया गया। केवल आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर कार्रवाई की गई। भारत किसी भी रूप से तनाव को बढ़ाना नहीं चाहता। हम जिम्मेदारी और संयम से काम करते रहेंगे। पुलवामा हमले के जवाब में भारतीय वायुसेना ने मंगलवार तड़के पाकिस्तान के बालाकोट में हवाई हमला कर जैश के कई ठिकानों को तबाह कर दिया था। इसमें 350 आतंकी मारे गए थे।

‘भारत में हमले की योजना बन रही थी’

सुषमा ने कहा कि पाकिस्तान अपनी जमीन पर आतंकी गुटों के होने और उन पर कार्रवाई करने से लगातार इनकार कर रहा था। वहीं, जैश भारत के कई हिस्सों में आतंकी हमले की साजिश कर रहा था। इसी वजह से हमारी सरकार को अचानक हमले का फैसला लेना पड़ा। हमने इस बात का ध्यान रखा कि कार्रवाई में किसी आम नागरिक की जान न जाए। भारत की विदेश मंत्री के मुताबिक, पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद जैश और पाक में स्थित अन्य आतंकी गुटों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने भी कहा था। लेकिन पाक ने इसे गंभीरता से लेने की बजाय किसी भी तरह की कार्रवाई से इनकार कर दिया। साथ ही पुलवामा हमले में जैश का हाथ होने से साफतौर पर इनकार कर दिया।

सुषमा ने कहा कि ऐसे कायराना आतंकी हमले सभी देशों को आगाह करने वाले हैं। इसके खिलाफ जीरो टॉलरेंस दिखाने और निर्णायक कार्रवाई करने की जरूरत है। हाल ही में हुए पुलवामा हमले के बाद हम सचेत हैं। हमले में हमारे 40 जवान शहीद हुए थे। जैश कश्मीर में अपनी गतिविधियां संचालित करता है। इसे पाक से मदद भी मिलती है। सुषमा ने बैठक में चीन के विदेश मंत्री वांग यी और रूस के विदेश मंत्री सर्गे लावरोव के साथ बातचीत की। उन्होंने कहा कि पिछले साल अप्रैल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग की वुहान में अनौपचारिक मुलाकात के बाद दोनों देशों के रिश्ते काफी बेहतर हुए हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

अवैध तरीके से विदेश भेजे जाने वालों पर कार्रवाई :खट्टर
चंडीगढ़ (एजेंसी)। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि राज्य सरकार अवैध तरीके से लोगों को विदेश भेजने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के लिये विशेष सैल स्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से विदेश भेजने वाले 21 लोगों के खिलाफ प्रदेश में एफआईआर दर्ज की गई है और जल्द ही उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। खट्टर ने यह जानकारी कल वाराणसी में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) से भेंट के दौरान उस समय दी जब श्रीमती स्वराज ने हरियाणा में सक्रिय ऐसे एजेंटों का जिक्र किया जो बिना वीजा के ही अवैध तरीके से लोगों को विदेशों में भेज देते हैं और वहां जाकर लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

ऐसे एजेंटों की पहचान कर उन पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। लगभग एक घंटे तक चली इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री की विदेश मंत्री के साथ अनेक मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी हरियाणा सरकार प्रदेश के लोगों को दरबार साहिब पटना के दर्शन करवा चुकी है। विदेश मंत्रालय में राज्यों में निवेश को लेकर अतिरिक्त सचिव की अध्यक्षता में गठित सैल का जिक्र करने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सैल के माध्यम से हरियाणा में निवेश के अवसरों को बढ़ावा देने की संभावनाओं को तलाशा जायेगा।

साथ ही इस सैल के माध्यम से निवेश के लिए दूसरे देशों में संपर्क भी किया जायेगा।इकॉनोमी डिप्लोमेसी को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश विदेश मंत्रालय का पूरा सहयोग करेगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Action on illegal senders abroad: Khattar

सुषमा स्वराज पहुंचीं सऊदी अरब, गांधी-जायद डिजिटल संग्रहालय का करेंगी उद्घाटन
जेसीएम के 12वें सत्र की  करेंगी सह-अध्‍यक्षता

