Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana - Sach Kahoon Hindi

Nanded Sahib: नांदेड़ साहिब से लौटे तीर्थयात्रियों ने साझा किए अपने सुखद अनुभव
भिवानी (सच कहूँ/राजीव सपरा)। Bhiwani News: महाराष्ट्र स्थित सिखों के पांचवें पवित्र तख्तों में से एक नांदेड़ साहिब गुरुद्वारे में जिला से दर्शन करने गए 29 श्रद्धालु 20 मई की रात करीब 12 बजे वापस भिवानी रेलवे स्टेशन पहुंचे। सभी श्रद्धालुओं ने एक साथ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताते हुए कहा कि इस तीर्थ यात्रा से वे धन्य और निहाल हो गए। उनके जीवन की यह सबसे अनुपम धार्मिक यात्रा रही है।

यात्रियों ने अपने सुखद अनुभव सांझा करते हुए कहा कि नांदेड़ गुरुद्वारे में प्रसाद स्वरूप चखे लंगर के साथ-साथ यात्रा के दौरान रेल में मिला स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन हमेशा याद रहेगा। उल्लेखनीय है कि गोदावरी नदी के किनारे बसा शहर नांदेड़ हजूर साहिब सचखंड गुरूद्वारे के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है। वर्ष 1708 में सिक्खों के दसवें तथा अंतिम गुरु गोविंद सिंह ने अपने प्रिय घोड़े दिलबाग के साथ अंतिम सांस ली थी। यह गुरुद्वारा उसी स्थान पर ही बनाया गया है। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिरसा से पांच मई को एक विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर नांदेड़ साहिब के लिए रवाना किया था, जिसमें भिवानी से 29 श्रद्धालु गए थे।

नांदेड़ साहिब गुरुद्वारे के दर्शन कर 20 मई की रात करीब 12.30 बजे श्रद्धालु भिवानी मुख्य रेलवे स्टेशन पहुंचे। यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं ने बताया कि नांदेड़ साहिब में चखा लंगर हमेशा याद रहेगा। इसके साथ ही यात्रा के दौरान रेल में नाश्ते में मिला पोहा, पकोड़ा, समोसा, चाय, दही, पराठा, और दोपहर तथा रात के भोजन में मिले दाल, चावल, रोटी, पनीर व आलू की सब्जी मिक्स वेज, रायता, गुलाब जामुन, रसगुल्ले का स्वाद याद रहेगा। श्रद्घालुओं ने बताया कि नांदेड़ साहिब जाते और आते समय ट्रेन में अन्य श्रद्धालुओं के साथ धार्मिक चचार्एं व कीर्तन किया।

Bhiwani News: नांदेह साहिब यात्रा से भिवानी लौटै श्रद्धालु।

सीएम सैनी ने सिरसा से श्री नांदेड़ साहिब के लिए विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
सरसा (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि तीर्थयात्राएं समाज को जोड़ने का महान माध्यम होती हैं। ये यात्राएं हमारी नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, अपनी संस्कृति और अपने संस्कारों से जोड़ती हैं। जब कोई श्रद्धालु तीर्थ स्थानों पर जाता है, तो वह केवल दर्शन करके नहीं लौटता, बल्कि अपने भीतर नई ऊर्जा, नई प्रेरणा और नई चेतना लेकर लौटता है।

मुख्यमंत्री शुक्रवार को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा योजना के तहत सिरसा से तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब, नांदेड़ (महाराष्ट्र) के लिए तीर्थ यात्रियों की विशेष ट्रेन की रवानगी को लेकर सिरसा में आयोजित समारोह में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्री नांदेड़ साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं में से छह: को रेल टिकट भी दिए। उन्होंने समारोह के बाद विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रेन में 800 से अधिक तीर्थ यात्री हरियाणा के अलग अलग हिस्सों से जा रहे है। उन्होंने ट्रेन में बैठे श्रद्धालुओं और ट्रेन लेकर जाने वाले रेलवे के अधिकारियो से भी बातचीत की। मुख्यमंत्री ने रवानगी के समय अरदास कार्यक्रम में भी शिरकत की।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि उनका सौभाग्य है कि उन्हें सिरसा की ऐतिहासिक धरा से तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब, नांदेड़ के लिए श्रद्धालुओं की विशेष ट्रेन को रवाना करने का अवसर मिला है। यह यात्रा श्रद्धा, आस्था और गुरु साहिबान के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने सभी गुरु साहिबान के पावन चरणों में कोटि-कोटि नमन करते हुए और अरदास करी कि उनकी असीम कृपा सभी पर बनी रहे। मुख्यमंत्री ने सभी साध-संगत को इस मंगलमयी यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी।

