IPL 2025 Update - Sach Kahoon Hindi

IPL 2025 Playoffs Race: पिछले साल की उपविजेता हो सकती है प्लेऑफ की दौड़ से बाहर, इस भारतीय बल्लेबाज ने किया ये बड़ा दावा!
IPL 2025 Playoffs Race: नई दिल्ली। भारत के पूर्व बल्लेबाज अंबाती रायडू ने दावा किया है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए प्लेऑफ का रास्ता कठिन होने वाला है। क्योंकि, हैदराबाद को जीटी के खिलाफ एक अहम मुकाबले में शुक्रवार को 38 रनों से हार का सामना करना पड़ा। पिछले साल की उपविजेता टीम इस सीजन में अब तक 10 मैचों में केवल तीन मैच ही जीत पाई है। अंक तालिका में नौवें स्थान पर है। उनके प्लेऑफ की संभावनाएं लगभग खत्म होने की कगार पर है। वे इस सीजन में अपनी टीम में संतुलन बनाने में विफल रहे हैं। IPL 2025 Update

सनराइजर्स हैदराबाद की हार का विश्लेषण करते हुए रायडू ने कहा कि गुजरात ने हैदराबाद के सामने 224 रनों का स्कोर किया। मैच की हार-जीत का यह एक बड़ा अंतर साबित हुआ। जीटी के कप्तान शुभमन गिल ने 38 गेंदों पर 10 चौकों और दो छक्कों की मदद से 76 रनों की पारी खेली, जबकि जोस बटलर ने 37 गेंदों पर चार छक्कों और तीन चौकों की मदद से 64 रनों की पारी खेली।

GT vs SRH IPL 2025 Highlights: गुजरात टाइटंस का धमाका: बनाया रनों का पहाड़, जिसके नीचे ‘दबR…

हालांकि, हैदराबाद के बल्लेबाज जब लक्ष्य का पीछा करने उतरने तो अभिषेक शर्मा ने 41 गेंदों में छह छक्कों और चार चौकों की मदद से 74 रन बनाए। लेकिन, शर्मा को छोड़कर कोई अन्य बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं कर सका। जबकि अन्य बल्लेबाज मोहम्मद सिराज (2-33) और प्रसिद्ध कृष्णा (2-19) की शानदार गेंदबाजी में लड़खड़ा गए।

रायडू ने कहा कि मुझे लगता है कि हैदराबाद लक्ष्य का पीछा करने से पहले ही हार गई। खासकर जिस तरह से उन्होंने शुरुआत में गेंदबाजी की, वह काफी साधारण था। लेकिन जीटी को उनकी शानदार बल्लेबाजी का श्रेय जाता है। हैदराबाद फील्डिंग में भी कमजोर रही, कैच छोड़े, मिसफील्ड की। दूसरी ओर जीटी ने बहुत ऊर्जा दिखाई।

हैदराबाद के प्ले-ऑफ में कम होते अवसरों पर रायडू ने कहा, “मुझे लगता है कि हैदराबाद के लिए आगे का रास्ता बहुत मुश्किल होने वाला है। टीम अंक तालिका में नीचे की ओर है। मुझे नहीं लगता कि वे इस सीजन में वापसी कर पाएंगे। ईमानदारी से कहूं तो मैदान पर उनकी ऊर्जा खराब थी। उन्हें यहां से बहुत बेहतर क्रिकेट खेलना होगा और शायद अगले सीजन के लिए उन्हें एक नई सोच के साथ काम करना होगा।” IPL 2025 Update

RCB vs CSK IPL 2025: इस आईपीएल में विराट कोहली के इस रिकॉर्ड पर सबकी नजर! मचा सकते हैं धमाल!

