Khel Nursery - Sach Kahoon Hindi

Khel Nursery: दो महीने बीतने के बाद भी निजी खेल नर्सरियों को नहीं हुई सूची जारी
निजी खेल नर्सरियों के आए थे 41 आवेदन

एक खेल नर्सरी में करते है 25 खिलाड़ी अभ्यास

कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। Kaithal: जिले में दो महीने बीतने के बाद भी निजी स्कूलों में शुरू होने वाली खेल नर्सरियों की सूची अभी तक जारी नहीं हुई है। इसकी वजह से निजी खेल नर्सरियां शुरू नहीं हो पाई हैं। अब खेल विभाग की ओर से बड़े अधिकारियों को रिमाइंडर भेजा जाएगा। खेलों में खिलाड़ियों के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए प्रदेश सरकार ने सरकारी और निजी खेल नर्सरी शुरू करने की योजना बनाई है, लेकिन खिलाड़ियों को पूरे साल इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। अब निजी संस्थाओं में खेल नर्सरियां बंद हैं। ग्राम पंचायतों और सरकारी स्कूलों में खेल सेंटर चल रहे हैं। कैथल जिले की बात करे तो जिले में 100 खेल नर्सरी चल रही हैं जिनमें से 22 नर्सरी प्रशिक्षण केंद्रों और 78 नर्सरी शिक्षण संस्थानों और पंचायतों में शुरू हुई थी।

निजी खेल नर्सरियों के 41 आवेदन प्राप्त हुए | Kaithal

जिला खेल विभाग के पास निजी नर्सरी के लिए 41 आवेदन आए थे उनकी जांच के लिए डिप्टी डायरेक्टर भी आए थे। जांच के बाद 35 आवेदन पास हो गए थे। इसके बाद निरीक्षण रिपोर्ट को मुख्यालय भेजा जा चुका है, लेकिन अभी तक भी अंतिम सूची जारी नहीं की गई है। गौरतलब है कि एक खेल नर्सरी में 25 खिलाड़ियों का चयन किया हुआ है। इनमें अभ्यास करने वाले आठ से 14 वर्ष के खिलाड़ियों को दो हजार रुपए और 15 से 19 वर्ष के खिलाड़ियों को तीन हजार खुराक भत्ता के लिए मिलते है। अब निजी खेल नर्सरी शुरू न होने से इन खेल नर्सरियों में अभ्यास करने वाल खिलाड़ियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। अब यही उम्मीद लगाई जा रही है कि जून के अंत में या जुलाई की शुरुआत में में निजी खेल नर्सरियों की शुरुआत हो जाएगी।

गत वर्ष थी 54 नर्सरिया

2024-25 सत्र में जिले में 54 खेल नर्सरी संचालित की गई, जिसमें 22 सरकारी और 32 प्राइवेट नर्सरी शामिल हैं। जिनमें 550 बच्चे सरकारी और 800 बच्चे निजी नर्सरियो में अभ्यास कर रहे थे।

जिला खेल अधिकारी राजरानी ने बताया कि जिला खेल विभाग ने निजी खेल नर्सरियों के लिए आए आवेदनों की जांच के बाद रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी गई थी। अंतिम सूची मुख्यालय ने ही जारी करनी है। उम्मीद है जल्द ही निजी खेल नर्सरी शुरू हो जाएंगी। बाकी सभी जगह नर्सरी सही तरीके से चल रही है। Kaithal

यह भी पढ़ें:– Haryana BPL Card: हरियाणा में अब इन लोगों के कटे राशन कार्ड, जानिये कहीं आपका तो नाम नहीं

Haryana News: अब निखरेगी खिलाडिय़ों की प्रतिभा! 21 सरकारी खेल नर्सरियां शुरू
खेल विभाग द्वारा नियुक्त सरकारी प्रशिक्षकों के नेतृत्व में संचालित की गई है नर्सरियां

Haryana Khel Nursery Yojana 2025: सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। खेल विभाग के निर्देशानुसार जिला खेल विभाग में कार्यरत प्रशिक्षकों की ओर से खेल नर्सरियों की शुरुआत कर दी गई है। जिले में एक रिहायशी खेल नर्सरी सहित कुल 21 खेल नर्सरियां 1 अपै्रल से शुरु हो गई है। 21 खेल नर्सरियों में 13 विभिन्न खेलों की खेल नर्सरियां शहीद भगत सिंह खेल परिसर में प्रशिक्षकों की ओर से संचालित की जा रही है। Haryana News

