Gold News - Sach Kahoon Hindi

Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में भारी उछाल, 3 प्रतिशत तक बढ़ी सोना-चांदी की कीमतें
MCX Gold-Silver Price: मुंबई। अमेरिका और ईरान द्वारा शांति समझौते की पुष्टि के बाद, भू-राजनीतिक तनाव और मुद्रास्फीति संबंधी चिंताओं में कमी आने से हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार के साथ ही कीमती धातुओं में भी भारी उछाल देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एमसीएक्स) पर अगस्त वायदा सोना अपने पिछले बंद 1,50,528 रुपए से 3,301 रुपए की भारी उछाल के साथ 1,53,829 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला, जो खबर लिखे जाने तक दिन का उच्चतम स्तर रहा। Gold-Silver Price Today

वहीं, एमसीएक्स सिल्वर जुलाई वायदा अपने पिछले बंद 2,46,186 रुपए से 5,377 रुपए की जबरदस्त तेजी के साथ 2,51,563 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुला और शुरुआती कारोबार में ही 3 प्रतिशत से ज्यादा उछलकर 2,53,345 रुपए के दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

खबर लिखे जाने तक (दोपहर 12.09 बजे के करीब) एमसीएक्स पर अगस्त डिलीवरी वाला सोना 1.48 प्रतिशत यानी 2,222 रुपए की उछाल के साथ 1,52,750 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, तो वहीं जुलाई डिलीवरी वाली चांदी 2.20 प्रतिशत यानी 5,414 रुपए की तेजी के साथ 2,51,600 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती नजर आई। Gold-Silver Price Today

वहीं, इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के सुबह के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को 999 प्यूरिटी वाला सोना 1,50,169 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था, जबकि 999 प्यूरिटी वाली चांदी की कीमत 2,51,011 रुपए प्रति किलोग्राम थी।

सोने-चांदी की कीमतों में यह उछाल ऐसे समय आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पुष्टि की है कि ईरान के साथ शांति समझौता हो गया है और होर्मुज जलडमरूमध्य फिर से खुल जाएगा, जिससे चार महीने से चल रहे संघर्ष का अंत हो गया है। उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिका ने इस महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग से नाकाबंदी हटा ली है, जो विश्व ऊर्जा व्यापार के लिए एक प्रमुख समुद्री मार्ग है और दोनों देशों के बीच तनाव के कारण काफी हद तक बाधित रहा था।

इस बीच, एक कमोडिटी मार्केट एक्सपर्ट ने बताया कि एमसीएक्स गोल्ड फिलहाल 1.54-1.55 लाख रुपए के महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस जोन के नीचे ट्रेड कर रहा है। भू-राजनीतिक तनावों में कुछ नरमी आने से सोने में मजबूती देखने को मिल रही है और कीमतों में रिकवरी के संकेत दिखाई दे रहे हैं। Gold-Silver Price Today

एक्सपर्ट का मानना है कि यदि सोना 1.55 लाख रुपए के स्तर के ऊपर लगातार बना रहता है, तो इसमें और तेजी आ सकती है तथा भाव 1.58 लाख रुपए से 1.60 लाख रुपए के दायरे तक पहुंच सकते हैं। दूसरी ओर, यदि कीमत 1.53-1.52 लाख रुपए के सपोर्ट जोन के नीचे फिसलती है, तो सोना फिर से 1.50 लाख रुपए के स्तर तक गिर सकता है।

वहीं, एक्सपर्ट ने आगे बताया कि एमसीएक्स सिल्वर ने भी 2.50 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के महत्वपूर्ण स्तर को पार कर लिया। इससे बाजार की धारणा में सुधार और कीमतों में धीरे-धीरे रिकवरी के संकेत मिल रहे हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक, यदि चांदी 2.54-2.55 लाख रुपए के रेजिस्टेंस जोन को पार कर लेती है, तो इसमें और तेजी आ सकती है और भाव 2.58-2.60 लाख रुपए तक पहुंच सकते हैं। हालांकि, यदि कीमत 2.50 लाख के नीचे फिसलती है, तो बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है और भाव 2.42-2.40 लाख रुपए के सपोर्ट क्षेत्र तक आ सकते हैं।

एक्सपर्ट ने बताया कि निकट अवधि में चांदी का रुझान सकारात्मक बना हुआ है। बाजार की धारणा को और मजबूत करने के लिए कीमतों का मौजूदा रेजिस्टेंस स्तरों के ऊपर टिकना जरूरी होगा। भू-राजनीतिक घटनाक्रम, सुरक्षित निवेश की मांग और वैश्विक बाजारों की अस्थिरता आगे भी चांदी की चाल को प्रभावित कर सकती है। Gold-Silver Price Today

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतें गिरी, चांदी 2 प्रतिशत तक फिसली, कारण डॉलर की मजबूती
मुंबई। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन घरेलू वायदा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में नरमी दर्ज की गई। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिकी मुद्रास्फीति के ताजा आंकड़ों में आई कमी और डॉलर की मजबूती ने कीमती धातुओं पर दबाव बनाया है। Gold-Silver Price Today

Multi Commodity Exchange (MCX) पर अप्रैल फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट्स के लिए सोने की कीमतें 0.57% कम होकर 1,54,999 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुली, जबकि ये 1,55,895 रुपये पर बंद हुई थी। MCX पर मार्च कॉन्ट्रैक्ट्स के लिए चांदी की कीमत 5,871 रुपये या 2.4% गिरकर 2,38,489 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला, जबकि 2,44,360 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