IPL 2025: महेन्द्र सिंह धोनी क्रिकेट से लेंगे सन्यास? जानें कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने क्या कहा
चेन्नई (एजेंसी)। महेन्द्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के आईपीएल से संभावित संन्यास को लेकर गर्म अटकलों के बीच चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने इस मामले पर कुछ भी बयान देने से मना कर दिया है। दिल्ली के खिलाफ मिली हार के बाद आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में धोनी के सन्यास को लेकर पूछे गये सवाल पर फ्लेमिंग ने कहा ‘अटकलों पर विराम लगाना मेरा काम नहीं है। मुझे कोई जानकारी नहीं है। IPL 2025

मैं अभी भी उनके साथ काम करने का आनंद ले रहा हूं। वह अभी भी मजबूत हैं। मैं इन दिनों पूछता भी नहीं हूं। आप ही पूछते हैं। धोनी के माता पिता पहली बार चेपक में आईपीएल मैच देखने गये थे जिसके बाद उनके आईपीएल संन्यास को लेकर चचार्एं चरम पर पहुंच गयी कि दिग्गज क्रिकेटर जल्द ही खेल से संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। प्रशंसक अपनी सांस रोक कर आईपीएल सीजन के जारी रहने के संकेत का इंतजार कर रहे हैं।

धोनी के हालिया बल्लेबाजी प्रदर्शन की काफी आलोचना हुई है, खासकर आज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सीएसके के 184 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के दौरान जब धोनी क्रीज पर आए तो टीम को नौ ओवर में 110 रनों की जरूरत थी। हालांकि, विजय शंकर के साथ उनकी साझेदारी में 56 गेंदों पर केवल 84 रन ही बने। शंकर ने 54 गेंदों पर 69 रनों की नाबाद पारी खेली, जबकि धोनी ने 26 गेंदों पर महज 115.38 के स्ट्राइक रेट के साथ 30 रन बनाए, जिसकी काफी आलोचना हुई। IPL 2025

प्रशंसकों को धोनी के पुराने प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन यह उम्मीदों से कम रहा, खासकर शंकर के 127.78 के स्ट्राइक रेट की तुलना में। सीएसके के ओवर आल प्रदर्शन ने भी चिंता बढ़ा दी है। सीएसके वर्तमान में अपने पहले चार मैचों में से केवल एक जीत के साथ अंक तालिका में सबसे नीचे हैं। अगर हार का सिलसिला जारी रहा, तो प्लेआॅफ में जगह बनाने की उनकी उम्मीदें खतरे में पड़ सकती हैं।

पांच बार की आईपीएल चैंपियन टीम का अगला मैच आठ अप्रैल को चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स के खिलाफ होगा, उसके बाद 11 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ घरेलू मैच और 14 अप्रैल को लखनऊ के खिलाफ एक और मैच होगा। मुंबई इंडियंस के खिलाफ उनका बहुप्रतीक्षित मुकाबला 20 अप्रैल को घर से बाहर होगा। IPL 2025

यह भी पढ़ें:– Snake: सांपों के लिए हैं ये लक्ष्मण रेखा, घर पर छिड़क दें ये बीज, घुसने से डरेगा सांप

LSG vs MI IPL 2025: ऋषभ पंत और दिग्वेश सिंह पर लगा जुर्माना! जानें क्या है मामला?
LSG vs MI IPL 2025: लखनऊ। आईपीएल 2025 के एक मुकाबले में लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत और युवा तेज़ गेंदबाज़ दिग्वेश सिंह पर नियमों का पालन न करने के कारण जुर्माना लगाया गया है। यह मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ शुक्रवार रात इकाना स्टेडियम में खेला गया था, जिसमें लखनऊ ने 12 रनों से जीत हासिल की। IPL 2025 Update

मैच के दौरान ओवर गति धीमी रहने के कारण कप्तान ऋषभ पंत पर ₹12 लाख का जुर्माना लगाया गया। यह लखनऊ के लिए इस सीज़न में पहला मौका था जब निर्धारित समय में ओवर पूरे नहीं हो सके। कप्तान होने के नाते इसकी ज़िम्मेदारी पंत पर आई। ईपीएल द्वारा जारी आधिकारिक बयान में कहा गया, “मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच नंबर 16 में धीमी ओवर गति के चलते ऋषभ पंत पर जुर्माना लगाया गया है।”

