Actor Manoj Kumar - Sach Kahoon Hindi

Manoj Kumar funeral : ‘भारत कुमार’ को आखिरी विदाई, फिल्म इंडस्ट्री ने नम आंखों से कहा अलविदा
Manoj Kumar funeral : मुंबई। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार (‘Bharat Kumar’) का शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पवन हंस श्मशान घाट में बेटे कुणाल गोस्वामी ने उन्हें मुखाग्नि दी। उनकी अंतिम यात्रा में फिल्म इंडस्ट्री के कई नामी चेहरे शामिल हुए और सबने ‘भारत कुमार’ को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। Manoj Kumar

अंतिम संस्कार में अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, सलीम खान, अरबाज खान, प्रेम चोपड़ा, रजा मुराद, बिंदू दारा सिंह, अनु मलिक, शहबाज खान और धीरज कुमार जैसे कई सितारे मौजूद रहे। सभी ने उन्हें याद करते हुए उनकी सिनेमाई और सामाजिक विरासत को सलाम किया।

फिल्म निर्देशक सुभाष घई ने भावुक होते हुए कहा, “मनोज जी न केवल एक महान अभिनेता थे, बल्कि एक आदर्श इंसान भी थे। उनका जीवन और काम नई पीढ़ियों के लिए प्रेरणा रहेगा। उनका मेरे करियर में विशेष योगदान रहा, वह हमेशा मेरा मार्गदर्शन करते थे।”

मनोज जी जैसे कलाकार विरले होते हैं | Manoj Kumar

शहबाज खान, जिन्होंने उनके साथ ‘जय हिंद’ फिल्म में काम किया था, ने कहा, “मनोज जी जैसे कलाकार विरले होते हैं। वह न केवल अभिनय में पारंगत थे, बल्कि निर्देशन, लेखन और संगीत की भी गहरी समझ रखते थे। वह एक सच्चे देशभक्त और महान इंसान थे।”

अभिनेता ज़ायेद खान ने उन्हें ‘सच्चा सुपरस्टार’ बताते हुए कहा, “उन्होंने दिखाया कि एक कलाकार को सिर्फ पर्दे पर ही नहीं, असल जिंदगी में भी इंसानियत और देशभक्ति कैसे निभानी चाहिए।”

बिंदू दारा सिंह ने कहा, “मनोज कुमार जी ने अपने 87 वर्षों में देश और सिनेमा को जितना कुछ दिया, वह अविस्मरणीय है। वह सच्चे मायनों में ‘भारत कुमार’ थे। सरकार ने जो सम्मान उन्हें दिया, वह उनके योगदान के लिए पूरी तरह उपयुक्त था।” मनोज कुमार की फिल्में दशकों तक देशभक्ति की मिसाल रहीं। उनके जाने से सिनेमा जगत में एक युग का अंत हुआ, लेकिन उनकी छवि और संदेश हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे। Manoj Kumar

LSG vs MI IPL 2025: ऋषभ पंत और दिग्वेश सिंह पर लगा जुर्माना! जानें क्या है मामला?

Actor Manoj Kumar Death: नहीं रहे हिंदी सिने जगत के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार
Actor Manoj Kumar Passaway: नई दिल्ली। देशभक्ति फिल्मों के जरिए दर्शकों के दिलों में अपनी अमित छाप छोड़ने वाले हिंदी सिने जगत के दिग्गज कलाकार मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में आज शुक्रवार की सुबह मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। Actor Manoj Kumar Death

मनोज कुमार ने बॉलीवुड को उपकार, पूरब-पश्चिम, क्रांति, रोटी-कपड़ा और मकान सहित ढेर सारी कामयाब फिल्में दीं। इन फिल्मों की वजह से उन्हें दर्शक ‘भारत कुमार’ के नाम से भी जानते थे। अभिनेता मनोज कुमार का जन्म 24 जुलाई 1937 को ऐबटाबाद में हुआ, जो बंटवारे के बाद पाकिस्तान का हिस्सा बना। बंटवारे के बाद मनोज कुमार के अभिभावकों ने भारत में रहने का फैसला किया। इसी के साथ वह दिल्ली आ गए। मनोज कुमार ने बंटवारे का दर्द बहुत नजदीक से देखा था। बताया जाता है कि वह दिलीप कुमार और अशोक कुमार की फिल्मों को देखकर इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने एक्टर बनने का निश्चय कर लिया। इसी के साथ ही उन्होंने अपना नाम हरिकिशन से बदलकर मनोज कुमार रख लिया। Manoj Kumar Passaway

मुंबई में मनोज कुमार ने एक्टिंग शुरु की | Actor Manoj Kumar Death

मनोज कुमार एक्टर बनना चाहते थे और जब वह कॉलेज में थे, तो वह थिएटर ग्रुप से जुड़े। दिल्ली से उन्होंने मुंबई का सफर तय किया। मुंबई में मनोज कुमार ने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। 1957 में उनकी फिल्म ‘फैशन’ आई। इसके बाद 1960 में उनकी फिल्म ‘कांच की गुड़िया’ रिलीज हुई। बतौर मुख्य अभिनेता के तौर पर यह फिल्म दर्शकों को पसंद आई और लोग मनोज कुमार को नोटिस करने लगे। इसके बाद तो मनोज कुमार ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। मनोज कुमार ने इसके बाद हिन्दी सिनेमा को ‘उपकार’, ‘पत्थर के सनम’, ‘रोटी कपड़ा और मकान’, ‘संन्यासी’ और ‘क्रांति’ जैसी सुपरहिट फिल्में दीं।

खास बात यह है कि दिग्गज अभिनेता की फिल्मों में उनका नाम मनोज कुमार ही रहता था। मनोज कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के कहने पर एक फिल्म बनाई थी, जिसका नाम ‘उपकार’ रखा गया। इसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। दुख की बात यह है कि इस फिल्म को पूर्व पीएम देख नहीं पाए थे। मनोज कुमार को उनकी फिल्मों के लिए 7 फिल्मफेयर पुरस्कार मिले थे। साल 1968 में ‘उपकार’ ने बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट स्टोरी और बेस्ट डायलॉग के लिए चार फिल्मफेयर जीते। 1992 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 2016 में उन्हें दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया। Actor Manoj Kumar Death

Pension News: ना लें कोई टेंशन! गंभीर बीमारी से ग्रसित रोगियों के खातों में जल्द आएगी पेंशन!