Fire Department - Sach Kahoon Hindi

Fire Department: दमकल विभाग के पास 50 प्रतिशत स्टाफ की कमी, कैसे लगेगी आगजनी की घटनाओ पर रोक
सीवन में पहली बार खड़ी होगी फायर ब्रिगेड की गाड़ी

जिले में विभाग के पास 26 गाड़िया, जिन पर 156 कमर्चारियो की आवश्यकता लेकिन स्टाफ सिर्फ 77 का, 79 की अभी भी दरकार

पिछले साल घटी थी 850 आगजनी की घटनाये

कैथल (सच कहूं/कुलदीप)। Fire Department News: गेहूं का सीजन शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे है। ऐसे में हर साल इन दिनों देखने में आता है कि आग लगने के कारण किसानों की पूरे साल की मेहनत पर पानी फिर जाता है। इस समय में आग पर काबू पाने का पूरा जिम्मा दमकल विभाग का होता है लेकिन कैथल जिले का दमकल विभाग स्टाफ की कमी से जूझ रहा है। दमकल विभाग के पास केवल 50 प्रतिशत ही स्टाफ है। विभाग के पास जो स्टाफ मौजूद है उसे अब 8 की जगह 12 घंटे की ड्यूटी करनी पड़ रही हैं, जिसका उन्हें अलग से वेतन भी नहीं मिलता। ऐसे में आगामी गर्मी के सीजन और गेंहू के सीजन में जिलावासियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

स्टाफ में 77 कर्मचारी उपलब्ध, 79 की अभी भी कमी | Kaithal News

बात करें अगर स्टाफ की तो पूरे कैथल जिले में 5 रेगुलर स्टाफ, 11 लीडिंग फायरमैन, पेरोल स्टाफ में 28 कर्मचारी कार्यरत हैं। कौशल विकास के तहत 33 फायर आॅपरेटर हैं। लेकिन दमकल विभाग में गाडियों की संख्या के हिसाब से देखे तो स्टाफ की बड़ी मात्रा में कमी है। दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार एक गाड़ी में छह कर्मचारियों का होना जरूरी होता है।

इनमें एक ड्राइवर व पांच फायरमैन शामिल होते हैं। इस हिसाब से 26 गाडियों पर 156 कर्मचारियों की आवश्यकता दमकल विभाग को है लेकिन अभी सिर्फ 77 कर्मचारी ही विभाग के पास मौजूद है। इस तरह से देखा जाये तो करीब 50 प्रतिशत स्टाफ यानी 79 कर्मचारियों की अभी भी विभाग के पास कमी है। इस प्रकार कहा जा सकता है कि दमकल विभाग के बेड़े में गाड़ियों की कमी नहीं है, लेकिन कर्मचारियों की कमी जरूर है।

4 गाड़ियाँ एनसीआर एरिया से आई | Kaithal News

कैथल दमकल विभाग के बेड़े में इस बार 4 गाड़ियां शामिल हुई है। पिछले साल जिले में कुल 22 गाड़ियां थी जो अब बढ़कर 26 हो गयी है। लेकिन एक चिंता कि बात यह है ये गाड़िया नई नहीं है। ये वो गाड़ियां है जो एनसीआर एरिया में चलने योग्य नहीं रही थी। ऐसे में अब इनको कैथल भेज दिया गया। इससे पहले रोडवेज द्वारा एनसीआर से 48 जर्जर बसों को कैथल डिपो में भेजा गया था जिनमे काफी खामियां थी। अग्निशमन विभाग के पास जो गाड़ियाँ उपलब्ध है, वे 5 हजार लिटर से लेकर 12 हजार लिटर तक पानी की क्षमता वाली गाड़ियाँ हंै। वहीं पहले से मौजूद 4 गाड़ियाँ कंडम हो चुकी है जिन्हें जल्द ही विभाग से हटाया जायेगा।

सीवन में पहली बार खड़ी होगी फायर ब्रिगेड की गाड़ी

दमकल विभाग अधिकारियों ने बताया कि पूरे जिले में फायर ब्रिगेड के लिए 6 स्थान चिन्हित किये गए। जिनमे एक मुख्य दमकल केंद्र कैथल है, इसके अलावा कलायत, गुहला चीका, पूंडरी, राजौंद है। वहीं उपायुक्त कैथल के आदेशानुसार इस बार पहली दफा सीवन में भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी खड़ी की जाएगी। पूरे जिले में 26 गाड़िया हैं जिनमे से 11 दमकल विभाग मुख्यालय कैथल, 5 चीका, 5 पूंडरी, 2 कलायत, 2 राजौंद और 1 सीवन भेजी गयी है। 26 गाडियों में से 4 गाड़ियां 10 से 12 हजार लीटर की, 6 गाड़ियां 7 हजार लीटर की और 16 गाड़ियाँ 5 हजार लीटर की है।

पिछले साल घटी थी 850 घटनाएं

कर्मचारियों की कमी के चलते दमकल विभाग को गर्मी के मौसम में आगजननी की घटनाओं पर रोक लगाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। पिछले साल लगभग 850 घटनाएं आगजननी की हुई थीं। इस सीजन में भी लापरवाही बरतने पर आगजनी की घटनाये घट सकती हैं। हालाँकि कर्मचारी आगजनी की घटनाओं पर काबू पाने के लिए पूरी मेहनत करते हैं। Kaithal News

गेहूं के सीजन में आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए दमकल विभाग पूरी तरह से तैयार है। गेहूं कटाई के सीजन में किसी जगह शॉर्ट सर्किट से आग की बात सामने आती है तो कहीं बीड़ी, सिगरेट से उठी चिंगारी से आग लगने की घटनाएं सामने आती हैं। इस बार सीवन में भी एक गाड़ी लगाई जाएगी। विभाग द्वारा जिले में स्थान चिन्हित करके पूरे एरिया को कवर कर लिया जायेगा। आमजन से भी यही अपील कि किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। किसान अपने खेतों से गुजर रही तारों के नीचे से व वहां लगे ट्रांसफार्मर के पास से फसलों की कटाई सबसे सबसे पहले करें।

गुरमेल, दमकल केंद्र अधिकारी , कैथल

यह भी पढ़ें:– Ashirwad Yojana: आशीर्वाद योजना के तहत 20 करोड़ रुपये जारी: डॉ. कौर