उधर, 23 वर्षीय दिग्वेश सिंह पर खेल भावना के विपरीत भाषा का प्रयोग करने के लिए उनकी मैच फीस का 50% जुर्माना लगाया गया। यह आईपीएल के आचार संहिता के नियम 2.5 का उल्लंघन माना गया। यह इस सीजन में उनका दूसरा उल्लंघन है — पहले उन्हें पंजाब किंग्स के खिलाफ चेतावनी दी जा चुकी थी, और अब उनके नाम पर कुल तीन डिमेरिट पॉइंट्स दर्ज हो गए हैं।

हालांकि मैदान के बाहर ये घटनाएं हुईं, लेकिन मैदान पर लखनऊ के लिए यह मुकाबला खास रहा। एडन मार्कराम और मिचेल मार्श की बेहतरीन पारियों ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई, जिसे गेंदबाज़ों ने बखूबी आगे बढ़ाया। अंतिम ओवरों में दिग्वेश सिंह, शार्दुल ठाकुर और आवेश खान ने महत्वपूर्ण विकेट लेकर टीम की पहली घरेलू जीत सुनिश्चित की। चार मैचों में यह लखनऊ की दूसरी जीत रही, जिससे टीम अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई। IPL 2025 Update

IPL 2025: एक चौंकाने वाले फैसले में मुंबई इंडियंस हेड कोच ने किया तिलक वर्मा का बचाव

IPL 2025 Points Table: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्वाइंट टेबल में बनी टॉपर, बाकी टीमों का ये है स्थान
IPL 2025 Points Table: नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने दो मैच में दो जीत के साथ प्वाइंट टेबल में पहले स्थान पर कब्जा कर लिया है। आरसीबी के दो मैच में दो जीत के साथ चार अंक हैं और टीम का नेट रन रेट (एनआरआर) बाकी टीमों के मुकाबले काफी ज्यादा है। आरसीबी का नेट रन रेट प्लस 2.266 है, जबकि दूसरे स्थान पर मौजूद लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का एनआरआर प्लस 0.963 है। IPL 2025 Update News

आईपीएल के लेटेस्ट मैच की बात करें तो अहमदाबाद में शनिवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (जीटी) ने मुंबई इंडियंस को 36 रनों से मात दी। गुजरात टाइटंस की टूनार्मेंट में यह पहली जीत थी। इसी के साथ ही प्वाइंट टेबल में बड़ा फेरबदल भी देखने को मिला। जीटी तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। टीम ने दो मैच खेले हैं। जिसमें एक जीत और एक हार का सामना करना पड़ा है। टीम का नेट रन रेट प्लस 0.625 है। दो अंकों के साथ दूसरे नंबर पर लखनऊ सुपर जायंट्स और इतने ही अंको के साथ प्लस 0.550 के एनआरआर के साथ पंजाब सुपर किंग्स चौथे स्थान पर बनी हुई है।

रविवार को फेरबदल होने की पूरी उम्मीद

हालांकि, प्वाइंट टेबल में रविवार को फेरबदल होने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है। रविवार को दो मुकाबले हैं। पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच दोपहर 3.30 बजे से है। एसआरएच टूनार्मेंट में एक हार और एक जीत के साथ प्वाइंट टेबल में छठे स्थान पर हैं। वहीं, डीसी ने अपने पहले मुकाबले में धमाकेदार जीत दर्ज की। दो अंकों के साथ दिल्ली की टीम पांचवें स्थान पर है।

वहीं, शाम 7.30 बजे से राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला है। यह मैच राजस्थान रॉयल्स के लिए काफी अहम है। राजस्थान रॉयल्स प्वाइंट टेबल में 10वें स्थान पर है। टीम को टूनार्मेंट में खेले गए अपने दोनों मैच में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स को चेपॉक में आरसीबी के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था। प्वाइंट टेबल में सीएसके 8वें स्थान पर है। सीएसके अगर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबला जीतने में सफल रहती है तो वह प्वाइंट टेबल की लिस्ट में छलांग लगा सकती है। IPL 2025 Update News

Hardik Pandya fined: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर जुर्माना, आईपीएल में पहली बार लगा ऐस…