Punjab Police News - Sach Kahoon Hindi

जालंधर पीएपी कैंपस में पासिंग आउट परेड, 2,577 नए जवान पुलिस बल में शामिल
पंजाब पुलिस पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद से लड़ रही है: सीएम मान

तकनीकी विशेषज्ञों की भर्ती और एआई तकनीक से पुलिस को किया जा रहा है सशक्त

जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Mann) ने बुधवार को जालंधर के पीएपी कैंपस में आयोजित भव्य पासिंग आउट परेड में शिरकत की। इस अवसर पर 2,577 नए पुलिस जवान औपचारिक रूप से पंजाब पुलिस का हिस्सा बने। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमावर्ती राज्य होने के नाते पंजाब पुलिस पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद और खतरों के खिलाफ देश की पहली रक्षा पंक्ति है। उन्होंने बताया कि मार्च 2022 से अब तक 12,010 से अधिक पुलिस कर्मियों की भर्ती की जा चुकी है और 2026 में 3,400 अतिरिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। Jalandhar News

मान ने कहा कि पुलिस बल को वैज्ञानिक और तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए 1,100 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। पंजाब देश का पहला राज्य है जिसने पुलिस में 112 तकनीकी विशेषज्ञ, फोरेंसिक एक्सपर्ट और आईटी पेशेवरों की भर्ती की है ताकि साइबर अपराध और गैंगस्टरों से निपटा जा सके। उन्होंने बताया कि पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ाने और कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एआई तकनीक का भी उपयोग किया जा रहा है।   मुख्यमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान ड्रोन घुसपैठ और असामाजिक तत्वों के जरिए शांति भंग करने की कोशिश करता है, लेकिन पंजाब पुलिस इन मंसूबों को नाकाम करने के लिए तैयार है।

मार्च 2025 से शुरू हुए ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ अभियान के तहत 50,238 गिरफ्तारियां की गईं और 2,230 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई। एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स को आधुनिक आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर से लैस किया गया है। मान ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बनी विशेष फोर्स ने अब तक 46,399 जानें बचाई हैं, जिसकी प्रशंसा केंद्र सरकार और वैश्विक स्तर पर भी हुई है। उन्होंने शहीद हुए दो पुलिसकर्मियों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके हत्यारों को पकड़ लिया गया है।

सीएम ने दिया संदेश | Jalandhar News

मान ने नए रंगरूटों को बधाई देते हुए कहा कि वे पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ जनता की सेवा करें और न्याय दिलाने में योगदान दें। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य की शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और नशे की सप्लाई लाइन को जमीनी स्तर पर खत्म किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:– Bribe: विजीलेंस ने एएसआई को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

चेक पोस्ट पर दो पुलिस कर्मियों की गोली लगने से मौत
आपसी विवाद में गोली मारने की आशंका

तकनीकी और फोरेंसिक टीमें जांच में जुटीं

गुरदासपुर (सच कहूँ/सरबजीत सागर)। Gurdaspur News: पंजाब में गुरदासपुर जिले के दीनानगर में ब्लॉक दोरांगला अंतर्गत पुलिस चेक पोस्ट पर रविवार तड़के सुबह दो पुलिस कर्मियों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान एएसआई गुरनाम सिंह और होमगार्ड जवान अशोक कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मामला आपसी विवाद का बताया जा रहा है, हालांकि अभी तक किसी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। Gurdaspur News

जानकारी के अनुसार गांव आदिया स्थित चेक पोस्ट पर दोनों कर्मी तैनात थे। आशंका जताई जा रही है कि बीती रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके चलते उन्होंने एक-दूसरे को गोली मार दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसएसपी गुरदासपुर ने बताया कि तकनीकी और फोरेंसिक टीमें मामले की गहन जांच कर रही हैं और हर पहलू को ध्यान में रखकर पड़ताल की जा रही है। एसएसपी गुरदासपुर अदित्या ने आपसी झगड़े की पुष्टि नहीं की और कहा कि सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि यह चेक पोस्ट भारत-पाकिस्तान सीमा के निकट स्थित है। इसी कारण पुलिस इस मामले को अत्यंत गंभीरता से ले रही है। फिलहाल मीडिया को भी विस्तृत जानकारी देने से परहेज किया जा रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार यह एक बड़ी घटना है और क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि यदि जांच में आपसी विवाद की पुष्टि नहीं होती, तो इसे बाहरी हमला माना जाएगा, जिससे स्थिति और अधिक चिंताजनक हो सकती है।