डॉलर इंडेक्स में तेजी का असर | Gold-Silver Price Today

अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) में जनवरी के दौरान नरमी दर्ज की गई। इसके बाद डॉलर इंडेक्स मजबूत होकर लगभग 97 के स्तर पर पहुंच गया। जब डॉलर सशक्त होता है, तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर में मूल्यांकित सोना-चांदी अन्य देशों के खरीदारों के लिए महंगे हो जाते हैं, जिससे मांग पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

विश्लेषकों का मानना है कि संतुलित महंगाई और मजबूत रोजगार संकेतों के चलते Federal Reserve निकट भविष्य में ब्याज दरों में बदलाव से बच सकता है। ऊंची ब्याज दरों की संभावना भी कीमती धातुओं की चमक को सीमित करती है।बाजार जानकारों के अनुसार, सोने को निकट अवधि में निचले स्तरों पर सहारा मिल सकता है, जबकि ऊपरी स्तरों पर बिकवाली का दबाव देखने को मिल सकता है। चांदी में भी प्रमुख समर्थन और प्रतिरोध स्तरों पर निवेशकों की नजर बनी हुई है। Gold-Silver Price Today

दीर्घकालिक दृष्टिकोण सकारात्मक

हालांकि अल्पकालिक दबाव बना हुआ है, विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव, केंद्रीय बैंकों द्वारा सोने की खरीद और सुरक्षित निवेश की मांग के कारण लंबी अवधि में कीमती धातुओं का रुख मजबूत रह सकता है। निवेशक अब अमेरिकी आर्थिक संकेतकों—जैसे सकल घरेलू उत्पाद के प्रारंभिक आंकड़े और व्यक्तिगत उपभोग व्यय (पीसीई) मुद्रास्फीति डेटा—का इंतजार कर रहे हैं, जिनसे ब्याज दरों की दिशा स्पष्ट हो सकती है। इसके अतिरिक्त, अमेरिका-ईरान संबंधों और रूस-यूक्रेन संघर्ष से जुड़े घटनाक्रमों पर भी बाजार की पैनी नजर बनी हुई है, क्योंकि इनका प्रभाव ऊर्जा कीमतों और वैश्विक निवेश रुझानों पर पड़ सकता है। Gold-Silver Price Today

Gold News Today: सोना-चांदी में रेकॉर्डतोड़ तेजी, चांदी 115% और सोना 70% उछला, निवेशकों के लिए विशेषज्ञों के संकेत
Commodity Update: नई दिल्ली। वर्ष 2025 में सोने और चांदी दोनों ने निवेशकों को उल्लेखनीय लाभ प्रदान किए हैं। घरेलू बाजार में जहां सोने के स्पॉट दामों में अब तक लगभग 70 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, वहीं चांदी ने और भी अधिक तेजी दिखाते हुए करीब 115 प्रतिशत तक उछाल दर्ज किया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर 11 दिसंबर को चांदी मार्च वायदा 2.5 प्रतिशत चढ़कर 1,93,452 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। इसी तरह, एमसीएक्स पर सोना फरवरी वायदा भी बढ़त के साथ 1,30,719 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। Gold News Today

विशेषज्ञों के अनुसार, इस वर्ष कीमती धातुओं में आई तेजी के पीछे कई प्रमुख कारण हैं—वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव, अमेरिकी शुल्कों के चलते आर्थिक अनिश्चितता, फेडरल रिज़र्व द्वारा संभावित ब्याज दर कटौती की उम्मीदें, केंद्रीय बैंकों की आक्रामक खरीदारी और गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में लगातार बढ़ रहा निवेश। वर्तमान में भारत में सोने-चांदी का अनुपात 68 के आसपास है, जिसका अर्थ है कि एक ग्राम सोना खरीदने के लिए लगभग 68 ग्राम चांदी की आवश्यकता होती है। यह अनुपात इस बात का संकेतक होता है कि सोने की तुलना में चांदी कितनी महंगी या सस्ती है और भविष्य में दोनों धातुओं की मूल्य चाल कैसी रह सकती है।

उच्च अनुपात सामान्यतः यह दर्शाता है कि सोना अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन कर रहा है और निवेशक सुरक्षित विकल्पों की ओर झुकाव दिखा रहे हैं। इसके विपरीत, अनुपात का कम होना यह संकेत देता है कि चांदी की मांग बढ़ रही है और वह मूल्य में सोने की ओर बढ़ सकती है। Gold News Today

विश्लेषकों की राय

रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विशेषज्ञ जिगर त्रिवेदी के अनुसार, “ऐतिहासिक रूप से सोने-चांदी का अनुपात लगभग 90 के आसपास रहा है। वर्तमान स्थिति में यह केवल 68 पर है, जो दर्शाता है कि चांदी अभी भी सोने की तुलना में कम मूल्यांकित है। यह स्थिति चांदी में लंबी अवधि के निवेश के लिए अनुकूल मानी जा सकती है। आने वाले समय में इसमें मजबूत तेजी देखने की संभावना है।” उन्होंने आगे कहा कि औद्योगिक मांग में निरंतर बढ़ोतरी, निवेशकों की दिलचस्पी, डॉलर की कमजोरी, ब्याज दरों में कटौती की अटकलें और सीमित आपूर्ति—ये सभी कारक मिलकर चांदी को तेज़ी की ओर धकेल रहे हैं। Gold News Today