हरियाणा के लिए रेलवे से अनुबंध किया, सोमनाथ मंदिर के लिए भी जाएगी ट्रेन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा योजना के तहत श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हरियाणा सरकार ने रेलवे विभाग के साथ विशेष अनुबंध किया है। यात्रा को आरामदायक और सुरक्षित बनाने के लिए खान-पान, सुरक्षा और अन्य सभी आवश्यक सुविधाओं के विशेष प्रबंध किए गए हैं। इससे पहले 28 मार्च को भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या धाम के लिए विशेष तीर्थ ट्रेन भेजी गई थी। आज श्री हुजूर साहिब, नांदेड़ के लिए दूसरी विशेष ट्रेन रवाना की है। प्रदेश के 14 जिलों से लगभग 800 श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं। पहली ट्रेन 5 मई को कुरुक्षेत्र से गई थी। सोमनाथ मंदिर, गुजरात के लिए आगामी 8 जून को विशेष ट्रेन रवाना की जाएगी।

Nanded Sahib Special Train: 15 मई को सिरसा से रवाना होगी नांदेड़ साहिब के लिए स्पेशल ट्रेन
हांसी (सच कहूँ/मुकेश)। Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana: प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत श्रद्धालुओं के लिए तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब नांदेड़ की विशेष तीर्थ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। योजना के तहत दूसरी स्पेशल ट्रेन 15 मई को सिरसा से श्रद्धालुओं को लेकर नांदेड़ साहिब के लिए रवाना होगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सिरसा से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

डीसी राहुल नरवाल ने बताया कि इस यात्रा के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 मई तक बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह यात्रा पूर्णत: नि:शुल्क रखी गई है। योजना का लाभ पहले आओ-पहले पाओ आधार पर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 60 वर्ष से अधिक आयु के वे वरिष्ठ नागरिक, जिनकी पारिवारिक आय 1.80 लाख रुपये से कम है, सरल हरियाणा पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण के बाद हांसी स्थित जिला लघु सचिवालय में जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय में सूचना देना भी अनिवार्य होगा।

Hansi News: हांसी के उपयुक्त डॉ राहुल नरवाल व ट्रेन की सांकेतिक फोटो

Tirth Yatra Yojana: वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2025 की आखिरी ट्रेन हुई रवाना
देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने रामेश्वरम के लिए ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana: राजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2025-26 के तहत मंगलवार को जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन से रामेश्वरम-मदुरई के लिए विशेष ट्रेन को देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। देवस्थान विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मंत्री कुमावत ने वरिष्ठजनों से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि बजट घोषणा-2025-26 की यह अंतिम ट्रेन थी। इसमें जयपुर, कोटा व भरतपुर संभाग के कुल 990 वरिष्ठजन रामेश्वरम-मदुरई के लिए रवाना हुए हैं। Jaipur News

दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन से 400 यात्री, जबकि सवाईमाधोपुर से 120 व कोटा रेलवे स्टेशन से 470 यात्री सवार हुए हैं। यह ट्रेन 2 अप्रैल को रामेश्वरम पहुंचेगी। ट्रेन का ठहराव रामेश्वरम में एक दिन का होगा। यहां पर सभी श्रद्धालुओं को हिंदु धर्म के महत्वपूर्ण चार धाम में से एक व देश के मुख्य रामनाथ स्वामी मंदिर व ज्योर्तिलिंग व मणी दर्शन करवाए जाएंगे। मदुरई के बाद ट्रेन पुन: रवाना होकर 7 अप्रैल को जयपुर पहुंचेगी। इस मौके पर भाजपा सांगानेर के पूर्व प्रधान कैलाश कुमावत, देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त, जयपुर प्रथम रतनलाल योगी, जयपुर द्वितीय महेंद्र देवतवाल, आईआरसीटीसी के मैनेजर प्रदीप माहेश्वरी, भाजपा नेता पीयुष, भी मौजूद थे। Jaipur News

यह भी पढ़ें:– LPG Cylinder Price: रसोई गैस सिलेंडर 195 रुपये महंगा, लिस्ट जारी!

