Aashiyana Muhim - Sach Kahoon Hindi

‘अपना घर भी होगा यह तो कभी सोचा भी न था’
बठिंडा (सच कहूँ/सुखनाम)। Aashiyana Muhim: अपना और पक्का घर बनने के बाद खुशी में भावुक होकर गुरमिन्द्र सिंह ने कहा कि बुजुर्ग मां, अविवाहित और मानसिक रूप से विक्षिप्त बहन, और अन्य पारिवारिक जिम्मेवारियों के बोझ में, मैंने कभी यह नहीं सोचा था कि किरायेदार से कभी मैं भी अपने पक्के मकान का मालिक बन पाऊंगा। उन्होंने कहा कि महंगाई के इस दौर में परिवार के लिए दो वक्त की रोटी जुटाना भी मुश्किल था, वे किराये के मकाने में रह रहे थे।

गरीबी के कारण किराया भरने की चिंता उन्हें हर समय सताती रहती थी। जानकारी के अनुसार ब्लॉक बठिंडा के एरिया श्री गुरु गोबिंद सिंह नगर में किराये के मकान में रहने वाले गुरमिन्द्र सिंह, मूल निवासी जोगा नंद सरहिंद नहर के पास चाय-दूध का खोखा लगाकर मुश्किल से अपना और परिवार का गुजारा कर रहे थे। उनकी दो बहनों की शादी हो चुकी है और एक बहन जो कि मानसिक रूप से विक्षिप्त है, उसकी शादी नहीं हुई है, इसके अलावा बुजुर्ग मां और सुनने में असमर्थ पिता का वह एकमात्र सहारा हैं। गुरमिन्द्र सिंह के घर के दयनीय हालातों के बारे में जब सच्ची बागबानी समिति के जिम्मेवार सेवादार कृष्ण इन्सां को पता चला, तो उन्होंने ब्लॉक बठिंडा के जिम्मेवार सेवादारों से इस संबंधी बात की और जरूरतमंद परिवार की मदद के लिए कहा। इसके बाद डेरा सच्चा सौदा, सरसा में हेल्पलाइन से संपर्क किया गया।

घरेलू आर्थिक तंगी को देखते हुए, ब्लॉक बठिंडा के एरिया थर्मल कॉलोनी और श्री गुरु गोबिंद सिंह नगर की साध-संगत के नेतृत्व में ब्लॉक बठिंडा के विभिन्न एरिया के सेवादारों ने गुरमिन्द्र सिंह के मकान को बनाने का बीड़ा उठाया और देखते ही देखते कुुछ ही समय में पूरा घर बनकर तैयार हो गया।  इस मौके पर गुरमिन्द्र सिंह और उनके परिवार के सदस्यों ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां व सेवादारों का इस नेक कार्य के लिए तहेदिल से धन्यवाद किया। सेवादारों के साथ अपने मकान के निर्माण में लगे गुरमिन्द्र और उनका पूरा परिवार बहुत खुश दिखाई दे रहा था। वहीं आसपास के लोगों भी डेरा श्रद्धालुओं की इस नि:स्वार्थ भावना की खुलकर सराहना की। गुरमिन्द्र सिंह ने कहा कि मैं हमेशा इनका ऋणी रहंूंगा। इनका धन्यवाद करता हूँ और पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का तहेदिल से धन्यवाद करता हूँ, जिन्होंने सेवादारों को जरूरतमंदों की मदद करने की इतनी नेक और पवित्र शिक्षा दी है।

देश हो या विदेश बस एक ही उद्देश्य मानवता की सेवा: गुरकमल इन्सां (ऑस्ट्रेलिया)

ब्लॉक बठिंडा की साध संगत द्वारा गाँव जोगा नंद में एक जरूरतमंद परिवार को मकान बनाकर देने के दौरान सेवादार गुरकमल इन्सां, जो कि आॅस्ट्रेलिया के शहर मेलबर्न में रहते हैं, ने सेवा में अपनी भागीदारी देते हुए कहा कि विदेश में रहने वाले डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु मानवता भलाई के कार्य कर अपने मुर्शिद-ए-कामिल के वचनों पर फूल चढ़ा रहे हैं। आज यहाँ भी साध संगत के साथ सेवा कार्य करके दिल को बहुत शांति मिल रही है।

आशियाना मुहिम: डेरा सच्चा सौदा की संगत ने जरूरतमंद महिला को बनाकर दिया नया घर
अपने लिए पक्की छत्त पाकर महिला ने पूज्य गुुरुजी व सेवादारों का जताया आभार

