Indian Premier League - Sach Kahoon Hindi

IPL 2026: हम एक दूसरे को प्रभावित करना चाहते है, बाहरियों को नहीं: श्रेयस अय्यर
चेन्नई (एजेंसी)। Indian Premier League: पंजाब किंग्स के कप्तान ने कहा कि हमने ड्रेसिंग रूम में फैसला किया है कि चाहे कुछ भी हो जाए हम एक ब्रांड वाली क्रिकेट खेलेंगे जो एक-दूसरे को प्रभावित करने वाली होगी, न कि बाहर के लोगों को। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के सातवें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने 200 से अधिक रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक नौवीं बार पीछा किया है। इस टूनार्मेंट में यह किसी टीम द्वारा सर्वाधिक बार किया गया कारनामा है और वे यहां तक चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पांच विकेट की जीत के साथ पहुंचे हैं। Chennai News

मुकाबला जीतने के बाद श्रेयस ने कहा, “हमने ड्रेसिंग रूम में ये निर्णय लिया है कि चाहे कुछ भी हो जाए हम एक ब्रांड वाली क्रिकेट खेलेंगे जो एक-दूसरे को प्रभावित करने वाली होगी, न कि बाहर के लोगों को। इससे जब हम मैच खेलते हैं तो हमें भी एक तरह से काफी कुछ साफ पता रहता है। साधारण तौर पर ड्रेसिंग रूम के अंदर के लोगों को चैलैंज करना है न कि बाहर के लोगों को।”

उन्होंने कहा, “मुझे खुशी हो रही है कि पहले दो मैचों में ही सबको बल्लेबाजी करने का मौका मिला है। इससे टीम का आत्मविश्वास भी बहुत बढ़ जाता है। जब भी हम दबाव कि स्थिति में होते हैं तो लोगों को पता है कि इससे कैसे निपटना है। मेरे ख़्याल से बल्लेबाजी के लिए पिच अच्छी थी, लेकिन तीन ओवर में 25 रन के साथ हमने अच्छी शुरूआत की थी। अचानक उन्होंने वहां से तेजी पकड़नी शुरू कर दी। लेकिन अहम ये था कि हम शांत रहें। इसके साथ ही ओवर रेट भी ऐसी चीज है जिस पर हमें ध्यान रखना होगा क्योंकि अंतिम दो ओवरों में यदि पांच फील्डर अंदर रहेंगे तो आपको ये पता होता है कि एक ही लाइन पर गेंदबाजी करनी है। हमें केवल इसी चीज पर फोकस रखना है। Chennai News

यह भी पढ़ें:– रूस-यूक्रेन युद्ध की चपेट में फतेहाबाद का युवक, जबरन भर्ती के बाद मौत

Indian Premier League: आईपीएल एक ऐसा मंच, जो खेलों के लिए सबक!
भारतीय प्रीमियर लीग (आईपीएल) ने पिछले डेढ़ दशक में भारतीय क्रिकेट को एक नया आयाम दिया है। यह केवल एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि एक ऐसा मंच बन गया है, जिसने क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया और अनगिनत युवा प्रतिभाओं को अवसर प्रदान किया। आईपीएल के कारण भारतीय क्रिकेट को कई नए बल्लेबाज और गेंदबाज मिले हैं। चाहे वह जसप्रीत बुमराह की धारदार गेंदबाजी हो, हार्दिक पंड्या का आॅलराउंड प्रदर्शन या सूर्यकुमार यादव की आक्रामक बल्लेबाजी- ये सभी खिलाड़ी आईपीएल के मंच से उभरकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में चमके हैं। Indian Premier League

रिंकू सिंह, यशस्वी जायसवाल, उमरान मलिक जैसे नाम आज घर-घर में पहचाने जाते हैं, और इनकी सफलता का श्रेय आईपीएल को जाता है। पहले जहां अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जगह बनाने के लिए लंबा इंतजार और रणजी जैसे घरेलू टूनार्मेंटों में लगातार प्रदर्शन जरूरी था, वहीं अब आईपीएल ने इस प्रक्रिया को तेज कर दिया। हालांकि, आईपीएल का प्रभाव केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं रहना चाहिए। भारत एक खेल-प्रधान देश बनने की क्षमता रखता है, लेकिन क्रिकेट के अलावा अन्य खेलों को अभी तक वह महत्व और संसाधन नहीं मिले, जो वे डिजर्व करते हैं।

भारत के पास अपार प्रतिभा है

हॉकी, बैडमिंटन, कुश्ती, फुटबॉल जैसे खेलों में भी भारत के पास अपार प्रतिभा है, लेकिन इनके लिए आईपीएल जैसा मंच नहीं है। यदि इन खेलों के लिए भी ऐसा टूनार्मेंट शुरू किया जाए, तो नई प्रतिभाएं उभर सकती हैं और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और चमक सकता है। उदाहरण के लिए, हॉकी इंडिया लीग की शुरूआत एक सकारात्मक कदम थी, लेकिन इसे और व्यापक और आकर्षक बनाने की जरूरत है।

आईपीएल की सफलता का मूल मंत्र उसका व्यावसायिक मॉडल, दर्शकों का उत्साह और प्रायोजकों का समर्थन है। अन्य खेलों के लिए भी ऐसा ही ढांचा तैयार करना होगा। सरकार, खेल संगठनों और निजी क्षेत्र को मिलकर काम करना चाहिए ताकि हर खेल को उसका हक मिले। इससे न केवल खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि युवाओं में खेलों के प्रति रुचि भी बढ़ेगी। Indian Premier League

Boxing World Cup 2025: हितेश ने रचा इतिहास, स्वर्ण संग भारत ने विश्व मुक्केबाज़ी कप में छह पदकों के …