Surat News - Sach Kahoon Hindi
Expressway News: दिल्ली-मुंबई के बाद देश का दूसरा सबसे लंबा एक्सप्रेसवे, 1271 किमी का सफर होगा आसान
नई दिल्ली। Expressway News: देश में सड़क बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कई बड़े एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को देश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे माना जाता है, लेकिन इसके बाद दूसरा सबसे लंबा एक्सप्रेसवे सूरत-चेन्नई एक्सप्रेसवे होगा। यह महत्वाकांक्षी परियोजना देश के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।
1271 किलोमीटर लंबा होगा एक्सप्रेसवे
सूरत-चेन्नई एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई लगभग 1,271 किलोमीटर होगी। इसकी तुलना में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की लंबाई करीब 1,350 किलोमीटर है। यह एक्सप्रेसवे गुजरात के सूरत शहर को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से जोड़ेगा। सूरत-चेन्नई एक्सप्रेसवे केवल गुजरात और तमिलनाडु को ही नहीं जोड़ेगा, बल्कि इसके रास्ते पड़ने वाले कई महत्वपूर्ण शहरों और राज्यों को भी लाभ पहुंचाएगा। इस एक्सप्रेसवे से आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात के कई शहरों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी।  तिरुपति, कडप्‍पा, कुरनूल, कलबुर्गी, सोलापुर, अहमदनगर और नासिक को भी लाभ पहुंचाएगा
NHAI कर रहा है निर्माण
इस परियोजना का निर्माण नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की ओर से किया जा रहा है। एक्सप्रेसवे पर वाहनों की अधिकतम गति सीमा 120 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई है, जिससे लंबी दूरी की यात्रा पहले के मुकाबले काफी तेज और आरामदायक हो जाएगी।
यात्रा समय में होगी बड़ी कमी
सूरत और चेन्नई के बीच यात्रा करने वाले लोगों को इस एक्सप्रेसवे से बड़ा फायदा मिलेगा। इसके शुरू होने के बाद दोनों शहरों के बीच सफर का समय लगभग आधा रह जाने की उम्मीद है। इससे व्यापार, पर्यटन और माल परिवहन को भी नई गति मिलेगी।
50 हजार करोड़ रुपये की लागत
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस एक्सप्रेसवे के निर्माण पर करीब 50 हजार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। यह देश की सबसे बड़ी सड़क परियोजनाओं में से एक मानी जा रही है।
भविष्य में बढ़ाई जाएंगी लेन
फिलहाल एक्सप्रेसवे को 4 लेन के रूप में विकसित किया जा रहा है। हालांकि भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इसे 6 लेन और बाद में 8 लेन तक विस्तारित किया जा सकेगा। इससे बढ़ते ट्रैफिक को संभालने में आसानी होगी।
ट्रैफिक दबाव होगा कम
एक्सप्रेसवे के चालू होने के बाद मौजूदा राष्ट्रीय राजमार्गों पर वाहनों का दबाव कम होगा। अनुमान है कि करीब 50 हजार वाहनों का ट्रैफिक अन्य सड़कों से हटकर इस नए एक्सप्रेसवे पर शिफ्ट हो जाएगा, जिससे यात्रा अधिक सुगम और सुरक्षित बनेगी।
Surat Factory Accident: सूरत में जहरीली गैस का कहर, ईटीपी टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत
Surat Factory Accident: सूरत। सूरत में ज्वेलरी साफ करने वाली एक फैक्ट्री में जहरीली गैस की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन वर्कर और एक सुपरवाइजर शामिल थे। हादसा उस वक्त हुआ जब वे जमीन के नीचे बने ईटीपी टैंक की सफाई कर रहे थे। सभी की मौके पर मौत हो गई।  Surat News