अबू धाबी, (एंजेसी)। विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज (Foreign Minister Sushma Swaraj ) 12वें भारत-यूएई संयुक्त आयोग बैठक(जेसीएम) के लिए सोमवार देर रात अबू धाबी पहुंच गईं। वह यहां यूएई के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान के साथ बैठक में शामिल होंगी। सुषमा दो दिवसीय यूएई दौरे पर रहेंगी जहां वह अर्थव्यवस्था और तकनीकी सहयोग पर भारत-यूएई संयुक्त आयोग के 12वें सत्र की बैठक की अपने समकक्ष शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान के साथ सह अध्यक्षता करेंगी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता रवीश कुमार ने सोशल मीडिया के जरिए सुषमा स्‍वराज के अबू धाबी पहुंचने की सूचना दी।

उन्‍होंने ट्वीट किया, ‘हेल्‍लो अबू धाबी! विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज आकर्षक सिटी अबू धाबी पहुंच गई हैं।

विदेश मंत्री भारत-यूएई के बीच होने जा रहे जेसीएम के 12वें सत्र की सह-अध्‍यक्षता करेंगी।

इस दौरान यूएई की राजधानी अबूधाबी में वह गांधी-जायद डिजिटल म्यूजियम का उद्घाटन करेंगी साथ ही भारतीय समुदाय के लोगों के साथ बातचीत भी करेंगी।’

यूएई भारत को तेल आयात करने वाला छठा सबसे बड़ा स्रोत है

गांधी-जायद डिजिटल म्यूजियम आधुनिक यूएई के संस्थापक शेख जायद व भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन, कार्यों व उनके विचारों को परिलक्षित करेगा। इस संग्रहालय का उद्घाटन ऐसे मौके पर हो रहा है जब महात्मा गांधी का 150वां जयंती वर्ष व शेख जायद का जन्मशताब्दी वर्ष है। बता दें कि करीब 50 अरब अमेरिकी डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार के साथ भारत और यूएई एक दूसरे के सबसे बड़े कारोबारी साझेदार है और उन्होंने एक-दूसरे के यहां मजबूत निवेश किया है। यूएई भारत को तेल आयात करने वाला छठा सबसे बड़ा स्रोत है और यहां भारतीय समुदाय के करीब 33 लाख लोग रहते हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

Foreign, Minister, Sushma Swaraj

इराक में मारे गए लोगों के पार्थिव अवशेष स्वदेश लाये जायेंगे
नयी दिल्ली (वार्ता)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज राज्यसभा में पुष्टि की कि इराक के मोसूल से तीन साल पहले अपहृत 39 भारतीयों की मौत हो चुकी है और सरकार उनके पार्थिव अवशेष देश में लायेगी। श्रीमती स्वराज ने सदन में आवश्यक दस्तावेज रखे जाने के बाद अपने बयान में कहा कि सभी लोगों के पार्थिव अवशेषों की डीएनए जांच से कल इस बात की पुष्टि हुई है कि मोसूल से जून 2015 से लापता 39 भारतीयों की मौत हो चुकी है। मृतकों में 31 पंजाब के, चार हिमाचल प्रदेश के और शेष बिहार एवं पश्चिम बंगाल के थे। आईएसआईएस के आतंकवादियों ने सभी 40 भारतीय लोगों को बंधक बना लिया था।

उन्होंने कहा कि विदेश राज्य मंत्री जनरल वी के सिंह इराक जाएंगे और मृतकों के पार्थिव अवशेष को विमान से स्वदेश लायेंगे। यह विमान सबसे पहले अमृतसर जाएगा, जहां पंजाब और हिमाचल प्रदेश के लोगों के पार्थिव अवशेषों को उनके परिजनों को सौंपा जायेगा। इसके बाद यह विमान पटना एवं कोलकाता जाएगा। विदेश मंत्री ने कहा कि लापता भारतीयों का पता लगाना बहुत ही जटिल कार्य था, लेकिन यह इराक सरकार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अधिकारियों के सहयाेग से संभव हो सका है। उन्होंने इसके लिए इराक सरकार, श्री मोदी और जनरल सिंह की सराहना की।