Gold News Today: सोने की कीमतों में इस सप्ताह आया इतने रुपये तक का उछाल!
नई दिल्ली। सप्ताह के अंतिम कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज होने के बावजूद घरेलू वायदा बाज़ार में सोने ने इस हफ़्ते सकारात्मक बढ़त के साथ कारोबार समाप्त किया। एमसीएक्स पर शुक्रवार को पीली धातु की कीमत तेज़ उतार-चढ़ाव के बीच 123,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई। अमेरिकी फेडरल रिज़र्व अधिकारियों की सख्त टिप्पणियों ने अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में दबाव बढ़ाया, जिसके कारण सोने में लगभग 2.64% की कमजोरी देखने को मिली। Gold News Today

फिर भी, पूरे सप्ताह के दौरान सोना लगभग 2% से अधिक चढ़ने में सफल रहा। निवेशकों को उम्मीद थी कि अगर यह तेजी बनी रही तो सोने की कीमतें एक बार फिर 1,32,000 रुपये के ऐतिहासिक स्तर की ओर बढ़ सकती हैं, जहां यह पिछले महीने के शुरुआती दिनों में पहुँची थी। एशिया-प्रशांत क्षेत्र के वीटी मार्केट्स के वरिष्ठ बाजार विशेषज्ञ जस्टिन खू का कहना है कि केंद्रीय बैंकों की मजबूत खरीद और वैश्विक तनावपूर्ण हालात के कारण सोने में आधारभूत समर्थन कायम है, जो भविष्य में भी इसकी कीमतों को सहारा देगा।

विश्लेषकों के अनुसार, अमेरिका में अब तक के सबसे लंबे शटडाउन के बाद आर्थिक आंकड़ों का जारी होना सोने की भविष्य की दिशा तय करेगा। लंबे अवकाश के कारण अद्यतन आँकड़ों में देरी से फेडरल रिज़र्व के निर्णयों पर भी अनिश्चितता बढ़ गई है, जिससे सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग में मजबूती देखी जा रही है। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज़ के मूल्यवान धातु विशेषज्ञ मानव मोदी का कहना है कि कमजोर आर्थिक आंकड़ों की आशंका, हालिया मुनाफावसूली और शंघाई में सोने के भंडारण में बढ़ोतरी—ये सभी कारक इस सप्ताह की तेजी के प्रमुख कारण रहे। Gold News Today

केंद्रीय बैंकों द्वारा लगातार बड़ी मात्रा में सोना खरीदना भी एक अहम कारण है। वर्ष 2022 और 2023 में केंद्रीय बैंकों ने हर साल 1,000 टन से अधिक सोना खरीदा। वर्ष 2024 में भी यह लक्ष्य पहले ही पार हो चुका है। चीन, पोलैंड और अन्य उभरती अर्थव्यवस्थाएँ प्रमुख खरीदारों में शामिल हैं। शुरुआती अनुमान बताते हैं कि 2025 में भी 750–950 टन तक सोने की खरीद की संभावना है।

सोने में बढ़े उतार-चढ़ाव को देखते हुए विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि निवेशक ऊँचे स्तर पर खरीदी से बचें और कीमत घटने पर धीरे-धीरे निवेश बढ़ाएँ। जस्टिन खू के अनुसार, “सोना उच्च स्तरों पर बना हुआ है और वैश्विक डी-डॉलरीकरण से इसे और समर्थन मिल रहा है। इसलिए बेहतर है कि निवेशक 2–3% की मामूली गिरावट पर ही खरीदारी करें।”

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल, डॉलर कमजोर पड़ने से सर्राफा बाजार ने छुई नई ऊँचाइयाँ
नई दिल्ली। घरेलू वायदा बाजार में कीमती धातुओं, विशेष रूप से सोना और चांदी की कीमतों में हाल के दिनों में उल्लेखनीय उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। त्योहारी सीजन की मजबूत मांग के चलते सोने के भाव में तेज़ी बनी हुई है।बीते माह 28 अक्टूबर को सोने का भाव अपने निचले स्तर 1,17,628 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था, जो अब लगभग 9,000 रुपये की उछाल के साथ 1.30 लाख रुपये के पार पहुँच गया है। वहीं, चांदी भी करीब 1.58 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुँच गई। Gold-Silver Price Today

हालांकि, वैश्विक बाजार में कमजोरी के असर से अगले ही दिन कीमती धातुओं में गिरावट दर्ज की गई। 22 अक्टूबर की शाम 6 बजे तक एमसीएक्स पर दिसंबर अनुबंध वाला सोना 1,21,061 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि चांदी 1,44,834 रुपये प्रति किलोग्राम तक फिसल गई।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिकी डॉलर के कमजोर पड़ने से धातु बाजार को सहारा मिला है। अमेरिकी संसद द्वारा एक अस्थायी वित्तीय विधेयक पारित कर संघीय शटडाउन समाप्त किए जाने के बाद निवेशकों में विश्वास लौटा, जिससे सोने-चांदी में नई तेजी देखी गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा विधेयक पर हस्ताक्षर किए जाने के बाद 43 दिनों से जारी सरकारी बंद खत्म हुआ, जिसके कारण लाखों कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पा रहा था और आम जनजीवन प्रभावित हो रहा था।