जोन-1 के डीसीपी आलोक कुमार ने आईएएनएस से बताया कि सूरत शहर में ज्वेलरी साफ करने की एक फैक्ट्री है। सफाई की प्रक्रिया के बाद निकलने वाला कचरा एक टैंक में इकट्ठा किया जाता है। इस टैंक की नियमित रूप से सफाई की जाती है। रविवार को भी तीन श्रमिक और कंपनी का एक सुपरवाइजर टैंक साफ करने गए। सफाई के दौरान, एक श्रमिक टैंक में गिर गया और बेहोश हो गया। बाकी दो श्रमिक उसको निकालने गए, वे भी बेहोश हो गए।
डीसीपी आलोक कुमार ने बताया कि सुपरवाइज की ओर से दमकल को कॉल किया गया लेकिन जब तक दमकल की टीम पहुंचती तब तक सुपरवाइजर भी टैंक में गिर चुका था। इस हादसे में चार लोगों की मौत की बात सामने आई है। सेफ्टी इक्विपमेंट का इस्तेमाल किया गया है कि नहीं, इसकी जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि कोई भी सेफ्टी इक्विपमेंट नहीं पहना गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद बाकी की धाराएं जोड़ी जाएंगी।
डिविजनल फायर ऑफिसर रंजीत सिंह खाडिया ने आईएएनएस को बताया कि हमें सुबह 10:22 बजे कॉल करके जानकारी दी गई कि एक व्यक्ति टैंक में गिर गया है। हालांकि, मौके पर पहुंचने पर हमें पता चला कि यह एक इंडस्ट्रियल यूनिट थी। वहां एक व्यक्ति के बजाय चार लोग अंदर थे। यूनिट में एक ईटीपी (एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट) है, जिसका इस्तेमाल रॉ मटेरियल के वेस्ट को ट्रीट करने के लिए किया जाता है। रंजीत सिंह खाडिया ने बताया कि सभी को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। यहां काफी जहरीली गैस थी। Surat News
Barrier-Free Toll Plaza: सूरत में शुरू हुआ देश का पहला बैरियर-फ्री टोल प्लाजा, अब बिना रुके गुजरेंगी गाड़ियां
सूरत (एजेंसी)। Barrier-Free Toll Plaza; भारत में सड़क यात्रा को और तेज, आसान और आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। मुंबई-दिल्ली नेशनल हाईवे (एनएच48) पर सूरत के पास स्थित चोर्यासी टोल प्लाजा देश का पहला ऐसा टोल प्लाजा बन गया है, जहां वाहनों को रुकना नहीं पड़ेगा। यानी अब गाड़ियों को टोल पर ब्रेक लगाने या लाइन में खड़े रहने की जरूरत नहीं होगी।
यह टोल प्लाजा सूरत और भरूच के बीच कामरेज–चोर्यासी सेक्शन पर स्थित है और करीब दो महीने के ट्रायल के बाद इसे पूरी तरह शुरू किया गया है। इस सिस्टम की खास बात यह है कि यह पूरी तरह बैरियर-फ्री है, यानी यहां कोई फिजिकल बैरियर या गेट नहीं है जो गाड़ियों को रोक सके।
इस नई व्यवस्था में मल्टी-लेन फ्री फ्लो (एमएलएफएफ) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इसे राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने लागू किया है और यह सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की आधुनिक टोलिंग योजना का हिस्सा है। सरकार का लक्ष्य है कि 2026 के अंत तक देश के 1,050 से ज्यादा टोल प्लाजा को इसी तरह के स्मार्ट और ऑटोमेटेड सिस्टम में बदल दिया जाए।
इस सिस्टम में टोल वसूली पूरी तरह ऑटोमेटिक होती है। जैसे ही कोई वाहन टोल प्लाजा से गुजरता है, ओवरहेड गैन्ट्री पर लगे हाई-रेजोल्यूशन कैमरे उसकी नंबर प्लेट को स्कैन कर लेते हैं। साथ ही फास्टैग से जुड़े आरएफआईडी सेंसर भी वाहन की जानकारी पढ़ लेते हैं। इसके बाद टोल राशि सीधे वाहन मालिक के बैंक खाते से कट जाती है। इसमें न तो किसी कर्मचारी को पैसे देने की जरूरत होती है और न ही वाहन को रुकना पड़ता है।
