Earthquake Update - Sach Kahoon Hindi

Earthquake Update: म्यांमार भूकंप में 700 पहुंची मरने वालों की संख्या, हजारों घायल
हो सकता है मरने वालों का चौकाने वाला आंकड़ा!

Myanmar Earthquake Update: म्यांमार। म्यांमार में शुक्रवार को आए शक्तिशाली भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा 700 पार हो गया है, जबकि हजारों लोग इस प्राकृतिक आपदा में घायल हुए हैं। सरकारी मीडिया ने सत्तारूढ़ सेना के एक बयान के हवाले से आज शनिवार को यह जानकारी दी। Earthquake Update

रॉयटर्स के अनुसार कहा गया है कि सेना प्रमुख मिन आंग ह्लाइंग ने प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित बचाव अभियान चलाने का आदेश दिया है। भीषण भूकंप में 700 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है लेकिन बचाव दल जीवित बचे लोगों की तलाश में जुटा हुआ है। वहीं मरने वालों की संख्या 10000 तक होने का भी अनुमान ‘युनाइटेड स्टेज जियो लोजिकल सर्वे’ में लगाया जा रहा है। भारत ने म्यांमार को मानवीय सहायता भेजी है। रिपोर्ट के अनुसार म्यांमार में शुक्रवार को शक्तिशाली भूकंप से दुनिया के सबसे गरीब देशों में से एक इस भूकंप से व्यापक तबाही मच गई। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में मृतकों की संख्या और भी बढ़ सकती है।

भारत ने लगभग 15 टन राहत सामग्री भेजी | Earthquake Update

भूकंप से भारी तबाही को देखते हुए भारत ने शनिवार को भूकंप प्रभावित म्यांमार में एक सैन्य परिवहन विमान में लगभग 15 टन राहत सामग्री भेजी। एक मीडिया रिपोर्ट पीटीआई के अनुसार भारतीय वायुसेना के सी130जे विमान ने हिंडन वायुसेना स्टेशन से म्यांमार के लिए उड़ान भरी।  Myanmar News

सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि भेजी जा रही राहत सामग्री में टेंट, स्लीपिंग बैग, कंबल, खाने के लिए तैयार भोजन, वाटर प्यूरीफायर, सोलर लैंप, जनरेटर सेट और आवश्यक दवाएं शामिल हैं। भारतीय दूतावास स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और अभी तक किसी भी भारतीय के घायल होने की कोई रिपोर्ट नहीं है। वहीं दूसरी ओर शुक्रवार को पड़ोसी थाईलैंड में 7.7 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके बाद 6.4 तीव्रता का झटका आया, जिससे इमारतों, एक पुल और एक बांध के ढहने सहित व्यापक विनाश हुआ।

म्यांमार और थाईलैंड में आए विनाशकारी भूकंप पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने एक्स पर कहा कि मैं म्यांमार और थाईलैंड में भूकंप के बाद की स्थिति से चिंतित हूं। दोनों देशों को भारत हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है। भारत शुक्रवार को आए बड़े भूकंप के बाद म्यांमार को मदद भेजने के लिए तैयार है। Thailand News

उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि बैंकॉक और थाईलैंड के अन्य भागों में आए शक्तिशाली भूकंप के झटकों के बाद भारतीय दूतावास थाई अधिकारियों के साथ स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है। अब तक, किसी भी भारतीय नागरिक से जुड़ी कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। किसी भी आपात स्थिति में थाईलैंड में भारतीय नागरिकों को आपातकालीन नंबर +66 618819218 पर संपर्क करने की सलाह दी जाती है। बैंकॉक में भारतीय दूतावास और चियांग माई में वाणिज्य दूतावास के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। Earthquake Update

Farmers protested: मांगों को लेकर उपायुक्त कार्यालय पर एकजुट हुए किसान! प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन