Bokaro News - Sach Kahoon Hindi

BMW प्लांट से रंगदारी मांगने वाला प्रिंस खान गैंग का गुर्गा गिरफ्तार
बोकारो (एजेंसी)। Bokaro News: झारखंड के बोकारो जिले में बीएमडबल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने और वहां के प्रबंधक धमकी देने के मामले में पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान गैंग के एक गुर्गे गिरफ्तार किया है।

पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार आरोपी ने गैंग के निर्देश पर धमकी भरा पर्चा तैयार कर कंपनी परिसर में छोड़ा था और बाद में उसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया था। मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार ने मंगलवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान सेक्टर-2सी, बोकारो निवासी 37 वर्षीय राकेश कुमार के रूप में हुई है। उसे डुमरी क्षेत्र के बेरमो मोड़ से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, 12 मार्च को बालीडीह ओपी क्षेत्र स्थित बीएमडब्ल्यू प्लांट के प्रबंधक सुरेश कुमार सिंह ने औद्योगिक थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में प्रिंस खान के नाम पर रंगदारी मांगने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने का आरोप लगाया गया था।

बता दें कि धनबाद के वासेपुर निवासी गैंगस्टर प्रिंस खान ने पाकिस्तान में शरण ले रखी है और वहां से झारखंड के कई इलाकों में गैंग ऑपरेट कर रहा है। उसके खिलाफ इंटरपोल से रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया जा चुका है।

डीएसपी ने बताया कि मामले के अनुसंधान के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था। जांच के दौरान तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर पुलिस राकेश कुमार तक पहुंची। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह प्रिंस खान के एक अंतरराष्ट्रीय व्हाट्सएप नंबर के संपर्क में था और उसी के निर्देश पर उसने अपने हस्तलेखन में धमकी भरा पर्चा तैयार किया था।

जांच में यह भी सामने आया है कि इस कार्य के एवज में प्रिंस खान की ओर से आरोपी के दो बैंक खातों में कुल 1.50 लाख रुपए भेजे गए थे। पुलिस इस वित्तीय लेन-देन और गैंग के अन्य संभावित नेटवर्क की भी जांच कर रही है। आरोपी के पास से बरामद मोबाइल फोन की जांच में कई महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य मिले हैं। पुलिस को मोबाइल से प्रिंस खान के साथ हुई व्हाट्सएप कॉल और बातचीत के रिकॉर्ड भी प्राप्त हुए हैं।

Bokaro Encounter: बोकारो में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, दो नक्सली ढेर
Police-Naxalite encounter in Bokaro: बोकारो (झारखंड)। बोकारो जिले के गोमिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरहोरडे़रा के सघन वनों में बुधवार प्रातः पुलिस बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने दो नक्सलियों को ढेर कर दिया। दोनों के शव घटनास्थल से बरामद किए जा चुके हैं। मुठभेड़ के दौरान केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की कोबरा-209 बटालियन का एक वीर जवान भी शहीद हो गया। वर्तमान में क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान जारी है और पुलिस दल अन्य छिपे नक्सलियों की खोज में लगे हुए हैं। Bokaro Encounter News

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बिरहोरडे़रा क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की गुप्त जानकारी मिलने पर बुधवार तड़के विशेष सर्च ऑपरेशन प्रारंभ किया गया था। लगभग सुबह छह बजे सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच आमना-सामना होते ही दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को मार गिराया। इनमें से एक नक्सली वर्दी में था, जबकि दूसरा साधारण वस्त्रों में पाया गया। घटनास्थल से एक एके-47 राइफल भी जब्त की गई है। मृत नक्सलियों की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है।

इस मुठभेड़ में कोबरा-209 के एक जवान को गंभीर चोटें आईं

इस मुठभेड़ में कोबरा-209 के एक जवान को गंभीर चोटें आईं। उन्हें उपचार हेतु तत्काल अस्पताल ले जाया गया, किंतु मार्ग में ही उन्होंने वीरगति प्राप्त की। राज्य पुलिस ने वर्ष 2025 में झारखंड को नक्सलवाद से मुक्त कराने का संकल्प लिया है। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष अब तक हुई मुठभेड़ों में 16 नक्सली मारे जा चुके हैं, जबकि लगभग 10 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

विगत वर्ष 2024 में पुलिस द्वारा कुल 244 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया था। उस वर्ष की मुठभेड़ों में 9 नक्सली मारे गए थे और 24 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया था। आत्मसमर्पण करने वालों में 4 जोनल कमांडर, 1 सब-जनरल कमांडर एवं 3 एरिया कमांडर शामिल थे। Bokaro Encounter News

Muzaffarnagar objectionable post: मुजफ्फरनगर में कांवड़ियों के खिलाफ आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट करन…

Bokaro:16 वर्षीय छात्रा के साथ दरिंदगी, चार आरोपी गिरफ्तार
बोकारो। झारखंड के बोकारो शहर में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ दरिंदगी की वारदात सामने आई है। पुलिस ने वारदात की एफआईआर दर्ज होने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आज बुधवार को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और इन्हें अदालत में पेश करने के बाद जेल भेजने की तैयारी चल रही है। Bokaro News

आरोपियों की पहचान राकेश कुमार, दीपक कुमार, सूरज कुमार और विक्की कुमार के रूप में हुई है। ये सभी बोकारो के माराफारी थाना क्षेत्र अंतर्गत सरदार मोहल्ला निवासी हैं। बताया गया है कि पीड़ित छात्रा चतरा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में पढ़ती है। वह मूल रूप से झारखंड के रामगढ़ जिले की रहने वाली है। उसके माता-पिता बोकारो में रहकर दिहाड़ी-मजदूरी का काम करते हैं। छात्रा स्कूल में गर्मी की छुट्टी होने पर माता-पिता के पास बोकारो आई है।

छात्रा खराब मोबाइल की मरम्मत कराने जा रही थी

माराफारी थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार, छात्रा मंगलवार को अपने खराब मोबाइल की मरम्मत कराने जा रही थी। रास्ते में एक परिचित के घर वह पानी पीने गई। इसी दौरान चार लड़कों ने उसे दबोच लिया और मुंह दबाकर उसे एक कमरे में ले गए। दो लड़कों ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि दो अन्य कमरे के बाहर पहरा दे रहे थे। लड़कों ने उसे घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बदहवास छात्रा घर लौटी तो देर रात उसने माता-पिता को घटना की जानकारी दी। बुधवार सुबह पीड़िता की मां ने थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा है।

झारखंड के दुमका में भी मंगलवार को इसी तरह की घटना में पुलिस ने एक नाबालिग सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। एफआईआर के मुताबिक, दुमका के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक विवाह समारोह के दौरान 16 वर्षीय छात्रा का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया और एकांत में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में एफआईआर दर्ज होने पर आरोपियों को अलग-अलग ठिकानों से गिरफ्तार किया गया। Bokaro News

यूपी में ट्रेन के आगे कूदे एक व्यक्ति व महिला, कारण जानकर चौंक जाएंगे

Bokaro: बोकारो में बाइक सवार बदमाशों ने पिता के साथ घर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या की
बोकारो। जिले के नावाडीह थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक दर्दनाक घटना में अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृत युवक की पहचान हेमलाल पंडित, निवासी सिरई गांव, विष्णुगढ़ (हजारीबाग) के रूप में की गई है। Bokaro News

विधायक मौके पर पहुँचे, पुलिस में देरी | Bokaro News

बताया जा रहा है कि हेमलाल पंडित और उनके पिता तुलसी पंडित झाड़-फूंक के पारंपरिक कार्य में संलग्न थे। बुधवार की रात लगभग 12 बजे, वे नावाडीह क्षेत्र में किसी व्यक्ति के घर झाड़-फूंक का काम कर लौट रहे थे। जब वे बारीडीह जंगल के समीप पहुँचे, तो एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उनकी कार को ओवरटेक करके रोका और वंशी गांव का रास्ता पूछने का बहाना बनाया। जैसे ही हेमलाल ने कार का शीशा नीचे किया, उनमें से एक युवक ने उन पर गोली चला दी। गोली लगने के बाद हेमलाल गम्भीर रूप से घायल हो गए। उनके पिता तुलसी पंडित ने तत्काल परिजनों और स्थानीय लोगों को सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही डुमरी के विधायक जयराम महतो, जो नावाडीह में ही एक विवाह समारोह में सम्मिलित होने आए थे, तुरंत घटनास्थल पर पहुँचे। उन्होंने तत्काल पुलिस अधिकारियों से संपर्क साधने का प्रयास किया, लेकिन शुरुआती समय में कोई उत्तर नहीं मिला। लगभग डेढ़ से दो घंटे बाद नावाडीह थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे। पुलिस ने हेमलाल का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन छानबीन शुरू कर दी गई है।

अपराधियों की पहचान और तलाश जारी | Bokaro News

मृतक के पिता तुलसी पंडित ने पुलिस को बताया कि हमलावर वारदात को अंजाम देकर बाइक से फरार हो गए। उन्होंने पुलिस को हमलावरों का हुलिया भी बताया है, जिसके आधार पर अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ और तलाशी अभियान चला रही है।

India-Pakistan Border: राजस्थान में पाकिस्तान बॉर्डर के पास ड्रोन मिलने से हड़कंप, बीएसएफ ने शुरू की…

Bokaro: युवक को धारदार हथियार से काटा, मचा हड़कंप, ग्रामीणों ने किया रोड जाम
Jharkhand Crime: बोकारो, झारखंड। बोकारो जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत पिछरी गांव के पास स्थित बिरोह टांड़ जंगल में मंगलवार देर रात एक युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान 25 वर्षीय विपुल मिश्र के रूप में हुई है, जो पिछरी गांव के मिश्रा टोला निवासी गुलचंद कुमार मिश्र का पुत्र था। Bokaro News

Kolkata Hotel Fire: कोलकाता में भीषण अग्निकांड, धुएं में धूं-धूं कर घुटी ज़िंदगियाँ, कई मरे

विपुल की हत्या धारदार हथियार से की गई थी। उसके शरीर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। बुधवार सुबह घटना की जानकारी फैलते ही इलाके में तनाव का माहौल बन गया। गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने जैनामोड़-फुसरो राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया और पुलिस अधीक्षक को बुलाने की मांग पर अड़ गए। परिजनों के अनुसार, मंगलवार शाम लगभग 7 बजे विपुल को उसके एक मित्र का फोन आया, जिसके बाद वह घर से बाहर चला गया। जब वह देर रात तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रात्रि लगभग 11 बजे, कुछ ग्रामीणों को बिरोह टांड़ जंगल में उसका शव मिला। पुलिस को सूचना दी गई और शव को तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया।

जांच की स्थिति | Bokaro News

पेटरवार थाना प्रभारी राजू मुंडा ने बताया कि संदेह के आधार पर पिछरी गांव निवासी राज साव को हिरासत में लिया गया है। मृतक के परिजनों ने उसके तीन दोस्तों पर संदेह जताया है, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम की सहायता से घटनास्थल की जांच कर रही है, जहां से शराब की बोतलें और अन्य वस्तुएं बरामद की गई हैं।

जनाक्रोश और प्रशासन पर सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछरी गांव में पहले भी हत्याओं की घटनाएं हो चुकी हैं, परंतु अब तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं हो पाया है। दोपहर 1:30 बजे तक जाम जारी था, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है। Bokaro News

Jumped Deposit Scam: अनजान खाते से राशि प्राप्त होने पर हो जाएं सावधान, हड़बड़ाहट में ना उठाएं कोई कदम

Bokaro Encounter: बोकारो में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़, करोड़ों का इनामी प्रयाग मांझी सहित 8 नक्सली ढेर
Bokaro Encounter: बोकारो। झारखंड के बोकारो ज़िले के ललपनिया थाना क्षेत्र स्थित लुगू पहाड़ी में सोमवार की सुबह पुलिस एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की संयुक्त टीम और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इस दौरान एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सली कमांडर प्रयाग मांझी सहित आठ माओवादी मारे गए। सुबह लगभग साढ़े पाँच बजे शुरू हुई यह मुठभेड़ दिन चढ़ने तक जारी रही। Bokaro News

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मारे गए नक्सलियों में प्रयाग मांझी की पहचान सुनिश्चित हो चुकी है। प्रयाग मांझी भाकपा (माओवादी) संगठन की केंद्रीय समिति का सदस्य था और नक्सली दुनिया में उसे विवेक दा, फुचना, नागो मांझी अथवा करण दा के नाम से जाना जाता था। वह लंबे समय से गिरिडीह की पारसनाथ पहाड़ी और आसपास के जंगलों में सक्रिय था।

सौ से अधिक हिंसक वारदातों से जुड़ा रहा प्रयाग मांझी का नाम

प्रयाग मांझी का नाम झारखंड, बिहार, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में नक्सलियों द्वारा अंजाम दी गई सौ से अधिक हिंसक वारदातों से जुड़ा रहा है। गिरिडीह जिले में ही उसके खिलाफ पचास से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज थे। प्रयाग मूल रूप से धनबाद जिले के टुंडी प्रखंड के दलबुढ़ा गांव का निवासी था। सीआरपीएफ की ओर से जारी किए गए बयान में पहले चार नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की गई थी, जो बाद में बढ़कर आठ हो गई। मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से एक एसएलआर और एक इंसास राइफल बरामद की हैं। राहत की बात यह रही कि इस अभियान में किसी भी पुलिसकर्मी या जवान के घायल होने की खबर नहीं है। Bokaro News

Malot Fire: मलोट में पावर ग्रिड बना आग का गोला! डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने दिखाया अदम्य साहस!

लुगू पहाड़ी और उसके आसपास के घने जंगलों में सर्च अभियान चला रही

यह मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम लुगू पहाड़ी और उसके आसपास के घने जंगलों में सर्च अभियान चला रही थी। जंगल में छिपे नक्सलियों ने अचानक पुलिस दल पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। सुरक्षा बलों ने भी पूरी मुस्तैदी के साथ मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई में नक्सलियों को भारी नुकसान पहुँचाया। इस ऑपरेशन में सीआरपीएफ की ‘कोबरा 209 बटालियन’ और झारखंड पुलिस के जवानों की सक्रिय भूमिका रही।

इस वर्ष झारखंड में अब तक पुलिस और सुरक्षा बलों की कार्रवाई में कुल 13 नक्सली मारे जा चुके हैं। राज्य पुलिस ने वर्ष 2024 में कुल 244 नक्सलियों को गिरफ्तार किया था, जबकि 24 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का मार्ग चुना। आत्मसमर्पण करने वालों में कई बड़े कमांडर भी शामिल रहे हैं। झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों का लक्ष्य है कि वर्ष 2025 तक राज्य को पूरी तरह नक्सलवाद मुक्त बना दिया जाए। सुरक्षा बलों की सघन कार्रवाई से नक्सली संगठनों की कमर टूटती नजर आ रही है। Bokaro News

Karni Sena leader shot dead in Jamshedpur: करणी सेना के इस नेता की गोली मारकर हत्या, गुस्साए समर्थक …

Bokaro Clash: लाठीचार्ज में युवक की मौत पर बवाल, गाड़ियों में लगाई आग
Bokaro Clash: बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट में नौकरी की मांग पर आंदोलित विस्थापित युवाओं पर लाठी चार्ज में एक युवक की मौत पर शहर में हंगामा हो गया है। बोकारो की उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर पुलिस ने बोकारो स्टील प्लांट के मुख्यालय इस्पात भवन के समक्ष सीआईएसएफ और विस्थापितों के बीच हिंसक टकराव की घटना के लिए बीएसएल (बोकारो स्टील लिमिटेड) के मुख्य महाप्रबंधक हरि मोहन झा को गिरफ्तार कर लिया है। Bokaro News

Madhya Pradesh: कुएं की सफाई में मिले हैंड ग्रेनेड और कारतूस के खोखे, मचा हड़कंप

एक मीडिया रिपोर्ट में घटना के विरोध में आज शुक्रवार को बुलाए गए बोकारो बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों ने कम से कम 3 बसों सहित पांच गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया, इस दौरान कई वाहनों में तोड़फोड़ भी की गई। शहर के तमाम इलाके पूरी तरह बंद हैं। बंद समर्थकों ने दुंदीबाग हाट में एक दुकान में भी आग लगा दी। हालांकि, इस पर थोड़ी देर बाद ही काबू पा लिया गया।

आंदोलनकारियों ने तेनुघाट डैम काट दिया

बोकारो शहर में जिस तेनुघाट डैम की नहर के जरिए पानी पहुंचता है, उसे आंदोलनकारियों ने काट दिया है। इससे शहर में जलापूर्ति प्रभावित होने की आशंका पैदा हो गई है। इस बीच जिला प्रशासन और बीएसएल प्रबंधन ने आंदोलन कर रहे विस्थापित अप्रेंटिस संघ की सभी मांगें मान ली हैं। प्लांट में ट्रेनिंग पूरी कर चुके सभी विस्थापित अप्रेंटिस ट्रेनीज को बीएसएल प्रबंधन 21 दिनों में पद सृजित कर तीन माह के अंदर नियुक्ति देगा।

जमीन विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, गोली चलने से प्रौढ़ की मौत, कस्सी के वार से किया शख्स घायल…

प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए विस्थापित युवाओं को कोचिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। लाठीचार्ज में मारे गए मृतक के परिजनों को 20 लाख मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने पर सहमति बनी है। लाठीचार्ज में घायल हुए लोगों का बोकारो जेनरल हॉस्पिटल में मुफ्त उपचार होगा और प्रत्येक का 10,000 रुपए मुआवजे का भुगतान किया जाएगा। यह भी तय हुआ है कि अन्य मांगों के लिए बीएसएल विस्थापितों के साथ प्रति माह की 15 तारीख को जिला नियोजन पदाधिकारी एवं अपर समाहर्ता की उपस्थिति में बैठक होगी।

जांच के लिए एक कमेटी गठित

बोकारो की उपायुक्त ने सीआईएसएफ और विस्थापितों के बीच टकराव की जांच के लिए एक कमेटी गठित की है। यह कमेटी बीएसएल प्रशासनिक भवन के सीसीटीवी और मीडिया से प्राप्त फुटेज के साथ अन्य माध्यमों से साक्ष्य जुटा रही है। बोकारो स्टील प्लांट में नौकरी की मांग को लेकर आंदोलित विस्थापितों पर गुरुवार की देर शाम लाठीचार्ज में एक युवक की मौत और कई लोगों के घायल होने के बाद शहर में बवाल मच गया है। इस घटना के विरोध में विस्थापितों के संगठन के अलावा आजसू पार्टी, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा सहित कई दलों ने शुक्रवार को बंद बुलाया था, जिसका सुबह से ही व्यापक असर देखा गया। बोकारो की कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह, डुमरी के विधायक जयराम महतो सहित कई नेता सड़कों पर उतर आए। शहर में जगह-जगह सड़कें जाम कर दी गई।

ज्यादातर इलाकों में दुकानें भी बंद करा दी गई। बोकारो स्टील प्लांट के निर्माण के दौरान विस्थापित और प्लांट में अप्रेंटिस का प्रशिक्षण लेने वाले विस्थापित युवा नियोजन-नौकरी की मांग को लेकर गुरुवार को इस्पात भवन के मुख्य गेट पर प्रदर्शन कर रहे थे। शाम करीब 5 बजे आंदोलित प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़कर इस्पात भवन (बोकारो स्टील प्लांट मुख्यालय) के अंदर प्रवेश करने की कोशिश की, तो वहां सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने लाठीचार्ज कर दिया। इसमें चार विस्थापित युवा घायल हो गए, जिनमें से एक की इलाज के दौरान देर रात मृत्यु हो गई। मृतक प्रेम महतो (32) हरला थाना क्षेत्र के शिबूटांड़ गांव का रहने वाला था। Bokaro News

LOC: बॉर्डर पर बढ़ते तनाव से दहशत में लोग और किसान