Nepal forest - Sach Kahoon Hindi

Nepal Air Quality Index: नेपाल के जंगलों में क्यों लगी आग? विशेषज्ञों ने किया बड़ा खुलासा!
वायु प्रदूषण की वजह से लगी हाल ही में जंगलों में आग

Nepal Air Quality Index: नई दिल्ली। नेपाल का वायु प्रदूषण दिन-प्रतिदिन ख़राब होता जा रहा है, जोकि नेपाल वासियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। इस सम्बन्ध में अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके चिंता जाहिर की। काठमांडू का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 279 है, जोकि खराब श्रेणी में माना जाता है। Nepal News

एक मीडिया रिपोर्ट में वायु प्रदूषण की वजह से काठमांडू निवासियों को कई स्वास्थ्य समस्याओं से दो-चार होना पड़ सकता है, जिनमें श्वसन समस्याएं, हृदय रोग मुख्य रूप से शामिल हैं। बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को वायु प्रदूषण के प्रभावों के प्रति अधिक संवेदनशील माना जाता है। इंस्टाग्राम पर प्रदूषित शहर  की एक तस्वीर को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में हैरत और चिंता वाले इमोजी डाले और अपनी चिंता व्यक्त की। Manisha Koirala

नेपाल का वायु प्रदूषण चिंताजनक, एक्यूआई हुआ खतरनाक | Nepal News

इस बीच, नेपाल में बढ़ते प्रदूषण को लेकर स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्रालय ने बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और सांस संबंधी समस्याओं वाले व्यक्तियों से सावधानी बरतने का आग्रह किया। मंत्रालय ने जनता को सलाह दी है कि जब तक बहुत आवश्यक न हो, घर के अंदर ही रहें, बाहर निकलते समय मास्क पहनें तथा प्रदूषित क्षेत्रों में जाने से बचें। विशेषज्ञों के अनुसार नेपाल में बढ़ते वायु प्रदूषण की वजह हाल ही में जंगलों में लगी आग है। बता दें, नेपाल के काठमांडू में जन्मीं मनीषा (Manisha Koirala) एक रसूखदार राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता प्रकाश कोईराला नेपाल सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वहीं, उनके दादा बिश्वेशर प्रसाद कोईराला नेपाल के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। भारत उनका कर्मक्षेत्र रहा है तो नेपाल जन्मभूमि। गाहे बगाहे वो अपनी जन्मभूमि की वादियों से रूबरू कराती रहती हैं। Nepal News

IMD Alerts: आईएमडी का अलर्ट, हीटवेव से लोगों का होगा जीना दुश्वार! इस दिन होगी भारी बारिश!

Nepal: अस्पतालों में मरीज़ों की बाढ़, बिस्तर पड़े कम!
Nepal forest: काठमांडू। नेपाल के जंगलों में आग लगने के कई मामले सामने आ रहे हैं। इसके कारण अस्पतालों में घायलों की संख्या में भी चिंताजनक बढ़ोतरी हो रही है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, नेपाल का क्लेफ्ट एंड बर्न सेंटर, जिसे कीर्तिपुर अस्पताल के नाम से भी जाना जाता है। यहां सबसे ज्यादा जलने से घायल मरीजों का इलाज होता है, वहां मामलों की संख्या बढ़ गई है। इस कारण, हर दिन कई मरीजों को दूसरे अस्पतालों में भेजा जा रहा है। Nepal News

ICC: पाकिस्तान पर लगा जुर्माना! चौथी बार लगा है ये जुर्माना जानें क्या है मामला

अस्पताल की निदेशक डॉ. किरण नकारमी ने कहा, “हम जले हुए मरीजों के इलाज के लिए अन्य वार्डों के बिस्तरों का भी उपयोग कर रहे हैं, लेकिन वो भी पर्याप्त नहीं हैं। इस कारण, हमें गंभीर रूप से जले हुए मरीजों को दूसरे अस्पतालों में भेजना पड़ता है।” काठमांडू पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस संकट को और बढ़ाते हुए देश में गंभीर प्रदूषण के कारण श्वसन संबंधी बीमारियां भी बढ़ रही हैं, जो एक बड़ी स्वास्थ्य चिंता बन गई हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि जंगलों में आग लगने और कृषि फसलों के अवशेष जलाने से हवा में धुआं बढ़ रहा है, जिससे काठमांडू घाटी में वायु प्रदूषण बढ़ रहा है।

इसमें यह भी कहा गया है कि जलवायु परिवर्तन ने मौसम के पैटर्न को और बिगाड़ दिया है, जिससे स्थिति और भी खराब हो गई है। रिपोर्टों से पता चलता है कि चुरे के जंगलों समेत कई जगहों पर जंगलों में आग लगने की घटनाएं, पराली जलाना, अन्य अपशिष्ट जलाना, घरों में आग लगना और ईंट भट्टों का संचालन, इन सभी कारणों से घाटी में वायु की गुणवत्ता खराब हो रही है।

पिछले एक सप्ताह से काठमांडू दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बना हुआ है, जहां पीएम 2.5 का स्तर खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 348 तक पहुंच गया है। काठमांडू के कई सामान्य अस्पतालों ने श्वास संबंधित समस्याओं और अन्य श्वसन बीमारियों के मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी की बात कही है। बीर अस्पताल के निदेशक डॉ. दिलीप शर्मा ने कहा, “पिछले कुछ दिनों के मुकाबले सांस संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या दो गुना बढ़ गई है और इसका मुख्य कारण वायु प्रदूषण है।” Nepal News

यात्री वाहनों की मार्च में बिक्री 6.26 प्रतिशत बढ़ी