New York News - Sach Kahoon Hindi

Stock Market: अमेरिका में मुद्रास्फीति के आंकड़ों में नरमी के बाद शेयर बाजार में तेजी
न्यूयॉर्क (एजेंसी)। Stock Market News: अमेरिका में सितंबर के मुद्रास्फीति के आंकड़े उम्मीद से थोड़े कम रहने के बाद शुक्रवार को शेयर बाजार में तेजी रही। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 472.51 अंक या 1.01 प्रतिशत बढ़कर 47,207.12 पर पहुंच गया, जो पहली बार 47,000 के पार बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 53.25 अंक या 0.79 प्रतिशत बढ़कर 6,791.69 पर पहुंच गया। नैस्डैक कंपोजिट इंडेक्स 263.07 अंक या 1.15 प्रतिशत बढ़कर 23,204.87 पर पहुंच गया। तीनों प्रमुख औसत सूचकांक रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए। एसएंडपी 500 के 11 प्रमुख क्षेत्रों में से छह में तेजी रही, जिसमें प्रौद्योगिकी और संचार सेवाओं में क्रमश: 1.58 प्रतिशत और 1.27 प्रतिशत की वृद्धि हुई। ऊर्जा और सामग्री क्षेत्र क्रमश: 1.01 प्रतिशत और 0.61 प्रतिशत की गिरावट देखी गयी। Stock Market

श्रम सांख्यिकी ब्यूरो के अनुसार अमेरिकी संघीय सरकार के बंद होने के कारण विलंबित हुई सितंबर उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) रिपोर्ट में इस महीने 0.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जिससे वार्षिक मुद्रास्फीति दर तीन प्रतिशत पर रही। डॉव जोन्स सर्वेक्षण के आधार पर दोनों आंकड़े अर्थशास्त्रियों की मासिक 0.4 प्रतिशत और वार्षिक 3.1 प्रतिशत की अपेक्षाओं से थोड़ा कम रहे। खाद्य और ऊर्जा को छोड़कर कोर सीपीआई पिछले महीने 0.2 प्रतिशत और पिछले 12 महीनों में तीन प्रतिशत बढ़ा, जो 0.3 प्रतिशत और 3.1 प्रतिशत के पूवार्नुमानों से भी कम है।

सीपीआई के आंकड़े जारी होने के बाद व्यापारियों ने इस साल अपनी शेष दोनों बैठकों में फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती किए जाने पर अपना दांव खेला। सीएमई फेडवॉच टूल के अनुसार दिसंबर में कटौती के अनुमानित से पहले लगभग 91 प्रतिशत से बढ़कर 98.5 प्रतिशत हो गई। अगले सप्ताह ब्याज दरों में कटौती की संभावना 95 प्रतिशत से ऊपर बनी हुई है। गोल्डमैन सैक्स एसेट मैनेजमेंट में बहु-क्षेत्रीय निश्चित आय निवेश प्रमुख लिंडसे रोसनर ने कहा, “आज की नरम सीपीआई रिपोर्ट में फेड को ‘डराने’ वाली कोई बात नहीं थी और हमें अगले सप्ताह होने वाली फेड बैठक में और नरमी की उम्मीद है।

मौजूदा आंकड़ों की कमी के कारण फेड के पास डॉट प्लॉट में बताए गए रास्ते से हटने का कोई कारण नहीं है, इसलिए दिसंबर में ब्याज दरों में कटौती की संभावना बनी हुई है।” कॉरपोरेट समाचारों में चिप निमार्ता इंटेल के शेयरों में 0.31 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि कंपनी ने तीसरी तिमाही का राजस्व वॉल स्ट्रीट के अनुमानों से अधिक बताया। इंटेल के निवेशक प्रमुख जॉन पित्जर ने कहा, “हमारा मानना है कि हम एआई में और अधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की स्थिति में हैं।” Stock Market

यह भी पढ़ें:– UP Railway: यूपी के इन जिलों से होकर गुजरेगी ये नई रेलवे लाइन, एक-एक इंच होगी कीमती, रेट छुएंगे आसमान

New York shooting 2025: गगनचुंबी इमारत में हमलावर ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, हमलावर समेत पांच की मौत
New York shooting 2025: न्यूयॉर्क। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर स्थित मैनहट्टन में सोमवार शाम एक बहुमंजिला इमारत में हुई गोलीबारी की भयावह घटना ने लोगों को दहला दिया। इस घटना में कुल पांच लोगों की मृत्यु हो गई, जिनमें एक पुलिस अधिकारी, तीन नागरिक और स्वयं हमलावर शामिल हैं। एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। New York shooting