हिसार (सच कहूँ/श्याम सुंदर सरदाना)। Aashiyana Muhim: डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाई गई आशियाना मुहीम के तहत ब्लॉक हिसार की साध-संगत ने सेवा और समर्पण की मिसाल पेश करते हुए कांता इन्सां को नया पक्का मकान बनाकर सौंपा। कांता इन्सां का पुराना मकान जर्जर हालत में था और गिरने की कगार पर पहुंच चुका था। ऐसे में उन्होंने ब्लॉक हिसार की साध-संगत से मदद की गुहार लगाई, जिसे संगत ने सहर्ष स्वीकार किया। लाजपत नगर निवासी जयचंद तेहरी इन्सां एवं उनके परिवार के रविंद्र तेहरी इन्सां, राजकुमार तेहरी इन्सां और सुशील तेहरी इन्सां ने धन की सेवा की, जबकि साध संगत ने तन-मन से श्रमदान कर मकान का निर्माण पूरा किया। Hisar News

शनिवार को साध-संगत ने कांता इन्सां को नए मकान की चाबी सौंपी। अपने सपनों का घर पाकर कांता इन्सां की आंखों से भावुकता के आंसू छलक पड़े। आसपास के लोगों ने भी डेरा सच्चा सौदा की साध संगत और सेवादारों की खुले मन से प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी सेवा भावना समाज में मानवता और भाईचारे को मजबूत करती है। कार्यक्रम में बलजीत इन्सां (सच्चे नम्र सेवादार), रविंद्र तेहरी इन्सां, चरणजीत छाबड़ा इन्सां, ईश खुराना इन्सां, पी.आर. सेतिया इन्सां, नानक चंद इन्सां, राजकुमार इन्सां, बजरंग इन्सां, पवन मिढ़ा इन्सां, त्रिलोक इन्सां (भगत योद्धा) सहित बड़ी संख्या में साध संगत उपस्थित रही।

क्या है आशियाना मुहिम | Hisar News

डेरा सच्चा सौदा, सिरसा की ‘आशियाना मुहिम’ एक मानवीय व समाजसेवी पहल है, जिसका उद्देश्य बेघर, गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराना है। यह मुहिम डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा से चलाये जा रहे 170 मानवता भलाई के कार्यों में एक प्रमुख सेवा मानी जाती है। आशियाना मुहिम के तहत डेरा सच्चा सौदा द्वारा झुग्गी-झोपड़ी या कच्चे घरों में रहने वाले अति जरूरतमंद परिवारों को नि:शुल्क पक्के मकान बनाकर दिए जाते हैं, ताकि उन्हें सुरक्षित, सम्मानजनक और स्थायी आवास मिल सके।

यह भी पढ़ें:– ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 82 रनों से हराकर एशेज 3-0 से अपने नाम किया

Aashiyana Muhim: आशियाना मुहिम के तहत जरूरतमंद बदलू को बनाकर दी ‘पक्की छत्त’
पूज्य गुरु जी की पावन प्रेरणा से डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत ने पेश की मानवता की मिसाल

ब्लॉक मोगा के सेवादारों ने बदलू के घर की कुछ ही घंटों में छत बनाकर दी

मोगा (सच कहूँ/विक्की कुमार)। Aashiyana Muhim: डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे 170 मानवता भलाई सेवा कार्यों में से 27वें सेवा कार्य ‘आशियाना मुहिम’ के तहत मोगा शहर के बाबा नंद सिंह नगर में साध-संगत ने जरूरतमंद व्यक्ति बदलू के घर की छत बनाकर दी। जानकारी के अनुसार बदलू पिछले दो वर्षों से लीवर की बीमारी से पीड़ित हैं। हाल ही में बारिश के कारण उनके कमरे की छत गिर गई थी। गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन बीमारी और आर्थिक तंगी के चलते बदलू के लिए घर की छत बनाना बड़ी चुनौती थी। Moga News

इस स्थिति में बदलू ने डेरा सच्चा सौदा के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया और अपनी समस्या बताई। जांच के बाद उन्हें सहायता योग्य पाया गया। इसके बाद ब्लॉक मोगा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादारों को छत बनाने का कार्य सौंपा गया। खराब मौसम के बावजूद सेवादारों और साध-संगत ने तन-मन-धन से सेवा करते हुए कुछ ही घंटों में कमरे की नई छत डाल दी। इस अवसर पर बदलू ने भावुक होकर पूजनीय गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का तहेदिल से धन्यवाद किया। क्षेत्र के गणमान्यजनों व अन्य लोगों ने भी इस भलाई कार्य की भरपूर प्रशंसा की।

‘आप’ जिला प्रधान ने डेरा श्रद्धालुओं का किया तहेदिल से धन्यवाद

आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान शहरी एवं पूर्व पार्षद प्रेम चंद चक्की वाले, पार्षद विजय भूषण टीटू और लेक्चरार बलविंदर सिंह विशेष रूप से पहुंचे। उन्होंने कहा कि शहर में इससे पहले भी डेरा श्रद्धालुओं ने जरूरतमंदों को मकान बनाकर दिए हैं। उन्होंने सेवादारों का तहेदिल से धन्यवाद करते हुए कहा कि इस परिवार की मदद कर उन्होंने मानवता की मिसाल पेश की है।