Mukhyamantri Tirth Yatra: गरीबों और बुजुर्गों के लिए 100 करोड़ का तोहफा, पंजाब सरकार ने तीर्थ यात्रा के लिए खोला खजाना
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। Tirth Yatra Yojana: पंजाब की मिट्टी में आस्था और त्याग का गहरा रंग है। यहाँ के लोगों ने गुरुओं की शिक्षाओं को अपने जीवन का आधार बनाया है। लेकिन कई बार, जीवन की जिम्मेदारियों और आर्थिक परेशानियों के कारण, बुजुर्गों के मन में दबी हुई एक ख्वाहिश अधूरी रह जाती थी—अपने जीवन के अंतिम पड़ाव पर पवित्र तीर्थस्थलों की यात्रा करना। मान सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की शुरुआत करके उनकी इस अधूरी ख्वाहिश को एक गर्व और सम्मान की यात्रा में बदल दिया है। यह योजना सिर्फ़ एक सरकारी पहल नहीं, बल्कि एक भावनात्मक सेतु है जो सरकार और आम जनता के बीच बनाया गया है। यह उन बुजुर्गों के लिए एक तोहफा है, जिन्होंने अपना पूरा जीवन अपने परिवार और समाज की सेवा में समर्पित कर दिया। यह एक ऐसा प्रयास है जो लोगों के दिलों को छू रहा है। यह योजना उन लोगों के लिए एक वरदान साबित हो रही है, जो आर्थिक तंगी के कारण अपनी धार्मिक आस्थाओं को पूरा नहीं कर पाते। इस योजना के पीछे सिर्फ सुविधा देना नहीं, बल्कि लोगों की भावनाओं का सम्मान करना भी है और उन लोगों को निःशुल्क और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव देना है जो आर्थिक कारणों से तीर्थ यात्रा नहीं कर पाते। Chandigarh News

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ की शुरुआत पंजाब की मान सरकार ने 6 नवंबर 2023 को की थी। पंजाब कैबिनेट ने 27 नवंबर से 29 फरवरी 2024 तक के लिए इस योजना को मंजूरी दी थी। इसके लिए 40 करोड़ रुपये का बजट आवंटन किया गया था इसके तहत, 27 दिसंबर 2023 को गुरु पर्व के अवसर पर पहला जत्था रवाना किया गया था। पहले चरण में लगभग 33,893 से अधिक श्रद्धालुओं को विभिन्न तीर्थ स्थलों की यात्रा करवाई गई। अमृतसर रेलवे स्टेशन से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम के तहत श्री नांदेड़ साहिब के लिए पहली ट्रेन रवाना हुई थी। मुख्यमंत्री निःशुल्क तीर्थ यात्रा योजना का पहला चरण 27 नवंबर 2023 से शुरू होकर 29 फरवरी 2024 को समाप्त हुआ था। अप्रैल 2025 में, पंजाब सरकार ने योजना में बदलाव करते हुए लाभ के लिए पात्रता की उम्र 60 से घटाकर 50 साल कर दी है। इसके लिए 100 करोड़ रुपये का बजट आवंटन किया गया है। पंजाब सरकार का उद्देश्य इस योजना के जरिए 50,000 लोगों को धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाना है।

