AI News - Sach Kahoon Hindi

AI Video Controversy: कांग्रेस के पीएम मोदी के चाय बेचते एआई वीडियो पर शिवराज सिंह ने दिया करारा जवाब
AI Video Controversy: नई दिल्ली। कांग्रेस की नेता रागिनी नायक द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चायवाला बताते हुए उनका एक एआई-जनित वीडियो साझा करने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इस मामले पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। Ragini Nayak News

उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने 140 वर्षों में एक सक्षम नेतृत्व खड़ा नहीं किया, वह अब एआई वीडियो बनाकर अपने राजनीतिक दिवालियापन को छिपाने का प्रयास कर रही है। उनके अनुसार, कांग्रेस का वास्तविक नियंत्रण अब एआई के हाथों में है, क्योंकि पार्टी में विचार और क्षमता दोनों का अभाव हो चुका है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के संघर्षपूर्ण जीवन का उपहास करना देश के प्रत्येक परिश्रमी और निर्धन नागरिक का अपमान है, जिसका परिणाम कांग्रेस को भारी पड़ेगा।

बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा-“कांग्रेस की राजनीति अब ‘आइडिया’ पर नहीं, ‘एआई’ पर आधारित है। 140 वर्षों में नेतृत्व तैयार न कर पाने वाली यह पार्टी आज एआई वीडियो के माध्यम से अपनी विफलता छिपाने में लगी है। कांग्रेस पूरी तरह कृत्रिम हो चुकी है—नेतृत्व उधार का, विचार उधार के और अब राजनीतिक हमले भी ‘एआई जनरेटेड’। संघर्ष और तपस्या से नेतृत्व प्राप्त करने वाले व्यक्ति के जीवन की कठिनाइयों का मजाक उड़ाकर कांग्रेस ने शर्मनाक स्तर की राजनीति का परिचय दिया है।” Ragini Nayak News

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस मेहनतकश भारत को कभी समझ नहीं सकी, क्योंकि जिन लोगों को सब कुछ बिना प्रयास मिला हो, वे संघर्ष की पीड़ा और श्रम का मूल्य नहीं जान पाते। उन्होंने लिखा- “जिन्हें चांदी की थाली में सब कुछ मिला, वे एक साधारण भारतीय के जीवन का महत्व क्या समझेंगे? शायद इसी हीन भावना को ढकने के लिए कांग्रेस भ्रामक एआई वीडियो का सहारा ले रही है। वे भूल जाते हैं कि इसी भूमि की मिट्टी से उठकर आगे बढ़ने वाला वही ‘चाय वाला’ आज विश्व मंच पर भारत को नई पहचान और मजबूत नेतृत्व दे रहा है।”

अंत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास न कोई विषय बचा है, न सकारात्मक दृष्टि, इसलिए वह अब कटाक्ष, झूठे वीडियो और कल्पनात्मक राजनीति के सहारे संघर्षरत है। “कांग्रेस जितनी भी कोशिश कर ले, भारत का विश्वास आज भी और आगे भी प्रधानमंत्री मोदी के साथ अटल रहेगा।”

इसी मुद्दे पर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा- “रेणुका चौधरी द्वारा संसद और सेना का अपमान करने के बाद, अब रागिनी नायक ने प्रधानमंत्री मोदी की पृष्ठभूमि का उपहास किया है। कांग्रेस एक परिश्रमी ओबीसी समुदाय से आने वाले प्रधानमंत्री को सहन नहीं कर सकती। पहले भी उनके चायवाला होने का मजाक उड़ाया गया, अपमानजनक शब्द कहे गए और यहां तक कि बिहार में उनकी माता के बारे में भी अपशब्द बोले गए। जनता इसका जवाब अवश्य देगी।” Ragini Nayak News

Indian Railways News: अब रेलवे भी करेगा एआई का इस्तेमाल, डीएफसीसीआईएल के साथ किया समझौता
Indian Railways AI technology: नई दिल्ली। भारतीय रेल अपनी सेवाओं की गुणवत्ता को बढ़ाने और रोलिंग स्टॉक (यात्रा में उपयोग होने वाले डिब्बे और इंजन) के रखरखाव की प्रक्रिया को स्वचालित बनाने के लिए एक नई पहल कर रही है। इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भारतीय रेलवे ने डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (डीएफसीसीआईएल) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। Indian Railways News

इस समझौते के अंतर्गत मशीन विज़न आधारित निरीक्षण प्रणाली (एमवीआईएस) की स्थापना की जाएगी, जो कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और मशीन लर्निंग (एमएल) तकनीकों पर आधारित है। यह प्रणाली चलती ट्रेनों के नीचे लगे हिस्सों की उच्च-गुणवत्ता वाली तस्वीरें लेकर स्वचालित रूप से किसी भी प्रकार की ढीली, लटकी या अनुपस्थित पुर्जों की पहचान करती है। जैसे ही कोई दोष सामने आता है, यह सिस्टम तुरंत अलर्ट भेजता है ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

इस समझौते पर रेल भवन, नई दिल्ली में भारतीय रेलवे बोर्ड के निदेशक (परियोजना एवं विकास) श्री सुमित कुमार और डीएफसीसीआईएल के महाप्रबंधक (यांत्रिक) श्री जवाहर लाल ने हस्ताक्षर किए। समझौते के तहत डीएफसीसीआईएल कुल चार एमवीआई इकाइयों की खरीद, स्थापना, परीक्षण और संचालन की जिम्मेदारी निभाएगा। यह प्रणाली भारतीय रेलवे के लिए पहली बार लागू की जा रही है। इसके माध्यम से ट्रेन संचालन की सुरक्षा बढ़ेगी, मैनुअल जांच की आवश्यकता घटेगी और संभावित दुर्घटनाओं व सेवा बाधाओं से बचाव संभव हो सकेगा। Indian Railways News