मेहता इक्विटीज लिमिटेड के कमोडिटी विशेषज्ञ राहुल कलंत्री के अनुसार, “अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में सोना और चांदी तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुँच गए हैं। अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों की वापसी और ब्याज दरों में संभावित कटौती की उम्मीद से आने वाले दिनों में कीमती धातुओं में मजबूती बनी रह सकती है।” Gold-Silver Price Today

Gold Price Today: सोने की कीमतों में एमसीएक्स पर आज फिर वृद्धि, कारण डॉलर में कमजोरी और अमेरिकी फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें
MCX Gold Price Today: नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की कमजोरी और दिसंबर में अमेरिकी फेडरल रिज़र्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती संभावनाओं ने बुधवार प्रातः घरेलू वायदा बाजार में बहुमूल्य धातुओं को समर्थन दिया। एमसीएक्स में दिसंबर डिलीवरी वाला सोना प्रातः बढ़ोतरी के साथ 1,24,333 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया। इसी प्रकार, दिसंबर वायदा वाली चांदी करीब चढ़कर 1,55,480 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। Gold Price Today

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने के दाम लगातार चौथे कारोबारी सत्र में मजबूत बने रहे। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिकी सरकार के दोबारा संचालन शुरू होने से अब आने वाले आर्थिक आँकड़े ब्याज दर कटौती की उम्मीदों को और गति दे सकते हैं। डॉलर सूचकांक के 99.46 के स्तर तक फिसल जाने से भी सोने को सहारा मिला, क्योंकि डॉलर कमजोर होने पर अन्य मुद्राओं में सोना खरीदना तुलनात्मक रूप से सस्ता हो जाता है।

इस बीच, 1 अक्टूबर से जारी रिकॉर्ड अवधि वाले अमेरिकी सरकारी शटडाउन के समाप्त होने की संभावना को देखते हुए निवेशकों में राहत का माहौल है। सीनेट द्वारा सरकार पुनः खोलने से संबंधित विधेयक पारित किए जाने के बाद लाखों कर्मचारियों के प्रभावित वेतन और अन्य जनकल्याण कार्यक्रमों के सामान्य होने की उम्मीद बढ़ गई है।

दिसंबर में 25 आधार अंकों की दर कटौती की लगभग 68 प्रतिशत संभावना

रोजगार बाजार की कमजोरी और उपभोक्ता विश्वास में गिरावट के हालिया आँकड़ों ने भी अगले महीने संभावित दर कटौती की संभावना को बल दिया है, जिससे सोने की कीमतों को अतिरिक्त समर्थन मिला है। रिपोर्टों के अनुसार, अक्टूबर माह के अंत तक अमेरिकी कंपनियों में प्रति सप्ताह 11,000 से अधिक नौकरियों में कटौती दर्ज की गई। सीएमई ग्रुप के फेडवॉच टूल के अनुसार, बाजार अब दिसंबर में 25 आधार अंकों की दर कटौती की लगभग 68 प्रतिशत संभावना का अनुमान लगा रहे हैं, जो पिछले सत्र के 64 प्रतिशत से अधिक है।

इसी क्रम में, फेड गवर्नर स्टीफन मिरान की टिप्पणी भी चर्चा में रही, जिसमें उन्होंने कहा कि वर्तमान आर्थिक स्थिति को देखते हुए 50 आधार अंकों की कटौती भी उपयुक्त मानी जा सकती है, क्योंकि मुद्रास्फीति में नरमी और बेरोजगारी में वृद्धि का क्रम जारी है। मेहता इक्विटीज़ के उपाध्यक्ष (कमोडिटीज़) राहुल कलंत्री ने कहा कि सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। शुरुआती मजबूत खरीदारी के बाद मुनाफ़ावसूली का दौर देखने को मिला, जिससे कीमतों पर कुछ दबाव आया। अमेरिकी शटडाउन के समाप्त होने और शेयर बाजारों में तेजी से सुरक्षित निवेश की माँग कम हुई है, हालांकि दोनों धातुएँ अभी भी अपने महत्वपूर्ण समर्थन स्तरों से ऊपर बनी हुई हैं। Gold Price Today

Gold Price Today: सोने की कीमतों को लेकर आया बड़ा अपडेट! जानें आज की ताजा कीमतें
नई दिल्ली। मंगलवार, 11 नवंबर की सुबह बहुमूल्य धातुओं में मजबूती देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX Gold Price Today) पर सोने के दाम लगभग एक प्रतिशत उछलकर 1,25,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुँच गए। प्रातः दिसंबर वायदा सोना 0.94 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,25,137 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। इसी अवधि में चाँदी के दिसंबर अनुबंध में भी 1.12 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई और कीमतें बढ़कर 1,55,407 रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं। Gold Price Today

वैश्विक स्तर पर भी सोने की कीमतों में तेजी रही, जो लगभग तीन सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुँच गईं। इसका मुख्य कारण यह है कि दिसंबर माह में अमेरिकी फेडरल रिज़र्व द्वारा ब्याज दरों में कमी की संभावना और अधिक प्रबल हो गई है। स्थिर डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में नरमी भी सोने के लिए सहायक सिद्ध हुई।

विश्लेषकों का मानना है कि वर्ष 2024–25 में सोने की कीमतों को प्रभावित करने वाले मुख्य कारकों में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें सबसे अहम रही हैं। हाल में आए आर्थिक आंकड़े अमेरिकी श्रम बाज़ार में कमजोर पड़ती स्थितियों और उपभोक्ता विश्वास में गिरावट का संकेत देते हैं। इससे यह संभावना और मजबूत हुई है कि फेड अपनी आगामी बैठक में 25 आधार अंक की कटौती पर विचार कर सकता है। Gold Price Today