इस योजना के तहत, अलग-अलग धर्मों के लोगों को इन स्थानों की यात्रा कराई जाती है: हिंदू तीर्थस्थल: माता चिंतपूर्णी, माता वैष्णो देवी, माता ज्वाला जी, खाटू श्याम, सालासर धाम, मथुरा, वाराणसी, वृंदावन। सिख तीर्थस्थल: श्री पटना साहिब, श्री आनंदपुर साहिब, श्री हजूर साहिब, श्री दमदमा साहिब। मुस्लिम तीर्थस्थल: जामा मस्जिद, अजमेर शरीफ। मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के तहत श्री हजूर साहिब, श्री पटना साहिब, वाराणसी, मथुरा, वृंदावन और अजमेर शरीफ की रेलगाड़ी के माध्यम से यात्रा करवाई जाएगी। इसी तरह अमृतसर साहिब, तलवंडी साबो, श्री आनंदपुर साहिब, माता चिंतपूर्णी, माता ज्वाला देवी, नैना देवी, माता वैष्णो देवी, सालासर बालाजी धाम और खाटू श्याम धाम की यात्रा एसी बसों के माध्यम से करवाई जाएगी। किसी इमरजेंसी से निपटने के लिए इन यात्रियों के साथ डॉक्टरों, वॉलंटियरों और अधिकारियों की एक टीम भी सफर करती है। यात्रियों के पहुंचने से पहले सभी प्रबंधों के लिए अधिकारियों की एक टीम पहले भेजी जाती है। 75 साल से अधिक उम्र वालों को अपने साथ एक नौजवान को देखभाल के लिए लेकर जाने की इजाजत होती है। श्रद्धालुओं की यात्रा के लिए उनको एसी कमरे और खाने-पीने की वस्तुएं भी मुहैया करवाई जाती है।

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना केवल मुफ्त सफर की योजना नहीं, बल्कि यह पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और मान सरकार की दूरदर्शिता का प्रमाण है। यह योजना गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं और फलसफे के मुताबिक है। जो लोगों में आपसी-भाईचारे और अमन का संदेश देता हैं। पंजाब मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना समाज के कमजोर वर्गों और वृद्ध लोगों के लिए एक वरदान है। यह उन्हें आध्यात्मिक शांति और धार्मिक संतुष्टि का अनुभव करने का मौका देती है, जबकि उन्हें किसी भी आर्थिक बोझ की चिंता नहीं करनी पड़ती। यह योजना पंजाब सरकार की जनता के प्रति समर्पण और उनकी धार्मिक आस्थाओं का सम्मान करने का एक अच्छा उदाहरण है। संगरूर जिले के एक गाँव की निवासी जसवीर कौर ने मुख्यमंत्री तीर्थ योजना का लाभ उठाया है। वे पहली बार श्री हजूर साहिब के दर्शन करके खुद को भाग्यवान मान रही है। अहम बात यह है कि सफर के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए भोजन, स्थानीय यात्रा, स्वागत किट और रहन-सहन की सुविधा बिल्कुल मुफ्त होती है और प्रत्येक श्रद्धालु को एक तीर्थ यात्रा किट मिलती है,जिसमें चादर, कंबल, तौलिया, तेल और कंघी शामिल होती है । यह एक ऐसा मंच है जो समाज के सभी वर्गों को एक साथ लाता है, जहां अमीर-गरीब, युवा-बुजुर्ग, सब एक ही आस्था की डोर से बंधे होते हैं। Chandigarh News

मान सरकार का यह कदम सचमुच सराहनीय है, क्योंकि उन्होंने लोगों की उन भावनाओं को छुआ है जो अक्सर अनदेखी रह जाती हैं। इस यात्रा के बाद जब बुजुर्ग अपने घर लौटते हैं, तो वे केवल तीर्थ यात्रा करके नहीं आते, बल्कि अपने साथ एक नया जीवन, एक नई ऊर्जा और सरकार के प्रति एक गहरा विश्वास लेकर आते हैं। उनकी यात्रा की कहानियाँ उनके परिवारों और पड़ोसियों के लिए प्रेरणा बन जाती हैं। इस योजना के माध्यम से, मान सरकार ने साबित कर दिया है कि एक कल्याणकारी राज्य वही है जो अपने लोगों की भौतिक ज़रूरतों के साथ-साथ उनकी आध्यात्मिक और भावनात्मक ज़रूरतों का भी ख्याल रखता है। यह एक ऐसी पहल है जो पंजाब के दिलों को जोड़ रही है और एक मजबूत, संवेदनशील समाज का निर्माण कर रही है। यह योजना न केवल लोगों को पवित्र स्थलों तक पहुंचाती है, बल्कि उन्हें एक-दूसरे से जुड़ने, अनुभव साझा करने और नई यादें बनाने का मौका भी देती है। यह एक ऐसी यात्रा है जो दिल से शुरू होती है और आत्मा में शांति लाती है। यह पंजाब सरकार की तरफ से एक ऐसा प्रयास है, जो लोगों के जीवन में सिर्फ़ सुविधा नहीं, बल्कि सुकून और संतोष भी लाता है।