अगर किसी वाहन में फास्टैग नहीं है, तो भी सिस्टम उसकी नंबर प्लेट से पहचान कर लेता है और वाहन मालिक के रजिस्टर्ड नंबर पर ई-नोटिस भेज दिया जाता है, जिसमें भुगतान की जानकारी होती है।
एनएचएआई के मुख्य परिचालन अधिकारी, एआर चित्रांसी ने बताया कि यह सिस्टम पूरी तरह से बाधारहित है। इसमें वाहन को रोकने की कोई जरूरत नहीं है। वाहन सीधे टोल गैन्ट्री के नीचे से गुजर जाएगा और टोल अपने आप कट जाएगा। इस तकनीक से गाड़ियों की आवाजाही काफी तेज हो गई है। अब वाहन 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से भी बिना रुके टोल पार कर सकते हैं। इससे हाईवे पर लगने वाले लंबे जाम और ट्रैफिक की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी, खासकर उन रूट्स पर जहां पहले टोल पर भारी भीड़ लगती थी।
इस सिस्टम से न सिर्फ समय की बचत होगी, बल्कि ईंधन की भी बचत होगी। अनुमान है कि हर साल करीब 1,500 करोड़ रुपये का फ्यूल बचाया जा सकता है क्योंकि अब गाड़ियों को रुक-रुककर चलना नहीं पड़ेगा। इसके साथ ही टोल वसूली में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ने से करीब 6,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व भी मिल सकता है।
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भारत 2026 के अंत तक पूरी तरह बैरियर-फ्री टोलिंग सिस्टम की ओर बढ़ रहा है। सूरत का यह प्रोजेक्ट उसी दिशा में एक पायलट मॉडल माना जा रहा है, जिसे आगे देशभर में लागू किया जाएगा।
सूरत (एजेंसी)। MUST WATCH: गुजरात के सूरत शहर के साइबर क्राइम सेल ने एक अंतर्राष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। साइबर ठग शेयर बाजार में 7 से 11 प्रतिशत मासिक रिटर्न का लालच देकर लोगों से करोड़ों रुपए ठग रहे थे। पुलिस ने सूरत और राजकोट में छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला कि इस गिरोह ने लोगों के साथ 235 करोड़ रुपए से अधिक के बैंक लेन-देन और लगभग 100 करोड़ रुपए के ‘अंगड़िया’ लेन-देन के जरिए ठगी की। इस धोखाधड़ी का दायरा इतना बड़ा है कि देश के 14 राज्यों में इनके बैंक खातों के खिलाफ शिकायतें दर्ज हैं।
क्राइम ब्रांच के डीसीपी भावेश रोजिया ने बताया कि गिरोह ने ‘आईवी ट्रेड (इनोवेटिव ट्रेड)’ और ‘स्काई ग्रोथ वेल्थ मैनेजमेंट’ जैसी फर्जी कंपनियां बनाकर निवेशकों को आकर्षित किया। यह स्कीम मल्टी-लेवल मार्केटिंग (एमएलएम) पिरामिड मॉडल पर आधारित थी। इसमें निवेशकों को 18 महीने तक निवेश बनाए रखने के लिए मजबूर किया जाता था। नए ग्राहकों को लाने वालों को ‘ब्रॉन्ज’ (25 हजार डॉलर), ‘सिल्वर’ (50 हजार डॉलर), ‘गोल्ड’ (एक लाख डॉलर) और ‘प्लेटिनम’ (2.5 लाख डॉलर) रैंक के आधार पर बोनस का लालच दिया जाता था। क्राइम ब्रांच के डीसीपी रोजिया ने बताया कि पुलिस ने सूरत और राजकोट में छापेमारी कर तीन आरोपी दानिश, जयसुख पटोलिया और यश पटोलिया को गिरफ्तार किया। MUST WATCH