अगली फेड बैठक में ब्याज दरों में कटौती की लगभग 64 प्रतिशत संभावना

सीएमई ग्रुप के फेडवॉच सूचकांक के अनुसार, निवेशकों को अगली फेड बैठक में ब्याज दरों में कटौती की लगभग 64 प्रतिशत संभावना दिखाई दे रही है। कमोडिटी विशेषज्ञों का कहना है कि आर्थिक अनिश्चितता के बीच सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की माँग बढ़ी है। बाज़ार विश्लेषकों के अनुसार, पिछले सप्ताह जारी आँकड़ों से स्पष्ट हुआ कि अमेरिका में अक्टूबर माह के दौरान सरकारी और रिटेल क्षेत्र में नौकरियों में कमी आई है, जबकि उपभोक्ता भावना भी करीब साढ़े तीन वर्षों के न्यूनतम स्तर पर पहुँच गई है।

दूसरी ओर, संकेत मिल रहे हैं कि अमेरिकी इतिहास के सबसे लंबे सरकारी शटडाउन के समाप्त होने की संभावना बढ़ गई है। रिपोर्टों के अनुसार, सीनेट की मंजूरी के बाद शटडाउन समाप्त कराने वाला विधेयक अंतिम चरण में पहुँच गया है।कमोडिटी बाज़ार विशेषज्ञों का कहना है कि शटडाउन हल होने की उम्मीद और फेड की संभावित दर कटौती दोनों ही सोने में तेजी को मजबूती दे रहे हैं। कुछ विशेषज्ञों का अनुमान है कि वैश्विक केंद्रीय बैंकों की निरंतर खरीद और आर्थिक अनिश्चितताओं के कारण आगामी वर्ष में सोने की कीमतें 5,000 डॉलर प्रति औंस से ऊपर टिक सकती हैं। Gold Price Today

Gold Silver News: इस ऐप से सोना-चांदी खरीदने पर दो प्रतिशत मुफ्त सोने, ऑफर 18 से 23 अक्टूबर तक
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। Gold Silver News: धनतेरस और दिवाली पर सोने-चांदी की खरीद की परंपरा को देखते हुए एक तरफ जहां स्थानीय ज्वैलर्स और आभूषणों के शोरूम में लोगों को लुभाने के लिए तरह-तरह के ऑफर दिये जा रहे हैं, वहीं आॅनलाइन प्लेटफॉर्म भी भौतिक या डिजिटल सोने-चांदी पर आकर्षक ऑफर लेकर आये हैं। रियालंस समूह की कंपनी जियो ने जियो फाइनेंस या माईजियो ऐप से 2,000 रुपये या उससे अधिक के डिजिटल गोल्ड की खरीद पर दो प्रतिशत मुफ्त सोने की पेशकश की है। उसने बताया कि यह मुफ्त डिजिटल सोना खरीद के 72 घंटे के अंदर ग्राहक के गोल्ड वॉलिट में जमा हो जायेगा। आॅफर 18 से 23 अक्टूबर तक रहेगा। Gold Silver News

साथ ही 20 हजार रुपये या उससे अधिक की खरीद पर जियो मेगा प्राइज ड्रॉ में शामिल होने का मौका मिलेगा जहां ग्राहक कुल 10 लाख रुपये के इनाम जीत सकते हैं। इनमें स्मार्टफोन, टेलीविजन, सोने के सिक्के, मिक्सर ग्राइंडर और गिफ्ट वाउचर शामिल हैं। क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म इंस्टामार्ट ने 24 कैरेट और 22 कैरेट के सोने के सिक्के और एक किलोग्राम चांदी की ईंट तथा सिक्के लोगों के घरों पर डिलिवर करने की घोषणा की है। इसके लिए उसने कल्याण ज्वेलर्स, मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स, मुथूट एग्जिम, एमएमटीसी-पैम्प, मिया बाय तनिष्क, गुल्लक और वोयला से करार किया है। चांदी के गहने और बर्तन जैसे अन्य वस्तुओं की भी डिलीवरी की बात कही गयी है।

ग्राहक 0.1 ग्राम से लेकर 10 ग्राम तक के वजन में सोना आॅर्डर कर सकते हैं। अर्ली बर्ड आॅफर के तहत धनतेरस पर एक ग्राम या उससे अधिक वजन के सोने के सिक्के खरीदने वाले पहले 10,000 ग्राहकों को 100 रुपये की छूट मिलेगी। यह आॅफर 18 अक्टूबर की सुबह सात बजे से शुरू होगा। जो उपभोक्ता धनतेरस पर अपने घर और रसोई के लिए नये बर्तन खरीदकर त्योहार मनाना चाहते हैं, उनके लिए इंस्टामार्ट ने अपने कलेक्शन का विस्तार किया है, जिसमें अब तरह-तरह के कुकवेयर, प्रेशर कुकर, कढ़ाई, तवा और थाली शामिल हैं। Gold Silver News

यह भी पढ़ें:– गाजियाबाद में जिला मुख्यालय पर गरजा अन्नदाता, कहा- “खेती घाटे का सौदा बन गई है”