घटना स्थानीय समयानुसार शाम लगभग साढ़े छह बजे की है, जब 27 वर्षीय युवक शेन तमुरा एक 44 मंजिला इमारत में घुस गया। इसी भवन में ब्लैकस्टोन समूह और नेशनल फुटबॉल लीग (एनएफएल) का मुख्यालय भी स्थित है। हथियार से लैस तमुरा ने लॉबी में घुसते ही अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं। एनवाईपीडी आयुक्त जेसिका टिश ने प्रेस वार्ता में बताया कि हमलावर ने सबसे पहले 36 वर्षीय पुलिस अधिकारी दिदारुल इस्लाम को गोली मारी, जो लॉबी में तैनात थे। उन्हें पीठ में गोली लगी और अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

लॉबी में मौजूद अन्य लोगों को भी निशाना बनाया

इसके बाद तमुरा ने लॉबी में मौजूद अन्य लोगों को भी निशाना बनाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर ने एक खंभे के पीछे छिपी महिला और डेस्क के पीछे खड़े एक सुरक्षा गार्ड पर भी गोली चलाई। फिर वह लिफ्ट से 33वीं मंजिल की ओर बढ़ गया, जहां रुडिन मैनेजमेंट का कार्यालय है। वहां भी उसने गोलियां चलाईं, जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई।घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। कुछ ही देर बाद पुलिस बल और सुरक्षा एजेंसियों ने इमारत को घेर लिया। हमलावर ने खुद को एक मंजिल पर बंद कर लिया और अंततः उसे 33वीं मंजिल पर मृत पाया गया। जांच में सामने आया कि उसने खुद को ही गोली मार ली थी।

पुलिस ने घटनास्थल से पाल्मेटो स्टेट आर्मरी एआर-15 असॉल्ट राइफल बरामद की, जो खून से सनी हुई थी। साथ ही, तमुरा के नाम पर पंजीकृत एक वाहन भी इमारत के बाहर मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वह लास वेगास के एक कसीनो में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत था और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का भी शिकार रहा है। यह घटना अमेरिका में बढ़ती बंदूक हिंसा की एक और भयावह मिसाल बनकर सामने आई है, जिसने सुरक्षा व्यवस्था और मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में गहन पुनर्विचार की आवश्यकता को रेखांकित किया है। New York shooting

Jamunia bus-truck collision: कांवड़ियों से भरी बस और ट्रक में भीषण टक्कर, चली गई हमेशा के लिए 9 जिंद…

Elon Musk: टेस्ला का नेतृत्व करने के लिए प्रतिबद्ध हैं मस्क
न्यूयॉर्क (एजेंसी)। Elon Musk: अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क ने कहा है कि वह अगले पांच वर्षों तक टेस्ला आॅटोमोटिव कंपनी का नेतृत्व करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और भविष्य में राजनीतिक खर्च में कटौती करेंगे। ‘ब्लूमबर्ग न्यूज’ की जारी रिपोर्ट के अनुसार, कतर की राजधानी दोहा में आर्थिक मंच पर मस्क ने कहा कि उन्हें टेस्ला में ‘कुछ अद्भुत’ काम के लिए उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए। उन्होंने डेलावेयर न्यायाधीश की आलोचना की, जिन्होंने 2018 में कंपनी की ओर से उन्हें दिए गए बड़े वेतन पैकेज के खिलाफ दो बार फैसला सुनाया और दोहराया कि वह धन के बजाय अधिकार के कारणों से टेस्ला के अधिक शेयर रखना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘यह पैसे की बात नहीं है। यह कंपनी के भविष्य पर एक उचित नियंत्रण की बात है। New York

उद्योगपति ने कहा कि वह भविष्य में राजनीति पर अब कम खर्च करेंगे क्योंकि उन्हें लगता है कि उन्होंने इस पर काफी खर्च कर लिया है। उन्होंने कहा, ‘अगर मुझे भविष्य में राजनीतिक खर्च करने का कोई कारण दिखाई देता है, तो मैं ऐसा करूंगा। मस्क ने वर्ष 2008 से टेस्ला कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हैं। उनकी संपत्ति 375.5 अरब डॉलर है। हाल ही,में कंपनी ने एक दशक से अधिक समय में वाहन बिक्री में अपनी पहली वार्षिक गिरावट के बाद इस साल की शुरूआत में और भी अधिक गिरावट दर्ज की है। ऐसे समय में श्री मस्क की सक्रियता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। New York

