Abhishek Sharma News - Sach Kahoon Hindi

ICC T20 Rankings: अभिषेक शर्मा की बादशाहत बरकरार, सूर्यकुमार की भी लंबी छलांग
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा जारी नवीनतम टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। न्यूजीलैंड के विरुद्ध हालिया श्रृंखला में उनके प्रभावशाली प्रदर्शन का प्रतिफल उन्हें शीर्ष दस बल्लेबाजों की सूची में पुनः स्थान के रूप में मिला है। ICC T20 Rankings

पिछले वर्ष अपेक्षित प्रदर्शन न कर पाने के कारण सूर्यकुमार रैंकिंग में नीचे खिसक गए थे, किंतु वर्ष 2026 की शुरुआत उनके लिए उत्साहवर्धक सिद्ध हुई है। पांच मैचों की चल रही टी20 श्रृंखला के प्रारंभिक तीन मुकाबलों में उन्होंने दो अर्धशतक जमाते हुए 171 रन बनाए हैं। इनमें उनका सर्वोच्च स्कोर 82 रन रहा तथा लगातार दो पारियों में वे नाबाद लौटे। इसी निरंतरता के बल पर उन्होंने पांच स्थान की छलांग लगाकर सातवां स्थान प्राप्त किया है।

भारत के तिलक वर्मा तीसरे पायदान पर

बल्लेबाजी सूची में भारत के अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) शीर्ष स्थान पर कायम हैं। इंग्लैंड के फिल सॉल्ट दूसरे तथा भारत के तिलक वर्मा तीसरे पायदान पर हैं। इंग्लैंड के जोस बटलर चौथे और पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान पांचवें स्थान पर हैं। श्रीलंका के पाथुम निसांका छठे, सूर्यकुमार यादव सातवें, ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड आठवें, मिशेल मार्श नौवें और न्यूजीलैंड के टिम सिफर्ट दसवें स्थान पर हैं। हेड, मार्श और सिफर्ट को एक-एक स्थान का नुकसान हुआ है।

गेंदबाजी रैंकिंग में भारत के वरुण चक्रवर्ती शीर्ष पर बने हुए हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान दूसरे तथा श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा तीसरे स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड के जैकब डफी चौथे और पाकिस्तान के अबरार अहमद पांचवें पायदान पर पहुंचे हैं।

इंग्लैंड के आदिल रशीद छठे, बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान सातवें, ऑस्ट्रेलिया के नाथन एलिस आठवें, अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान नौवें और ऑस्ट्रेलिया के एडम जांपा दसवें स्थान पर हैं। मुजीब को पांच स्थान का लाभ हुआ है। इस प्रकार भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन टी20 प्रारूप में निरंतर सुदृढ़ होता दिखाई दे रहा है, जो आगामी वैश्विक प्रतियोगिताओं से पूर्व सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। ICC T20 Rankings

Abhishek Sharma: क्रिकेट जगत में छाया पंडितों का छोरा! इसके तूफानी अंदाज ने रच दिया बड़ा इतिहास!
IPL 2025 News: नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट जगत में एक और चमकता, उभरता सितारा अपनी आभा बिखेर रहा है, नाम है अभिषेक शर्मा। महज 24 वर्ष की उम्र में इस युवा बल्लेबाज ने आईपीएल के मंच पर ऐसा तूफानी प्रदर्शन किया कि खेलप्रेमियों की आँखें भी अचंभित रह गईं। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए अभिषेक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ महज 55 गेंदों में 141 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर न केवल टीम को शानदार जीत दिलाई, बल्कि व्यक्तिगत रिकॉर्ड की सूची में भी अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज करवा लिया। इस अभूतपूर्व प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर आॅफ द मैच’ चुना गया। Abhishek Sharma News

246 रनों के विशाल लक्ष्य को महज 18.3 ओवरों में हासिल किया

इस जीत के साथ सनराइजर्स हैदराबाद ने 246 रनों के विशाल लक्ष्य को महज 18.3 ओवरों में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। अभिषेक का यह शतक उनके आईपीएल करियर का पहला है, लेकिन इससे पहले वे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दो शतक पहले ही जमा चुके हैं। इतना ही नहीं, अभिषेक शर्मा अब आईपीएल और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाजों द्वारा बनाया गया सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर रखने वाले क्रिकेटर बन चुके हैं। जहां आईपीएल में उनका 141 रनों का स्कोर भारतीय बल्लेबाजों के बीच सर्वोच्च है, वहीं टी20 अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 135 रन बनाकर यह कीर्तिमान स्थापित किया था। IPL 2025 Update

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भी यह पारी ऐतिहासिक बन गई। अभिषेक ने न केवल डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड ध्वस्त किया बल्कि एक पारी में 10 से अधिक छक्के और कुल 24 बाउंड्री जमाकर नई मिसाल कायम की। उन्होंने महज 40 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जो आईपीएल इतिहास की पांचवीं सबसे तेज शतक बनाने वाली पारी है। जहां यूसुफ पठान ने 37 गेंदों में सबसे तेज भारतीय शतक ठोका था, वहीं समग्र आईपीएल इतिहास में क्रिस गेल का 30 गेंदों में बना शतक अभी भी शीर्ष पर काबिज है। लेकिन क्रिकेट की इस दौड़ में अब अभिषेक शर्मा का नाम भी उन दिग्गजों की कतार में शामिल हो गया है, जिनकी पारी लंबे समय तक याद रखी जाएगी। Abhishek Sharma News

Punjab: सेवा की मिसाल, डेरा सच्चा सौदा के जांबाज़ सेवादारों ने समाना की भीषण आग में दिखाया जज्बा बेम…