रेलवे प्रणाली के डिजिटलीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

रेल मंत्रालय ने इस पहल को रेलवे प्रणाली के डिजिटलीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। मंत्रालय ने कहा कि यह समझौता भविष्य में आधुनिक और सुरक्षित रेलवे अवसंरचना की नींव रखेगा। साथ ही, रेलवे इस वित्त वर्ष के अंत तक 50,000 से अधिक युवाओं को रोजगार देने के लिए भी गंभीरता से प्रयासरत है। वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में 9,000 से अधिक उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं।

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) देशभर में विभिन्न पदों के लिए एक बड़े स्तर पर भर्ती अभियान चला रहा है। नवंबर 2024 से अब तक आरआरबी द्वारा सात अलग-अलग अधिसूचनाओं के अंतर्गत 1.86 करोड़ से अधिक अभ्यर्थियों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं आयोजित की जा चुकी हैं। Indian Railways News

Bihar Pension Scheme 2025: पेंशनधारियों को मिली सौगात! सीएम आज करेंगे 1227 करोड़ रुपये ट्रांसफर

AI Latest News: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तेज रफ्तार से बढ़ रही आगे! कर रही ऐसे ऐसे काम, जानकर हो जाओगे हैरान! साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ चिंतित
आज की दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) केवल एक तकनीक नहीं, बल्कि एक क्रांति बन चुकी है। जैसा कि Google के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है, “अक की दुनिया में कोई भी दिन उबाऊ नहीं होता।” बीते कुछ हफ्तों में एआई और तकनीक से जुड़ी कई प्रमुख घटनाएं सामने आईं, जिन्होंने दुनिया का ध्यान खींचा। आइए डालते हैं एक नज़र इस सप्ताह की 5 सबसे चर्चित तकनीकी ख़बरों पर। AI Latest News

चैटजीपीटी का दुरुपयोग: फर्जी आधार कार्ड तक बनाए गए | AI Latest News

हाल के दिनों में चैटजीपीटी की छवि निर्माण क्षमता (Image Generation) काफ़ी लोकप्रिय हुई है। पहले जहां लोग एनिमेशन और घिबली स्टाइल की तस्वीरें बना रहे थे, वहीं अब कुछ लोगों ने इसका दुरुपयोग शुरू कर दिया है। कुछ उपयोगकर्ताओं ने इसका प्रयोग फर्जी आधार और पैन कार्ड जैसी संवेदनशील पहचान पत्र बनाने के लिए किया, जिससे साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ चिंतित हैं। इस प्रकार की गतिविधियां एआई के अनुचित प्रयोग की ओर संकेत करती हैं। ChatGPT News

मेटा ने लॉन्च किए LLaMA 4 के दो नए एआई मॉडल | AI Latest News

मेटा (Meta) ने दो नए एआई मॉडल LLaMA 4 Maverick और LLaMA 4 Scout को लॉन्च किया है। ये मॉडल इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और फेसबुक मैसेंजर जैसे ऐप में उपयोग के लिए तुरंत उपलब्ध हैं।

Maverick मॉडल लेखन और छवि विश्लेषण में उपयोगी है, जिसमें 17 अरब सक्रिय पैरामीटर हैं।

Scout मॉडल दस्तावेज़ों का सारांश और कोडिंग कार्यों में दक्ष है, जिसमें 109 अरब कुल पैरामीटर हैं।

मेटा जल्द ही LLaMA 4 Behemoth और LLaMA 4 Reasoning मॉडल भी लाने वाला है।

TikTok पर प्रतिबंध की समय सीमा बढ़ी | AI Latest News

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने TikTok को बंद करने की पहले की गई योजना को 75 दिनों की अतिरिक्त मोहलत दी है। यह कदम चीन-अमेरिका व्यापार तनावों के बीच आया है। ट्रंप प्रशासन चाहता है कि TikTok की अमेरिकी संपत्तियों का स्वामित्व किसी अमेरिकी कंपनी को सौंपा जाए। लेकिन रिपोर्ट के अनुसार, चीन इस सौदे को मंज़ूरी नहीं दे सकता।

Nintendo Switch 2 की आधिकारिक घोषणा | AI Latest News

जापानी गेमिंग कंपनी निन्टेंडो ने अपने लोकप्रिय कंसोल का नया संस्करण Nintendo Switch 2 लॉन्च करने की घोषणा की है। इसे 5 जून को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। 2017 में लॉन्च हुआ पहला स्विच कंसोल एक बड़ी सफलता साबित हुआ था। नया स्विच 2 बेहतर ग्राफिक्स, तेज़ प्रोसेसर और आकर्षक डिज़ाइन के साथ आएगा। अमेरिका में इसकी कीमत करीब $450 (लगभग ₹38,500) होगी।

हालांकि, अमेरिकी टैरिफ के चलते इसकी प्री-ऑर्डर प्रक्रिया को कुछ दिनों के लिए टाल दिया गया है।

Apple ने जारी किया iOS 18.5 का बीटा संस्करण

Apple ने अपने आगामी iOS अपडेट – iOS 18.5 Developer Beta 1 को रोलआउट कर दिया है। हालांकि यह बीटा संस्करण किसी बड़ी नई सुविधा के साथ नहीं आया है, लेकिन यह AppleCare के अंतर्गत कुछ नए विकल्प और बेहतर अनुभव प्रदान करता है। Apple अब iOS पर काम शुरू कर चुका है, जिसकी घोषणा जून में WWDC 2025 के दौरान किए जाने की संभावना है।

Papa ki Rasoi Se: बिना तली हेल्दी और स्वादिष्ट डाइट का अनोखा खजाना, ‘पापा की रसोई से’ ही खाना