ghaziabad city - Sach Kahoon Hindi

आगामी वर्ष में गाजियाबाद शहर का होगा चहुंमुखी विकास: सुनीता दयाल
गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। महापौर सुनीता दयाल व नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक की अध्यक्षता में शुक्रवार को नगर निगम कार्यकारिणी बैठक का आयोजन हुआ । सभी अधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के ऐतिहासिक बजट का स्वागत किया। कार्यकारिणी ने महापौर व नगर आयुक्त का शहर हित में लिए गए निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया। वर्ष 2022-23 में बजट लगभग 1417 करोड़ रहा, वर्ष 2023-24 में बजट 1684 करोड़ रहा, वर्ष 2024-25 में बजट 2465 करोड़, जिसे अब और अधिक बढ़ाते हुए महापौर तथा नगर आयुक्त ने वित्तीय वर्ष 2025-26 बजट 3722 करोड़ पेश किया, सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने एक मत होकर ऐतिहासिक बजट का स्वागत किया।

महापौर तथा नगर आयुक्त ने बारी- बारी सभी मदों पर आय और व्यय पर चर्चा की गई, पार्षदों ने विज्ञापन से होने वाली आय पर गहनता से चर्चा करते हुए आय बढ़ाने के लिए प्रस्ताव रखा, गाजियाबाद नगर निगम कार्यकारिणी ने वित्तीय वर्ष 2025 – 26 के लिए 2754 करोड़ आय प्रस्तावित किया। जिसमें संपत्ति कर, लाइसेंस, विक्रय, किराया, ठेका, शुल्क विविध आय शासकीय अनुदान एवं अन्य मदों को शामिल किया गया। व्यय 3033 करोड़ का रखा गया। जिसमें सार्वजनिक निर्माण, जल सन्मरण एवं निस्तारण, प्रकाश विभाग, स्वास्थ्य विभाग, उद्यान विभाग, खेलकूद व पुस्तकालय विभाग, संपत्ति विभाग विधि विभाग नजारत विभाग, गौशाला पशुपालन विभाग, अधिष्ठान विभाग को शामिल किया गया।

महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि गाजियाबाद नगर निगम कार्यकारिणी ने वित्तीय वर्ष 25-26 के ऐतिहासिक बजट पर मोहर लगा दी है। बजट से सभी वार्डों के आंतरिक क्षेत्र में तथा शहर के बाहरी क्षेत्रों में भी विकास के कार्य होंगे। गाजियाबाद नगर निगम से जुड़े सभी विभागों में विकास के कार्यों को रफ्तार से कराया जाएगा। निगम कार्यकारिणी बैठक के दौरान निगम कार्यकारिणी ने वरिष्ठ पत्रकार किरणपाल राणा के निधन पर शोक जताया। और सभी ने दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

शहर के हर वार्ड में अब तेजी से कराएं जाएंगे विकास कार्य: विक्रमादित्य सिंह मलिक

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि गाजियाबाद नगर निगम ने 1600 करोड़ से बढ़ाकर 3722 करोड़ का बजट प्रस्तावित किया है। प्रस्तावित बजट से शहर के हर वार्ड में तेजी से विकास कार्य कराएं जाएंगे।