Gold News: आम आदमी की पहुंच से बाहर जा रहा सोना
Gold News: सोने की कीमतें बेकाबू हो गई हैं। यह रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रहा है। आम लोगों के लिए इसे खरीद पाना अब पहुंच के बाहर है। खासतौर से उन्हें ज्यादा रोना आ रहा है जिनके घरों में शादी-ब्याह है। अगले महीने 1 नवंबर को देवोत्थान एकादशी के बाद लगनों का मौसम शुरू हो जाएगा। लेकिन, सोने में जिस तरह की आग लग गई है, उससे परेशानी बढ़ गई है। हर कोई बस इसमें गिरावट की आस लगाए बैठा है। लेकिन, कीमतें हैं कि थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। अमेरिका में सरकारी कामकाज ठप होने से बढ़ी अनिश्चितता और वैश्विक स्तर पर मजबूत रुझानों के चलते सोने और चांदी के दाम लगतार बढ़त की ओर हैं। Gold News

त्योहारों और शादियों का मौसम है। आपकी बेटी की शादी होनी है और आप कुछ सोने के आभूषण बनवाने बारे सोच रहे होंगे, लेकिन बजट अनुमति नहीं देता, क्योंकि सोना आम आदमी के बजट से बाहर होता जा रहा है। दरअसल 10 ग्राम सोने के दाम 1.22 लाख रुपए तक पहुंच चुके हैं और चांदी भी 1.5 लाख रुपए के पार चली गई है। आम आदमी बेटी को सोना कैसे दे सकता है? सोने की आसमान छूती कीमतें खरीदारों की मुस्कान फीकी कर रही है। एक समय था जब नौलखा हार महिलाओं के पास होते थे। आज उतनी ही रकम से मात्र एक हल्की चेन बन पाती है।

सर्राफा बाजार की स्थिति गंभीर बनी हुई है। ग्राहकों की आवाजाही कम हो गई है। जो लोग आ भी रहे हैं, वे सिर्फ मजबूरी में खरीदारी कर रहे हैं। इसका सीधा असर व्यापारियों पर पड़ा है। दुकानदारों की बिक्री लगभग ठप हो गई है। दिनभर में गिने चुने लोग खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। इधर एक बहस आरंभ हुई है कि सोने का बहिष्कार कर देना चाहिए। बेटी के लिए सोने का विकल्प सोचना चाहिए, लेकिन सोने के बाजार की हकीकत बिल्कुल अलग है। वहां आम आदमी का अस्तित्व ही नहीं है। बाजार के जानकारों के मुताबिक, यह उछाल अमेरिका में फाइनेंसिंग की दिक्कतों के कारण कुछ सरकारी विभागों में कामकाज रुकने (शटडाउन) से पैदा हुए भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच आया है।

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल का मानना है कि सोने में अब भी उतना निवेश नहीं हो रहा, जितना होना चाहिए। वैश्विक निजी निवेश में सोने की हिस्सेदारी मात्र 1-2 फीसदी ही है, जबकि केंद्रीय बैंकों में सोने का रिजर्व 10-20 फीसदी के बीच रहा है। गोल्ड ईटीएफ में भी इस साल अभी तक 17 फीसदी निवेश बढ़ चुका है। सितंबर में गोल्ड ईटीएफ में 1.53 लाख करोड़ रुपए का निवेश हुआ, जो कि एक माह में सबसे अधिक है। अंतरराष्ट्रीय, अमेरिकी बाजार में कभी सोने के दाम 20.7 डॉलर थे। Gold News

1834-1934 के बीच सोने के दाम धीरे-धीरे बढ़े और 35 डॉलर के दाम लगातार 34 साल तक स्थिर रहे। अब मौजूदा दौर में सोना इतना महंगा और अनिवार्य हो गया है कि देशों की अर्थव्यवस्था की बुनियाद है, लेकिन आम आदमी के लिए मुसीबत, परेशानी का प्रतीक बन गया है। दरअसल सोने के दाम अमेरिका से ही शुरू होते हैं, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय कारोबार डॉलर में ही होता है। जनवरी, 2025 में जब ट्रंप ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी, तो सोना 2700 डॉलर प्रति आउंस था। उनके 8 माह के कार्यकाल में सोना महंगा ही होता गया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने टैरिफ की बात शुरू की, तो देशों में अनिश्चितता फैलने लगी, नतीजतन सोना महंगा होता गया। देशों ने सोना खरीदना तेज किया, ताकि वे आर्थिक तौर पर सबल रहें। अमरीका में तो आजकल शटडाउन का दौर है।

सरकारी कर्मचारियों को वेतन के बिना ही छुट्टी पर भेज दिया गया है, क्योंकि ट्रंप प्रशासन अमेरिकी कांग्रेस (संसद) से बजट ही पास नहीं करा पाया है। बहरहाल 1970-80 का दौर याद कीजिए, जब सोना 20 गुना से अधिक महंगा हो गया था और वित्तीय सलाहकारों ने सोना खरीदने की सलाह दी थी, लेकिन 1999 तक सोने के दाम अचानक ध्वस्त हुए, तो निवेश भी घटा। 1990-91 के दौर में भारत सरकार को सोना गिरवी रखना पड़ा था, ताकि सामान्य खर्च चलाए जा सकें। फिर उदारीकरण का दौर आया, सोना वापस ले लिया गया, भारत की अर्थव्यवस्था वैश्विक स्तर पर खुल गई। अब तो सोना आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गया है।