संरा के मंच से पाकिस्तान को कड़ा संदेश
आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले पाकिस्तान को एक बार फिर से भारत ने करारा जवाब दिया है। इस जवाब की महत्ता इसलिए और बढ़ जाती है, क्योंकि यह जवाब संयुक्त राष्ट्र मंच से दिया गया। हालांकि इससे पूर्व पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी ने कश्मीर पर पुराना राग अलापते हुए अपना पक्ष रखा। उन्होंने भारत पर मानवाधिकर के उल्लंघन का आरोप लगाया। यहां यह सवाल उठता है कि कश्मीर के नागरिकों के बारे में दूसरे देश को पक्ष लेने का कोई अधिकार ही नहीं है। फिर मानवाधिकार के बारे में बात करना तो किसी भी प्रकार से सही नहीं कहा जा सकता। यह साफ तौर पर पाकिस्तान द्वारा भारत के अंदरुनी मामले में दखल देने की कार्यवाही मानी जा सकती है।

भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान को स्पष्ट शब्दों में कहा कि आज पूरे विश्व में भारत की पहचान बेहतर चिकित्सक और इंजीनियर देने की बनती जा रही है, जबकि पाकिस्तान आतंकियों के निर्यातक देश के रुप में विख्यात होता जा रहा है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ने कहा कि भारत व पाकिस्तान एक साथ ही स्वतंत्र हुए, लेकिन आज भारत विश्व के महान देशों की तुलना में खड़ा हो रहा है। आज भारत और पाकिस्तान की बात की जाए तो यह सबको दिखाई दे रहा है कि पाकिस्तान भारत के विरोध में अघोषित युद्ध जैसा वातावरण बना रहा है। पाकिस्तान में आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली शक्तियों का संरक्षण किया जा रहा है।

वास्तव में वर्तमान में पाकिस्तान विनाश, मौत और निर्दयता का परिचय दिया है, ऐसे देश के मुंह से मानवता की बातें निकलना कॉमेडी जैसा ही लगता है। आतंकवाद के बारे में पाकिस्तान शुरू से ही झूठा सिद्ध हो रहा है। चाहे वह संयुक्त राष्ट्र संघ का मंच हो या फिर अन्य कोई अंतरराष्ट्रीय मंच। हर जगह भारत ने मुंह तोड़ जवाब दिया है, लेकिन पाकिस्तान आज भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। वह हर बार की तरह कश्मीर मुद्दे के बारे में भारत पर आरोप लगाता रहा है। आज सारी दुनिया इस सत्य को जान चुकी है कि पाकिस्तान एक आतंकी देश है। अमेरिका ने पाकिस्तान में रह रहे आतंकवादियों को प्रतिबंधित सूची में डालकर यह संकेत भी दिया है, इसके बाद भी पाकिस्तान किसी भी तरीके से सुधरने की तरफ कदम नहीं बढ़ा रहा। वह केवल अपने पक्ष को ही प्रबलतम तरीके सिद्ध करने का प्रयास कर रहा है।

यह बात सही है कि आज केवल भारत ही नहीं बल्कि अफगानिस्तान और बंग्लादेश जैसे मुस्लिम देश भी पाकिस्तान को आतंकवादी देश बता रहे हैं, लेकिन चीन केवल इसलिए समर्थन कर रहा है, क्योंकि वह पाकिस्तान का उपयोग भारत के विरोध में करने की मानसिकता रखता है। वर्तमान में यह सभी मान चुके हैं कि कश्मीर भारत और पाकिस्तान के बीच का द्विपक्षीय मामला है, जिसे दोनों देश ही मिलकर सुलझाने का प्रयास करें। इसके विपरीत सत्यता यह भी है कि कश्मीर केवल भारत का अंदरुनी मसला है, जिस पर किसी भी देश को बात करने का अधिकार नहीं है।

आज कश्मीर को विवादित बनाने का काम पाकिस्तान ने ही किया है, जबकि कश्मीर केवल भारत का अभिन्न अंग है और स्वाभाविक अंग भी है। क्योंकि स्वतंत्रता के बाद ही पाकिस्तान ने कश्मीर के कुछ भाग पर पर पाकिस्तान ने अतिक्रमण किया है, जो पूरी तरह से गैर कानूनी है। वर्तमान में पाकिस्तान को आतंकवादी देश कहने में कोई अतिशयोक्ति नहीं होना चाहिए, क्योंकि आज पाकिस्तान की सरकार और आतंकी संगठन एक दूसरे के पूरक ही दिखाई देते हैं।

