Insaniyat Campaign - Sach Kahoon Hindi

मानवता की अनूठी मिसाल के लिए हरमेश के परिजनों ने जताया पूज्य गुरुजी व सेवादारों का आभार
सेवादारों ने डेढ़ माह से लापता मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति को परिजनों से मिलवाया

Insaniyat Campaign: संगरिया (सच कहूँ/सुरेन्द्र जग्गा)। शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादारों ने एक बार फिर मानवता की अनूठी मिसाल पेश की है। कमेटी के सदस्यों ने पंजाब के जालंधर निवासी 51 वर्षीय एक व्यक्ति, जो मानसिक रूप से विक्षिप्त होकर भटक रहा था, उसे सुरक्षित उसके परिवार तक पहुँचाया। जानकारी के अनुसार, हरमेश (51) पुत्र पूरन चंद निवासी जालंधर, पिछले करीब डेढ़ महीने से अमृतसर के मोहकमपुरा से लापता था। वह हनुमानगढ़ रोड पर बेहद दयनीय हालत में सेवादार भाई इंद्रसेन इन्सां और गौरव इन्सां को मिला। संगरिया के सेवादारों से सम्पर्क करने पर तुरंत पुलिस को सूचित किया। Sangaria News

सेवादार उसे उसे संगरिया स्थित मानवता भलाई केन्द्र लेकर आए। यहाँ उसके खाने-पीने और रहने का प्रबंध किया गया। सेवादारों की देखभाल से जब हरमेश की स्थिति में सुधार हुआ, तो उसने अपना परिचय दिया। इसके बाद सेवादारों ने उसकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए। जल्द ही परिजनों से संपर्क हो गया। हरमेश के दामाद संदीप सिंह ने बताया कि वे उसे काफी समय से तलाश रहे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल रहा था। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद, नामचर्चा के दौरान ब्लॉक के जिम्मेदारों की मौजूदगी में हरमेश को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

अपने खोए हुए परिजन को सही-सलामत पाकर परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। परिजनों ने सेवादारों और पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का बार-बार आभार व्यक्त किया। इस पुनीत कार्य में लालचंद इन्सां, महेश गोयल इन्सां, पवन इन्सां, बबलू गर्ग इन्सां, सुखदेव इन्सां, अमरा राम इन्सां, सुरेन्द्र जग्गा इन्सां, लवली गर्ग इन्सां, प्रवाल गोयल इन्सां, गुरचरण खोसा इन्सां, विनोद हांडा इन्सां और सुभाष गोदारा इन्सां सच्चे नम्र सेवादार कृष्ण सोनी इन्सां ब्लॉक प्रेमी सेवक ओम प्रकाश बुडानिया इन्सां सहित अन्य सेवादारों का सराहनीय योगदान रहा। Sangaria News

संगरिया के सेवादार लावारिस हालत में घूमते रमेश के लिए बने फरिश्ता, पहचान की अपील
बेसहारा मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक को दिया सहारा

Insaniyat Campaign: संगरिया (सच कहूँ/सुरेन्द्र जग्गा)। डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादारों ने एक बार फिर इंसानियत का फर्ज निभाया है। सेवादारों ने बताया कि हनुमानगढ़ रोड पर लावारिस हालत में मिले करीब 30 वर्षीय एक मानसिक रूप से परेशान युवक को सेवादारों ने न केवल सुरक्षित रेस्क्यू किया, बल्कि उसे नया जीवन भी दिया है। सेवादार इंद्रसेन इन्सां और गौरव इन्सां ने युवक को देखा जो कि भूख-प्यास से व्याकुल था और उसके कपड़े गंदगी से लथपथ थे। सूचना मिलते ही संगरिया ब्लॉक के सेवादार मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित करने के बाद उसे ‘मानवता भलाई केंद्र’ ले आए। Sangaria News

मोबाईल नंबर जारी कर मांगा युवक के बारे में जानकारी देने का सहयोग

केंद्र में सेवादारों ने युवक की कटिंग, शेविंग करवाकर उसे नहलाया और नए कपड़े पहनाए। उचित देखरेख और उपचार के बाद युवक की स्थिति में सुधार हुआ है और उसने अपना नाम रमेश बताया है। हालांकि, वह अभी अपने घर का पता बताने की स्थिति में नहीं है। सेवादार महेश गोयल इन्सां ने बताया कि गुरु जी की प्रेरणा से अब तक सैकड़ों लोगों को उनके परिवारों से मिलाया जा चुका है।

इस सेवा कार्य में लालचंद इन्सां, महेश गोयल, अमरा राम, सुखदेव इन्सां, लवली इन्सां, अमरनाथ पेंटर व सुरेन्द्र जग्गा जुटे हुए हैं। सेवादारों ने युवक की फोटो व हेल्पलाईन नंबर जारी कर आमजन से अपील करते हुए कहा है कि यदि इस युवक के बारे या इसके परिजनों के बारे में कोई भी जानकारी हो तो 9413714295, 9413514414, 8005630276 पर जानकारी दें ताकि युवक को इसके घर तक पहुंचाया जा सके। Sangaria News

Insaniyat Campaign: मानसिक रूप से विक्षिप्त इस युवक को संगरिया में मिला नया जीवन
शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादारों ने निभाया मानवता का फर्ज

Insaniyat Campaign: संगरिया (सच कहूँ/सुरेंद्र जग्गा)। डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने “इंसानियत” मुहिम के तहत एक बार फिर मानवता की अनूठी मिसाल पेश की है। संगरिया ब्लॉक के सेवादारों ने डबवाली रोड पर बदहाली की हालत में घूम रहे एक लगभग 30 वर्षीय मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की सुध लेकर न केवल उसका हुलिया बदला, बल्कि उसे नया जीवन देने की कोशिश भी शुरू कर दी है। Sangaria News

जानकारी के अनुसार, सेवादार जगतार सिंह इन्सां ने इस युवक को देखा तो वह मैले-कुचैले और बदबूदार कपड़ों में घूम रहा था और सिर के बाल जटाओं में बदल चुके थे। वह भूख-प्यास से व्याकुल था और महीनों से नहाया हुआ प्रतीत नहीं हो रहा था। सूचना मिलने पर शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादार मौके पर पहुंचे और स्थानीय पुलिस को सूचित करने के बाद उसे मानवता भलाई केंद्र संगरिया लेकर आए। केंद्र में सेवादारों ने युवक की सार-संभाल कर उसे साफ-सुथरे कपड़े पहनाए। सेवा सुश्रुषा के बाद युवक का हुलिया पूरी तरह बदल गया। प्राथमिक देखभाल के बाद युवक ने अपना नाम मांजू और पिता का नाम सुरेश बताया है। उसने खुद को आंध्र प्रदेश का निवासी बताया है और वह अंग्रेजी भाषा समझ रहा है।

सैकड़ों विक्षिप्तोंं को मिला चुके हैं उनके परिवार से | Sangaria News

सेवादार महेश इन्सां ने बताया कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा से संगरिया ब्लॉक अब तक सैकड़ों ऐसे गुमशुदा मानसिक विक्षिप्त महिला-पुरुषों और बच्चों का इलाज करवाकर उन्हें उनके परिवारों से मिलवा चुका है। फिलहाल सेवादार सोशल मीडिया और पुलिस प्रशासन के सहयोग से मांजू के परिजनों की तलाश कर रहे हैं। जब तक उसके परिवार का पता नहीं चल जाता, तब तक वह मानवता भलाई केंद्र में सेवादारों की देखरेख में सुरक्षित रहेगा।

इस सेवा कार्य में लालचंद इन्सां, महेश गोयल इन्सां, सच्ची प्रेमी समिति सेवादार लवली गर्ग इन्सां, संदीप बाघला इन्सां, विनोद हांडा इन्सां, अमरा राम इन्सां, सुखदेव इन्सां, सुरेन्द्र जग्गा इन्सां का सहयोग रहा । स्थानीय शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादारों ने इस युवक के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए आमजन से अपील की है और कहा कि इस बारे यदि किसी भी व्यक्ति को जानकारी हो तो 9413714295 व 9413514414,8005630276 पर कॉल करें। Sangaria News