मुख्य आरोपी दानिश अपने पिता नवीनभाई और भाई दीपेन के साथ यह गिरोह चलाता था। छापेमारी में पुलिस ने 40 लाख रुपए नकद, मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट, डायरी, राउटर और चेकबुक सहित कई दस्तावेज जब्त किए। राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल की जांच में पता चला कि इन खातों के खिलाफ बिहार, हरियाणा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, झारखंड , कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, केरल, मणिपुर और मध्य प्रदेश में शिकायतें दर्ज हैं। क्राइम ब्रांच के डीसीपी भावेश रोजिया ने बताया कि इस स्कीम में 11 हजार से अधिक लोगों ने निवेश किया था। जांच में यह भी सामने आया कि कुछ मुख्य साजिशकर्ता दुबई भाग गए हैं। पुलिस अब उनकी तलाश में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जांच कर रही है। MUST WATCH
यह भी पढ़ें:– Snake News: हरियाणा के रतिया में मिला एक दुर्लभ प्रजाति का सांप, मचा हड़कंप
Western Railway News: रेलवे की नई पहल: यात्रियों के लिए शुरू की यह नई सुविधा!
अब यात्री ऑनलाइन पोर्टल से बुक कर सकेंगे सहायक
Indian Railways: सूरत। पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक नई और अनोखी सेवा की शुरुआत की है। अब यात्री एयरपोर्ट की तर्ज पर ऑनलाइन पोर्टल, मोबाइल ऐप या फोन कॉल के माध्यम से सहायक (कुली) की बुकिंग कर सकेंगे। यह सुविधा विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांग यात्रियों और अधिक सामान लेकर चलने वालों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी। Western Railway News
पश्चिम रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) पंकज कुमार सिंह ने सूरत में मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि कई स्टेशनों पर यात्रियों को सहायक की आवश्यकता होती थी, लेकिन सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें कठिनाई का सामना करना पड़ता था। यात्रियों की लगातार मांग को देखते हुए मुंबई डिवीजन ने इस सेवा की शुरुआत की है।
अब यात्री ट्रेन के स्टेशन पर आगमन से कम से कम 30 मिनट पूर्व बुकिंग कर सकते हैं। इसके बाद यूनिफॉर्म में सहायक ट्रॉली के साथ उपलब्ध होगा और यात्री की सहायता करेगा। यह सेवा प्रारंभिक रूप से वलसाड स्टेशन पर शुरू की गई है और जल्द ही वापी तथा वसई रोड स्टेशनों पर भी प्रारंभ की जाएगी। इससे पहले इन स्टेशनों पर सहायक उपलब्ध नहीं थे।डीआरएम ने कहा कि यह सेवा भारतीय रेलवे की पहली पहल है और इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
गर्मी की छुट्टियों और स्टेशनों के विकास की भी तैयारी | Western Railway News
आगामी गर्मियों की छुट्टियों को देखते हुए रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं। डीआरएम ने बताया कि सूरत और उदयपुर क्षेत्र यात्री संख्या के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं। इसलिए अप्रैल, मई और जून के लिए फेजवाइज स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की जा रही है। उन्होंने बताया कि सूरत स्टेशन का पुनर्विकास कार्य भी प्रगति पर है। हाल ही में ट्रैफिक ब्लॉक के कारण कुछ ट्रेनें प्रभावित हुई थीं, लेकिन अप्रैल से सेवाएं पुनः बहाल हो गई हैं।
सूरत स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं, जहां यात्रियों को सुव्यवस्थित ढंग से बैठने की व्यवस्था की गई है। डीआरएम ने आश्वासन दिया कि सूरत और उदयपुर जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। Western Railway News
Uttar Pradesh: सीएम योगी ने यूपी से गरीबी खत्म करने को कर दिया ये बड़ा वादा