यह भी पढ़ें:– UP Expressway: खुशखबरी, यूपी के इन जिलों के हाईवे होंगे 6 लेन, जल्द शुरू होगा जमीन अधिग्रहण

Tirth Yatra Yojana: तीर्थ यात्रा के चेयरमैन को चाहिए एक सलाहकार, टैंडर जारी
तीर्थ यात्रा अब जाएगी प्राईवेट हाथों में, योजना को खुद नहीं चलाएगी सरकार

चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana: पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना को न सिर्फ प्राईवेट हाथों में सौंपा जा रहा है, बल्कि इस मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा को चलाने के लिए लगाए गए चेयरमैन को एक सलाहकार की भी आवश्यकता है। यह सलाहकार सलाह देगा कि तीर्थ यात्रा को प्राईवेट कम्पनी से कैसे चलाया जाए व कौनसी प्राईवेट कम्पनी को तीर्थ यात्रा के लिए टैंडर देना है। सलाहकार ढूंढने के लिए पंजाब सरकार ने बकायदा ओपन टैंडर तक जारी कर दिया है। Chandigarh News

जानकारी के अनुसार पंजाब सरकार ने पंजाब के कई तीर्थ स्थानों पर पंजाबियों को यात्रा करवाने के लिए माल विभाग अधीन कामकाज सौंपा है व पहले इस काम को ट्रांसपोर्ट विभाग व कुछ अन्य विभाग मिलकर करते थे। पंजाब सरकार ने बीते साल ही तीर्थ यात्रा करवाने के लिए माल विभाग अधीन एक चेयरमैन का गठन करते हुए दिल्ली के रहने वाले कमल बांसल को चेयरमैन लगाया है, भले ही तीर्थ यात्रा योजना का कोई लम्बा चौड़ा काम नहीं है व यह काम प्राईवेट कम्पनी ने ही करना है, लेकिन फिर भी चेयरमैन ने एक सलाहकार की मांग की है। इस सलाहकार को कितनी अदायगी की जाएगी। इस मामले में कमल बांसल ने कोई भी जानकारी देने साफ इनकार कर दिया है। Chandigarh News

प्राईवेट कंपनी ही करेगी बस से लेकर खाने-पीने तक का सारा इंतजाम

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा का सारा इंतजाम अब के बाद प्राईवेट कंपनी ही करेगी व प्राईवेट कंपनी ही एसी बसों से लेकर खाने-पीने तक के सभी इंतजाम करेगी। इसके साथ ही तीर्थ यात्रा पर रहने के लिए कमरे के इंतजाम से लेकर प्रशाद तक का इंतजाम प्राईवेट कंपनी ही करेगी। इसके साथ ही हर तीर्थ यात्राी का 2 लाख रुपये का बीमा भी प्राईवेट कंपनी द्वारा ही करवाया जाएगा, जिससे साफ है कि अब के बाद किसी भी तीर्थ यात्रा का इंतजाम खुद पंजाब सरकार द्वारा न करते हुए प्राईवेट कंपनियोंं द्वारा ही किया जाएगा। Chandigarh News

यह भी पढ़ें:– रास्ता पूछने के बहाने रिटायर्ड क्लर्क से छीने 60 हजार

Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana: मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना को मंजूरी, 100 करोड़ का बजट मंजूर
मंत्रिमंडल ने पंजाब लघु खनिज नीति में महत्वपूर्ण संशोधनों को मंजूरी दी

50 वर्ष से अधिक आयु के नागरिक उठा सकेंगे लाभ

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana: पंजाब मंत्रिमंडल ने वीरवार को राज्य में अवैध खनन पर रोक लगाने और जनता के लिए रेत और बजरी की कीमतों में और कमी लाने का मार्ग प्रशस्त करते हुए पंजाब लघु खनिज नीति में महत्वपूर्ण संशोधनों को मंजूरी दी है। इसका उद्देश्य बाजार में कच्चे माल की आपूर्ति को बढ़ाना, अवैध खनन और भ्रष्टाचार को कम करना, जनता के लिए उपभोक्ता कीमतों को कम करना, राज्य के राजस्व में वृद्धि करना और खनन क्षेत्र में किसी भी संभावित एकाधिकार को समाप्त करना है। Chandigarh News