ये रहे मौजूद | Moga News

इस अवसर पर सच्चे नम्र सेवादार राम इन्सां, सच्ची प्रेमी समिति के सेवादार संदीप कुमार इन्सां, कुलविंदर सिंह इन्सां, गुरबचन सिंह इन्सां, विजय कुमार बिट्टू, प्रीत सिंह इन्सां, चरण सिंह इन्सां, जगरूप सिंह साफूवाला, सतनाम सिंह साफूवाला, सैफी इन्सां, सुखदेव नाहल सहित साध संगत उपस्थित रही।

यह भी पढ़ें:– Shri Jalalana Sahib: साध-संगत ने श्री जलालआणा साहिब के क्रिकेट स्टेडियम में चलाया सफाई अभियान

Welfare Work: डेरा सच्चा सौदा की मुहिम से झुग्गी में रहने वाली पार्वती को मिला ‘आशियाना’
बरनाला (सच कहूँ/गुरप्रीत सिंह)। Aashiyana Muhim: 30 वर्षों से तिरपाल, बांस और ईंट की बनी झुग्गी में रह रही ‘पार्वती’ के लिए डेरा सच्चा सौदा की मुहिम सार्थक साबित हुई और उसे सिर छिपाने के लिए आशियाना नसीब हो गया। झुग्गी में रह रही पार्वती ने न केवल जेठ की तपती दोपहरी, और पोष माघ की रातें बल्कि मूसलाधार बारिश और काली घटाओं भरी हवाओं को भी झेला। उसने कभी नहीं सोचा था कि उसे झुग्गी से निकलकर अपने घर में रहने का सौभाग्य प्राप्त होगा। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन वचनों पर अमल करते हुए डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने पार्वती के लिए चंद घंटों में नया घर तैयार कर दिया। Barnala News

बरनाला शहर की जोन नंबर एक की साध संगत ने अनाज मंडी के पास झुग्गी में रहने वाली पार्वती देवी के लिए डेरा सच्चा सौदा की ‘आशियाना ’ मुहिम के तहत घर बनाने का बीड़ा उठाया। साध-संगत ने चिलचिलाती धूप व गर्मी की परवाह किए बिना घर बनाने की सेवा का बीड़ा उठाया है। जानकारी देते हुए जोन के प्रेमी सेवक बलबीर सिंह इन्सां ने बताया कि साध संगत ने पिछले 30 वर्षों से झुग्गी में रह रही माता पार्वती के लिए एक कमरा, शौचालय व चार दीवारी तैयार की है।उन्होंने बताया कि साध-संगत को पता चला था कि माता पिछले काफी समय से अपने परिवार के साथ झुग्गी में रह रही हैं, जिसके बाद साध-संगत ने उसके लिए घर बनाने का फैसला किया। घर के सेवा कार्य में बड़ी संख्या में साध-संगत ने अपना पूर्ण सहयोग दिया है।

पूज्य गुरु जी की शिक्षाओं को कोटि-कोटि नमन | Barnala News

साध-संगत के सेवा के जज्बे को देख बार-बार भावुक हो रही माता पार्वती ने कहा कि जिस झोपड़ी में हम 30 साल से रह रहे थे। वही हमारे लिए सब कुछ थी। हमने मौसम, कष्ट और मुश्किलों को जीवन का हिस्सा मान लिया था, लेकिन डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालुओं ने हमारे दर्द को समझा और हमारे लिए नया घर बनवाया। उसने साध-संगत का आभार जताते हुए कहा कि वह पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को कोटि कोटि नमन करती है, जिनकी पावन शिक्षाओं पर चलकर यह साध-संगत दूसरों के दुखों को अपना दुख समझकर उन्हें दूर करती है, ऐसा अहसास कुछ लोगों को ही होता है।

साध-संगत के आगे शीश झुकाता हूं: गोनी

बरनाला के नगर पार्षद हरबख्शीश सिंह गोनी ने कहा कि साध-संगत के आगे शीश झुकाता हूं कि उनके दिलों में मानवता के लिए ऐसी दया है, जो अपने आप में बेमिसाल है। डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत पूरे विश्व में मानवता के लिए किए जा रहे कार्यों के कीर्तिमान स्थापित कर रही है। आज डेरा भक्तों ने उस माता के लिए घर बनाया, जो 30 साल से झोपड़ी बनाकर रह रही थी। उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा कार्य दुर्लभ हैं। Barnala News

साध-संगत के प्रयास सराहनीय

बरनाला के समाजसेवी कमलजीत सिंह ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत का यह प्रयास बेहद सराहनीय है। उन्होंने कहा कि पूज्य गुरु जी के पावन वचनों पर चलते हुए साध-संगत समाज में ऐसे कार्य कर रही है, जो बेमिसाल हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जहां हर कोई सिर्फ अपने तक सीमित रह गया है, वहीं डेरा श्रद्धालुओं ने पार्वती जैसे जरूरतमंदों की मदद कर साबित कर दिया है कि वास्तव में असली सेवा दूसरों की मदद करना होती है।

यह भी पढ़ें:– PM Awas Yojana: बेघरों के लिए खुशखबरी! प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलेगा नया घर!