Gold theft - Sach Kahoon Hindi

Gold News: इंदौर में गुजरात के व्यापारी का 4.80 करोड़ का सोना लेकर उसका ड्राइवर फरार
Indore Gold Theft: इंदौर। मध्यप्रदेश के वाणिज्यिक केंद्र इंदौर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ गुजरात के एक स्वर्ण व्यापारी का करोड़ों रुपये मूल्य का सोना लेकर चालक गायब हो गया। इस संबंध में पुलिस ने घटना के 12 दिन बाद मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। Gold News

यह घटना इंदौर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में स्थित गंगवाल बस स्टैंड के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, गुजरात के अहमदाबाद निवासी धर्मेन्द्रभाई नामक स्वर्ण व्यापारी ने अपनी दुकान “अंकित गोल्ड ज्वेलर्स” से संबंधित कार्य हेतु अपने कर्मचारी सौरभ के साथ 4 किलो 800 ग्राम सोना इंदौर भेजा था। उनके साथ मसरू रबारी नामक चालक भी कार लेकर आया था।

गाड़ी में बड़ी मात्रा में सोना था: व्यापारी

व्यापारी प्रतिनिधि और चालक ने इंदौर पहुंचने के बाद होटल शिवानी में रात्रि विश्राम किया। व्यापारी का कहना है कि गाड़ी में बड़ी मात्रा में सोना था, इसलिए चालक को कार के पास रुकने के लिए कहा गया, जबकि सौरभ कुछ देर के लिए बाहर चला गया। जब वह वापस लौटा, तो न गाड़ी थी, न ही चालक। साथ ही, चालक का मोबाइल फोन भी बंद मिला।

काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला, तो व्यापारी ने अपराध शाखा से संपर्क किया। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए इंदौर पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि चुराए गए सोने की अनुमानित कीमत लगभग 4 करोड़ 80 लाख रुपये आंकी गई है।

अपराध शाखा के उप पुलिस आयुक्त राजेश त्रिपाठी के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी सुरागों के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस को विश्वास है कि आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। Gold News

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में आई तेजी, चांदी पहुंची रिकॉर्ड स्तर पर!

मालकिन के घर से भागी नौकरानी, कर गई ये बड़ा कारनामा!
सोने के जेवरात व नकदी चोरी

हनुमानगढ़। एक नौकरानी अपनी मालकिन के घर में रखी अलमारी से सोने की अंगूठियां, कांटे व नकदी चोरी कर ले गई। मकान मालकिन ने घर आकर कीमती सामान सम्भाला तो वह गायब था। उसने नौकरानी से बात की तो उसने उल्टा अपनी मालकिन को ही झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे डाली। इस संबंध में संगरिया पुलिस थाना में नौकरानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। Hanumangarh News

पुलिस के अनुसार रेणुका (40) पत्नी प्रमोद कुमार जाट निवासी वार्ड 34, संगरिया ने रिपोर्ट के जरिए मुकदमा दर्ज करवाया कि उसने अपने घर मोनिका उर्फ मोनू पत्नी कुलदीप कुमार निवासी वार्ड 34, संगरिया को घरेलू कार्य करने के लिए रख रखा है जो पिछले लगभग ढाई माह से उसके घर पर कार्य करने आ रही है। उसने 31 मई को अपना कीमती सामान ऊपर बने हुए कमरे की अलमारी के अन्दर पर्स में डालकर रख दिया। एक जून को मोनिका उर्फ मोनू ने घर के ऊपर बने हुए कमरों की सफाई की। अगले दिन दो जून को वह जरूरी काम के लिए घर से बाहर चली गई। वह शाम को अपने घर पहुंची। उसने अपने घर के ऊपर जाकर अलमारी को सम्भाला तो अलमारी में रखा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ मिला।

ओलमा दिया तो उल्टा मालकिन को ही झूठे मुकदमे में फंसाने की दी धमकी

अलमारी में रखी सोने की दो अंगूठी, सोने के एक जोड़ी कांटे व पांच हजार रुपए गायब थे। तब उसने रसोई के अन्दर खाना बना रही मोनिका की सास पूनम से बात की और कहा कि उसकी बहू मोनिका सोने की अंगूठियां, कांटे व पांच हजार रुपए वगैरा चोरी कर ले गई है। उसने मोनिका की सास को कहा कि वह मोनिका को घर पर लेकर आए। लेकिन मोनिका घर नहीं आई तो उसने मोनिका को फोन किया। इस पर मोनिका ने उसे गालियां निकाली। जब उसने 3 जून को मोनिका उर्फ मोनू के घर जाकर पूछताछ की तो मोनिका घर से भाग गई। उसने मोनिका की सास एवं जेठानी को सारी बात बताई।