संशोधन में क्रशर माइनिंग साइट्स (सीआरएमएस) का प्रावधान किया गया है, जिससे बजरी वाली जमीन रखने वाले क्रशर मालिक अब खनन पट्टा प्राप्त कर सकेंगे। इस कदम से दूसरे राज्यों से सामग्री के अवैध परिवहन पर अंकुश लगने और बाजार में कुचली हुई रेत और बजरी की उपलब्धता बढ़ने की उम्मीद है, जो राज्य में विकास गतिविधियों के लिए आवश्यक हैं। इसी तरह, भूस्वामी खनन स्थल (एलएमएस) रेत जमा वाली भूमि वाले भूस्वामियों को खनन पट्टे के लिए आवेदन करने और सरकार द्वारा अधिसूचित दरों पर खुले बाजार में सामग्री बेचने की सुविधा प्रदान करेगा। पहले, कई खनन स्थल भूस्वामियों की सहमति के अभाव में गैर-संचालनशील रहे, क्योंकि वे अज्ञात व्यक्तियों को अपनी जमीन पर खनन करने की अनुमति देने के लिए तैयार नहीं थे।

मई महीने में आरंभ होगी यात्रा | Chandigarh News

इसी तरह मंत्रिमंडल ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के प्रावधानों को भी मंजूरी दी, जिसके तहत वरिष्ठ नागरिकों को सरकारी खर्च पर तीर्थ यात्रा कराई जाएगी। सरकार यात्रा का पूरा खर्च वहन करेगी, जिसमें वातानुकूलित यात्रा, आरामदायक आवास और भोजन शामिल है। तीर्थ यात्रा को यादगार बनाने के लिए सरकार यात्रियों को विशेष उपहार/स्मृति चिन्ह भी भेंट करेगी। 50 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी नागरिक इस योजना का लाभ उठा सकते हैं और यह सभी जातियों, धर्मों, आय समूहों और क्षेत्रों के लोगों के लिए खुली होगी। इस योजना के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है और यदि आवश्यक हुआ तो इसे और बढ़ाया जाएगा। यात्रा के लिए पंजीकरण अप्रैल के अंतिम सप्ताह से शुरू होगा और यात्रा मई महीने से शुरू होगी।

मेंटरशिप कार्यक्रम लागू करने को दी मंजूरी

मंत्रिमंडल ने राज्य में स्कूल मेंटरशिप कार्यक्रम को लागू करने की भी मंजूरी दी, जिसके तहत आईएएस/आईपीएस अधिकारी राज्य भर के ग्रामीण स्कूलों को गोद लेंगे और छात्रों को जीवन में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए मार्गदर्शन देंगे। यह पायलट प्रोजेक्ट राज्य के 80 प्रतिष्ठित स्कूलों में शुरू किया जाएगा और प्रत्येक अधिकारी को उनके पद की परवाह किए बिना पांच साल की अवधि के लिए स्कूल आवंटित किया जाएगा। इस कदम से छात्रों और शिक्षकों के साथ संवाद के माध्यम से शिक्षा के माहौल को और मजबूत किया जाएगा, साथ ही अधिकारी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करेंगे और शिक्षकों को उनके कौशल उन्नयन के लिए प्रशिक्षण सुनिश्चित करेंगे।

राजस्व को मिलेगा बढ़ावा

एलएमएस की शुरूआत से परिचालन खनन स्थलों की संख्या में वृद्धि होगी, जो बदले में, बाजार की आपूर्ति और राज्य के राजस्व को बढ़ावा देगा। यह कदम खनन क्षेत्र में एकाधिकार को भी रोकेगा। इसके अतिरिक्त, उपायुक्तों को सरकारी और पंचायती भूमि के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी करने का अधिकार दिया गया है, क्योंकि वे इन भूमियों के संरक्षक हैं। इस बदलाव से प्रक्रिया सरल होगी और सरकारी भूमि पर खनन स्थलों के संचालन में तेजी आएगी। Chandigarh News

यह भी पढ़ें:– Punjab News: महिला कांस्टेबल थार सहित हेरोइन तस्करी करते गिरफ्तार