पाकिस्तान को सबसे पहले अपने देश में पनप रहे आतंकियों के अड्डे बंद करने का साहस दिखाए, तभी यह माना जा सकता है कि पाकिस्तान शांति चाहता है, वरना कहीं ऐसा न हो कि आग से आग बुझाने के प्रयास में कहीं पूरा पाकिस्तान ही जल जाए। बहरहाल, संयुक्त राष्ट्र के मंच से भारत ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश दे दिया है, अब पाकिस्तान को अपने भविष्य के बारे में चिन्ता करना चाहिए।

-सुरेश हिन्दुस्थानी

कैंसर पीड़ित PAK महिला को सुषमा ने दिया वीजा
नई दिल्ली: सुषमा स्वराज ने कैंसर से पीड़ित पाकिस्तान की एक महिला को मानवीयता के आधार पर मेडिकल वीजा देने का भरोसा दिलाया है। फैजा तनवीर नाम की पाकिस्तानी महिला ने फॉरेन मिनिस्टर सुषमा से भारत में इलाज के लिए ट्विटर पर मदद मांगी थी। फैजा ने स्वतंत्रता दिवस का हवाला देते हुए मदद करने की अपील थी।

पाक महिला ने क्या ट्वीट किया था?

फैजा तनवीर ने सुषमा को ट्वीट कर मदद मांगी थी। उसने लिखा था सुषमा स्वराज मैम आप मेरे लिए मां ही हैं, प्लीज मैम मुझे मेडिकल वीजा दे दें, इस 70वीं आजादी के साल की खुशी में मेरी मदद कर दें धन्यवाद।

ढाई साल के बच्चे को भी दिया था मेडिकल वीजा

पाकिस्तान के एक शख्स ने 24 मई को एक ट्वीट किया था। इस शख्स ने ट्वीट में सुषमा और नवाज शरीफ के फॉरेन अफेयर्स एडवाइजर सरताज अजीज को टैग करते हुए लिखा था मेरा बच्चा मेडिकल ट्रीटमेंट से मोहताज क्यों रहे? क्या सर अजीज और मैडम सुषमा इसका जवाब देंगे? 7 दिन बाद सुषमा ने इस शख्स को ट्विटर के जरिए ही जवाब दिया। कहा भारत आपकी फैमिली को मेडिकल वीजा जरूर देगा। बच्चे को दिक्कत नहीं होगी। आप इंडियन हाईकमीशन से कॉन्टेक्ट करें। उसने ऐसा ही किया और 2 जून को उसे वीजा मिल गया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

जंग किसी समस्या का हल नहीं : सुषमा स्वराज
भारत के पड़ोसियों के साथ रिश्ते अच्छे नहीं : कांग्रेस

नई दिल्ली: संसद में आज भी हंगामे के आसार हैं। विपक्ष शुक्रवार को सुषमा स्वराज के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव ला सकता है। अपोजिशन का आरोप है कि सुषमा ने नरेंद्र मोदी के लाहौर दौरे और बांडुंग कॉन्फ्रेंस के बारे में गलत जानकारी दी।

अपोजिशन को सुषमा के इस बयान पर भी नाराजगी है, नेहरू ने व्यक्तिगत रूप से सम्मान कमाया लेकिन मोदी ने पूरे देश को सम्मान दिलाया। कांग्रेस ने गुरुवार को केंद्र सरकार की फॉरेन पॉलिसी पर जमकर हमला बोला और कहा कि भारत के पड़ोसियों के साथ रिश्ते अच्छे नहीं हैं। जवाब में डोकलाम पर सुषमा स्वराज ने कहा जंग किसी समस्या का हल नहीं है।

दरअसल, सुषमा स्वराज ने सदन में कहा था कि बानडुंग एशिया अफ्रीका संबंधों पर हुए सम्मेलन में उन्हें बयान देना का मौका ही नहीं मिला वहीं, कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा ये कहते रहे कि उन्होंने भाषण दिया और पूर्व पीएम पंडित नेहरू का नाम नहीं लिया।

वहीं सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान से भारत के संबंधों पर सदन में बताया था कि 2016 में कश्मीर में बुरहान वानी के एनकाउंटर के बाद दोनों देशों के रिश्तों में बिगाड़ आया।

जबकि कांग्रेस का कहना है कि 2015 में पीएम मोदी जब पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को बर्थडे की मुबारकबाद देने लाहौर गए, उसके कुछ वक्त बाद ही पठानकोट में आतंकी हमला हुआ। विपक्ष का ये भी मानना है कि पठानकोट के अलावा पांच और घटनायें भी हुईं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।