यह भी पढ़ें:– Punjab Police: पंजाब पुलिस ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल गैंग के दो सदस्यों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया

Tarn Taran: पंजाब के तरनतारन में पाकिस्तान से तस्करी करके लाया गया हथियारों का जखीरा पकड़ा
अमृतसर। पंजाब पुलिस के राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ (एसएसओसी) ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सहयोग से तरनतारन जिले के खेमकरण क्षेत्र में भारत-पाकिस्तान सीमा के निकट एक संयुक्त कार्रवाई के दौरान हथियारों की बड़ी खेप बरामद की है। यह अभियान गोपनीय सूचना के आधार पर संचालित किया गया था। Tarn Taran News Today

पुलिस के अनुसार, जब्त किए गए हथियारों में दो एके-47 राइफलें, दो मैगजीन, एक पीएक्स5 स्टॉर्म पिस्तौल (मैगजीन सहित) तथा 10 जिंदा कारतूस शामिल हैं। प्रारंभिक जांच से यह स्पष्ट हुआ है कि ये हथियार पाकिस्तान से अवैध रूप से भारत की सीमा में तस्करी कर लाए गए थे। इस मामले में एसएसओसी, अमृतसर ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। जांच एजेंसियों का उद्देश्य इस पूरे तस्करी नेटवर्क का खुलासा करना और इसमें शामिल तत्वों तक पहुंच बनाना है। पुलिस का कहना है कि इस अभियान से सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने में सहायता मिलेगी।

राज्य पुलिस ने कहा है कि वह संगठित अपराधों को समाप्त करने और पंजाब में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के अपने संकल्प पर दृढ़ है। पुलिस ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय थाने या पुलिस अधिकारियों को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है और निकट भविष्य में इस तस्करी गिरोह से संबंधित और तथ्य सामने आने की संभावना है। इस संयुक्त अभियान ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि पंजाब पुलिस और बीएसएफ मिलकर सीमापार से होने वाले अपराधों पर कठोर प्रहार करने के लिए पूरी तरह तत्पर हैं। Tarn Taran News Today

Punjab Police: पंजाब पुलिस ने की आईएसआई की आतंकी साजिश नाकाम!
फिरोजपुर। पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस फिरोजपुर इकाई ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। आज रविवार को पंजाब पुलिस ने आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए गोल्डी ढिल्लों के दो गुर्गे भी गिरफ्तार किये हैं। यह दावा पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने अपने एक्स हैंडल पर किया है। Punjab Police News

पोस्ट के अनुसार पुलिस ने जर्मनी में बैठे गुरप्रीत सिंह उर्फ गोल्डी ढिल्लों द्वारा संचालित आतंकी मॉड्यूल के दो मुख्य सदस्यों, जग्गा सिंह और मनजिंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। ये दोनों गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के करीबी सहयोगी हैं। इस कार्रवाई ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की पंजाब में शांति भंग करने की योजना को विफल कर दिया। पोस्ट में कहा गया है कि पुलिस ने इनके पास से 2.8 किलोग्राम का एक खतरनाक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किया, जिसमें 1.6 किलोग्राम आरडीएक्स और एक रिमोट कंट्रोल शामिल है। शुरुआती जांच से पता चला है कि इस विस्फोटक का इस्तेमाल एक बड़े आतंकी हमले के लिए किया जाना था। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता गोल्डी ढिल्लों पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है।

विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया | Punjab Police News

इस घटना के संबंध में मोहाली के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) पुलिस स्टेशन में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पोस्ट में कहा गया कि पंजाब पुलिस का लक्ष्य आईएसआई समर्थित अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद और संगठित अपराध के नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करना है। हम पंजाब में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह गिरफ्तारी हमारी इस दिशा में एक और मजबूत कदम है पुलिस ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है।

आतंकी मॉड्यूल के अन्य सदस्यों का पता लगाने के लिए छापेमारी की जा रही है। स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए इसे शांति और सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया है। पंजाब पुलिस की इस सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह आतंकवाद और अपराध के खिलाफ कड़ा रुख अपनाए हुए है। यह कार्रवाई क्षेत्र में स्थिरता और विश्वास बढ़ाने में मददगार साबित होगी। Punjab Police News

Pratap Singh Bajwa bomb statement: प्रताप सिंह बाजवा के बयान पर मुख्यमंत्री मान ने जारी किए ये बड़े आ…