Insaniyat Campaign: भाषा समझ में न आने के कारण नहीं बता पा रहा ये मानसिक विक्षिप्त युवक अपना नाम व पता
Insaniyat Campaign: संगरिया (सच कहूँ/सुरेंद्र जग्गा)। कहते हैं जिसका कोई नहीं होता, उसका खुदा होता है। समाज में अक्सर मानसिक रूप से कमजोर लोग हंसी का पात्र बन जाते हैं या सड़कों पर बदहाली में अपनों को खोजते रहते हैं। ऐसे ही बेसहारों को सहारा देने के लिए डेरा सच्चा सौदा की इंसानियत मुहिम एक नई उम्मीद बनकर उभरी है।  Sangaria News

संगरिया में मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की संभाल में जुटे सेवादार

इसी कड़ी में संगरिया ब्लॉक के सेवादारों ने एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक को संरक्षण देकर उसके परिजनों की तलाश शुरू की है। शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के जिम्मेवार लाल चंद इन्सां को साहुवाला धर्मशाला के पास करीब 35-36 वर्षीय एक युवक लावारिस हालत में घूमता मिला। युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह कुछ भी बताने में असमर्थ था। सेवादारों ने पुलिस प्रशासन को सूचना देने के बाद व्यक्ति को संगरिया के ‘मानवता भलाई केंद्र’ ले आए। केंद्र में युवक को नहला-धुलाकर नए कपड़े पहनाए गए और उसकी सेवा की जा रही है।

हालांकि, भाषा समझ में न आने के कारण युवक अभी तक अपना नाम या पता नहीं बता पाया है। सेवादार लाल चंद इन्सां, महेश गोयल, लवली गर्ग, मोनू गोयल, अमरा राम, सुखदेव, विनोद हांडा और सुरेंद्र जग्गा सोशल मीडिया और पुलिस के सहयोग से उसके परिवार का पता लगाने में जुटे हैं। सेवादारों ने कहा कि जब तक युवक के परिजनों का पता नहीं चल जाता, तब तक उसकी पूरी देखरेख मानवता भलाई केंद्र में ही करेंगे। Sangaria News

संगरिया के सेवादारों ने मांगी मानसिक रूप से विक्षिप्त इस युवक के बारे में जानकारी
डेरा सच्चा सौदा की मुहिम के तहत संगरिया के मानवता भलाई केंद्र में युवक को मिला सहारा

Insaniyat Campaign: संगरिया (सच कहूँ/सुरेंद्र जग्गा)। डेरा सच्चा सौदा की ‘इन्सानियत’ मुहिम के तहत संगरिया के सेवादारों ने एक बार फिर परोपकार का उदाहरण पेश किया है। सादुलशहर रोड पर दयनीय हालत में मिले करीब 40 वर्षीय एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति को शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादारों ने न केवल सहारा दिया, बल्कि अब उसके परिजनों की तलाश में जुट गए हैं। जानकारी के अनुसार, गांव बोलावाली निवासी सेवादार अमोलक इन्सां को सादुलशहर रोड पर एक व्यक्ति बदहाल स्थिति में घूमता मिला। Sangaria News

उन्होंने तुरंत इसकी सूचना शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के जिम्मेवार लालचंद इन्सां को दी। मौके पर पहुँचे सेवादारों ने देखा कि युवक भूख और प्यास से व्याकुल था। सेवादारों ने तुरंत उसे चाय-पानी पिलाया और पुलिस प्रशासन को सूचित करने के बाद उसे संगरिया स्थित मानवता भलाई केंद्र लेकर आए। यहाँ उसे नहलाकर साफ कपड़े पहनाए और उपचार करवाया गया। स्वास्थ्य में कुछ सुधार होने पर युवक ने अपना नाम नंदू बताया है। फिलहाल युवक नंदू को मानवता भलाई केंद्र संगरिया में देखभाल के लिए रखा गया है, जहाँ सेवादार उसको दवाई-पानी देकर स्वास्थ्य में सुधार के लिए प्रयास कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर व नंबर जारी कर शुरू की परिजनों की तलाश | Sangaria News

शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सदस्य सोशल मीडिया और पुलिस के सहयोग से उसके परिवार का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। इस सेवा कार्य में लालचंद इन्सां, महेश गोयल इन्सां, बबलू गर्ग इन्सां, सुरेंद्र जग्गा इन्सां, अमरनाथ पेंटर, अमरा राम इन्सां, सुखदेव इन्सां और अमोलक इन्सां मुख्य रूप से जुटे हुए हैं। डेरा सच्चा सौदा संगरिया के सेवादारों ने हेल्पलाईन नंबर जारी कर आमजन से अनुरोध किया है कि यदि किसी को भी युवक (नंदू) के परिजनों के बारे में कोई जानकारी मिले, 94135-14414, 94137-14295, 80056-30276 पर जानकारी जरूर दें। Sangaria News

Sri Ganganagar: सेवादारों को मिला दिव्यांग विमंदित युवक, सोशल मीडिया के माध्यम से परिजनों की तलाश शुरू
Insaniyat Campaign: केसरी सिंहपुर। डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों को शहर में नंगे पांव घूम रहा एक विमंदित दिव्यांग नवयुवक मिला है। सेवादार भाइयों ने युवक को राजेंद्र इन्सां के घर लाकर उसकी सार संभाल की और युवक के परिवार की तलाश प्रारंभ कर दी है युवक बोलने में असमर्थ है। Sri Ganganagar News

सेवादार राजेंद्र इन्सां ने बताया कि आज सुबह चर्च के नजदीक रहने वाले कस्बे के लोगों ने एक मानसिक विमंदित युवक के नंगे पांव घूमने के बारे में जानकारी दी। जब वे मौके पर पहुंचे और युवक से बातचीत प्रारंभ करनी चाही तो वह कुछ भी नहीं बता पाया। इस पर राजेंद्र ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए युवक को अपने साथ ले जाने का फैसला लिया।

युवक की मानसिक हालत को देखते हुए शहर के उपस्थित जनों व पुलिस को सूचना देने के बाद सेवादार भाई उसे अपने घर ले आया और अन्य सेवादार भाइयों के सहयोग से युवकों नहलाया उसकी कटिंग करवाई इसके बाद युवक की कुछ पहचान आने लगी पर वह अपने बारे में कुछ भी बताने में असमर्थ रहा। सेवादार भाई ने बताया कि युवक के परिवार की साध संगत,सोशल मीडिया व अपने संपर्क के माध्यम से तलाश की जा रही है। विदित रहेगी की राजेंद्र इन्सां इससे पूर्व 168 मानसिक दिव्यांगों कों अपने परिवार से मिलवा चुके हैं। जिसके लिए उन्हें पूज्य गुरु जी द्वारा भी सम्मानित किया गया था। इसके साथ-साथ देश की अनेक संस्थाओं ने राजेंद्र इन्सां का सम्मान किया है।

मैजिक बुक ऑफ रिकार्ड्स ने भी किया था सम्मानित | Sri Ganganagar News

फरीदाबाद की मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड्स संस्था ने वे राजेंद्र इन्सां का मार्च माह में प्रशंसति पत्र भेंटकर सम्मानित किया था। संस्था ने राजेंद्र को मंदबुद्धि लोगों को उसके परिवार से मिलने गौ सेवा के साथ-साथ अन्य समाज से भी कार्य करने के लिए फरीदाबाद में सम्मानित किया था। Sri Ganganagar News

जब महिला के परिजनों ने किया पूज्य गुरु जी का व इस सेवादार का तहेदिल से धन्यवाद