यह भी पढ़ें:– ग्रेटर नोएडा के रुद्रांश राज ने जीते दो गोल्ड मेडल

New York: कौन है हादी मातर, जिसको मिली सलमान रुश्दी की आँख में चाकू मारने की इतनी बड़ी सज़ा
Hadi Matar Punishment: न्यूयॉर्क। प्रसिद्ध लेखक सलमान रुश्दी (Writer Salman Rushdie) पर जानलेवा हमला करने वाले अपराधी हादी मतार को न्यूयॉर्क की एक अदालत ने 25 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। इस मामले की सुनवाई मेविल नगर की अदालत में हुई, जहां न्यायाधीश डेविड फोले ने हादी को हत्या के प्रयास का दोषी मानते हुए यह सजा सुनाई। New York News

वर्ष 2022 में चौटाउक्वा संस्थान में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हादी मतार ने मंच पर चढ़कर सलमान रुश्दी पर चाकू से हमला किया था। हमले में रुश्दी की दायीं आंख गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुई, जिसके कारण उन्हें अपनी वह आंख गंवानी पड़ी। इस हमले में उनके साथ उपस्थित लेखक हेनरी रीज़ भी घायल हो गए थे, जो सताए गए लेखकों को आश्रय देने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम से जुड़े हैं।

सुनवाई के दौरान हादी मतार को राज्य कानूनों के तहत हत्या के प्रयास का दोषी पाया गया। इसके अतिरिक्त उस पर संघीय कानूनों के अंतर्गत आतंकवाद संबंधी आरोप भी लगाए गए हैं। 27 वर्षीय हादी को 25 वर्ष की मुख्य सजा के अतिरिक्त सात वर्ष की एक अन्य सजा भी सुनाई गई है, जो मुख्य सजा के साथ ही चलेगी। New York News

जेसन श्मिट ने कहा कि वे अदालत के निर्णय से संतुष्ट हैं

जिला अभियोजक जेसन श्मिट ने कहा कि वे अदालत के निर्णय से संतुष्ट हैं। वहीं हादी के वकील नाथनियल बैरोन ने बताया कि वे इस फैसले के विरुद्ध अपील करेंगे। हादी मतार ने अदालत में यह बयान दिया कि रुश्दी “दूसरों को धमकाने का प्रयास करते हैं” और वह उनके विचारों से सहमत नहीं हैं। मतार ने कहा कि रुश्दी ने धर्म और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के विषय में आपत्तिजनक टिप्पणियाँ कीं।

यह हमला केवल एक अपराध नहीं, बल्कि उस कट्टरता की परिणति था जिसकी जड़ें अतीत में हैं। वर्ष 1989 में ईरान के तत्कालीन सर्वोच्च धार्मिक नेता अयातुल्ला खुमैनी ने रुश्दी के उपन्यास द सैटेनिक वर्सेज को ईशनिंदा बताते हुए उनके विरुद्ध फतवा जारी किया था। इस फतवे के बाद रुश्दी वर्षों तक सुरक्षा घेरे में रहे और बाद में अमेरिका में बस गए।

मतार के विरुद्ध जुलाई में संघीय स्तर पर आरोप तय किए गए थे

जब मतार के विरुद्ध जुलाई में संघीय स्तर पर आरोप तय किए गए थे, उस समय अमेरिकी अटॉर्नी जनरल मेरिक गारलैंड ने कहा था कि उसने यह हमला एक घोषित आतंकी संगठन – हिज़्बुल्लाह – के प्रभाव में आकर किया, जो ईरानी शासन से संबद्ध है। वकील बैरोन के अनुसार, मतार अदालत में अपने धार्मिक विश्वासों को स्पष्ट करने का प्रयास कर रहा था। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग संभवतः उसके विचारों से सहमत हो सकते हैं, हालांकि बहुत से मुस्लिम समुदाय के लोग इस हमले को अनुचित मानते हैं।

संयुक्त राज्य अमेरिका की न्याय प्रणाली में राज्य और संघीय दोनों स्तरों पर अलग-अलग कानून और न्यायालय प्रणाली होती हैं। इस कारण एक ही आरोपी पर अलग-अलग अदालतों में विभिन्न आरोपों पर मुकदमा चलाया जा सकता है। इस प्रकरण में संघीय आरोपों पर सुनवाई वर्ष 2025 की शुरुआत में होने की संभावना है। New York News

Pakistan:आख़िर पाक पीएम ने कबूल कर ही ली “9-10 मई की उस खौफनाक रात की दास्ताँ