जबकि बाकी अलग-अलग जगह स्थापित खेल परिसरों में चालू की गई है। बता दें कि इस बार खेल विभाग की ओर से सभी जिलों में नियुक्त प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण केंद्र और खेल नर्सरी संबंधित जिले के राजीव गांधी खेल परिसर व मिनी स्टेडियमों में चलाने के आदेश दिए थे। जिसके पश्चात इस बार सिर्फ राजीव गांधी खेल परिसर व मिनी स्टेडियमों में ही खेल नर्सरी संचालित की जा रही है।

कौन सी खेल नर्सरी कहां हो रही संचालित

खेल विभाग से मिली जानकारी मुताबिक शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में एथलेटिक्स, आर्चरी, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, क्रिकेट, फेंसिंग, हॉकी, जूडो, लॉन टेनिस, ताइक्वांडो, वॉलीबॉल, रेसलिंग की खेल नर्सरी शुरु की गई है। वहीं मिनी स्टेडियम करीवाला में बॉक्सिंग, चौधरी दलबीर सिंह इंडोर स्टेडियम सरसा में जिमनास्टिक, खेल परिसर वीरूवाला गुढ़ा में हैंडबॉल, राजीव गांधी खेल परिसर बालासर में हॉकी, गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम डबवाली में कबड्डी व राजीव गांधी खेल परिसर कंवरपुरा में रेसलिंग की खेल नर्सरी चालू की गई है। वहीं हॉकी एस्ट्रो टफ जीवन नगर में हॉकी की रिहायशी खेल नर्सरी संचालित की गई है, जहां खिलाडिय़ों के रहने की व्यवस्था की गई है।

खेल नर्सरी में यह मिलती है सुविधा | Haryana News

खेल विभाग द्वारा संचालित खेल नर्सरी में एडमिशन लेने वाले खिलाडिय़ों को सरकार की ओर से विशेष छात्रवृत्ति दी जाती है। इनमें 9 से 14 साल के खिलाड़ी को प्रत्येक महीने 2 हजार व 15 से 19 साल के खिलाड़ी को 3 हजार रुपए महीना छात्रवृत्ति मिलती है। एक खेल नर्सरी में कम से कम उस खेल के 25 खिलाड़ी होने जरूरी है। छात्रवृत्ति के अलावा खेल नर्सरी में खिलाडिय़ों को खेल संबंधी सामान भी दिया जाता है। खिलाड़ी से कोई भी फीस इत्यादि नहीं ली जाती।

जिला खेल अधिकारी जगदीप सिंह ने बताया कि जिले में एक अपै्रल से अलग-अलग खेलों की 21 खेल नर्सरियां शुरु कर दी गई है। इन खेल नर्सरियों में खिलाडिय़ों को विशेष सुविधाएं मिलेगी। खिलाडिय़ों को इन नर्सरियों में दाखिला लेना चाहिए। Haryana News

खेलो इंडिया लघु केंद्र के लिए पूर्व एथलीट 11 तक कर सकते है आवेदन

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। जिला खेल अधिकारी जगदीप सिंह ने बताया कि खेल विभाग के आदेशानुसार जिले में खेलो इंडिया लघु केंद्र स्थापित किया जाना हैं। इसके लिए पूर्व एथलीटों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। खेलो इंडिया लघु केंद्र के लिए आवेदन करने के इच्छुक पूर्व एथलीट अपना आवेदन पत्र भारतीय खेल प्राधिकरण उत्तरी क्षेत्रीय केंद्र जोशी चौहान बहालगढ़ सोनीपत के दिशा-निर्देशों के अनुसार 11 अपै्रल 2025 तक जिला खेल कार्यालय, शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में जमा करवा सकते हैं। आवेदन करने वाले आवेदन का प्रारूप किसी भी कार्यालय दिवस में जिला खेल कार्यालय से प्राप्त कर सकता है। Haryana News

Global Pravasi Kabaddi League: कबड्डी लीग का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा फाइनल मुकाबला