मोनिका उर्फ मोनू ने उसे धमकी दी कि अगर उसने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई की तो वह उसके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करवा देगी। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मोनिका उर्फ मोनू के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत नामजद मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश हैड कांस्टेबल पांचूराम के सुपुर्द की है। Hanumangarh News

Hanumangarh: साजिश के तहत विद्युत व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप

Gold News: दिल्ली में 94 ग्राम सोने सहित शातिर अपराधी गिरफ्तार
Gold Theft: नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम जिले के सागरपुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने एक अंतरराज्यीय अपराधी बबलू सिंह को गिरफ्तार किया है। बबलू, जिसकी आयु 32 वर्ष है, मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के ओझर गांव का निवासी है। पुलिस ने उसके कब्जे से 94 ग्राम सोना, ताले तोड़ने के उपकरण तथा अन्य सामग्री बरामद की है। Gold News

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 अप्रैल को सागरपुर निवासी वरुण अग्रवाल ने अपने घर में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वरुण ने बताया कि उनके घर से लगभग 500 ग्राम सोना, चांदी के आभूषण, 50,000 रुपये नकद तथा अन्य कीमती वस्तुएं चोरी कर ली गई थीं। उस समय वरुण घर पर मौजूद नहीं थे। 17 अप्रैल की सुबह घर लौटने पर उन्होंने देखा कि ताले और अलमारियां टूटी हुई थीं। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की।

सागरपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व और दिल्ली कैंट एसीपी की निगरानी में एसआई हिमांशु, पीएसआई मुकेश, एचसी संदीप, सीटी अनिल, राहुल, ललित, अविनाश और विनोद सहित एक विशेष टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज की गहन समीक्षा की गई, जिससे पता चला कि 16-17 अप्रैल की रात तीन लोग चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए घर में घुसे थे। Gold News

फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी | Gold News

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने चोरी के लिए एक होंडा शाइन मोटरसाइकिल का उपयोग किया था, जो मायापुरी क्षेत्र से चोरी की गई थी। पुलिस को पता चला कि आरोपी निहाल विहार में किराए के मकान में रह रहे थे और चोरी की रात धौला कुआं के लिए टैक्सी बुक कराई थी। बबलू सिंह के मोबाइल नंबर का सुराग लगाकर पुलिस ने उसे मध्य प्रदेश के ओझर गांव से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान बबलू ने स्वयं और अपने दो रिश्तेदारों की चोरी में संलिप्तता स्वीकार की। दोनों फरार आरोपी उमरती, मध्य प्रदेश के निवासी हैं और उन पर महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

बबलू की हिरासत के दौरान उसके पास से 94 ग्राम सोना बरामद किया गया। वह केवल पांचवीं कक्षा तक शिक्षित है और बचपन में ही ताले तोड़ने का कौशल सीख चुका था। वह पहले भी चोरी और आर्म्स एक्ट के मामलों में शामिल रहा है। गुजरात और दिल्ली पुलिस उसे एक वांछित अपराधी मानती रही हैं। इस गिरफ्तारी से सागरपुर, केशवपुरम, डाबरी और मायापुरी थानों में दर्ज कई चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। Gold News

Youngest IPL centurion: सबसे कम उम्र के इस बल्लेबाज ने मचाया आईपीएल में कोहराम

Gold theft: डबवाली में बड़ी चोरी, घर से 20 तोले सोना ले उड़े चोर
Gold theft: डबवाली (सच कहूँ न्यूज)। डबवाली के गोल बाजार क्षेत्र में एक परिवार को बड़ी चोरी का सामना करना पड़ा है। प्रेमनाथ बंसल के घर से करीब 20 तोला सोना चोरी हो गया। चोरी गए गहनों में सोने के कड़े, रिंग, अंगूठी, चेन और लॉकेट शामिल हैं। मामले की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में घर की मालकिन कृष्णा देवी ने बताया कि उन्होंने घर में काम करने वाली नौकरानी पर चोरी का संदेह जताया है। Dabwali News

पुलिस ने नौकरानी को पूछताछ के लिए बुलाया, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। गोल बाजार चौकी प्रभारी जगपाल सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। दूसरी तरफ कृष्णा देवी ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि पुलिस की लापरवाही के कारण अब तक चोरी का खुलासा नहीं हो पाया है। सभी गहने एक डिब्बी में रखे हुए थे, जो अलमारी से गायब हो गए। पुलिस अब मामले की गहन जांच कर रही है और चोरी का पता लगाने के लिए सभी संभावित कोणों से छानबीन कर रही है। Dabwali News

Traffic Police Challans: डबवाली ट्रैफिक पुलिस ने काटे 63 वाहनों के चालान