निवेशकों के लिए यह स्थिति एक संकेत है कि जब दुनिया में अनिश्चितता बढ़ती है तो वे सोने जैसी सुरक्षित संपत्तियों में पैसा लगाना पसंद करते हैं। यह ट्रेंड सोने को एक भरोसेमंद निवेश विकल्प बनाती है, खासकर जब वैश्विक आर्थिक और राजनीतिक माहौल अस्थिर हो। हालांकि, भारत में सीन थोड़ा अलग है। शादी-ब्याह में सोने का चलन सिर्फ एक इन्वेस्टमेंट या आभूषण नहीं है। अलबत्ता, एक गहरी सांस्कृतिक, वित्तीय और सामाजिक परंपरा का हिस्सा है। सोने को अक्सर शादी की धुरी माना जाता है, जो सदियों से भारतीय विवाहों का एक जरूरी अंग रहा है। Gold News

शादी जैसे पवित्र समारोहों में सोना पहनना या उपहार में देना बेहद शुभ माना जाता है। यह नवविवाहित जोड़े के लिए धन और सौभाग्य लाने की कामना को दर्शाता है। कई पीढ़ियों से चली आ रही रीति-रिवाजों के अनुसार, दुल्हन के लिए सोने के आभूषण (जैसे मंगलसूत्र, चूड़ियां, नथ) पहनना जरूरी होता है। लेकिन, सोने के दाम जिस कदर बढ़ गए हैं, उससे इस पर हाथ रखना भी मुश्किल हो गया है। यह शादी के बजट को पूरी तरह से गड़बड़ा सकता है।

राजेश माहेश्वरी -(यह लेखक के अपने विचार हैं)

यह भी पढ़ें:– Government News: दीपावली से पहले पूर्व सैनिकों को रक्षामंत्री ने दी बड़ी खुशखबरी, राशि बढाकर दोगुना की

Gold Price Today: आज सोने की कीमतें नए रिकॉर्ड स्तर पर! जानें कितनी हैं आज की कीमतें
MCX Gold Price Today: नई दिल्ली। मजबूत मांग, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के कारण मंगलवार, 30 सितंबर को MCX पर सोने और चाँदी के दाम नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गए। MCX सोना दिसंबर वायदा ₹1,17,750 प्रति 10 ग्राम पर पहुँचा, जबकि MCX चाँदी दिसंबर वायदा ₹1,44,330 प्रति किलोग्राम तक गया। दोपहर 12:10 बजे के आसपास सोना 1.21 प्रतिशत बढ़कर ₹1,17,749 प्रति 10 ग्राम और चाँदी 0.72 प्रतिशत बढ़कर ₹1,44,135 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। Gold Price Today

सोने की कीमतों में तेजी के पीछे कई कारण हैं—अमेरिकी फेडरल रिज़र्व द्वारा ब्याज दरों में और कटौती की उम्मीद, डॉलर में गिरावट, केंद्रीय बैंकों की भारी खरीदारी और खुदरा निवेशकों की मजबूत मांग। इसके अलावा, अमेरिकी टैरिफ नीतियों और भू-राजनीतिक परिस्थितियों ने भी सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की ओर निवेशकों को आकर्षित किया है।

मीडिया रिपोर्ट रॉयटर्स के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने की कीमतें उच्चतम स्तर पर पहुँच गईं और यह 14 वर्षों में अपने सर्वश्रेष्ठ मासिक प्रदर्शन की ओर अग्रसर है। इसका मुख्य कारण संभावित अमेरिकी सरकार के बंद होने की आशंकाएँ और ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती उम्मीदें हैं।

बाजार का अनुमान है कि अमेरिकी फेड अक्टूबर और दिसंबर में ब्याज दरों में कुल मिलाकर 50 आधार अंकों की कटौती कर सकता है। फेड द्वारा दरों में कटौती सोने के लिए सकारात्मक होती है क्योंकि इससे बॉन्ड और बचत खातों से मिलने वाले रिटर्न में कमी आती है और सोना निवेश के लिए अधिक आकर्षक विकल्प बन जाता है। साथ ही, फेड दरों में कटौती से डॉलर कमजोर होता है और मुद्रास्फीति का जोखिम बढ़ता है, जिससे सोने की वैश्विक मांग और भी बढ़ती है। Gold Price Today

Gold News: सोना की खरीद में आई बड़ी गिरावट, जानिये क्या कह रहे हैं सरार्फा व्यापारी
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज़)। Gold News: सोने की कीमत आसमान पर होने के कारण लोगों ने गहने-जेवरात की खरीद कम कर दी है, यहां तक कि कैरेट पर भी समझौता कर रहे हैं, इसके बावजूद सरार्फा व्यापारियों की चांदी है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,13,000 रुपये प्रति दस ग्राम से ऊपर है जो पहले कभी नहीं देखा गया था। यह इस साल 30 प्रतिशत से ज्यादा महंगा हुआ है।

यहां भारत मंडपम में 13 से 15 सितंबर तक जारी तीन दिवसीय दिल्ली ज्वेलरी एंड जेम्स फेयर 2025 में मीडिया से बात करते हुए इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की महिला शाखा की राष्ट्रीय अध्यक्ष हेतल वकील वालिया ने कहा कि ऊंची कीमत के अलावा एक और तथ्य है जो लोगों की पसंद को प्रभावित कर रही है। अब महिलाएं भारी जेवर की बजाय हल्के जेवर ज्यादा पसंद करती हैं जिन्हें वे आॅफिस या घरों में भी रोजाना पहन सकें, न कि सिर्फ खास मौकों पर। इसलिए, लोग शादियों में भी हल्के जेवर दे रहे हैं। यह जेब के लिए किफायती भी है और फैशन पसंद युवा वर्ग के लिए बिल्कुल सही है। यही कारण है कि अब बड़े सेट ज्यादा नहीं बिक रहे हैं। Gold News

