3 In 1 MSG Bhandara - Sach Kahoon Hindi
सतगुरु के वचन मानवता के लिए वरदान होते हैं, जो हर युग की चुनौतियों और जरूरतों के अनुसार रूहानी रहबर मानवता के भले के लिए ऐसे परोपकार करते हैं, जिनकी महिमा और दयालुता के लिए शुक्रिया अदा करने के लिए मानव बुद्धि के पास शब्द नहीं होते। रूहानियत बेहद गहरी होती है और रूहानी रहबर का हर कदम न सिर्फ उनके श्रद्धालुओं/मुरीदों के लिए, बल्कि सम्पूर्ण कायनात की भलाई के लिए होता है। 3 in 1 MSG Bhandara
सच्चे सतगुरु और डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक पूजनीय बेपरवाह सांई शाह मस्ताना जी महाराज और सच्चे दाता रहबर पूजनीय परम पिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज ने डेरे के बारे में, साध-संगत और गुरगद्दी के बारे में ऐसे बेमिसाल वचन फरमाए, जिनसे यह साफ जाहिर होता है कि तीनों बॉडियां एक ही रूहानी ज्योत हैं। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां इसी महान परोपकार को थ्री-इन-वन और एमएसजी का नाम देते हैं। वैसे भी रूहानियत का संदेश यह है कि सतगुरु कहीं जाता ही नहीं, वह सदा है, बस चोला बदलता है, ज्योत वही काम करती है।
18 अप्रैल, 1960 को पूजनीय शाह मस्ताना जी महाराज ने मानवता का उद्धार करना शुरू किया
18 अप्रैल, 1960 को सच्चे मुर्शिदे कामिल पूजनीय शाह मस्ताना जी महाराज ने नूरी चोला बदलकर पूजनीय बेपरवाह शाह सतनाम सिंह जी महाराज के रूप में मानवता का उद्धार करना शुरू किया और तीसरी बॉडी के बारे में भी वचन फरमाए कि सात साल (1967) बाद तीसरी बॉडी के रूप में आएंगे। गुरगद्दी की बख्शीश के बाद भी पूजनीय परम पिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज ”आपां” और ”आपणा” शब्द ही इस्तेमाल करते थे, न कि ”तुम” या ‘हम”! पूजनीय परम पिता जी ने चोला बदलते समय भी पूज्य हजूर पिता जी की छाती पर अपने पावन कर-कमल बार-बार लगाकर वचन फरमाए, ”हम कहीं नहीं चले, तेरे यहाँ (दिल) रहेंगे।”
पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने थ्री-इन-वन के महान परोपकार को ”एमएसजी” का रूप दिया है। आप जी फरमाते हैं कि आज भी सब कुछ ”शाह मस्ताना जी, शाह सतनाम जी” ही कर रहे हैं। पूज्य हजूर पिता जी इसी अभेदता को इन शब्दों के माध्यम से भी कलमबद्ध करते हैं:
”खुद ही सजदा करूं, खुद ही कबूल करूं” | 3 in 1 MSG Bhandara
इसी तरह, पूजनीय परम पिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज के वचन पूज्य हजूर पिता जी की दया-मेहर के रूप में स्पष्ट नजर आ रहे हैं। पूजनीय बेपरवाह शाह मस्ताना जी महाराज ने यह भी फरमाया कि ”सरसा-नेजिया एक हो जाएगा, संगत ही संगत होगी, थाली फैंकी जाएगी तो थाली नीचे नहीं गिरेगी।” भंडारों के दौरान साध-संगत के इक्ट्ठ से वचन हुबहु पूरे होते देखे जाते हैं।
प्रत्यक्ष को प्रमाण की जरूरत नहीं।यह भी तथ्य हैं कि पूजनीय परम पिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज ने पूज्य हजूर पिता जी को गुरगद्दी की बख्शीश से पहले ही स्पष्ट इशारा कर दिया था कि परम पिता जी ही हजूर पिता जी के रूप में काम करेंगे। पूजनीय परम पिता जी को जब यह बताया गया कि श्री गुरुसर मोडिया वाले नंबरदार का लड़का (पूज्य हजूर पिता जी) हर सत्संग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में साध-संगत को लेकर जाता है, तो पूजनीय परम पिता जी ने आप जी से बातचीत करते हुए वचन फरमाए, ”अपना तो फिर काम यही है।’ 3 in 1 MSG Bhandara
पूजनीय बेपरवाह सांई शाह मस्ताना जी महाराज के बहुत सारे वचन पूजनीय परम पिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज के रूप में पूरे हुए और बहुत सारे वचन पूज्य हजूर पिता जी के रूप में पूरे हो रहे हैं। करोड़ों साध-संगत अपने दाता सतगुरु एमएसजी को थ्री-इन-वन दिवस पर करोड़ों बार सजदा और धन्यवाद करती है।
3-in-1 MSG Bhandara: देश-दुनिया में मनाया थ्री इन वन एमएसजी भंडारा
भीषण गर्मी के बावजूद भारी तादाद में उमड़ी साध-संगत
सरसा (सच कहूँ न्यूज)। 3-in-1 MSG Bhandara: डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत ने शुक्रवार को हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार सहित देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों में थ्री इन वन एमएसजी भंडारा धूमधाम से मनाया। फसली सीजन और भीषण गर्मी के बावजूद विभिन्न राज्यों में स्थित एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केन्द्रों में भारी संख्या में साध-संगत पहुंची।
इस अवसर पर ‘आॅनलाइन गुरुकुल’ के माध्यम से पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन वचनों को साध-संगत ने श्रद्धा भाव से एकाग्रचित होकर श्रवण किया। इस दौरान पूज्य गुरु जी ने आॅनलाइन माध्यम से विभिन्न स्थानों पर लोगों को नशे, मांसाहार जैसी सामाजिक बुराईयों त्यागने का प्रण करवाया। इसके साथ ही पूज्य गुरु जी के साथ साध-संगत ने गर्मी के मद्देनजर गरीब बस्तियों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए वॉटर फिल्टर लगवाने का भी संकल्प लिया। 3-in-1 MSG Bhandara
सुबह 10 बजे पवित्र नारा ‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ के साथ पावन थ्री इन वन एमएसजी भंडारे का आगाज हुआ। इसके पश्चात कविराजों ने विभिन्न भक्तिमय भजनों के माध्यम से सच्चे दाता रहबर की महिमा का गुणगान किया। तत्पश्चात शाह सतनाम शाह मस्ताना जी धाम डेरा सच्चा सौदा, सरसा से पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने ‘आॅनलाइन गुरुकुल’ के माध्मय से अपने पावन वचनों से लाभान्वित किया।
वर्णनीय है कि डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक पूजनीय बेपरवाह सार्इं शाह मस्ताना जी महाराज ने 18 अप्रैल 1960 को चोला बदलकर अपने आपको पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज के युवा स्वरूप में प्रकट किया। इसी दिन के उपलक्ष्य में ये भंडारा मनाया जा रहा है। पूजनीय परमपिता शाह सतनाम जी महाराज अब पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां (एमएसजी) के रूप में लोगों के नशे और बुराइयां छुड़वाकर मानवता भलाई कार्यों के लिए
प्रेरित करके उनके जीवन को खुशियों से महका रहे हैं। 3-in-1 MSG Bhandara
यह भी पढ़ें:– Heart Check Up Camp: 666 लोगों ने हृदय जांच रोग व निवारण शिविर का उठाया लाभ