ज्वेलरी डिजाइनर वालिया ने कहा कि हमारे देश में कुछ भी हो जाए, लोग शादी-विवाह में गहने जरूर देते हैं। लेकिन बजट को देखते हुए अब वे कैरेट पर समझौता कर रहे हैं। दक्षिण भारत में पहले 22 कैरेट से कम का सोना बिकता ही नहीं था, अब वहां भी 18 कैरेट का सोना बिकने लगा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में नौ केरेट के सोने को भी हॉलमार्क देने का फैसला करते हुए सरकार ने अब उसकी बिक्री को भी मान्यता दे दी है। द बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (टीबीजेए) के चेयरमैन रामअवतार वर्मा ने भी स्वीकार किया कि लोग अब पहले के मुकाबले कम सोना खरीद रहे हैं, लेकिन दाम इतने ऊंचे हैं कि व्यापारियों की आय बिल्कुल भी प्रभावित नहीं हुयी है। उन्होंने कहा कि सोने की कीमत अभी और बढ़ेगी क्योंकि पहले भी दाम में कितनी ही तेज उछाल के बाद भी इसने कभी वापस मुड़कर नहीं देखा।

विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) के आंकड़े भी इस बात की पुष्टि करते हैं। उसका कहना है कि इस साल देश में सोने की खपत पांच साल के निचले स्तर पर 600 से 700 टन के बीच रह सकती है। पिछले साल यह 802.8 टन रही थी। अप्रैल-जून तिमाही में खपत 10 प्रतिशत कम होकर 134.9 टन रही थी। आम तौर पर यह तिमाही वैवाहिक सीजन मानी जाती है और इसी दौरान अक्षय तृतीय भी आता है जब लोग सोना खरीदना शुभ मानते हैं। सोने की खरीद का दूसरा बड़ा सीजन पितृपक्ष के बाद शुरू होगा। Gold News

यह भी पढ़ें:– Haryana Punjab Weather: हरियाणा व पंजाब मेें फिर बदलेगा मौसम, बारिश के आसार

Gold-Silver Price Today: 2025 की दूसरी छमाही में सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर!
Gold Price Today: नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य में जारी भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच सोने की कीमतें वर्ष 2025 की दूसरी छमाही में भी ऊँचाई पर बनी रह सकती हैं। मंगलवार को जारी एक विश्लेषणात्मक रिपोर्ट में बताया गया कि वर्ष के अंत तक कॉमेक्स पर सोने के दाम 3,600 डॉलर प्रति औंस तक पहुँच सकते हैं। यह स्तर अगस्त 2025 में दर्ज हुई 3,534.10 डॉलर प्रति औंस की ऐतिहासिक ऊँचाई से भी अधिक होगा। Gold-Silver Price Today

रिपोर्ट के अनुसार, सोने की कीमतों में वृद्धि का मुख्य कारण वैश्विक स्तर पर ईटीएफ में बढ़ा निवेश, केंद्रीय बैंकों द्वारा निरंतर खरीदारी तथा भारत में खुदरा निवेशकों की सक्रिय भागीदारी है। पिछले दो दशकों में 14 वर्षों तक सोने ने सकारात्मक वार्षिक रिटर्न दिया है, जो इसकी निवेशकों के लिए मूल्य-संरक्षण क्षमता को दर्शाता है। इसके साथ ही, यह मुद्रास्फीति से बचाव का भी सशक्त माध्यम माना जा रहा है।

निवेश पोर्टफोलियो में सोने का महत्व और भी बढ़ गया

कमोडिटी विशेषज्ञों का मानना है कि धीमी वैश्विक विकास दर, नीतिगत अस्थिरता और बढ़ते भू-राजनीतिक जोखिमों के कारण निवेश पोर्टफोलियो में सोने का महत्व और भी बढ़ गया है। अमेरिकी डॉलर की कमजोरी और फेडरल रिज़र्व द्वारा ब्याज दरों में संभावित कटौती की संभावना भी सोने की मांग को और मजबूत कर रही है।

भारत में गोल्ड ईटीएफ का प्रदर्शन भी उल्लेखनीय रहा है। जून 2025 तक गोल्ड ईटीएफ होल्डिंग्स में 42 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर्ज हुई, जबकि प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियाँ (एयूएम) 88 प्रतिशत बढ़कर 64,777 करोड़ रुपये हो गईं। निवेशक खातों की संख्या भी 41 प्रतिशत बढ़कर 76.54 लाख तक पहुँच गई है।

पिछले तीन वर्षों में सोने ने निफ्टी 50 के 11 प्रतिशत की तुलना में 23 प्रतिशत का औसत वार्षिक रिटर्न प्रदान किया है। विशेषज्ञों के अनुसार, मौजूदा अस्थिर बाजार स्थितियों में सोने का समावेश निवेशकों को पोर्टफोलियो विविधीकरण और जोखिम प्रबंधन का बेहतर अवसर दे सकता है। Gold-Silver Price Today

OpenAI new plan: अब ‘चैटजीपीटी गो’, 399 रुपए प्रति माह!